Thermal Plant - Sach Kahoon Hindi

किसानों को जैैविक कृषि से जोड़ रहा थर्मल प्लांट
योजनावेदांता के सहयोग से जैविक कृषि प्रोग्राम तहत कृषि विशेषज्ञ लगा रहे हैं शिविर

मानसा (सुखजीत मान)। बिजली उत्पादन के साथ-साथ वेदांता कंपनी के बणांवाली में स्थित तलवंडी साबो पॉवर लिमिटड थर्मल द्वारा आस-पास के गांवों में टिकाऊ जैविक कृषि प्रोग्राम शुरू किया गया है।

इस अधीन गांव लहरी, माखा, टांडियां, बणांवाला, कर्मगढ़ औतांवाली आदि में जागरूकता कैंप, ट्रैनिंग कैंप व कीट पहचान कैंप लगाए जा रहे हैं। अब तक 6 जागरूकता कैंप व 2 ट्रेनिंग कैंप लगाए जा चुके हैं। कैंप में विशेषज्ञों द्वारा किसानों को जैविक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

जानकारी अनुसार इन कैंपों में विभिन्न संस्थाओं से आए विशेषज्ञ व जैविक कृषि कर रहे किसानों द्वारा आम किसानों को कृषि करने के बढ़िया ढंग से जुड़ी जानकारी व अपने अनुभव से अवगत करवाया जा रहा है।

गांव लहरी में आयोजित कैंप में कृषि यूनिवर्सिटी के कीट विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र मानसा से डॉ. जसविन्द्र कौर, जींद से सुरेश कुमार व अशोक कुमार आदि ने किसानों के साथ विस्तार पूर्वक बातचीत करते हुए जैविक कृषि के लाभ बताये।

इस दौरान किसान गुरप्रीत सिंह के खेत में कपास की फसल पर लगने वाले कीटों से किसानों की पहचान करवाई। कैंप में किसानों को कीटनाशकों का कम उपयोग करने के उपाय भी बताए,ताकि दवाओं पर हो रहे फजूल खर्च से तो बचा ही जा सके।

साथ ही धरती की उपजाऊ शक्ती की हानि होने से बचाव होगा। जैविक कृषि के बढ़िया ढंग तहत कम कीटनाशक उपयोग करके बढ़िया पैदावार हासिल की जा सकती है।

3 वर्षों में एक हजार किसानों को जैविक कृषि से जोड़ने का लक्ष्य

वेदांता द्वारा खेतों में चलाया जा रहा यह प्रोग्राम पटियाला जिले की नाभा फाऊंडेशन के सहयोग से चलाया जा रहा है। वेदांता अधिकारियों का कहना है कि उनका लक्ष्य अगले तीन वर्षों में एक हजार से अधिक किसानों को जैविक कृषि से जोड़ने का है। इसके साथ ही किसानों को जैविक उत्पादों को बेचने की महारत के लिए भी कंपनी द्वारा सहयोग दिया जाएगा।

समाज भलाई के कार्यों में अहम योगदान

वेदांता कंपनी के इस थर्मल के अधिकारियों द्वारा सिर्फ कृषि ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सुधार के मद्देनजर समय पर मेडिकल कैंप भी लगाए जाते हैं। कंपनी द्वारा छात्रों को उर्जा बचाने संबंधी जागरूक करने के लिए क्लब ऊर्जा मुहिम भी चलाई जा रही है। थर्मल अधिकारियों का कहना है कि समाज सेवा हित उनका यह प्रोग्राम भविष्य में भी जारी रहेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

थर्मल बंद करने से भड़के कर्मचारी
संघर्ष की चेतावनी: ‘फैसला लागू किया तो सरकार की ईंट से ईंट खड़का देंगे’

भटिंडा (अशोक वर्मा)। पंजाब की कैप्टन सरकार द्वारा भटिंडा थर्मल प्लांट सहित सरकारी क्षेत्र के ताप बिजली घरों को बंद करने की रिपोर्टों से भड़के पॉवरकाम से संबंधित कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि यह फैसला लागू किया गया तो सरकार की ईंट से ईंट खड़का दी जाएगी।

