Rajasthan News in Hindi - Sach Kahoon Hindi

पुरानी रंजिश को लेकर किसान पर किया हमला
धारदार हथियारों से वार कर मारी चोटें, दो भाई नामजद | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बैलगाड़ी पर खेत से घर लौट रहे किसान पर रास्ते में दो भाइयों ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने धारदार हथियारों से वार कर किसान के गंभीर चोटें मारी। परिजनों ने घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालत में सुधार है। इस संबंध में घायल किसान के पौत्र की ओर से सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार निर्मल (21) पुत्र रामदेव बावरी निवासी वार्ड 15, गांव पक्कासारणा ने लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके दादा कानाराम की चक 7 जेडीडब्ल्यू में 4 बीघा कृषि भूमि है।

बैलगाड़ी से घर लौट रहा था किसान

उसके दादा कानाराम मंगलवार की शाम करीब 5 बजे खेत में खाला के टूटे हुए नक्का को बांधकर बैलगाड़ी से घर लौट रहे थे। रास्ते में कुलदीप व उसके भाई शंकर पुत्र सुखाड़ बावरी निवासी चक 7 जेडीडब्ल्यू ढाणी, रोही पक्कासारणा ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके दादा की बैलगाड़ी को रूकवा लिया। उस समय कुलदीप के पास कस्सी व शंकर के पास कस्सिया था। जब उसके दादा कानाराम बैलगाड़ी से नीचे उतरे तो शंकर ने कस्सिया से उसके दादा पर प्रहार किया लेकिन उसके दादा कानाराम ने हाथ आगे कर कस्सिया के वार को रोक लिया। तभी कुलदीप ने उसके दादा के कस्सी से सिर में गंभीर चोट मारी। फिर शंकर ने कस्सिया से उसके दादा के दोबारा चोट मारी।

इससे उनके दाहिने हाथ के अंगूठे व बाएं हाथ पर गंभीर चोटें आई। उस समय वह व उसका ताऊ राजपाल पास के खेत में काम कर रहे थे। वे शोर सुनकर भागकर मौके पर आए तथा ललकारा तो कुलदीप व शंकर वहां से भाग गए। खेत पड़ौसी तेजपाल व गुरप्रीत ने भी यह घटना देखी, वे दोनों भी मौके पर आ गए। उसने व ताऊ राजपाल ने उसी समय उसके दादा कानाराम को टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में पहुंचाकर भर्ती करवाया। उसके दादा जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अब उनकी हालत में सुधार है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई लालचंद के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather Update: राजस्थान मौसम, बारिश के आसार?

डेमो सफल रहने के बाद अम्बेडकर चौक के पुनरोद्धार का कार्य शुरू
खर्च होंगे 41 लाख रुपए, दिया जाएगा भव्य रूप | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नगर परिषद (City Council) की ओर से जंक्शन में श्रीगंगानगर मार्ग पर नई धानमंडी के पास स्थित अम्बेडकर चौक (Ambedkar Chowk) के पुनरोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्किल का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर परिषद की ओर से इस जगह डेमो स्थापित किया गया था ताकि वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी होने पर सर्किल के डिजाइन में सुधार किया जाए। डेमो सफल रहने के बाद अब नगर परिषद की ओर से चौक के पुनरोद्धार का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस पर करीब 41 लाख रुपए की लागत अनुमानित है।

सर्किल का नक्शा दोबारा रिडिजाइन करवाया गया

नगर परिषद एक्सईएन सुभाष बंसल ने बताया कि आयुक्त के निर्देशानुसार अम्बेडकर चौक का पुनरोद्धार किया जा रहा है। पहले सैम्पल के तौर पर डेमो किया था कि चल रहे ट्रेफिक के अनुरूप है या नहीं। सर्किल का एमएनआईटी से डिजाइन करवाया गया था। एमएनआईटी डिजाइन के मुताबिक बहुत बड़ा सर्किल था जो मौके की स्थिति के मुताबिक बनना संभव नहीं था। सर्किल का नक्शा दोबारा रिडिजाइन करवाया गया और मौके पर डेमो के तौर पर स्थापित किया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं आ रही।

