Nuh Violence - Sach Kahoon Hindi

Nuh Violence: नूंह दंगों के आरोपी विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद धारा 144 लागू
नूंह व गुरुग्राम जिलों में बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा

नूंह/गुरुग्राम संजय कुमार मेहरा। Nuh Violence:  नूंह दंगों के आरोप में कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में सुरक्षा कारणों से धारा 144 लागू कर दी गई है। लोगों के भीड़ में एकत्रित होने की मनाही है। विधायक मामन खान का गुरुग्राम में आवास है। ऐसे में गुरुग्राम में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने लोगों को जुम्मे की नमाज घर से ही अता करने का अनुरोध किया है।

बता दें कि 31 जुलाई 2023 को नूंह के नल्हड़ स्थित मंदिर में ब्रजमंडल यात्रा पर हुई हिंसा के बाद कांग्रेस के विधायक मामन खान के उस बयान पर विवाद जारी रहा। उन्होंने हरियाणा विधानसभा सत्र में मोनू मानेसर को लेकर बयान दिया था कि प्याज की तरह फोड़ देंगे। इसके बाद नूंह हिंसा हो गई। इसी बयान को नूंह हिंसा से भी जोडक़र देखा गया। नूंह पुलिस ने हाल ही में मोनू मानेसर को सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट डालने के मामले में गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी के साथ ही दो हत्याओं में राजस्थान पुलिस ने मोनू मानेसर को ट्रांजिट रिमांड पर लिया। मोनू मानेसर की गिरफ्तारी का विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल विरोध कर रहे हैं। Nuh Violence

Breathing Problem: क्या आपको भी होती है सांस लेने में असुविधा, तो इस जादुई पोटली का करें इस्तेमाल

इसी बीच शुक्रवार की देर रात एसआईटी नूंह ने विधायक मामन खान को गिरफ्तार कर लिया। अब उनकी अदालत में पेशी होनी है। बताया जा रहा है कि एसआईटी अदालत से विधायक का रिमांड मांगेगी। इसके बाद उनसे नूंह दंगों को लेकर पूछताछ की जाएगी। विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के विरोध में कहीं नूंह में फिर से आग ना भडक़ जाए, इस ऐहतियात से पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। नूंह में धारा 144 लागू कर दी गई है। बाहरी क्षेत्रों से नूंह में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। नूंह की सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इधर, गुरुग्राम में भी पुलिस सक्रिय है। मामन खान का गुरुग्राम में आवास है।

दो बार नोटिस के बाद भी पूछताछ में शामिल नहीं हुए | Nuh Violence

विधायक मामन को हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी ने पहले 25 अगस्त को नोटिस देकर 31 अगस्त को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। दो बार नोटिस देने के बाद भी वे पूछताछ में शामिल नहीं हुए। नोटिस के जवाब में विधायक ने मेडिकल भेज दिया कि वह बुखार से पीडि़त हैं। उसके बाद पुलिस की ओर से 5 सितंबर को दूसरा नोटिस दिया गया और 10 सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए नूंह पुलिस लाइन बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए।

गिरफ्तार से बचने के लिए पहुंचे हाईकोर्ट

विधायक मामन खान ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने से बचने के लिए तर्क दिया कि इस मामले की जांच उच्च अधिकारियों की निगरानी वाली एसआईटी से करवाई जाए। सरकार उन्हें मोहरा बना रही है। विधायक मामन खान ने यह भी कहा कि वह हिंसा वाले दिन नूंह क्षेत्र में थे ही नहीं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए मामन को निचली अदालत में याचिका डाले की सलाह देकर अगली तारीख दे दी।

बिट्टू बजरंगी व मोनू मानेसर किए जा चुके हैं गिरफ्तार | Nuh Violence

नूंह हिंसा मामले में बिट्टू बजरंगी और मोनू मानेसर की गिरफ्तारी को लेकर मांग उठती रही। इसी बीच इन दोनों को गिरफ्तार करके एक तरह से पुलिस ने मामन खान की गिरफ्तारी का रास्ता साफ कर लिया। अब मामन खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 31 जुलाई 2023 को नूंह जिले में बृजमंडल यात्रा पर हमले के साथ ही बड़ी हिंसा हो गई थी। सेंकड़ों वाहनों को फूंका गया। दो होम गार्ड के जवानों के साथ 6 लोगों की मौत और 80 से ज्यादा लोग इस हिंसा में घायल हुए थे। कई दिन तक नूंह हिंसा की आग अलग-अलग जिलों में भी सुलगती रही।

क्या बोले एसआईटी इंचार्ज डीएसपी

एसआईटी इंचार्ज एवं फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश कुमार के मुताबिक कांग्रेस विधायक को नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जायेगा। उन्होंने गिरफ्तारी की पुष्टि तो कर दी लेकिन उन्हें गिरफ्तार कहां से किया गया, इस बारे में कुछ जानकारी नहीं दी।

नूंह में ब्रजमंडल शोभा यात्रा की अनुमति नहीं, हिंदू संगठन बोले इसकी जरूरत नहीं
नूंह (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने नूंह (Nuh) में सर्वजातीय हिंदू महापंचायत के 28 अगस्त को पुन: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकालने के आह्वान के मद्देनजर यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं सरकार ने खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट तथा हर सूरत में कानून व्यवस्था, शांति और सद्भाव बनाये रखने को लेकर यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। (Nuh Braj Mandal Yatra)

जिला प्रशासन ने नूंह जिले में जहां निषेधाज्ञा लागू की है वहीं राज्य सरकार ने नूंह जिले में एहतियाती कदम के तौर पर, 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त को रात 11:59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों को स्टेशन नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। नूंह जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने साफ तौर कहा है कि इलाके में हर हाल में अमन-शांति कायम रखी जाएगी।

वहीं विश्व हिंदू परिषद(वीएचपी) समेत अनेक हिंदू संगठन ने कहा कि गत 31 जुलाई को उक्त शोभा यात्रा पर एक समुदाय के लोगों द्वारा पथराव और हिंसा किये जाने पर यह अधूरी रह गई थी जिसे केवल पूरा किया जा रहा है। किसी धर्म और सम्प्रदाय को अपनी धार्मिक रस्मों या कार्यक्रम करने का अधिकार है तथा इसके लिये किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। (Nuh Braj Mandal Yatra)

अलबत्ता हिंदू संगठनों ने कहा है कि यात्रा निकालने के बारे में स्थानीय प्रशासन को पहले की सूचित किया जाएगा तथा यात्रा के स्वरूप और आकार को लेकर भी चर्चा हो सकती है। हिंदू संगठनों का यह भी कहना है कि यात्रा में केवल स्थानीय लोग ही शामिल होंगे तथा कोई भी बाहरी व्यक्ति इसमें भाग नहीं लेगा। ऐसे में राज्य सरकार के लिये अब अजमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी हिंदू संगठनों से यात्रा नहीं निकालने की अपील कर चुके हैं।

इससे पहले हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर, हिंदू संगठनों के उक्त ऐलान के मद्देनजर गत शनिचार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समन्वित प्रयास का आह्वान कर चुके हैं। बैठक में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि नूंह जिला प्रशासन ने तीन से सात सितम्बर तक यहां होने वाली जी20 शेरपा समूह की बैठक के मद्देनजर यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है तथा इस बारे में आयोजकों को सूचित भी कर दिया गया है। लेकिन फिर से ऐसी सूचनाएं हैं कि हिंदू संगठनों ने हरियाणा और अन्य पड़ोसी राज्यों के लोगों को 28 अगस्त को नूंह पहुंचने के लिए आमंत्रित किया है।

कपूर ने पड़ोसी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकारियों ने उत्पन्न स्थिति को लेकर तथा इससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए खुफिया जानकारी साझा करने पर जोर देते हुए, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की नियमित निगरानी करने तथा शांति भंग करने वालों के बारे में जानकारी साझा करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा लोगों की किसी भी तरह की भीड़ को रोकने के लिए अंतरराज्यीय सीमा पर अवरोधक लगाने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। (Nuh Braj Mandal Yatra)

उल्लेखनीय है कि गत 31 जुलाई को यहां आयोजित बृज मंडल शोभा यात्रा के दौरान साम्प्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान एक समुदाय के लोगों ने इस पर पथराव कर दिया था। इस हिंसा में दो होमगार्ड सहित छह लोगों की मौत हो गई थी तथा अनेक घायल हो गए थे। नूंह हिंसा का असर हरियाणा के गुरूग्राम और फरीदाबाद समेत अन्य जिलों में भी हुआ था जां आगजनी और मारपीट की घटनाएं सामने आईं थीं। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुये लगभग 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा करीब 150 एफआईआर दर्ज की गई हैं। धरपकड़ का यह सिलसिला अभी जारी है। कुछ उपद्रवियों के घरों को भी जमींदोज किया गया है। जिला प्रशासन हिंसा में शामिल किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है। (Nuh Braj Mandal Yatra)

