Thane News - Sach Kahoon Hindi

Snake News: कंकरीट साम्राज्य में सांपों को आसरा नहीं मिला तो किया बस्ती का रुख
मुंबई ( हि.स.)। नागपंचमी के पर्व पर जहां देशभर में लोग नागों की पूजा कर आस्था प्रकट करते हैं, वहीं महाराष्ट्र के ठाणे में सांपों के तेजी से बदलते प्राकृतिक आवास को लेकर पर्यावरणविदों ने चिंता जताई है। शहर में बढ़ते निर्माण, सिमटती हरित भूमि और प्राकृतिक क्षेत्रों के लगातार कम होने से सांपों समेत कई जीव-जंतुओं के सामने अस्तित्व का संकट बढ़ रहा है। Snake News

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, ठाणे में कभी झाड़ियों, घास के मैदानों, झीलों, नदियों और नम मिट्टी वाले क्षेत्रों में धामन, नाग, घोणस समेत कई प्रजातियों के सांप आसानी से देखे जाते थे। लेकिन शहरी विस्तार के साथ इन प्राकृतिक स्थानों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। शहर में नई इमारतों, सड़कों और पार्किंग क्षेत्रों के विस्तार के कारण मिट्टी और वनस्पतियों वाले स्थान लगातार कम हो रहे हैं। इससे केवल सांपों के रहने और छिपने के स्थान प्रभावित नहीं हो रहे, बल्कि उनके भोजन का आधार बनने वाले छोटे जीवों के प्राकृतिक आवास पर भी असर पड़ रहा है।

पर्यावरणविद डॉ. प्रशांत रविंद्र सिंकर के अनुसार, सांपों की संख्या में बदलाव शहरी पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहे परिवर्तन का संकेत हो सकता है। उनके अनुसार, शहर के विकास के साथ घास के मैदान, झाड़ियों की पट्टियां, प्राकृतिक मिट्टी, झीलें और स्थानीय वनस्पतियों वाले क्षेत्रों को संरक्षित करना जरूरी है। Snake News

प्राकृतिक स्थान खत्म होने पर बस्तियों की ओर आते हैं सांप

विशेषज्ञों का कहना है कि जब सांपों के प्राकृतिक आश्रय और भोजन के स्रोत कम होते हैं, तो वे सुरक्षित स्थान की तलाश में मानव बस्तियों के आसपास पहुंच सकते हैं। इससे इंसानों और सांपों के बीच टकराव की आशंका भी बढ़ जाती है। ठाणे में खाड़ियां, झीलें, पहाड़ी क्षेत्र, हरित क्षेत्र और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान जैसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। पर्यावरणविदों के मुताबिक, इन क्षेत्रों को एक-दूसरे से जोड़ने वाले प्राकृतिक गलियारों को बचाए रखना जैव विविधता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

सांप केवल जंगल या ग्रामीण क्षेत्रों का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई प्रजातियां चूहों, मेंढकों और छिपकलियों जैसे जीवों की संख्या को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। इस तरह वे खाद्य श्रृंखला का संतुलन बनाए रखने में योगदान देते हैं। इसलिए किसी क्षेत्र से सांपों का पूरी तरह गायब होना केवल एक प्रजाति का नुकसान नहीं, बल्कि पूरे स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव का संकेत हो सकता है। Snake News

नागपंचमी पर सांपों को परेशान न करने की अपील

नागपंचमी के अवसर पर विशेषज्ञों ने लोगों से सांपों को पकड़कर कैद में रखने, उनके साथ प्रदर्शन करने या उन्हें जबरन दूध पिलाने जैसी गतिविधियों से बचने की अपील की है। उनका कहना है कि धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए भी वन्यजीवों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। यदि घर या आसपास सांप दिखाई दे, तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना चाहिए और प्रशिक्षित वन्यजीव बचाव दल या अधिकृत विशेषज्ञ की सहायता लेनी चाहिए।

पर्यावरणविदों के अनुसार, नागपंचमी पर सांपों की पूजा करने से आगे बढ़कर उनके प्राकृतिक आवास को बचाना अधिक महत्वपूर्ण है। शहर की विकास योजनाओं में हरित क्षेत्र, झाड़ियां, प्राकृतिक जलस्रोत, घास के मैदान और स्थानीय वनस्पतियों के संरक्षण को प्राथमिकता देकर मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन कायम किया जा सकता है। Snake News

महिला और कैब ड्राइवर की संदिग्ध मौत, बच्चे के बयान ने खड़ा किया बड़ा सवाल
ठाणे (एजेंसी)। Thane News: महाराष्ट्र के बदलापुर में महिला और कैब ड्राइवर की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। घटना के समय महिला का तीन वर्षीय बेटा भी कार में मौजूद था, जिसके बयान ने मामले की जांच को नया मोड़ दे दिया है।

ठाणे के बदलापुर शहर के जिवेली गांव में पिछले दिन एक महिला और ओला कैब ड्राइवर के शव मिले थे, जिससे सनसनी फैल गई। मृत महिला की पहचान मनीषा भोसले के रूप में हुई, जबकि मृत ओला कैब ड्राइवर गणेश शिंदे घाटकोपर का रहने वाला था।

प्रारंभिक पूछताछ में महिला के तीन वर्षीय बेटे ने पुलिस को बताया कि "ड्राइवर काका (कैब ड्राइवर) ने मेरी मां की हत्या की।" बच्चे के इस बयान के बाद पुलिस अब इस दिशा में भी जांच कर रही है। हालांकि, इसके बाद ओला चालक गणेश शिंदे की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चालक की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की।

डीसीपी सचिन गोरे ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची थी और पंचनामा कर जांच पूरे मामले की शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, मनीषा भोसले जिवेली गांव की निवासी थीं, जबकि उनके पति घाटकोपर में चाय का व्यवसाय करते हैं।

महिला और कैब ड्राइवर के बीच क्या संबंध थे, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या नहीं और इस दोहरे मौतकांड के पीछे की असली वजह क्या है, इन अलग-अलग पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की पड़ताल जारी है।

डीसीपी सचिन गोरे ने कहा, "हम तकनीकी डेटा और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। मामले की जांच डबल मर्डर के नजरिए से की जा रही है। हम बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर भी जांच कर रहे हैं।"

हालांकि, इस सनसनीखेज घटना से बदलापुर शहर में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Thane: किसान की बेटी ने चौड़ा किया अपने पिता का सीना! इसरो की वैज्ञानिक बन देश सेवा में लगी
Sujata Madke Appointed scientist at ISRO: ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली बेटी ने अद्वितीय उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुजाता मडके अब भारत की प्रमुख अंतरिक्ष संस्था—इसरो में वैज्ञानिक के रूप में कार्यभार संभालने जा रही हैं। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उन्हें ठाणे जिले से इसरो में चयनित होने वाली पहली महिला बनाती है। Thane News

सुजाता का संघर्ष और सफलता

शहापुर तहसील के शिरगांव नामक छोटे से गांव में पली-बढ़ी सुजाता की शिक्षा की शुरुआत जिला परिषद स्कूल से हुई। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव में ही पूरी की और फिर शहापुर से माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की। स्कूली दिनों से ही अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वाली सुजाता ने 12वीं के बाद लगातार अपने सपने को साकार करने की दिशा में प्रयास किए।

हालांकि बीच में उन्होंने महाराष्ट्र परिवहन विभाग की परीक्षा पास कर ठाणे आरटीओ में सहायक मोटर वाहन निरीक्षक के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया था, लेकिन उनका लक्ष्य इससे कहीं बड़ा था। उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी के बावजूद इसरो की कठिन चयन प्रक्रिया की तैयारी जारी रखी और अंततः सफलता प्राप्त कर ली।

सपनों की उड़ान: आरटीओ से इसरो तक | Thane News

एक ओर जहां अधिकांश लोग एक सुरक्षित सरकारी नौकरी को अंतिम मुकाम मानते हैं, वहीं सुजाता ने अपने सपनों को प्राथमिकता दी। इसरो में चयन के बाद उन्होंने आरटीओ की नौकरी से त्यागपत्र देकर एक नई शुरुआत की है। यह निर्णय उनके आत्मविश्वास और समर्पण का परिचायक है।

परिवार और गांव में हर्ष का माहौल

सुजाता के पिता रामचंद्र मडके ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। आज गांव और पूरे क्षेत्र में सिर्फ हमारी बेटी की ही चर्चा हो रही है। लोग बधाई देने आ रहे हैं, और हमें अपनी बेटी पर गर्व है।” साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश की अग्रणी अंतरिक्ष एजेंसी तक का सफर तय करने वाली सुजाता आज अनेक युवाओं, विशेषकर ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि लगन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। Thane News

Monsoon 2025: गुजरात में तेज़ मानसूनी बारिश ने बरपाया कहर, कई ज़िले जलमग्न, मौसम विभाग ने दी चेतावनी…

Thane Accident News: समृद्धि एक्सप्रेसवे हादसा: ठाणे में 16 मजदूरों की मौत, गर्डर मशीन मजदूरों पर गिरी
रात में चल रहा था काम, कइयों के दबे होने की आशंका

ठाणे। Thane Accident News: महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार देर रात समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर दर्दनाक हादसा होने से 16 मजदूरों की मौत हो गई है। शाहपुर के पास सरलांबे में हाईवे पर पुल निर्माण के दौरान एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन मजदूरों पर गिर गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कई मजदूरों के अभी भी दबे होने की आशंका है, इस हादसे में तीन मजदूर घायल हैं। Thane Accident News

उल्लेखनीय है कि समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रात में निर्माण कार्य चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह गर्डर मशीन 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी। बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़े में वृद्धि हो सकती है। मजदूरों का रेस्क्यू जारी है। जानकारी यह भी मिली कि गर्डर मशीन काफी भारी होने के कारण उसे जल्दी से हटाया नहीं जा पाया है। क्रेन आने के बाद ही रेस्क्यू काम में तेजी आ पाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहपुर सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में अभी तक लगभग 15 शव लाए जा चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले भी पिछले महीने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया था जिसमें 25 लोग मारे गए थे। जहां, नागपुर से पुणे जा रही बस बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास टकराकर पलट गई थी, जिससे उसमें आग लग गई थी। बस में 33 लोग सवार थे, जिसमें 25 मौके पर ही जलकर मर गए थे। इनमें 3 बच्चे भी शामिल थे। हादसे के दौरान 8 लोगों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई थी। यह हादसा भी रात को ही घटित हुआ था।

यह भी पढ़ें:– विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल यात्रा पर उग्र हुई भीड़, पथराव कर 40 गाड़ियां की स्वाहा