Guava Benefits - Sach Kahoon Hindi

Guava health benefits: डायबिटीज या दिल की बीमारी है, घबराएं नहीं! ये फल खाएँ, सेहत के लिए वरदान है ये फल
Guava Benefits: नई दिल्ली। बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण आजकल लोग विभिन्न बीमारियों से घिरते जा रहे हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि हम अपने आहार में ऐसे फल और सब्जियाँ शामिल करें जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हों। इन्हीं में से एक है अमरूद, जिसके गुणों को आयुर्वेद से लेकर आधुनिक चिकित्सा विज्ञान तक ने मान्यता दी है। Guava health benefits

अमरूद में विटामिन ए, सी और बी6 के अलावा पोटैशियम, फोलिक एसिड, आयरन और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय रोग और पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव में सहायक होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अमरूद का नियमित सेवन किया जाए तो यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आयुर्वेद में इसे काले नमक के साथ खाने की सलाह दी गई है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

बढ़ती उम्र में आम तौर पर डायबिटीज और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं सामने आती हैं। अमरूद इन दोनों स्थितियों में लाभकारी है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने और पोटैशियम व मैग्नीशियम की मौजूदगी से रक्तचाप को संतुलित करने में मदद करता है।

अमरूद के पत्तों को भी औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इनके अर्क या काढ़े का सेवन करने से मसूड़ों से खून आना, मुंह के छाले और डायबिटीज के लक्षणों में राहत मिल सकती है। शोधों से यह भी सिद्ध हुआ है कि इन पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुख स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। इसके अतिरिक्त, अमरूद में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी बनाए रखने में सहायक है और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद करता है। Guava health benefits

Guava Benefits: लाल अमरूद की खूबियों से हैं अंजान, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान!
लाल अमरूद, कैंसर के खतरे को भी करे अवरुद्ध!

Guava Benefits: वैसे तो अमरूद आपने बहुत खाएं होंगे सफेद भी और शायद कभी-कभार लाल भी। लेकिन क्या आपको लाल अमरुद के फायदों के बारे में जानकारी है या आप यूंही स्वाद के अनुसार कभी-कभार खा लेते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम जो लाल अमरुद के फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं उन्हें जानकर आप हर रोज ही लाल अमरुद ढूंढते फिरोगे क्योंकि लाल अमरुद के हैरानीजनक फायदे हैं। आइये जानते हैं वो हैरान कर देने वाली फायदे क्या हैं:-

स्वाद में मीठा लाल अमरुद अगर आप नियमित तौर पर खाएंगे तो इससे डायबिटीज में अद्भुत लाभ मिलता है। इतना ही नहीं लाल अमरुद में दूसरे अमरुद के मुकाबले शुगर कम होता है, जिसे शुगर के मरीज भी खा सकते हैं। इससे उनका ब्लड शुगर कंट्रोल होगा। साथ ही लाल अमरुद खाने से आयरन की कमी भी पूरी होती है। Guava Benefits

एक हैरानीजनक फायदे के बारे में बताएं तो लाल अमरुद खाने से प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है क्योंकि लाल अमरुद ट्यूमर बनने की प्रक्रिया पर रोक लगाता है जिससे कैंसर होने का खतरा कम हो जाताा है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को लाल अमरुद का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि लाल अमरुद में पोटाशियम की मात्रा भरपूर होती है जो बीपी की कंट्रोल करने में काफी सहायक सिद्ध होती है। इसलिए ब्लड प्रेशर के रोगियों को लाल अमरुद अद्भुत लाल प्रदान कर सकता है।

फाइबर और पानी की मात्रा लाल अमरुद में इतनी होती है कि इससे कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है इतना ही नहीं लाल अमरुद आपके पाचन तत्र को भी मजबूत करता है।

लाल अमरुद में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके साथ ही स्किन कैंसर के खतरे से भी लाल अमरुद खाने से निपटा जा सकता है। इसलिए लाल अमरुद स्किन रोगियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है, इसे जरूर खाया जाना चाहिए।

विटामिन से भी भरपूर होता है लाल अमरुद। इसमें विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत कर संक्रमण के खतरे से बचाता है। इसलिए जितना ज्यादा हो सके लाल अमरुद का सेवन करते रहना चाहिए। ताकि आप हमेशा स्वस्थ रहें और बीमारियों से बचे रहें ।

नोट: लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Gold Silver Rate: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी