Monu Manesar - Sach Kahoon Hindi

गुरुग्राम: रिमांड पूरा होने के बाद मोनू मानेसर 14 दिन की जेल
पुलिस ने अदालत से मांगा था 7 दिन का रिमांड, 4 दिन का मिला

पटौदी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास में पूछताछ के लिए राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लायी थी गुरुग्राम पुलिस

संजय कुमार मेहरा | Gurugram News

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। हत्या के प्रयास में राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए मोनू मानेसर का बुधवार को चार दिन का रिमांड पूरा हो गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें पटौदी पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने मोनू मानेसर का रिमांड नहीं बढ़ाया और उसे 14 दिन के लिए जिला जेल भोंडसी भेज दिया। Gurugram News

बता दें कि मोनू मानेसर पर राजस्थान के दो युवकों की भिवानी में गाड़ी में बंद करके जिंदा जलाने का भी आरोप है। नूंह दंगों में एसआईटी ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार करके कुछ दिन पहले अदालत में पेश किया था, जहां से उसे राजस्थान पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई। तब से मोनू मानेसर राजस्थान की जेल में ही बंद था। नूंह दंगे भडक़ाने के आरोप में मोनू मानेसर का नाम भी सामने आया। मोनू मानेसर सोशल मीडिया, मीडिया के माध्यम से अपने ऊपर लगे आरोपों को लगातार नकारता रहा है। इसके अलावा मोनू मानेसर पर हत्या के प्रयास का पटौदी थाना में केस दर्ज है।

इस केस में पूछताछ के लिए मोनू मानेसर को लाने के पटौदी पुलिस कई दिन से प्रयास कर रही थी। बीते शनिवार को मोनू मानेसर को पटौदी में लाया गया। वहां अस्पताल में उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। अदालत से चार दिन का रिमांड मिला। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:– Nuh: Monu Manesar ने नूंह कोर्ट में लगाई जमानत याचिका

Nuh: Monu Manesar ने नूंह कोर्ट में लगाई जमानत याचिका
जमानत याचिका पर 16 अक्टूबर को होगी सुनवाई

गुरुग्राम/नूंह संजय कुमार मेहरा। Nuh दंगों में सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ बात लिखने के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके मोनू मानेसर ने अब जमानत याचिका लगाई है। जिस पर 16 अक्टूबर को सुनवाई होगी। मोनू मानेसर को एक महीने पहले 12 सितम्बर को मानेसर से एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। वहीं से उसे राजस्थान पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई थी। मोनू मानेसर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें लिखा था कि-परिणाम की चिंता हम नहीं करते, वार एक ही होगा, पर आखिरी होगा।

नंूह दंगे शांत होने के बाद दोबारा से निकाली जाने वाली ब्रजमंडल यात्रा से दो दिन पहले उन्होंने यह पोस्ट डाली थी। इसमें 26 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई। इसी पर उसकी गिरफ्तारी भी की गई। मोनू मानेसर पर भिवानी में राजस्थान के दो व्यक्तियों को जिंदा जलाकर मारने का भी आरोप है। भडक़ाऊ पोस्ट के मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद अब मोनू मानेसर ने उस मामले में जमानत याचिका नूंह की अदालत में दायर की है, जिस पर अदालत 16 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।

मोनू मानेसर एकाएक पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बन गया। भिवानी में दो युवकों जुनैद व नासिर को जिंदा जलाने के मामले में राजस्थान पुलिस को उसकी तलाश थी। पटौदी थाना क्षेत्र में जान से मारने की धमकी देने का भी मोनू मानेसर पर केस दर्ज है। भडक़ाऊ पोस्ट डालने के केस में नूंह एसआईटी ने मोनू मानेसर को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया और नूंह ले गई। वहां अदालत में पेशी के दौरान पहले से तैयारी करके आई राजस्थान पुलिस ने भी मोनू मानेसर का ट्रांजिट रिमांड मांग लिया। अदालत ने राजस्थान पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए मोनू मानेसर उन्हें सौंप दिया। कुछ दिन बीतने के बाद पटौदी पुलिस ने भी सक्रियता दिखाई और मोनू मानेसर को राजस्थान के भरतपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने की योजना बनाई। पहली बार में तो मोनू मानेसर को सुरक्षा कारणों से पुलिस ला नहीं पायी। दूसरी बार में उसे पांच दिन पूर्व पटौदी पुलिस राजस्थान से लेकर आई। अदालत में पेश करके पुलिस ने 7 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने 4 दिन का ही रिमांड दिया। चार दिन का रिमांड बुधवार 11 अक्टूबर को पूरा हो गया।

Haryana Violence: नूंह हिंसा में महिलाओं की रक्षा करते हुए पानीपत के अभिषेक की मौत
परिजनों ने लगाई सरकार से इंसाफ की गुहार | panipat news

पानीपत सन्नी कथूरियां। Haryana Violence: सोमवार को नूंह में हुई हिंसा में पानीपत के नूरवाला के रहने वाले 25 वर्षीय अभिषेक की गोली लगने से मौत हो गई। देर रात अभिषेक के शव को पोस्टमार्टम के बाद पानीपत के सामान्य हॉस्पिटल में लाया गया। जैसे ही इस बात का सामाजिक संगठनों और हिंदू संगठनों को पता चला तो वे सभी भारी संख्या में पानीपत के सामान्य हॉस्पिटल में इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। वहीं परिवार ने उनके बेटे की मौत और इंसाफ की मांग की है।

आपको बता दें कि सोमवार को पानीपत से यात्रा में शामिल होने के लिए 100 लोगों का जत्था गया था, जिस समय नूंह में हिंसा हुई पानीपत के श्रद्धालु भी वहां पर फंस गए थे। माहौल को बिगड़ता देख मौजूद महिलाओं और बच्चों को मंदिर में बंद कर दिया गया था जिसके बाद उन्हें प्रशासन की मदद से पुलिस लाइन में ले जाया गया और वहां से सुरक्षा में पानीपत भेजा गया। अभिषेक भी उन लोगों में से एक था। वहीं अभिषेक के परिजन भी मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Haryana Violence

पानीपत से यात्रा में शामिल होने गई प्रत्यक्षदर्शी सीमा वर्मा ने बताया कि उस समय का वहां का मंजर बहुत ही खतरनाक था और जिस समय हिंसा हुई उस समय पुलिस प्रशासन भी बहुत कम था। जिस समय हमला हुआ, उस अभिषेक जैसे ही युवाओं ने उन महिलाओं की जान बचाई है। महिलाओं को मंदिर में बंद कर देने के बाद निहत्थे अभिषेक जैसे युवा ही उनकी सुरक्षा कर रहे थे जिसमें पानीपत के बेटे अभिषेक ने भी अपनी शहादत दी है। इस संबंध में कांग्रेसी नेता महिपाल सूबेदार ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मुआवजा के तौर पर एक करोड़ रुपये, परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।