यह भी पढ़ें:– Body Donation: पार्थिव शरीर दान कर मरकर भी अमर हो गई मनजीत

बिट्टू बजरंगी को नूंह से भेजा फरीदाबाद जेल
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। नूंह हिंसा में पुलिस के रडार पर रहे बिट्टू बजरंगी (Bittu Bajrangi) की गिरफ्तारी के बाद एक दिन का रिमांड खत्म होने पर उसे फरीदाबाद जिला की नीमका जेल भेज दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया कि नूंह जिला जेल में उसकी जान को खतरा बताया गया। पुलिस गुरुवार दोपहर को उसे अदालत में पेशी के लिए लेकर पहुंची। पुलिस ने अतिरिक्त जिला सेशन जज अंजलि जैन की अदालत में पेश किया गया। Gurugram News

पुलिस ने अदालत से उसका रिमांड दोबारा से नहीं मांगा। यह जानकारी दी कि उसके बताए ठिकाने से 8 तलवारें बरामद हुई हैं। बिट्टू बजरंगी के एडवोकेट सोमदत शर्मा की ओर से अदालत में कहा गया कि नूंह की जेल में बिट्टू की जान को खतरा है। लिहाजा उसे नूंह जेल में ना भेजकर फरीदाबाद की नीमका जेल भेजा जाए। अदालत ने इस पर विचार करते हुए बिट्टू बजरंगी को फरीदाबाद जिला जेल भेजने के आदेश दिए। Gurugram News

उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि बिट्टू बजरंगी को बीती 15 अगस्त को फरीदाबाद से एक नाटकीय घटनाक्रम में गिरफ्तार किया गया था। उसे अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेजा था। एसीपी ऊषा कुंडू की शिकायत पर बिट्टू बजरंगी पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बिट्टू बजरंगी व अन्य 15-20 लोगों ने एसीपी ऊषा कुंडू के सामने तलवार व अन्य हथियार लेकर प्रदर्शन, नारेबाजी की थी। पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी वे उग्र होते रहे। कानून अपने हाथ में लेते रहे। इसी कारण बिट्टू बजरंगी की मुश्किलें बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें:– डिलीवरी के लिए आई महिला की सड़क हादसे में मौत

नूंह हिंसा भडक़ाने में यूट्यूबर की रही भूमिका, 80 हिरासत में
पुलिस का खुलासा, पैसा कमाने के लिए वीडियो, फोटो लेने पहुंचे | Nuh Violence

नूंह/गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। बृज मंडल यात्रा के दौरान में नूंह में हुई हिंसा के पीछे यूट्यूबर्स का बड़ा हाथ बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने ऐसे 80 यूट्यूबर्स को भी हिरासत में लिया है, जो एक्सक्लूसिव वीडियो, फोटो लेने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने दावा किया है कि 18 से 25 साल के बीच के करीब 80 युवाओं ने बेरोजगारी में कमाई करने के लिए यूट्यूब और सोशल मीडिया के माध्यम से कमाई करना चाहते थे।

पुलिस की प्राथमिकता जांच में सामने आया है कि नूंह हिंसा में 80 यूट्यूबर की भूमिका सामने आई है। ये एक्सक्लूसिव वीडियो और फोटो लेने नूंह पहुंचे थे। इन्हीं के द्वारा वायरल किए गए वीडियो, फोटो के कारण हिंसा अधिक भडक़ी। हिंसा भडक़ाने में कथित आरोपियों में ज्यादातर युवा 8वीं तक पढ़े हैं। उन्होंने सोशल मीडिया को कमाई करने का आसान तरीका माना। ज्यादा सब्सक्राइबर पाने के लिए इन्होंने सांप्रदायिकता फैलाने वाले पोस्ट किए। नूंह में दंगों की खबर फैलने के बाद वे एक्सक्लूसिव वीडियो और तस्वीरें लेने के लिए यहां पहुंचे। इनके द्वारा इन वीडियो को महंगे दामों में बेचने की भी बातें सामने आ रही हैं। Nuh Violence

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक यूट्यूबर ने बताया है कि जैसे ही उन्हें पता चला कि नूंह में हिंसा शुरू हो गई है। वे जलती हुई गाडिय़ों के वीडियो बनाने के लिए वहां पहुंचने शुरू हो गए। उन्हें यह नहीं पता था कि यह मामला इतना भडक़ जाएगा। उन्हें यह भी शंका नहीं थी कि वे पकड़े भी जाएंगे। आरोपी ने कहा कि वह केवल अपने यूट्यूब चैनल के लिए अधिक फॉलोअर बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा था। Nuh Violence

यह भी पढ़ें:– Anupgarh News : खेत में मिले बम को किया गया डिफ्यूज

नूंह में फिर ब्रजमंडल यात्रा की तैयारी या दोबारा हिंसा की बारी?
हिंदू महापंचायत में लिया गया अहम फैसला!

