Rajasthan Education Department - Sach Kahoon Hindi
Upcoming Teaching Exam 2024 : राज्यभर में 87 हजार से ज्यादा आवेदन
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राज्य भर के 37 सौ से ज्यादा राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पदस्थापन के लिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पदस्थापित शिक्षकों की चयन परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त को किया जाएगा। इसके लिए राज्य भर से 87785 शिक्षकों ने शाला दर्पण के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया है। जबकि बीते साल 46321 शिक्षकों ने आवेदन किया था। जिसमें 1321 प्राचार्य तथा 45 हजार शिक्षक शामिल हुए। इस प्रकार इस साल बीते वर्ष की तुलना ही में 41 हजार 464 आवेदन अधिक प्राप्त हुए हैं। Sri Ganganagar News
बता दें कि इस परीक्षा के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में निर्देश जारी कर राज्य स्तर पर परीक्षा आयोजन हेतु पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर को तथा जिला स्तर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जबकि संबंधित जिले के डाइट प्राचार्य को सह जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। गौरतलब है कि इस परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर ही दूर दराज क्षेत्रों में नियुक्त शिक्षकों, वरिष्ठ अध्यापकों, व्याख्याताओं व प्रधानाचार्य आदिको अपने गृह जिले या निकटतम महात्मा गांधी स्कूलों में पदस्थापन का मौका मिल सकेगा।
सरकारी स्कूलों में रहेंगे परीक्षा केंद्र | Sri Ganganagar News
शिक्षा विभाग (Rajasthan Education Department) के अनुसार इस परीक्षा के लिए निर्धारित किए जाने वाले केंद्र केवल सरकारी स्कूलों में ही रहेंगे। जिला मुख्यालय पर परीक्षा केन्द्रों की समुचित व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में निकटतम ब्लॉक मुख्यालय पर भी परीक्षा केंद्र बनाए जा सकेंगे।
आवेदनों का गणित
जिला प्रधानाचार्य शिक्षक व अन्य कुल
गंगानगर 45 1679 1724
हनुमानगढ़ 18 787 805
बीकानेर 92 3625 3717
राज्य 1198 86587 87785
एक्सपर्ट व्यू | Sri Ganganagar News
“एमजीजीएस स्कूलों में चयन हेतु 100 अंकों की परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त को किया जाएगा। इसमें 1.30 घंटे का समय मिलेगा। जबकि उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40 अंक निर्धारित है। पिछले साल जिले में 2 केंद्र बनाए गए थे। इस साल आवेदन संख्या के हिसाब से जिला मुख्यालय के 6-7 सरकारी स्कूलों में परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है।”
भूपेश शर्मा, परीक्षा विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग,श्रीगंगानगर
Tiranga Marathon Begins : धावकों के साथ तिरंगा मैराथन में दौड़े मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
‘सियाम’ में प्रातः 10 बजे से तीन सत्रों में होगा 1200 ‘मास्टर ट्रेनर्स’ का प्रशिक्षण
जयपुर। राजस्थान में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में ‘गुड टच-बैड टच’ की समझ विकसित करने के लिए वृहद स्तर पर ‘सुरक्षित स्कूल-सुरक्षित राजस्थान’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का आगाज जयपुर में दुर्गापुरा स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एवं मैनेजमेंट (सियाम) में ‘मास्टर ट्रेनर्स’ की राज्य स्तरीय कार्यशाला के साथ हो गया। प्रातः 10 बजे से आरम्भ होने वाली इस कार्यशाला में स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन के नेतृत्व में ‘गुड टच-बैड टच’ के विषय विशेषज्ञों द्वारा तीन सत्रों में 1200 मास्टर ट्रेनर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र प्रातः 10 से 12 बजे, दोपहर 1 से 3 बजे और 4 से 6 बजे तक तीन बैच में आयोजित होंगे। Jaipur News
