Rajasthan Toll Tax - Sach Kahoon Hindi

Toll Tax : अवैध टोल वसूली पदमपुर में बंद तो सूरतगढ़ में टोल नाका फ्री करवाया
वक्ताओं का आरोप : प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की सहमति से हो रही है सरेआम लूट

पदमपुर (सच कहूँ न्यूज)। Toll Tax : श्रीगंगानगर-पदमपुर मार्ग पर टोल टैक्स की अवैध वसूली के खिलाफ आज पदमपुर कस्बा बंद रहा। दोपहर एक तक बाजार बंद रहे। इस दौरान लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर हुई सभा में आरोप लगाया गया कि प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की आपसी सहमति से टोल टैक्स के नाम पर लोगों से लूट की जा रही है। टोल हटाओ संघर्ष समिति ने अपने आंदोलन के तहत अब 5 अगस्त को पदमपुर में जन आक्रोश रैली का ऐलान किया है। Toll Tax

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत टोल हटाओ संघर्ष समिति के आह्वान में पदमपुर मंडी आज दोपहर 1 बजे से बंद रही।संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओ ने मोटर साइकल रैली निकालकर दुकानदारों से बंद में सहयोग करने की अपील की।बंद का विभिन्न यूनियनों ने समर्थन किया। बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर आंदोलन का समर्थन किया।करीब 3 घंटे तक मुख्य बाजार में चली सभा में वक्ताओं ने पदमपुरष-श्रीगंगानगर स्टेट हाइवे पर टोल कंपनी द्वारा पीडब्ल्यूडी से मिलीभगत कर जनता को लूटने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि इस लूट में प्रशासन की भी मौन स्वीकृति है।कॉमरेड गुरचरणसिंह मोड़ ने कहा कि टोल कंपनी और पीडब्ल्यूडी के बीच हुए एमओयू और सरकार की जारी अधिसूचना में विरोधाभास है। एमओयू नियमों के विरुद्ध किया गया है। आम आदमी पार्टी के श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी प्रो. सुखविंद्र सिंह वानर व आरटीआई कार्यकर्ता हरविंद्रसिंह डेलवां ने उन सभी तथ्यों को पेश किया,जिसके आधार पर टोल कंपनी द्वारा टोल टैक्स वसूली पूरी तरह अनुचित है।

प्रोफेसर सुखविंदरसिंह वानर ने ही एक पखवाड़ा पहले खुलासा किया था कि इस मार्ग पर टोल की अवैध वसूली की जा रही है।कॉमरेड रविन्द्र तरखान ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़कें नहीं मिली, वहीं पदमपुर से चक 32 एमएल जाने वाली सड़क निर्माण के दौरान ही जगह जगह से टूटना शुरू हो गई। गंगा कैनाल प्रोजेक्ट के पूर्व चेयरमैन नेता गुरबलपालसिंह संधु ने टोल कंपनी व राज्य सरकार की सड़क नीति पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि लोग चुप्पी साधे रहे तो टोल इस सड़क से खत्म ही नहीं होगा बल्कि बूथ भी बढ़ेंगे।सभा को अमतेंद्रसिंह क्रांति, राजकुमार खरोड़, सुखवीरसिंह फौजी, सोनू तूर, मनीराम पूनिया, देवेंद्रसिंह चक 24-एफ, राजकुमार मिगलानी, राजेंद्र जिंदी, ललिता गोदारा, सुखदेवसिंह बराड़, सुखविंद्रसिंह सुक्खी, भोजराज जैन आदि ने संबोधित कियासभा में क्षेत्र के किसान, मजदूरों सहित बड़ी संख्या ने मंडी के व्यापारी शामिल रहे, जिसमेंनक्षत्रसिंह बुट्टर, नायबसिंह हेयर, दर्शनसिंह मल्ली, गुरजीतसिंह हुंदल आदि उपस्थित रहे।

आक्रोशित वाहन चालकों ने टोल नाके पर पहुंचकर दिया धरना

सूरतगढ़। सूरतगढ़-हनुमानगढ़ फोरलेन सड़क मार्ग पर टूटी सड़क होने के बावजूद टोल वसूले जाने पर वाहन चालकों ने आक्रोशित होकर राजनीतिक पदाधिकारियों के साथ टोल नाके पर पहुंचकर प्रदर्शन करके अनिश्चितकालीन धरना दिया। आंदोलनकारी नेताओं ने कहा जब तक टोल बंद नहीं किया जाता तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान वाहनों को बिना रोक टोक और बिना टोल आवागमन करवाया गया। सूचना मिलने के बाद सिटी पुलिस थाना का जाप्ता भी मौके पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें:– Goat Milk: चमत्कारिक फायदेमंद बकरी का दूध, डेंगू से बचाए और बढ़ाए सूझबूझ