नूंह (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को पलवल में हुई हिंदू महापंचायत में लिए गए फैसले से हरियाणा के नूंह में फिर ब्रजमंडल यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 28 अगस्त की तिथि मुकर्रर की गई है। ये तारीख प्रशासन से बातचीत के बाद बदली भी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को इसी यात्रा के दौरान जमकर हिंसा और आगजनी में 6 लोग मारे गए थे। Nuh Violence

महापंचायत में दंगों की जांच एनआईए से कराने, नूंह के रोहिंग्या को बाहर निकालने और फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस एमएलए मामन खान को भी तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई। बता दें कि महापंचायत में पहुंचे गुरुग्राम जिले की सोहना विधानसभा सीट के भाजपा एमएलए संजय सिंह ने अधूरी रह गई ब्रजमंडल यात्रा को दोबारा शुरू करने का मुद्दा उठाया था। उसी के आधार पर यह यात्रा दोबारा निकालने की तैयारी की गई है।

महापंचायत में नूंह दंगों में मारे गए लोगों के परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा, सरकारी नौकरी तथा घायलों को 50-50 लाख रुपए देने की मांग की गई। इस महापंचायत में नूंह जिले को खत्म करने के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदलने की मांग भी की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रतन सिंह सोरोत ने कहा कि दंगाइयों पर नूंह में दर्ज किए गए सभी मुकदमों को गुरुग्राम या किसी दूसरे जिले में ट्रांसफर कर वहां इनकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से करवाई जाए। रैपिड एक्शन फोर्स या हरियाणा पुलिस की एक बटालियन का हेडक्वार्टर नूंह में ही बनाया जाए। नूंह या आसपास लगते गांवों में रहने वाले परिवार सेल्फ डिफेंस के मकसद से आर्म्स लाइसेंस बनवाना चाहें तो उन्हें नियमों में छूट देकर ज्यादा से ज्यादा आर्म्स लाइसेंस जारी किए जाएं।

महापंचायत में 40 हिंदू पाल एवं 12 मुस्लिम पाल शामिल | Nuh Violence

सर्वजातीय हिंदू महापंचायत की अध्यक्षता मेवात के 40 हिन्दू पाल और 12 मुस्लिम पाल के अध्यक्ष चौधरी अरूण जैलदार ने की। महापंचायत में हजारों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग पहुंचे हैं। वहीं इस महापंचायत में हरियाणा गौरक्षा दल के उपाध्यक्ष आचार्य आजाद, सोहना के विधायक संजय सिंह, पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी भी शामिल हुए। इस महापंचायत का डागर पाल ने बहिष्कार करने का फैसला लिया। साथ ही रावत, सहरावत, चौहान व तेवतिया पाल के पंचों ने भी अपनी सहमति जताते हुए महापंचायत का बहिष्कार किया।

पलवर की बजाय नूंह में होनी थी महापंचायत

बताया जा रहा है कि महापंचायत को पहले नूंह में किया जाना था, लेकिन प्रशासन ने कर्फ्यू और माहौल को देख इसकी आज्ञा नहीं दी, जिसके बाद पलवल की नूंह-पलवल रोड पर पोंडरी गांव में यह महापंचायत हुई। इस महापंचायत में 28 अगस्त को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पूरी कराने का फैसला लिया गया। महापंचायत को लेकर नूंह पुलिस पूरी अलर्ट रही।

इसमें हेट स्पीच देने वालों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र अलर्ट रहा। यहां पर जिस भी वक्ता ने स्पीच दी, उसको खुफिया एजेंसी ने रिकॉर्ड किया है। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने महापंचायत से जुड़ी तमाम रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भिजवा दी है। उधर नूंह और पलवल बॉर्डर पर सुबह से ही पुलिस रही तैनात

सुबह से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त | Nuh Violence

कानून-व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए नूंह-पलवल बॉर्डर पर नूंह के डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे। नूंह-पलवल बॉर्डर के नजदीक किरा गांव में पुलिस ने नाका लगाया था जहां पंचायती राज महकमे के एक्सईएन नरेंद्र सिंह कुंडू बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा नूंह के जिला नगर योजनाकार बिनेश कुमार गंगोली गांव के पास ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात थे।