डेमो सफल रहने के बाद अब सर्किल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शहर के शहीद भगतसिंह चौक, भारत माता चौक व सिविल लाइंस चौक की तरह इस सर्किल को भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। एक्सईएन बंसल ने बताया कि दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मुख्य सडक़ों व अन्य स्थानों पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बुधवार रात्रि को उन्होंने स्वयं एईएन-जेईएन के साथ जंक्शन शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर लाइटिंग व्यवस्था की जांच की है। अब टाउन शहर की लाइटिंग व्यवस्था जांची जाएगी। इसके पीछे का मुख्य ध्येय लाइटिंग व्यवस्था को सुचारू रखना है। जिस जगह सीवरेज का कार्य किया जा रहा है वहां भी कार्य पूर्ण कर सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– पोलिंग पार्टियों के लिए जिला परिवहन विभाग ने अधिग्रहण की 370 बसें

पोलिंग पार्टियों के लिए जिला परिवहन विभाग ने अधिग्रहण की 370 बसें
22 नवंबर तक अधिग्रहण की गई बसों सहित उपस्थित होने को किया पाबंद

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023) के लिए लगाई गई पोलिंग पार्टियों के लिए जिला परिवहन विभाग (District Transport Department) की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 370 बसें अधिग्रहण की गई हैं। इन 370 बसों के चालकों व खलासियों को 22 नवंबर की शाम 5 बजे तक केन्द्रीय विद्यालय में अपने वाहनों सहित उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया है। समय पर उपस्थित न होने वाले चालकों व खलासियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। चुनाव ड्यूटी में लगे बसों के चालकों व खलासियों के लिए डाक मतपत्र के जरिए मतदान करने की व्यवस्था की गई है। Hanumangarh News

जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से वाहन उपलब्ध करवाने के निर्देशों पर परिवहन विभाग की ओर से वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से वाहन मांगे गए हैं। पहले चरण में सेक्टर ऑफिसर की विजिट के लिए 118 वाहन, एफएसटी, वीएसटी के लिए 95 वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं।

शाम 5 बजे उपस्थित होने के लिए किया पाबंद

वहीं पर्यवेक्षकों के लिए भी 5 वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। पुलिस के लिए, फ्लैग मार्च आदि के लिए 4 बसें और 12 मीडियम पैसेंजर व्हीकल, 4 पिकअप उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके अलावा चुनाव के दिन पोलिंग पार्टी के लिए 330 बसें और 40 मिनी बसों की मांग की गई है। इन बसों के चालकों व खलासियों को वाहनों सहित 22 नवंबर की शाम 5 बजे केन्द्रीय विद्यालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया है। पाबंद किए जाने के बावजूद भी अगर वे समय पर उपस्थित नहीं होते हैं तो यह प्रकरण जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।

इसके तहत एक वर्ष के कारावास या जुर्माने की सजा का प्रावधान है। इन बसों के जरिए पोलिंग पार्टियों को 24 नवंबर को रवाना किया जाएगा। चुनाव ड्यूटी में रहने वाले सभी वाहन चालक और खलासी वे मत से वंचित नहीं रहें, उनके लिए डाक मतपत्र प्रकोष्ठी की ओर से डाक मतपत्र की व्यवस्था की गई है। इसलिए सभी चालकों और खलासियों से अपील है कि वे शीघ्र अपने डाक मतपत्र प्राप्त कर लें ताकि कोई भी व्यक्ति मत देने से वंचित न रहे और मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक रह सके। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– चौथे दिन हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो नामांकन दाखिल

लैब रिपोर्ट में मानक के अनुरूप नहीं पाए गए 28 खाद्य नमूने
अक्टूबर माह में लिए गए 114 खाद्य नमूनों में से 66 की रिपोर्ट प्राप्त

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) शिव प्रसाद नकाते के निर्देशानुसार हनुमानगढ़ जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग एवं बिना लाइसेंस खाद्य व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के संबध में शुद्ध के लिए युद्ध (Shuddh ke liye Yuddh) के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में त्यौहारी सीजन विशेषकर दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक विशेष सघन अभियान की कार्य योजना तैयार की गई है। Hanumangarh News