सभी स्कूलों में 26 अगस्त को एक साथ होगी जागरूकता | Jaipur News
शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 1200 ‘मास्टर ट्रेनर्स’ आगामी दिनों में जिला स्तर पर प्रशिक्षण देंगे। जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं में वहां की सभी सरकारी स्कूलों से एक-एक टीचर को ‘मास्टर ट्रेनर्स’ के रूप में तैयार किया जाएगा। इस प्रकार प्रदेश की सभी स्कूलों में ‘गुड टच-बैड टच’ के ‘मास्टर ट्रेनर्स’ तैयार होंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद ‘नो बैग डे’ की गतिविधियों के तहत 26 अगस्त को पूरे प्रदेश में एक साथ सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में जागरूकता का प्रथम चरण आयोजित होगा। इसके बाद आगामी अक्टूबर और जनवरी माह में इसी तर्ज पर सभी स्कूलों में दूसरे और तीसरे चरण में रिपीट सत्र आयोजित होंगे। Jaipur News
यह भी पढ़ें:– देश में विपक्ष के लिए लोकतंत्र से बड़ा दल: वसुंधरा
स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल : समग्र शिक्षा गाइडलाइन क्यूआर कोड से कर सकेंगे एक्सेस
इंटरैक्टिव वीडियो तैयार, गाइडलाइंस 15 वीडियो में समाहित
व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से होगी सभी स्कूलों में सकुर्लेट
जयपुर। स्कूल शिक्षा विभाग (Rajasthan Education Department) ने प्रदेश में अनूठी पहल करते हुए समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों, गतिविधियों और ‘टीचर्स ट्रेनिंग मॉड्यूल’ के वीडियो तैयार करवाए गए हैं, जिनको आगामी दिनों में वॉट्सएप ग्रुप्स द्वारा सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को सकुर्लेट कर दिया जाएगा। इसके तहत करीब 4 दर्जन गाइडलाइंस को 15 इंटरेक्टिव वीडियोज में समाहित कर ‘यूट्यूब’ पर अपलोड कर इनके ‘क्यूआर कोड’ बनाए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नई पहल से शिक्षक, अभिभावक, आमजन और विद्यार्थी अपने से सम्बंधित कार्यक्रमों की जानकारी चंद मिनटों में मोबाईल पर ‘क्यूआर कोड’ को स्कैन करते हुए वीडियोज के जरिए पा सकेंगे। Rajasthan Education Department
इस प्रयोग से विभागीय गतिविधियों का और अधिक पारदर्शिता के साथ संचालन होगा और इनमें सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। वीडियों के रूप में प्रसारित गाइडलाइन को पढ़ने और समझने में आसानी रहेगी, जिससे विभागीय योजनाओं को प्रभावी संचालन हो सकेगा। उन्होंनें बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों की गाइडलाइन को समय-समय पर विभागीय सर्कुलर के माध्यम से जारी किया जाता है। इस परम्परागत तरीके से जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देश प्राय: अधिकारियों और प्रिंसिपल तक ही सीमित रह जाते हैं।
इस दिशा में विभाग द्वारा ‘लीक से हटकर’ कार्य करते हुए सभी ‘गाइडलाइंस’ की समीक्षा की गई। इनके व्यवहारिक और एक समान पहलुओं को जोड़ेकर कर ‘आॅडियो-विजुअल फॉर्म’ में बदलते हुए ‘इंटरैक्टिव वीडियोज’ तैयार कर लिए गए हैं। इन वीडियो को ‘यूट्यूब’ पर अपलोड कर उनके ‘क्यू आर कोड’ बनाए गए हैं। इनको विभाग के तहत सम्भाग, जिला, ब्लॉक एवं स्कूलों के स्तर पर अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के ‘वॉट्सएप ग्रुप’ द्वारा राज्य के समस्त सरकारी स्कूलों तक सुलभ करा दिया जाएगा। Jaipur News
अलग-अलग थीम पर बनाए उपयोगी वीडियोज |