यह भी पढ़ें:– पंजाब पुलिस दंपति ने कनाडा में गाड़े सफलता और बेमिसाल जीत के झंडे

घेवर खाने से महिला समेत 10 बच्चे बीमार
नूंह हिंसा के चलते लगा है कर्फ्यू | Gurugram News

कुछ घंटे खोले जा रहे हैं बाजार

नूंह/गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। नूंह में एक दुकान से घेवर (Ghevar) खरीदकर खाने से महिला समेत 10 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। बता दें कि साम्प्रदायिक हिंसा के चलते 31 जुलाई से दुकानें बंद थी, जिन्हें अब कुछ घंटे खोलने की अनुमति दी जा रही है। जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को जैसे ही नूंह में बृज मंडल यात्रा पर हमला हुआ तो लोग अपनी दुकानों को या तो बंद करके अंदर ही रुक गये या फिर दुकानें छोड़कर चले गए। Gurugram News

इन्हीं में से एक ऐसी मिठाई की दुकान थी, जो घटना के करीब 12 दिन बाद खुली। दुकान खुलने के बाद लोग वहां से खरीददारी करने पहुंचे। वहां से एक महिला ने घेवर खरीदा और बच्चों को खिलाया और स्वयं भी खा लिया। घेवर खान से खुद महिला और 10 बच्चे बीमार हो गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें उल्टी, दस्त की शिकायत हुई। इन 10 बच्चों में से ढाई साल के एक बच्चे की हालत गंभीर हो गई, जिसे नल्हड़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। Nuh Violence

यह भी पढ़ें:– बिरला स्कूल के छात्र ने निकाली तिरंगा यात्रा

हिंसा प्री-प्लान होने की अभी तक कोई बात सामने नहीं आई: कला रामचन्द्रन
गुरुग्राम पुलिस ने 93 लोगों को हिरासत में लिया था, 80 को जमानत पर छोड़ा

नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम में शांति हो चुकी है बहाल

शांति कायम रखने में सहयोग के लिए मीडिया का धन्यवाद

पुलिस कमिश्नर ने पत्रकार वार्ता में कही यह बात

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर कला रामचन्द्रन (Kala Ramachandran) ने कहा कि बृज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा में गुरुग्राम जिला में गिरफ्तारियां जारी हैं। जितने लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है, उनमें से पूछताछ में अभी तक किसी ने यह नहीं बोला कि प्री-प्लान था। गिरफ्तारियां जारी हैं। सोहना में फायरिंग मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां बाई नेम एफआईआर हुई है। इसका मतलब यह नहीं कि हम बिना सुबूत किसी को गिरफ्तार कर लें। जांच चल रही है। वे गुरुवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहीं थीं। Nuh Violence

सीपी कला रामचन्द्रन ने कहा कि नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम में भी शरारती तत्वों ने अशांति फैलाने की कोशिश की। पुलिस ने सामाजिक लोगों, दोनों समुदायों के मौजिज लोगों के साथ बैठकें करके शांति की अपील की। गुरुग्राम में अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने वालों पर 37 एफआईआर दर्ज की गई। कुल 79 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां से 93 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 80 को जमानत पर छोड़ दिया गया। चार केस सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने के भी दर्ज किए गए हैं। सोहना में दो केसों में 15-15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

किसी भी वारदात में खुद जवाब ना दें | Nuh Violence

उन्होंने कहा कि शहर में अक्सर कोई ना कोई ऐसी छोटी-छोटी वारदात हो जाती हैं, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने अपील की कि ऐसी घटनाओं की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। किसी भी वारदात में खुद जवाब ना दें। पुलिस आकर सब संभाल लेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी मैसेज सोशल मीडिया पर ना फैलाएं, जिससे किसी भी समुदाय की भावना आहत होती हो।

पुलिस आयुक्त कला रामचन्द्रन ने कहा कि नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम जिला गुरुग्राम शहर, सोहना व पटौदी में जो अप्रिय घटनाएं घटी, उनमें केस दर्ज किये गये। दो मामले हेट स्पीच के दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम गुरुग्राम की जनता के भी शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने शांति रखने में पुलिस का भरपूर सहयोग दिया।

शरारती तत्वों ने शांति भंग करने का प्रयास किया | Nuh Violence

सीपी ने कहा कि शरारती तत्वों ने शांति भंग करने का भी प्रयास किया। सभी थाना प्रभारियों, अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रण में रखी। मीडिया हमारे साथ खड़ा रहा। हमें स्थित कंट्रोल करने में सहयोग किया। उन्होंने गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह शांति बनाए रखें। किसी तरह से किसी अफवाह पर विश्वास न करें। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सोहना में भी दोनों समुदायों के बीच बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की गई थी।

दोनों ही सुविधाएं के लोगों की तरफ से लगातार प्रयास से ही किये जा रहे हैं कि किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो। फिलहाल गुरुग्राम में पूरी तरह से सामान्य स्थिति है। उन्होंने कहा कि हमारी साइबर सैल गुरुग्राम पुलिस की है। कोई हमसे सहयोग मांगेगा तो जरूर करेंगे।

यह भी पढ़ें:– ऑनलाइन ऋण आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त

Nuh Violence: प्रशासन ने किया दंगाइयों के नाक में दम, सहारा होटल गिराया
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | Nuh Violence

नूंह (संजय कुमार मेहरा)। Nuh Violence: नूंह में हुई हिंसा के बाद प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए, जिस सहारा होटल से पत्थरबाजी की गई थी, उसे ही गिरा दिया गया है। रविवार को कड़ी पुलिस चौकसी में इस होटल पर बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया गया। गौरतलब है कि लगातार तीसरे दिन नूंह में अवैध निर्माण गिराए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अनुसार गिराए जा रहे निर्माण 31 जुलाई की हिंसा में शामिल दंगाइयों के हैं या इनका दंगा फैलाने में इस्तेमाल किए गए हैं। Nuh Violence

प्रदीप शर्मा की हत्या में आप नेता का हाथ

दूसरी तरफ नूंह हिंसा में गुरुग्राम के प्रदीप शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता जावेद अहमद समेत 150 लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की है। यह केस गुरुग्राम के सोहना में दर्ज कराया गया है। वहीं जावेद ने इस केस को गलत करार दिया है, उनके अनुसार वे उस दिन इलाके में ही नहीं थे।

‘‘इन्हें मार दो, बाकी मैं संभाल लूंगा’’

जावेद अहमद पर दर्ज एफआईआर में पवन ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई की रात 10.30 बजे हम कार में नूंह से सोहना जा रहे थे। बीच में नूंह पुलिस ने मदद करते हुए हमें हाईवे तक छोड़ा और हमें कहा कि आगे रास्ता साफ है, निकल जाओ। लेकिन हम निरंकारी कॉलेज के पास पहुंचे ही थे तो वहां जावेद सहित 150 लोग खड़े थे। जो पत्थर, लोहे की राड और पिस्टल से लैस थे। जावेद के कहने पर उग्र भीड़ हम पर हावी हो गई और हमारी कार पर पत्थर मारने लगे, जिससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई।

मैं कार से नीचे उतरा तो जावेद ने कहा कि इन्हें मार दो। जो होगा, मैं संभाल लूंगा। ये सुनकर 20-25 लोग हम टूट पड़े। प्रदीप और गनपत को पीटना शुरू कर दिया। प्रदीप के सिर पर लोहे की राड मारकर बुरी तरह घायल कर दिया, इसी दौरान गोलियां चलनी शुरू हो गई। यह सुनकर पुलिस वहां आ गई। उन्होंने मुझे व गनपत को भीड़ से निकाला और प्रदीप को भीड़ सरिये से मारती रही। उसे नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:– पाकिस्तान में एक्सप्रेस ट्रेन की बोगियां हुई बेपटरी, 15 की मौत, 50 घायल

Nuh Violence: हरियाणा की घटना के बाद दिल्ली पुलिस की संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Violence: हरियाणा के नूंह में दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प में पांच लोगों की मौत के मद्देनजर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी रख रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से सटे हरियाणा के कुछ जिलों में हिंसा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और जहां जरूरी हुआ वहां अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। Nuh Violence

बीमा क्लेम की मांग को लेकर 4 किसान चढ़े नारायण खेड़ा जलकर की टंकी पर

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। इससे पहले दिन में, उत्तर-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त, जॉय एन टिर्की ने ट्वीट किया, ‘मौजपुर चौक और उत्तर-पूर्व जिले के अन्य इलाकों में सांप्रदायिक मुद्दों के बारे में कुछ अफवाहें फैल रही हैं। यह सूचित किया जाता है कि सब ठीक है और सामान्य है, ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं है। किसी भी गलत सूचना को फैलाने से सांप्रदायिक सद्भाव/शांति भंग हो सकती है। किसी भी अफवाह को फैलाने से बचें।

शोभायात्रा पर हमले की सीबीआई जांच की मांग | Nuh Violence

अखिल भारतीय रामराज्य परिषद ने दिल्ली और हरियाणा में शोभा यात्रा पर हुए हमलों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने तथा दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। परिषद के प्रवक्ता प्रमोदी माहेश्वरी ने तथा मंत्री देवेंद्र चतुवेर्दी ने कहा है कि शोभा यात्रा धार्मिक कार्य है और इस तरह के कार्यों पर पथराव करवाना गंभीर अपराध हैं।

उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह से शोभा यात्राओं पर किये गये हमलों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिंदू शोभा यात्राओं पर किए जाने वाले हमले आतंकी हमले जैसे होते हैं जिसमें दहशतगर्दों की साजिश के कारण कई निर्दोष लोगों की जान चली जाती है और करोड़ों रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है। प्रवक्ता ने शोभा यात्रा को पूर्ण सुरक्षा नहीं देने ओर वक्फ बोर्ड को सरकारी मदद पहुंचाने की भी कड़ी आलोचना की है।

नूंह हिंसा पर सीएम मनोहर लाल का बड़ा बयान, बोले
दंगाइयों से की जाएगी नुकसान की भरपाई | Manohar Lal Khattar

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर मुखयमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंसा में प्रदेश में जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 2 करोड़ 70 लाख आबादी है और पुलिस के जवान केवल 60 हजार हैं। इसलिए पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती है।

उन्होंने कहा कि नूंह हिंसा (Nuh Violence) के हर पहलु से जांच की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। अब तक 41 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 116 लोग गिरफ्तार किए हैं। इस घटना में लगभग 60 व्यक्ति घायल और 6 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा में शहीद हुए पुलिस वालों को 56 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

स्थिति की समीक्षा के बाद खुलेंगे स्कूल

इस मामले में नूंह के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पंवार का कहना है कि पहले उनकी टीम इस परे मामले की समीक्षा करेगी और इसके बाद ही इलाके के स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने का फैसला किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि इलाके की स्थिति की समीक्षा के बाद ही इंटरनेट सेवा भी फिर से शुरू की जाएगी।

‘शांति व भाईचारा बनाए रखें’ | Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग शांति बनाए रखें, आपसी तनाव से भाईचारा बिगड़ता है, इसलिए नागरिक भाईचारा बनाए रखें। भाईचारा बनाए रखने में ही प्रदेश की खुशहाली है, किसी प्रकार की घटना को आगे न बढ़ने दें। आमजन शांति और भाईचारा बनाकर समाज की एकता का संदेश दें।

मोनू पर कार्रवाई करें पुलिस

सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि मोनू मानेसर पर राजस्थान में मामले दर्ज है। पुलिस को उस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

30 कंपनियां तैनात

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा पुलिस की 30 कंपनियां तैनात की गई हैं और केंद्रीय सुरक्षाबलों की 20 कंपनियां केंद्र से हमें मिली थी, जिनमें से 3 कंपनियां पलवल, 2 कंपनियां गुरुग्राम और 1 कंपनी को फरीदाबाद में तैनात किया गया है तथा 14 कंपनियां नूंह जिले में तैनात की गई हैं।

10वीं एवं डी.एल.एड. परीक्षाएं 5 तक स्थगित | Manohar Lal Khattar

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा सेकेण्डरी (शैक्षिक) तथा डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की 5 अगस्त तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में धारा-144 व कर्फ्यू लगने के कारण प्रदेशभर में 03, 04 व 05 अगस्त, 2023 को संचालित होने वाली सैकेण्डरी (शैक्षिक) तथा डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की शेष परीक्षाएं पूर्व में निर्धारित तिथि पत्र अनुसार संचालित होगी। परिस्थितियां सामान्य होने पर स्थगित हुई परीक्षाओं का नया तिथि-पत्र शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा।

घायल बजरंग दल के संयोजक प्रदीप शर्मा की मौत

गुरुग्राम/नूंह। नूंह (मेवात) में धार्मिक यात्रा पर हुए हमले में घायल हुए बजरंग दल के संयोजक प्रदीप शर्मा की बुधवार को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। बीती 31 जुलाई को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की तरफ बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाले जाने के दौरान उपद्रवियों ने हमला बोल दिया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुए बुधवार को उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:– 166 एथेनॉल 20 मिश्रण पेट्रोल स्टेशनों के साथ पंजाब भारत में तीसरे स्थान पर