अमानक नमूनों में 22 सब स्टैंडर्ड, 2 अनसेफ एवं 4 नियम विरूद्ध बिक्री के

इसके तहत दीपावली त्यौहार से पूर्व ही बाजार में दीपावली के अवसर पर विशेष रूप से बिकने वाले खाद्य पदार्थ मावा, घी, तेल, पनीर एवं मिठाइयों के खाद्य नमूनीकरण की कार्य योजना बनाकर प्रयास किए जा रहे हैं कि दीपावली से पूर्व मुख्य प्रतिष्ठानों के खाद्य नमूनीकरण कर प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त की जा सके। आमजन की सुविधा के लिए अमानक पाए गए नमूनों एवं प्रतिष्ठान की सूचना सामाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक कर आमजन को अवगत करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार गर्ग, रफीक मोहम्मद एवं संदीप कुमार की ओर से माह अक्टूबर में कुल 114 खाद्य नमूने एकत्रित कर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर में भिजवाए गए हैं। उनमें से अब तक 66 खाद्य नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 28 खाद्य नमूने लैब रिपोर्ट में मानक के अनुरूप नहीं पाए गए हैं जो कि कुल नमूनों का लगभग 42 प्रतिशत है। अमानक नमूनों में 22 नमूने सब स्टैंडर्ड, 2 नमूने अनसेफ एवं 4 नमूने नियम विरूद्ध बिक्री के पाए गए हैं। Diwali Festival

अमानक पाए गए नमूनों में मैसर्स रोटी हनुमानगढ़ जंक्शन, मैसर्स कामरा डेयरी पीलीबंगा, मैसर्स ममता किरयाना स्टोर डबलीराठान, मैसर्स तरुण डेयरी सतीपुरा, मैसर्स छाबड़ा डिपार्टमेन्टल स्टोर हनुमानगढ़ टाउन, मैसर्स गुरु बृहस्पति स्वीट एण्ड कैटर्स सहजीपुरा, मैसर्स बीकानेर बजरंग मिष्ठान भण्डार पीलीबंगा, मैसर्स मानक लाल हलवाई पीलीबंगा, मैसर्स बंसल किरयाना स्टोर पीलीबंगा, मैसर्स सहारण डेयरी फार्म मुंसरी, मैसर्स मनोज किरयाना स्टोर भादरा, मैसर्स बालाजी मिल्क स्टोर भादरा, मैसर्स होटल ई लाइट भादरा, मैसर्स ढाका शुद्ध शाकाहारी भोजनालय भादरा, मैसर्स वर्मा स्वीट संगरिया, मैसर्स सुरजभान संजीव कुमार संगरिया, मैसर्स सौरभ सेल्स एजेंसी संगरिया,

मैसर्स वर्धमान किरयाना स्टोर संगरिया, श्री विनायक किरयाना स्टोर पल्लू, श्री जीवन माता किरयाना स्टोर पल्लू, मैसर्स श्री गणेश होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट पल्लू, मैसर्स बालाजी स्वीट्स भण्डार पल्लू, मैसर्स शिव शक्ति रेस्टोरेंट पल्लू, मैसर्स थार रेस्टोरेंट पल्लू, मैसर्स जोधपुर स्वीट् एण्ड रेस्टोरेंट पल्लू, मैसर्स ऊटवालिया मिष्ठान भण्डार पल्लू, मैसर्स बीकानेर स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट पल्लू, मैसर्स शर्मा मिष्ठान भण्डार पल्लू के नमूने जांच में मानकों के अनुरूप अथवा नियमानुसार नहीं पाए गए हैं। इन खाद्य व्यवसायियों को एफएसएसआई एक्ट की धारा 46 की उपधारा (4) में सूचना दी गई है। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather Update: राजस्थान मौसम, बारिश के आसार?

