Robbery case - Sach Kahoon Hindi

करीमनगर ज्वेलरी शॉप लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी दबोचे
हैदराबाद (एजेंसी)। Hyderabad News: तेलंगाना में ज्वेलरी शॉप लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करीमनगर शहर में एक ज्वेलरी की दुकान में दिन-दहाड़े हुई लूट के मामले में तेलंगाना पुलिस ने कुख्यात सुबोध सिंह गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

करीमनगर के पुलिस कमिश्नर गौश आलम ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस मामले में 13 आरोपियों की पहचान कर ली गई है, और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

लुटेरों ने तीन मई को पीएमजे ज्वेलरी शॉप में घुसकर गोलियां चलाईं थी। लुटेरों की ओर से की गई गोलीबारी में चार कर्मचारियों को गोली लगी। लुटेरे 161 तोला सोने के गहने और 112 कैरेट के हीरे लूटकर फरार हो गए।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बिहार से अपना गैंग चलाने वाला सुबोध सिंह इस मामले में मुख्य आरोपी है। फिलहाल वह पूर्णिया जेल में बंद है। आरोप है कि उसने जेल के अंदर से ही इस लूट की पूरी योजना बनाई थी।

सुबोध सिंह का गैंग बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड में लूट की वारदातों में शामिल रहा है। यह गैंग बेहद ही शातिर और पेशेवर तरीके से लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए कुख्यात है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना में इस तरह की लूट की यह पहली घटना थी। उन्होंने कहा कि इस गैंग के सदस्यों को पकड़ना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन हमारी टीमों की कड़ी मेहनत की बदौलत हम इनमें से कुछ को पकड़ने में कामयाब रहे।

पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी रघुनाथ करमाकर को गिरफ्तार कर लिया है। रघुनाथ करमाकर पश्चिम बंगाल के आसनसोल का रहने वाला है। इसी ने उस गैंग की अगुवाई की थी। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों रवीश कुमार और महताब खान को बंगाल और बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने दो महीने पहले ही इस दुकान की रेकी (जासूसी) की थी। उन्होंने खम्मम, मंचरियाल, पेद्दापल्ली और जगतियाल समेत कई जगहों की रेकी की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए करीमनगर को चुना था।

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए और धर्मापुरी में जाकर छिप गए। इसके बाद वे तीन अलग-अलग गुटों में बंट गए और ट्रेन व बस के जरिए वहां से भाग निकले। इस वारदात में पांच लुटेरे सीधे तौर पर शामिल थे। पुलिस ने आठ अन्य लोगों की भी पहचान की है जिन्होंने उन्हें साजो-सामान और अन्य तरह की मदद मुहैया कराई थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 51 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और कुछ जाली आधार कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर ने फरार चल रहे आरोपियों की पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जांच प्रभावित हो सकती है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनका पीछा कर रही हैं। वे पूर्णिया जेल में सुबोध सिंह से पूछताछ करने के लिए कोर्ट की अनुमति लेंगे।

Robbery Case: पेट्रोल पंप लूट मामले मे मास्टरमाइंड व पनाह देने वाला दो आरोपी गिरफ्तार
हिसार। (सच कहूँ न्यूज)। Hisar News: थाना आजाद नगर पुलिस ने 25 अप्रैल 2025 को खुशी पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में वारदात के षड्यंत्र में शामिल और वारदात के बाद आरोपियों को पनाह देने के आरोपी गांव मुजादपुर निवासी प्रिंस और हथियार उपलब्ध करवाने वाले सातरोड खुर्द निवासी अमन को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई जय प्रकाश ने बताया कि उक्त प्रिंस और अमन 25 अप्रैल को खुशी पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात के षड्यंत्र में शामिल थे। आरोपी प्रिंस ने वारदात के सभी आरोपीयों को वारदात उपरांत पनाह दी और अमन ने उन्हें हथियार उपलब्ध करवाए थे। Hisar News

आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि आरोपियों ने 25 अप्रैल की शाम को बालशमंद रोड स्थित खुशी पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात की थी। जिसके बारे में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन साकेत कॉलोनी निवासी सुमित ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि 25.04.25 की शाम करीब 5 बजे 1 स्कूटी और बाइक पर कुल 6 लड़के आए और चाकू के बल पर 28 हजार रुपए लूट कर ले गए। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना आजाद नगर में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग अंकित कर छह बालशमंद निवासी कर्ण उर्फ करणी, न्यू मॉडल टाउन निवासी सुमित, घोड़ा फार्म रोड निवासी शुभम उर्फ बाबा, बालशमंद निवासी अपूर्व उर्फ सुखा, सूर्य नगर निवासी संदीप और फतेहचंद कॉलोनी निवासी योगेश उर्फ मटरी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो अभी पुलिस रिमांड पर है। Hisar News

यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूलों के पुनर्निर्माण पर खर्च होंगे 4 करोड़: विधायक सांगवान

Robbery Case: नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट के आरोपियों को कुछ ही घंटों में किया काबू
वारदात में प्रयोग की गई खिलौना पिस्तौल, मोटरसाइकिल व नकदी बरामद

फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: फतेहाबाद पुलिस ने नेशनल हाईवे बाईपासपर नकली पिस्तौल दिखाकर दो युवकों से लूटपाट करने के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रमोद उर्फ प्रमोदी निवासी आजाद नगर फतेहाबाद व अजय उर्फ अजिया निवासी खान मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 720 रुपये की नकदी, वारदात में प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल और एक खिलौना नुमा पिस्तौल को बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 4 दिसम्बर को अनिल निवासी तोशाम की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दोस्त अजमेर निवासी जिला भिवानी के साथ तोशाम से सिरसा एक शादी में जा रहे थे। जैसे ही वह फतेहाबाद में हिसार-सिरसा बाईपास पर सैनी ढाणी के पास पेशाब करने के लिए रूके तो इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर वहां आ गए। इन युवकों ने उन पर पिस्तौल तान दी और उनसे 1 हजार रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचगई और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई राजेन्द्र कुमार ने अहम सुराग जुटाते हुए दोनों युवकों को हांसपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ शुरू कर दी है। Fatehabad News

यह भी पढ़ें:– अमृतसर में दो पाकिस्तानी ड्रोन और आधा किलो से अधिक हेरोइन बरामद

लूट के आरोपी को सात वर्ष का कठोर कारावास
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। कोर्ट ने दो लाख रुपये की लूट (Robbery) के मामले में आरोप सिद्ध पाए जाने पर आरोपी को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास व 3500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसपी शामली अभिषेक झा ने बताया कि वर्ष-2015 में इसरार पुत्र नासिर निवासी ग्राम जहानपुरा के विरुद्ध दो लाख रुपये की लूट करने के आरोप में कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। विवेचक ने मामले की तफ्तीश करके चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। यह मामला कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन था। बुधवार को कोर्ट ने आरोप सिद्ध पाए जाने पर आरोपी इसरार को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कारावास व 3500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। Kairana News

यह भी पढ़ें:– एसीएमओ ने सीज किया अवैध क्लीनिक, हड़कंप

मास्क पहनकर घर में घुसे, डॉक्टर पति-पत्नी सहित चौकीदार को बंधक बनाकर की डकैती
लूटी गई 3.5 करोड़ की नकदी, 271 ग्राम सोने के आभूषण और 88 ग्राम चांदी सहित कार और देशी कट्टा बरामद | Ludhiana News

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। पांच दिन पहले लुधियाना (Ludhiana) में एक घर के अंदर नकाबपोश लुटेरों द्वारा की गई डकैती की वारदात को सुलझाकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पुलिस ने साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा की नकदी, सोने के आभूषण और चांदी के अलावा घटना में इस्तेमाल की गई कार और एक देसी चाकू समेत 6 रौंद बरामद किए हैं। Ludhiana News

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 14 सितंबर को डॉ. वाहेगुरु पाल सिद्धू पक्खोवाल रोड पर शहीद भगत सिंह नगर में स्थित अपने घर पर मौजूद थे। जबकि उनकी पत्नी डॉ. हरकमल बग्गा अपना क्लीनिक बंद कर शाम करीब पौने नौ बजे घर पहुंची। उसी समय 4 अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने मास्क पहने हुए थे, चार दीवारी लांघकर उनके घर में घुस आए और चौकीदार शिंगारा सिंह के हाथ खाकी टेप से बांधकर डॉक्टर और उनकी पत्नी को अपने साथ स्टोर में ले गए। जहां डॉक्टर ने अपनी अलमारी से सोने के आभूषण और नकदी लुटेरों को सौंप दी। जिसके बाद लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उतार ली और महिला डॉक्टर के हाथ का सोने का कड़ा भी उतार लिया और गेट के रास्ते मारुति कार नंबर पीबी-10 सीए-0600 ब्रांड में सवार होकर फरार हो गए।

पारिवारिक सदस्यों के अनुसार घटना के अगले दिन परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुग्गरी थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सिद्धू ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए थाना दुग्गरी के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर मधु बाला, सहायक थानेदार बलवीर सिंह, चौकी एसबीएस के प्रभारी नगर सहित थानेदार जसविंदर सिंह प्रभारी सेफ सिटी और जसकिरण जीत सिंह तेजा उपायुक्त ग्रामीण लुधियाना, सुहैल कासिम मीर अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस जोन-2 और गुरइकबाल सिंह सहायक आयुक्त पुलिस दक्षिण के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया। जिन्होंने बड़ी मुश्किल से खुफिया और तकनीकी सूत्रों के माध्यम से 96 घंटे में घटना को सुलझाकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Ludhiana News

पुलिस ने होटल फेयरवे अमृतसर से 3 करोड़ 51 लाख 3 हजार 7 सौ रुपए नकद, 271.35 ग्राम सोने के आभूषण, 88 ग्राम चांदी बरामद की है। इसके अलावा गिरफ्तार लोगों के पास से एक 12 बोर का देसी कट्टा और 6 कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि लूट के मामले में पुलिस ने गुरविंदर सिंह उर्फ ??सोनू निवासी भाई हरनाम दास नगर लुधियाना, पवनीत सिंह उर्फ ??शालू निवासी दुग्गरी, जगप्रीत सिंह निवासी काजी कोट (जिला तरनतारन) और साहिलदीप सिंह निवासी गांव चंडेर (जिला तरनतारन) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें से गुरविंदर सिंह और पवनीत सिंह के खिलाफ जिला लुधियाना के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में क्रमश: 4 और 3 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों लोगों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद और गहनता से पूछताछ की जाएगी। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड किये गये वितरित

कंपनी में लूट मामले के 11 आरोपी काबू
10 आरोपी यूपी के तो एक हरियाणा का निवासी

गुरुग्राम (Sach Kahoon News)। पुलिस ने कंपनी में गार्डों को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को यहां अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 10 तो यूपी के रहने वाले हैं, जबकि एक हरियाणा का निवासी है।

साउथ जोन बिलासपुर के निकट स्थित मोकलवास गांव में डीएससी कंपनी के गोदाम में 16-17 जून की रात को बदमाशों ने एकाएक धावा बोल दिया। वहां ड्यूटी दे रहे गार्डों को उन्होंने बंधक बनाया और फिर वहां से लूटपाट शुरू की। बदमाशों ने कंपनी से लोहे के रिम एक कैंटर में भरे और ले गए। इसके बाद गार्डों ने किसी तरह से पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

पुलिस उसी दिन से इनका तलाश में लगी थी। अब जाकर ये आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। सीआईए बिलासपुर प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने सभी आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार इरफान अली इस गैंग का मुखिया है और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।

डीसीपी क्राइम सुिमत कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामपुर जिला निवासी इरफान अली, सुनील, दीपक, अफजल, आरिफ, स मी, फैजान, मोहम्मद आलिम, सहाब, हासिम और भिवानी के हालुवास निवासी धर्मेंद्र उर्फ धर्म के रूप में की गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ज्वैलर्स से लूट का मामला: बाजार बंद रख लगाया जाम
आरोपियों की गिरफ्तारी को की मांग को लेकर व्यापारियों ने बंद रखा बाजार

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। मंगलवार की रात को फर्रुखनगर में एक ज्वैलर को गोली मारकर नकदी व ज्वैलरी लूटने के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने अपने संस्थान बंद रखकर जाम लगाया। करीब दो घंटे तक व्यापारी सड़क पर ही डटे रहे। इसके बाद एसीपी के आश्वासन पर उन्होंने जाम खोला, लेकिन दुकानें बंद रखी।

यहां जाम लगाए बैठे व्यापारियों ने कहा कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो रहे हैं कि सरेआम हथियार के बल पर हत्या व लूटपाट करके फरार हो जाते हैं। मंगलवार को शाम को ज्वैलर को गोली मारकर लूटने जैसी घटनाएं आम बात हो गई हैं। उनकी गिरफ्तारी नहीं होने से बदमाशों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं।

घायल ज्वैलर की हालत अभी गंभीर

सुरक्षा की मांग को लेकर व्यापारियों ने बुधवार को यहां अपनी दुकानें बंद रखी और फिर सड़क पर उतर आए। व्यापारियों ने सड़क पर ठकर ऐसी घटनाओं को लेकर नारेबाजी की। पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल उठाए गए। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची एसीपी ने व्यापारियों से मुलाकात की। उन्हें जाम खोलने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्षेत्र में किसी भी कीमत पर बदमाशों को पनपने नहीं दिया जाएगा। बता दें कि मंगलवार की शाम को ज्वैलर बीरबल जैन अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। वह अपनी बाइक पर सवार था। रास्ते में उसके पास एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और उसे रोक लिया। उन्होंने बीरबल से छीना-झपटी की।

लूट में कामयाब नहीं होने पर उन्होंने एक बदमाश ने बीरबल के सिर में गोली मार दी। इसी दौरान वह निढाल हो गया और बदमाश ज्वैलरी व नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बीरबल जैन यहां उपचाराधीन है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।