संयुक्त फोर्म इंप्लाईज गुरू नानक देव थर्मल प्लांट के आह्वान पर इन ताप बिजली घरों के कर्मचारी घनईया चौक में एकत्रित हुए और सरकार का पिट सियापा किया।

पीएसईबी इंप्लाईज संयुक्त फोर्म के नेता गुरसेवक सिंह संधू व संयुक्त फोर्म बटिंड़ा थर्मल के प्रकाश सिंह ने कर्मचारियों को संबोधन करते हुए कहा कि चुनाव के समय कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व मनप्रीत सिंह बादाल ने वायदा किया था कि सरकारी थर्मलों की चिमनियों से पुन: धूंआ निकलेगा, बिजली खरीदने के लिए राज्य के खिलाफ किए समझौते रद्द किए जाएंगे,

परंतु अपने वायदे के विपरीत अब गुजरात प्राईवेट कंपनी से बिजली खरीद का समझौता किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि असल में पंजाब की नई सरकार ने पुराना रास्ता पकड़ा लिया है, जिसका उद्देश्य धनाढ्य कंपनियों द्वारा लगाए निजी ताप बिजली घरों को सफल करने के लिए सरकारी प्रोजेक्टों को कुर्बान करना है।

इसी कारण सरकार के इशारे पर पावरकॉम के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स ने सरकारी क्षेत्र के थर्मलों को पक्के तौर पर बंद करके भोग डालने की तजवीज तैयार की है।

घनईया चौक में किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव से पहले जब कर्मचारी संगठनों, किसान मजदूर व संगयोगी संगठनों ने उस समय के अकाली विधायक सरूप चंद सिंगला की रिहायश के आगे धरना दिया था तो पुलिस जबर के बावजूद अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे लोगों के आक्रोश को देख यह फैसला टाल दिया गया था, जिसे कैप्टन सरकार फिर से लागू करने जा रही है।

गुरू नानक देव थर्मल प्लांट इंप्लाईज फैडरेशन के नेता जसविन्द्र सिंह बराड़ ने आरोप लगाए कि पंजाब में विशेषज्ञ इंजीनियरों, हुनरमंद कर्मचारियों पर कर्ज की सुविधा के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र में ताप बिजली घर न लगाना साबित करता है कि सरकार की नीयत में खोट था।

उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के उक्त फैसले से हजारों कर्मचारियों का भविष्य पर संकट पैदा हो जाएगा। इस लिए इस फैसले को किसी भी कीमत पर लागू होने नहीं दिया जाएगा।

मुलाजिम नेता नैब सिंह औलख ने कहा कि नई सरकार ने रपड़ ताप बिजली घर की स्टेज वन को बंद करने की तजवीज लाकर अकाली-भाजपा सरकार के नादरशाही फरमानों को भी मात दे दी है।

वित्त मंत्री नए प्रोजेक्ट लाने व मुख्यमंत्री घर-घर नौकरी देने के वायदे कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ थर्मल कर्मचारियों से रोजगार छीनने के प्रयास किए जा रहे हैं, किन्तु कर्मचारी सरकार को अपने कर्मचारी विरोधी प्रयासों में कभी सफल नहीं होने देंगे।

इस मौके मुलाजिम नेता दूध नाथ, रघबीर सिंह सैनी, अमित गर्ग व पवनप्रीत सिंह ने मांग की कि सरकार यह फैसला वापिस ले, अन्यथा उसे तीव्र संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

थर्मल प्लांट बंद , कैसे होगी धान की रोपाई?
धान का सीजन आज से शुरू, बिजली आपूर्ति के बिना रोपाई प्रभावित होने का अंदेशा