गहलोत शासन में बेटियां भयभीत, घर से कैसे निकलें: सुमन शर्मा
”राजस्थान में हर एक पैदाइशी बच्चा 80 हजार का कर्जदार” | Jaipur News

जयपुर,(सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने भाजपा मीडिया सेंटर पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन में महिला अत्याचार के मामलों में हुई बढोतरी के कारण अब बेटियों को अकेले घर से निकलने में डर लगने लगा है। हालात यह है कि यहां बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में पिछले दो दिनों में महिला उत्पीडन के करीब एक दर्जन मामले सामने आए हैं जिसमें दो मामले तो महिलाओं से गैंगरेप के है। पिछले दिनों प्रतापगढ में महिला को नग्न कर घुमाने वाली घटना ने राजस्थान को शर्मसार किया था वहीं उसी प्रतापगढ में कांग्रेस के प्रत्याशी रामलाल मीणा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।

सरकार के कुप्रबन्धन से महंगाई में नंबर वन बना राजस्थान : पूजा कपिल

इससे पहले भी कांग्रेस के मंत्री महेश जोशी और जौहरीलाल मीणा के पुत्रों पर दुष्कर्म के मामले दर्ज हो चुके है। कांग्रेस नेताओं के परिजनों पर दुष्कर्म के ये मामले कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा बताते हैं। इन घटनाओं से पता चल गया कि महिलाओं की कांग्रेस सरकार के शासन में क्या स्थिति है। उन्होंने कहा कि लडकी हूं, लड सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी राजस्थान में महिलाओं की दशा पर एक बार भी नहीं बोली यह शर्मनाक है। राजस्थान की महिलाएं और बेटियां प्रियंका गांधी को जवाब दे रही है कि अब राजस्थान सुरक्षित होगा क्योंकि यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि महिला दुष्कर्म में बढोतरी के मामले सीएम गहलोत के ताबूत में आखिरी और गहरी कील साबित होंगे। Jaipur News

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड ने कहा कि गहलोत सरकार के कुशासन के कारण यहां पैदा होते बच्चे पर 80 हजार का कर्ज चढ गया है। मुख्यमंत्री स्वयं को फकीर कहते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि उनके कुशासन के कारण राजस्थान आर्थिक मोर्चे पर फकीर बन गया है। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबन्धन के कारण खजाने की हालत यह है कि रोडवेज कर्मचारियों को सैलरी देने का लाले पडे हुए है। बाल गोपाल योजना में दूध पाउडर सप्लाई करने वाली फर्म का पैसा बकाया है, बुजुर्गो और दिव्यांगो की पेंशन का भुगतान नही हो पा रहा है। यहीं नहीं हालात इतने विकट हो गए हैं कि एसएमएस अस्पताल में रेजीडेंट्स को 11 माह से सैलरी नहीं मिली है।

राजस्थान पर कर्ज बढकर 5.37 लाख करोड हो गया

मुख्यमंत्री गहलोत ने कर्ज लेकर घी पीने का कार्य किया है जिसके कारण राजस्थान पर कर्ज बढकर 5.37 लाख करोड हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से दी जा रही गारंटियों पर सवाल खडे करते हुए कहा कि इसके लिए वित्तीय प्रावधान कहां रखे गए है इसका रोडमैप जनता के सामने रखें। जनता इन झूठी गारंटियों के चक्ककर में आने वाली नहीं है। राजस्थान में भ्रष्टाचार का आलम यह रहा है कि यहां डीओआईटी के कार्यालय में सोना और नकदी मिलती है जबकि इस विभाग के मुखिया खुद सीएम गहलोत थे।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता पूजा कपिल ने कहा कि भ्रष्टाचार में राजस्थान देश में नंबर वन है। इसके साथ ही अब महंगाई में भी नंबर वन बन गया है। बिजली, पैट्रोल और डीजल की रेट देश में यहां सबसे अधिक है। इसके अलावा खाद्य पदार्थ पर भी महंगाई का साया है। भाजपा शासन के दौरान जहां आम उपभोक्ता को बिजली की सामान्य दर 5.55 रूपए प्रति यूनिट थी वहीं अब बढकर 11.90 रूपए हो गई है। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैट्रोल डीजल पर वेट बढाकर कौनसा खजाना भर रहे है उसे जनता के सामने रखें। अपने शासन में गहलोत ने किसी पर भरोसा नहीं किया इसके कारण उन्होंने वित्त, कार्मिक और गृह जैसे विभाग अपने पास रखे और इनमें वे फेल साबित हुए। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– 4 आईपीएस अधिकारी सम्मानित

अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। तलवाड़ा झील पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। तलवाड़ा झील थाना प्रभारी एसआई बहादुर चन्द्र ने बताया कि थाना के हैड कांस्टेबल भूराराम ने पुलिस स्टाफ के साथ गश्त के दौरान रोही डबलीकलां में कार्यवाही करते हुए 16 लीटर देसी शराब बरामद कर भरतलाल (28) पुत्र ओमप्रकाश नायक निवासी वार्ड 9, डबलीकलां को गिरफ्तार किया। Hanumangarh News

मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एएसआई शिशपाल की ओर से जारी है। दूसरी कार्यवाही में एएसआई अजीतसिंह ने पुलिस स्टाफ के साथ डीएसटी सेक्टर नोहर की सहायता से रोही भुरानपुरा में पुराने शराब ठेका की दुकान के पास से विजयपाल (38) पुत्र मुखराम मेघवाल निवासी वार्ड 5, गांव भोमपुरा पीएस हनुमानगढ़ टाउन के कब्जे से 78 लीटर देसी शराब व 39 बीयर कैन बरामद की। विजयपाल को गिरफ्तार राजस्थान आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एएसआई हंसराज को सौंपा गया। पुलिस टीम में एएसआई अजीत सिंह, हैड कांस्टेबल भूराराम, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार व पवन कुमार शामिल थे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– 4 आईपीएस अधिकारी सम्मानित

4 आईपीएस अधिकारी सम्मानित
जयपुर, (सच कहूँ न्यूज)। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने सोमवार को प्रातः पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में 4 आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी डिस्क व प्रशस्ति रोल प्रदान कर सम्मानित किया। मिश्रा ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में स्पेशल निदेशक के पद पर तैनात डी सी जैन को डीजीपी डिस्क व प्रशस्ति रोल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ, एसीबी में डीआईजी कालूराम रावत और मुख्यमंत्री कार्यालय में पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा को विभिन्न उत्कृष्ट कार्यो के लिए डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति रोल प्रदान कर सम्मानित किया। Jaipur News

इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस कानून व्यवस्था राजीव शर्मा, महानिदेशक पुलिस साइबर सुरक्षा डॉ रवि प्रकाश मेहरडा सहित पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद थे। एडीजी वी के सिंह ने आईपीएस एसोसिएशन की ओर से डी सी जैन की उनके विशिष्ट योगदान के लिए सराहना की। समारोह का संचालन महानिरीक्षक अशोक गुप्ता ने किया। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Gaza Genicide: दर्दनाक सच! मासूमों का क्या कसूर, जो बढ़ रहे हैं बच्चों पर हमले!!

Brain Stroke Awareness: ब्रेन स्ट्रोक के प्रति जागरूकता के लिए दौड़े हजारों कदम
Brain Stroke Awareness: जयपुर(सच कहूँ न्यूज)। सुबह की ठंड भी जयपुराइट्स के जोश को कम नहीं कर पाई और हर उम्र के लोगों ने ब्रेन स्ट्रोक के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दौड़ लगाई। मौका था रविवार को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन स्थित निविक हॉस्पिटल से शुरू हुई ब्रेन स्ट्रोक अवेयरनेस रन का। इस दौड़ में तीन हजार लोगों ने भाग लिया और हेल्दी ब्रेन का संदेश दिया। इस दौरान रन से पहले प्रतिभागियों को जुम्बा डांस कराया गया। लोगों ने लाउड म्यूजिक में खूब डांस और एंजॉय किया। Jaipur News

ब्रेन स्ट्रोक अवेयरनेस रन में जयपुराइट्स ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

कन्वॉय कंट्रोल क्लब प्रेसिडेंट उपेन्द्र शास्त्री एवं सदस्य, विरेंद्र स्वामी, ऋषिराज ग्रोवर, मनीष राज, विरेंद्र सिंह कानावत, विजेन्द्र सिंह, हर्षित सिंह, शशांक बासोतिया , जयपुर राइडर्सगोविंद जाँगिड़ , रोबोफ़ेसराइडर्स प्रेसिडेंट राहुल भोजक द्वारा निविक हॉस्पिटल से 200 फिट बाईपास होते हुए बाइक राइड की गई सभी को मैराथन सर्टिफिकेट दिये गये

