Hair Growth Tips - Sach Kahoon Hindi

Hair Growth Tips: अगर आपके सफेद बाल बिगाड़ रहे हैं खूबसूरती, तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, बालों को मिलेगा प्राकृतिक पोषण
Hair Growth Tips: आज के समय में कम उम्र में बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खानपान, नींद की कमी और प्रदूषण के कारण कई लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। शुरुआत में कुछ सफेद बाल दिखाई देते हैं, लेकिन यदि समय रहते ध्यान न दिया जाए तो धीरे-धीरे पूरे बाल सफेद हो सकते हैं।

अक्सर लोग सफेद बालों को छिपाने के लिए हेयर डाई या केमिकल युक्त हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, लंबे समय तक इनका उपयोग करने से बाल कमजोर हो सकते हैं, रूखेपन, टूटने और एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपाय बालों की देखभाल के लिए बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

सफेद बालों के लिए 6 आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपाय

1. मेहंदी का करें इस्तेमाल | Hair Growth Tips

सफेद बालों को प्राकृतिक रंग देने के लिए मेहंदी सबसे लोकप्रिय उपायों में से एक है। यह बालों को रंग देने के साथ-साथ उन्हें मजबूत और चमकदार भी बनाती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

मेहंदी को लोहे के बर्तन में रातभर भिगो दें।

चाहें तो इसमें आंवला पाउडर भी मिला सकते हैं।

सुबह इस पेस्ट को बालों में लगाएं।

1 से 2 घंटे बाद साफ पानी से बाल धो लें।

2. प्याज का रस लगाएं

प्याज में मौजूद सल्फर बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

प्याज का ताजा रस निकालें।

रूई की मदद से स्कैल्प पर लगाएं।

हल्के हाथों से मसाज करें।

30-45 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें।

सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. कलौंजी का तेल

कलौंजी के तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूती देने में मदद करते हैं। यह बालों के झड़ने को कम करने और नए बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में भी सहायक माना जाता है।

4. एलोवेरा जेल

एलोवेरा में अमीनो एसिड और प्रोटियोलिटिक एंजाइम पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इसके एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण डैंड्रफ कम करने में भी मदद करते हैं। नियमित उपयोग से बाल स्वस्थ और चमकदार बने रहते हैं।

5. नारियल का तेल

नारियल का तेल बालों को गहराई से पोषण देता है। इसमें मौजूद आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन स्कैल्प को स्वस्थ रखने, नमी बनाए रखने और बालों को मुलायम व चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

6. अरंडी का तेल

अरंडी (कैस्टर) के तेल में रिकिनोलेइक एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाए जाते हैं। स्कैल्प की मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ में मदद मिल सकती है।

ध्यान रखें

ये घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय बालों को स्वस्थ रखने और उनकी देखभाल में मदद कर सकते हैं, लेकिन सफेद बालों को दोबारा पूरी तरह काला करने का कोई वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित घरेलू उपाय उपलब्ध नहीं है। यदि कम उम्र में तेजी से बाल सफेद हो रहे हैं, तो इसकी वजह पोषण की कमी, आनुवंशिक कारण, थायरॉयड या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में त्वचा एवं बाल विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी घरेलू या आयुर्वेदिक उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Hair Growth: तेजी से बालों को घना, लंबा व काला करने के जबरदस्त घरेलू उपाय
Hair Growth Tips: आजकल लोग बालों के झड़ने और सफेद होने से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं ऐसे में लोग न जाने कितने शैंपू और तेल लगाते हैं लेकिन रिजल्ट सिफर ही रहता है। लोग बालों के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल आपके किचन में ही बालों की हर समस्या का समाधान है। हेल्दी हेयर के लिए एक अच्छा तेल बड़े भूमिका निभाता है।

आजकल की लाइफस्टाइल में बालों से जुड़ी समस्याएं बहुत बढ़ गई हैं। बालों का झड़ना हो या बालों की धीमी ग्रोथ, अक्सर लोग बालों के झड़ने को रोकने के उपाय व बालों की ग्रोथ बढ़ाने के तरीके तलाशते रहते हैं। ये सभी जानते हैं कि बालों के लिए घर पर ही हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है। बालों के लिए सरसों के तेल के फायदे कितने ज्यादा हैं शायद ही आपको इसका अंदाजा होगा। सरसों का तेल एक ऐसा कॉम्पोनेंट है जो दोमुंहे बालों, बालों के झड़ने, रूसी से छुटकारा दिलाने और आपके बालों को पोषण प्रदान करने में मदद कर सकता है। Hair Growth