शासन सचिव ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के सभी ‘स्टेकहोल्डर्स’ के लिए उपयोगिता और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ये वीडियोज अलग-अलग थीम पर तैयार कराए गए है। ‘ग्रान्टस फॉर स्कूल’ के वीडियो में कम्पोजिट स्कूल ग्रान्ट एवं स्पोर्ट्स ग्रांट, ‘क्लब्स इन द स्कूल’ में यूथ एण्ड इको क्लब एवं विज्ञान क्लब, ‘स्कूल उत्सव’ शीर्षक पर बने वीडियो में प्रवेशोत्सव, वार्षिकोत्सव, एल्यूमिनाई मीट, बाल समारोह, कला उत्सव एवं रंगोत्सव तथा ‘हॉस्टल्स’ के वीडियो में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं मेवात बालिका छात्रावास के बारे में आवश्यक सूचनाओं और उपयोगी जानकारी का समावेश किया गया है। Rajasthan Education Department
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए टीचिंग लर्निंग मैटेरियल से सम्बंधित गतिविधियों जैसे शिक्षक-विद्यार्थी डायरी, सभी प्रकार की वर्क बुक्स (उपचारात्मक रेडीनेस), कला एवं एबीएल किट, विज्ञान एवं गणित किट से सम्बंधित प्रमुख बातों को शामिल करते हुए एक विशेष वीडियो तैयार किया गया है। वहीं बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण, आईसीटी लैब, व्यावसायिक शिक्षा गतिविधियां, सामुदायिक गतिशीलता (विद्यालयों के स्तर विकास समितियों की बैठक, सामुदायिक जागृति दिवस एवं आपणी लाडो योजना) तथा किशोर-किशोरी सशक्तीकरण गतिविधियां (राजू/मीना मंच, गार्गी मंच एवं अध्यापिका मंच, किशोरी मेला तथा चाइल्ड राइट क्लब) पर भी वीडियो बनाए गए हैं।
विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों पर भी फोकस
जैन ने बताया कि विभाग द्वारा ‘चाइल्ड विद स्पेशल नीड्स’ (विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों) के लिए ट्रांसपोर्ट भत्ता, एस्कॉर्ट भत्ता, स्टायफंड और रीडर भत्ता जैसी गतिविधियों का संचालन होता है। इनके बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी को एक वीडियो के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। इसी प्रकार महात्मा गांधी स्कूलों में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के वीडियो में एक्टिव कॉर्नर, रीडिंग कॉर्नर एवं कला कॉर्नर के साथ-साथ पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लिए टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) किट तथा विद्यार्थियों के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना से सम्बंधित वीडियोज भी अब सभी के लिए यूट्यूब पर उपलब्ध है। Rajasthan Education Department
कम अवधि के शिक्षक-प्रशिक्षण भी शामिल
शासन सचिव ने बताया कि विभाग में ब्लॉक और जिला स्तर पर एक या दो दिनों की छोटी अवधि के लिए कई शिक्षकों के कई प्रशिक्षण पूरे सत्र में आयोजित किए जाते है। इनमें शामिल होने के लिए टीचर्स को अपने स्कूलों से शहरों या फिर किसी अन्य सेंटर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए यात्रा करनी पड़ती है। इससे उनको अनावश्यक परेशानी होती है और क्लास रूम टीचिंग पर भी विपरीत प्रभाव पड़़ता है।
ऐसे में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर चलने वाले ऐसे प्रशिक्षणों के बारे में भी वीडियो बनाए गए है, जिनको अपने मोबाइल पर अपनी सुविधा के अनुसार देख कर टीचर्स गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा क्वालिटी एजुकेशन के लिए विद्यालय एवं शिक्षकों की परख से सम्बंधित एक वीडियो में निपुण मेला तथा शाला सिद्धि एवं शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र, क्वालिटी मॉनिटरिंग टूल की जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें:– Nuh Violence: नूंह हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की प्रतिक्रिया से मचा हड़कंप, जानें कोर्ट ने क्या दिया आदेश…