Narendra Modi News - Sach Kahoon Hindi

Fuel Saving Campaign: पीएम मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों ने किया ईंधन बचत अभियान तेज, घटाया अपना काफिला
Narendra Modi Plea: नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच Narendra Modi द्वारा देशवासियों से ईंधन की बचत करने की अपील के बाद विभिन्न राज्यों की सरकारों और राजनीतिक नेताओं ने ऊर्जा संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। Fuel Saving Campaign

प्रधानमंत्री की अपील के पश्चात कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं ने सरकारी कार्यों में ईंधन की खपत कम करने के लिए छोटे काफिलों, सार्वजनिक परिवहन, विद्युत चालित वाहनों और डिजिटल बैठकों को प्राथमिकता देना आरंभ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने आधिकारिक काफिलों में वाहनों की संख्या घटाकर ईंधन बचत का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों से ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

राज्य सरकार ने सरकारी काफिलों में प्रयुक्त वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही अधिकारियों को वर्चुअल बैठकों और आवश्यकता पड़ने पर घर से कार्य करने की व्यवस्था अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है। मुख्यमंत्री ने आमजन से सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और विद्युत वाहनों के उपयोग को बढ़ाने की अपील भी की। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी है। Fuel Saving Campaign

राज्य सरकार ने अनावश्यक वाहन रैलियों और बड़े जुलूसों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी कार्यक्रमों में सीमित वाहनों के उपयोग का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को कारपूलिंग तथा सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार के कुछ मंत्रियों ने मेट्रो रेल से कार्यालय पहुंचकर ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में भी सीमित वाहनों के उपयोग पर बल दिया।महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी विमानों के उपयोग पर नियंत्रण के लिए नई व्यवस्था लागू की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय से पूर्व अनुमति के बिना सरकारी विमान उपयोग नहीं किए जा सकेंगे। वहीं कुछ जनप्रतिनिधियों ने रेल यात्रा को प्राथमिकता देकर ईंधन बचत अभियान का समर्थन किया। गुजरात में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी सरकारी काफिलों का आकार घटाने तथा सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की पहल की है। Fuel Saving Campaign

राज्य के वरिष्ठ नेताओं ने अनावश्यक विदेशी यात्राएं स्थगित करने और ईंधन संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही है। बिहार में उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने विद्युत वाहनों के उपयोग तथा सरकारी यात्राओं को सीमित करने जैसे कदम उठाए हैं। राज्य सरकार के कई नेताओं ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण वर्तमान समय की राष्ट्रीय आवश्यकता बन चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा आपूर्ति पर मंडराते संकट के कारण ईंधन संरक्षण आने वाले समय में राष्ट्रीय प्राथमिकता बन सकता है।

PM Modi Kuwait Visit: कुवैत यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने जीता दिल!
PM Modi Kuwait Visit: नई दिल्ली, (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कुवैत में रिटायर्ड भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी से मिलने का वादा किया। पूर्व आईएफएस अधिकारी की नातिन श्रेया जुनेजा ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि वह कुवैत यात्रा के दौरान उनके 101 वर्षीय दादा से मुलाकात करें। हालांकि श्रेया को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की पूरी उम्मीद नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी, (जो विदेश यात्राओं के दौरान भारतीय प्रवासियों के मुलाकात करना पसंद करते हैं), से मिले जवाब ने उन्हें बेहद खुश कर दिया। जुनेजा ने एक्स पर कहा, “आपसे प्रतिक्रिया पाना हमारे लिए सम्मान की बात है, सर! आपने एक बार फिर हमारा दिल जीत लिया है। Narendra Modi News