बता दें कि सरसों में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है जो आपके बालों को तेजी से बढ़ने और हेल्दी बनाने में मदद करता है। जिससे बाल घने, मजबूत और चमकदार बनते हैं। इसमें प्रोटीन और बीटा-कैरोटीन होता है। जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन से निपटने में मदद करते हैं जो रूसी को दूर रखता है। अपने बालों और स्कैल्प की सभी समस्याओं को अलविदा कहने के लिए सरसों के तेल को आप आजमा सकते हैं। चलिए बताते हैं कौन से हैं वे हेयर मास्क जिन्हेें बालों पर लगाने से आपके बाल लंबे काले और घने होंगे।

Eye Flu Treatment: आई फ्लू का इलाज और घरेलू उपाय | Dr. Bhavatosh Shankhdhar

सरसों के तेल का एंटी-डैंड्रफ हेयर मास्क | Hair Growth

इस एंटी-डैंड्रफ हेयर मास्क को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच मेथी के दाने को रात भर पानी में भिगो दें। अगले दिन एक ब्लेंडर में एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल, 2 बड़े चम्मच ताजा नींबू का रस औरएक बड़ा चम्मच मेथी डालें, फिर एक चिकना फेस्ट बनने तक इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे हल्के हर्बल शैंपू से धो लें और अपने बालों को तौलिए से सुखा लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

बालों की ग्रोथ के लिए सरसों के तेल का मास्क | Hair Growth

इस पौष्टिक हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल और दो‌ बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं तथा एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और मालिश करें। 30 मिनट के बाद इसे किसी हर्बल शैंपू से धो लेें और अपने वालों को हवा में सुखा लें या फिर तौलिए से सुखा लें। इसका प्रयोग आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

Pancreatic Cancer: अग्नाशय कैंसर का कारण बनती है महिलाओं के लाइफस्टाइल की ये आदत, तुरंत करें सुधार

कंडीशनिंग के लिए हेयर मास्क | Hair Growth

इस उपाय के लिए भी आप एक मुट्ठी मेथी के दाने को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह बीजों को पीसकर एक मुलायम पेस्ट बना लें और इसमें 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल थोड़ा सा ओलिव आॅयल और एक कप दही मिलाएं। इसके बाद सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इस पेस्ट को अपने स्किलैब से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। इसे 1 घंटे तक अपने बालों में लगा रहने दें, फिर किसी हल्के शैंपू से अपने बालों को धो लें।

बालों के रूखेपन के लिए हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक पका हुआ केला लें और उसे अच्छे से मैश कर लें। मसले हुए केले पर 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल और एक चौथाई कप सादा दही मिलाएं तथा फिर अच्छे से मैश कर लें, इसे अच्छे से मिलाएं ताकि गुठलियां न रह जाएं। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगाएं और 30 मिनट के लिए अपने सिर को शॉवर कैंप से ढक लें। इसे शैंपू से धो लें और फिर अपने बालों को कंडीशनर करें। मास्क का उपयोग करने के बाद ब्लो ड्रायर का उपयोग करने से बचें। इसके बजाय आप अपने बालों को हवा में सुखाएं।

बालों में नमी बनाए रखने के लिए हेयर मास्क

हेयर मास्क को बनाने के लिए आप सरसों का तेल लें और फिर उस में नारियल का तेल मिक्स कर लें। इससे आपके सिर को ठंडक मिलेगी साथ ही बालों में नमी बनी रहेगी। सरसों और नारियल का तेल मिक्स करके लगाने से बाल मुलायम और कोमल बने रहते हैं और ग्रोथ में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप समान मात्रा में सरसों और नारियल का तेल ले लीजिए और इन दोनों को हल्का गर्म कर लें। इसके बाद इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। इसमे हेयर फॉलिकल्स मजबूत बनेंगे और बाल झड़ने भी बंद हो जाएंगे।

नोट: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। यह किसी भी तरह से योग चिकित्सा, राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए आप हमेशा पहले किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। सच कहूं इस जानकारी के लिए अपनी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।