विभिन्न राज्यों से विशेषज्ञ थर्मल प्लांट को चालू करने में जुटे

मानसा (सुखजीत मान)। पंजाब में कल से धान की रोपाई शुरू होने जा रही है। धान की रोपाई करने वाले ज्यादातर किसान धान की फसल को ट्यूबवैलों द्वारा सिंचाई करके ही पालते हैं, किन्तु निजी कंपनी वेंदांता के सहयोग से लगाया गया बणांवाला थर्मल प्लांट करीब दो माह से बंद पड़ा है, जिस कारण यह थर्मल प्लांट फिलहाल किसानों की मोटरों को बिजली सप्लाई नहीं दे सकेगा। ऐसे में बिजली आपूर्ति के बिना धान की रोपाई प्रभावित होने की शंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

उल्लेखनीय है कि इस प्लांट में 18 अप्रैल को आग लग गई थी, जिस कारण कंपनी का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। थर्मल प्लांट के यूनिट चलाने के लिए कोला लेजाने वाले पटे (कनवेयर बैल्ट) को आग लगने के कारण इस थर्मल के तीनो यूनिट बंद हो गए थे। देश भर के विभिन्न राज्यों से विशेषज्ञ इस थर्मल प्लांट को चालू करने में जुटे हैं।

आग लगने के कारण बंद पड़े हैं बणांवाली थर्मल प्लांट के तीनो यूनिट

अकाली सरकार के शुरूआत कार्याकाल में ही लगी ब्रेक कारण पॉवरकाम भी दुविधा में फसा हुआ है। रेत खनन मामले के अतिरिक्त अन्य मुश्किलों में घिरी कांग्रेस सरकार किसानों को हर हाल में पूरी बिजली मुहैया करवाना चाहती है। इस लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ थर्मल को चलाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

हालांकि पॉवरकाम ने कृषि सैक्टर व घरेलू बिजली की पूर्ती के लिए अलग से प्रबंध कर लिए हैं। पता चला है कि थर्मल प्लांट में आग लगने के कारण हुए नुकसान दौरान खराब हुए पार्ट्स की मुरम्मत व नए सामान की प्राप्ती के लिए काफी दिक्कतें आई हैं, जिसके चलते मुरम्मत में देरी हुई है।

कंपनी का लक्ष्य था कि 15 जून से शुरू होने वाले धान के सीजन से पहले प्लांट को चालू कर लिया जाए, किन्तु ऐसा नहीं हो सका। प्लांट में चल रहा मुरम्मत का काम अभी आखरी दौर में है। वर्णनीय है कि मानसा जिले में लगे इस पॉवर प्लांट से मोगा, धूरी, श्री मुक्तसर साहिब व नकोदर को बिजली सप्लाई होती है। प्लांट के अधिकारियों का कहना था कि दो माह से प्लांट की सप्लाई ठप होने के कारण करीब 250 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।

राख मानसा को, बिजली बाहरी जिलों को: भैणी बाघा

भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के जिलाध्यक्ष राम सिंह भैणी बाघा का कहना है कि थर्मल लगाने के लिए जमीन मानसा जिले के किसानों से ली, किन्तु बिजली बाहरी जिलों को दी जा रही है, जबकि थर्मल की राख का संताप नजदीकी गांवों के लोग झेल रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह सरकारी थर्मल प्लांटों को पहले के आधार पर चलाए और जरूरत पढ़ने पर निजी थर्मल प्लांटों से सप्लाई ली जाए।

माह के अंत तक शुरू हो जाएगा प्लांट: अधिकारी

बणांवाला थर्मल प्लांट के लोक संपर्क अधिकारी विशाल अग्रवाल का कहना है कि प्लांट में लगी आग के बाद बंद पड़े तीनो यूनिटों को चलाने के लिए विशेषज्ञ लगे हुए हैं। कंपनी द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है कि इस माह के अंत तक प्लांट को शुरू किया जा सके।

खेतों में जनरेटर से चल रहे हैं ट्यूबवैल

पंजाब में धान की रुपार्ई शुरू होने से पहले ही बिजली पूरी नहीं हो रही है। भारी संख्या में जिले के किसानों द्वारा जनरेटर चला कर मोटरें चलाई जा रही हैं। किसानों का कहना है कि ट्यूबवैल भी महंगे लगे हैं और अब बिजली भी पूरी मात्रा में नहीं मिल पा रही।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।