Nipun Bharat Mission - Sach Kahoon Hindi

Nipun Bharat Mission: निपुण भारत मिशन को नई मजबूती देगा योगी सरकार का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
लखनऊ (एजेंसी)। Lucknow News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार अब निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी क्रम में राज्य स्तर पर कार्यरत जिला समन्वयक (निपुण भारत मिशन) एवं जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) के लिए 1 और 2 जून को राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके लिए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को संबंधित जिला समन्वयकों की प्रशिक्षण में अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित कराए जाने संबंधी निर्देश दिए गए हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), लखनऊ में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से जिला समन्वयक प्रतिभाग करेंगे।

प्रशिक्षण का उद्देश्य निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुश्रवण और मूल्यांकन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। निपुण भारत मिशन एक शैक्षिक कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों की सीखने की बुनियादी क्षमता को सुदृढ़ करने का व्यापक अभियान है।

योगी सरकार ने पिछले एक दशक में परिषदीय शिक्षा के ढांचे, तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था और शिक्षण पद्धतियों में व्यापक सुधार किए हैं। ऑपरेशन कायाकल्प, स्मार्ट क्लास, डिजिटल मॉनिटरिंग, ई-कंटेंट और निपुण भारत मिशन जैसे अभियानों के माध्यम से परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में बड़े परिवर्तन लाए गए हैं। अब जिला समन्वयकों के विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से इन सुधारों को विद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने और शिक्षा व्यवस्था को अधिक परिणाममुखी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो बैचों में आयोजित किया जाएगा। पहले बैच का प्रशिक्षण 1 जून को होगा, जिसमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, देवीपाटन, गोरखपुर और चित्रकूट मंडल के जिलों के प्रतिभागी शामिल होंगे। वहीं दूसरे बैच का आयोजन 2 जून को किया जाएगा, जिसमें झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी मंडल के जिला समन्वयक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

प्रदेश सरकार का मानना है कि जब जिला स्तर पर अकादमिक मॉनिटरिंग और प्रशिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी, तभी विद्यालयों में सीखने के परिणामों में वास्तविक सुधार दिखाई देगा। इसी सोच के तहत प्रशिक्षण के माध्यम से जिला समन्वयकों को अकादमिक एवं प्रशासनिक अनुश्रवण, डेटा आधारित योजना एवं निर्णय निर्माण, प्रभावी समीक्षा प्रक्रियाओं, शिक्षक सहयोग तंत्र तथा सीखने के परिणामों (एसएलओज) में सुधार हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं और प्रणालियों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसके साथ ही जिला समन्वयकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन), गुणवत्ता मूल्यांकन, शिक्षकों के क्षमता संवर्धन, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा और जिला स्तर पर बेहतर योजना, प्रभावी अनुश्रवण और शैक्षणिक सहयोग के माध्यम से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण सीखने को बढ़ावा दिया जाएगा।

डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय शिक्षक संकुल कार्यशाला का आयोजन किया गया
कार्यशाला में जनपद के अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया

बुलन्दशहर (सच कहूँ न्यूज)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में निपुण भारत मिशन (Nipun Bharat Mission) के अंतर्गत शिक्षक संकुलों की क्षमता संवर्धन हेतु बुधवार को निकुंज हॉल, नुमाइश में जनपद स्तरीय शिक्षक संकुल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने प्रतिभाग करते हुए माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कार्यशाला में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि बच्चों को निपुण करने के लिए उन्हें शिक्षा दी जाए। Bulandshahr News

बच्चों को सभी विषयों में निपुण करने पर ही इस अभियान की सफलता है। यदि बच्चे काबिल बनेंगे तो सफलता खुद ही उन्हें प्राप्त होगी। इसलिए बच्चों की प्रतिभा को परखकर उसे संवारने का कार्य करें। किसी भी बच्चे का जीवन सफल बनाने में प्रारंभिक शिक्षा ही जरूरी होती है बच्चों को कच्ची मिट्टी की तरह जिस प्रकार से आप ढालना चाहोगे वैसे ही बच्चे ढल जाएंगे इसलिए बच्चों को प्राथमिक से ही अच्छी शिक्षा दी जाए। हमारे जनपद के अध्यापकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जो वह ठान लेते हैं उसे पूरी लग्नता के साथ करते हैं। इसलिए बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए उन्हें विभिन्न प्रकार से क्रियाकलाप भी कराये जाए। Bulandshahr News

आज के परिवेश में बच्चों के ऊपर मनोवैज्ञानिक दबाव होने के कारण बच्चे डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। बच्चों को डिप्रेशन से बचाने के लिए उनका मानसिक, बौधिक विकास के लिए उन्हें व्यायाम एवं पीटी जरूर कराये। बच्चों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें जीवन मे सफलता के गुरु मंत्र दे। गुरु का दर्जा सबसे ऊपर रखा गया है क्योंकि गुरु ही है जो अपने और दूसरे बच्चों में कोई फर्क न रखकर सबको समान रूप से शिक्षा देता है। जब कोई शिष्य जीवन मे सफलता प्राप्त करता है तो गुरु के लिए वह पल गौरवशाली होता है। उन्होंने सभी अध्यापकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिन विद्यालयों में अभी स्मार्ट क्लास की व्यवस्था नहीं हो पाई है वहां पर सभी अध्यापक मिलकर स्वयं से स्मार्ट क्लास के लिए व्यवस्था करें। Bulandshahr News

हम सभी के लिए गर्व का पल होगा यदि 31 अगस्त तक सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध हो जाये। डीएम के आह्वान पर सभी अध्यापकों द्वारा आश्वस्त किया गया कि सभी अपने आपसी सहयोग से विद्यालय में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था करेंगे। बीएसए से भी कहा कि वह भी 108 और विद्यालयों में एस्ट्रोनॉमी लैब बनाने के लिए विद्यालय चिन्हित कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। कार्यशाला में सीडीओ कुलदीप मीना, बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय, प्राचार्य डायट सहित सभी एबीएसए, अध्यापक उपस्थित रहे। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– Nitin Desai Suicide: मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई ने की खुदकुशी