नूंह घटना: गुरुग्राम में अब 116 आरोपी गिरफ्तार, 26 एफआईआर दर्ज
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के नूंह जिले (Nuh) में गत 31 जुलाई को हिंदू संगठनों विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुगार्वाहिनी की बृज मंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं की आंच गुरुग्राम तक पहुंचने के सिलसिले में अब तक 26 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं तथा 116 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या है मामला | Nuh Violence

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने आज यहां बताया कि हिंसा के दौरान गुरुग्राम जिले में 60 लोग घायल हुये हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा शांति बहाल करने के दृष्टिगत गांवों में ठीकरी पहरा लगाने के आदेश दिये गये हैं। उन्होंने स्वयं भी लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। यादव के अनुसार स्थिति सामान्य और फिलहाल नियंत्रण में है तथा पुलिस बल की 14 कम्पनियां संवेदनशील इलाकों में तैनात की गई हैं तथा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। Gurugram News

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने क्षेत्रवार 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा छह स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। उल्लेखनीय है कि नूंह की हिंसक घटनाओं के विरोध में गुरुग्राम के बादशाहपुर, सेक्टऱ-70 समेत अन्य इलाकों में भी हिंसा भड़क उठी थी जिसमें मस्जिदों और झुग्गियों को आग लगा दी गई थी। जिला प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल की खुली बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। गुरुग्राम से सटे राजधानी दिल्ली में भी पुलिस अलर्ट पर है। नूंह में हिंसा की घटनाओं में दो होमगार्ड जवानों समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– 2000 Rupees Note: दो हजार के नोट पर आरबीआई ने जारी किया नया अपडेट

Haryana Nuh Violence Updates: नूंह हिंसा पर अनिल विज का बड़ा बयान, मचा हड़कंप
नूंह हिंसा की जांच होगी, साजिश रचने वाले होंगे बेनकाब: विज

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Nuh Violence Updates: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि नूंह हिंसा की जांच होगी तथा साजिश रचने वालों को बेनकाब किया जाएगा। अब तक नूंह हिंसा में छह लोगों की मौत हो चुकी है।

विज ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इतना बड़ा बवाल केवल एक दिन में नहीं हो सकता। यह किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसके तहत न केवल लोगों को एकत्रित किया गया, बल्कि हथियार और गोलियां भी चलाई गईं। इस मामले की पूरी जांच होगी और साजिश रचने वालों को बेनकाब किया जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा कि यह देश हम सबका है और इसे विश्व में तरक्की के ऊपर वाले पायदान पर लेकर जाना है, लेकिन तरक्की वहीं होती है, जहां शांति हो। इसलिए लोग ऐसी कोई गलत पोस्ट न डालें और न वायरल करें, जिससे अशांति फैले। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज ने कहा कि नूंह में हिंसा के बाद अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। तीस कम्पनियां हरियाणा पुलिस और 20 कम्पनियां केंद्र से मिली हैं, जिन्हें तैनात किया गया है। नूंह क्षेत्र को आठ थानों में बांटा गया है और हर थाने पर एक-एक भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी तैनात किया गया है। सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। अब तक 41 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 116 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। रेवाड़ी और गुरुग्राम में भी गिरफ्तारियां हुई हैं।

उन्होंने कहा कि हिंसा की आशंका के मद्देनजर जिलों में निषेधाज्ञा लागू की गई है। जिला उपायुक्तों को अधिकृत किया है कि स्थिति यदि बिगड़ती है तो वहां कर्फ्यू लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति की मृत्यु की जानकारी भी मिली है और इससे पहले पांच लोगों के मरने की जानकारी मिली थी। नूंह में इंटरनेट सेवाएं अभी बंद है और स्थिति का आकलन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोनू मानेसर वीडियो को लेकर प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह उन्होंने भी देखा है और वह दंगा करने का नहीं बल्कि लोगों को यात्रा में पहुंचने का आह्वान कर रहा है। इस वीडियो का अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नूंह में ब्रज मंडल यात्रा हर साल निकलती है तथा यह एक स्थानीय कार्यक्रम था। इसकी स्वीकृति भी दी गई थी और जितना पुलिस बल पिछली यात्रा में लगता था, वह लगाया गया था।

रेवाड़ी में आगजनी की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली थी और इस मामले में पुलिस आयुक्त को जरूरी निर्देश दिये गये थे। अब वहां स्थिति नियंत्रण में है। बहुजन समाज पार्टी की ओर से अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन के आह्वान को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, मगर, यह सब शांतिपूर्वक तरीके से होना चाहिए।