उनकी मुस्कान हमारे लिए बहुत मायने रखती है

नानाजी मंगल सैन हांडा बहुत खुश हैं और उनकी मुस्कान हमारे लिए बहुत मायने रखती है। हम इस दयालु व्यवहार के लिए बहुत आभारी हैं।” पीएम के इस कदम ने न केवल जुनेजा बल्कि कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स को भी प्रभावित किया। इससे पहले, हांडा से मिलने के उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए, पीएम मोदी ने एक्स पर संदेश दिया, “बिल्कुल! मैं आज कुवैत में मंगल सैन हांडा जी से मिलने के लिए उत्सुक हूं।”

शनिवार से शुरू होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय कुवैत यात्रा 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की खाड़ी देश की पहली यात्रा है। कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर की हो रही यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे और बढ़ते संबंधों को रेखांकित करती है। विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक यात्रा से पहले कहा, “भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। यह यात्रा भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।” Narendra Modi News

चुनाव से पहले फिर बढ़ सकती हैं केजरीवाली की मुसीबतें! ईडी को मिली मुकदमा चलाने की मंजूरी

Mann ki Baat: भावी पीढ़ी को नशे से बचाना होगा: पीएम
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावी पीढ़ी को नशे के चुंगल से बचाने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि इसके लिए मिलकर और सभी स्तरों पर प्रयास करने होंगे। मोदी ने आकाशवाणी पर अपनी मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103 वें संस्करण में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में वर्ष 2020 से नशा मुक्ति अभियान चल रहा है। Mann ki Baat

इसमें युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और इसे सफलता मिल रही है। उन्होंने जम्मू कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में नशा मुक्ति अभियानों और उनकी सफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके लिए सभी को एक साथ जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में म्यूजिकल नाइट्स, ऊंची पहाड़ियों पर बाइक राइड्स, चंडीगढ़ में स्थानीय क्लब और पंजाब में खेल समूह नशा मुक्ति अभियान का परिणाम है। इनसे युवाओं को नशे के चुंगल से बचाने में मदद मिल रही है। ये गतिविधियां वास्तव में नशे के खिलाफ सशक्त अभियान है। Narendra Modi News

Chandrayan-3: जानिये भारत के सबसे बड़े अंतरिक्ष मिशन के पीछे की पूरी कहानी

मोदी ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में युवाओं की बढ़ती भागीदारी बहुत उत्साह बढ़ाने वाली है। ये प्रयास, भारत में नशे के खिलाफ अभियान को बहुत ताकत देते हैं। हमें देश की भावी पीढ़ियों को बचाना है, तो उन्हें, मादक द्रव्य से दूर रखना ही होगा। इसी सोच के साथ, 15 अगस्त 2020 को ह्यनशा मुक्त भारत अभियानह्ण की शुरूआत की गई थी। इस अभियान से 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को जोड़ा गया है। दो हफ्ते पहले ही भारत ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बहुत बड़ी कारवाई की है। मादक द्रव्यों की करीब डेढ़ लाख किलो की खेप को जब्त करने के बाद उसे नष्ट कर दिया गया है। भारत ने 10 लाख किलो नशीले पदार्थों को नष्ट करने का अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है। इन मादक पदार्थों की कीमत 12,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा थी। Mann ki Baat

उन्होंने कहा, ‘मैं, उन सभी की सराहना करना चाहूँगा, जो, नशा मुक्ति के इस नेक अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं। नशे की लत, न सिर्फ परिवार, बल्कि, पूरे समाज के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। ऐसे में यह खतरा हमेशा के लिए खत्म हो, इसके लिए जरुरी है कि हम सब एकजुट होकर इस दिशा में आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बिचारपुर गांव का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि यह गांव नशीले पदार्थों के कारण बदनाम था। लेकिन अब फुटबॉल प्रेम के कारण पूरी दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने फुटबॉल कोच रईस एहमद की सराहना करते हुए कहा कि इस गांव से राष्ट्रीय स्तर पर 40 फुटबॉल खिलाड़ी निकले हैं। इससे प्रेरणा लेकर आस-पास के गांव में 1200 से अधिक फुटबॉल क्लब बन चुके हैं। Mann ki Baat