हर उम्र के लोगों में दिखा दौड़ने का उत्साह —

आयोजक डॉ. सोनदेव बंसल ने बताया कि वर्ल्ड ब्रेन स्ट्रोक डे के मौके पर इस अवेयरनेस रन का आयोजन किया गया। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठे हुए हर उम्र के हजारों लोगों में दौड़ने का खासा उत्साह देखने को मिला। रन में पहले स्थान पर रहने वाले धावक को 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले रनर्स को पांच और तीन हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। ब्रेन स्ट्रोक के प्रति सोशल अवेयरनेस के लिए की जाने वाली सबसे बड़ी दौड़ में जयपुराइट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ. सोनदेव ने कहा कि आगामी वर्षों में इस रन का स्तर बढ़ता जाएगा। पहले सीजन में लोगों का उत्साह काबिले तारीफ था। आगामी सीजन में आमजन की प्रतिभागिता निश्चित रूप से और बढ़ने वाली है Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Prizes on Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 पर सवालों के जवाब दो और लाखों के इनाम पाओ! साथ ही इसरो घूमने का…

सामरिक महत्व की सूचना भेजने वाला जासूस बीकानेर से गिरफ्तार
आईएसआई की महिला एजेंट के जाल में फंसकर दिया वारदात को अंजाम

जयपुर (सच कहूँ न्यूज) । पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसकर सामरिक महत्व की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करने के मामले में राजस्थान इंटेलिजेंस टीम ने बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना अंतर्गत बॉर्डर के गांव आनंदगढ़ के रहने वाले जासूस नरेंद्र कुमार (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो महिला पाक एजेंट के संपर्क में था। Jaipur News

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस एस सेंगाथिर ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी अपनी महिला एजेंट के जरिए हनी ट्रेप के माध्यम से मुख्यतः सैनिको, पैरा मिलिट्री, रक्षा, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, रेलवे के कर्मचारी, वैज्ञानिकों, सेना के राशन सप्लायर्स, ठेकेदारों और बॉर्डर क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को निशाना बनाते हैं। राजस्थान इंटेलिजेंस की टीम द्वारा ऐसी गतिविधियों की सतत निगरानी की जाती है।

एडीजी श्री सेंगाथिर ने बताया कि निगरानी के दौरान सामने आया कि आरोपी नरेंद्र कुमार सोशल मीडिया के माध्यम से इन महिला एजेंट के संपर्क में रहकर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र की सामरिक महत्व की सूचनाओं साझा कर रहा है। जिसे डिटेन कर जयपुर में विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूछताछ की तो उसने बताया कि वह 2 साल से फेसबुक पर “पूनम बाजवा” के नाम से संचालित अकाउंट के संपर्क में है। पूनम ने खुद को भटिंडा निवासी बताते हुए बीएसएफ में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर कार्य करना बताया।

पूनम ने नरेंद्र से दोस्ती कर शादी का प्रलोभन दिया और अपने व्हाट्सएप नंबर देकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित संवेदनशील सूचनाए जैसे सड़क, पुल, बीएसएफ पोस्ट, टावर, आर्मी की गाड़ियों की फोटोग्राफ, प्रतिबंधित स्थान के फोटोग्राफ और वीडियो प्राप्त करती रही। इसके साथ ही महिला पाक एजेंट के कहने पर महिला द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में बॉर्डर क्षेत्र के निवासी व्यक्तियों को ग्रुप का सदस्य बनाया।

एडीजी इंटेलीजेंस ने बताया कि जासूस नरेंद्र पिछले कुछ समय से एक अन्य महिला पाक हैंडलर के संपर्क में भी था। महिला ने अपना नाम सुनीता व खुद को दैनिक भास्कर की स्थानीय पत्रकार बताते हुए नरेंद्र से बॉर्डर क्षेत्र की सामरिक जानकारी प्राप्त की। आरोपी के मोबाइल की जांच में तथ्यों की पुष्टि होने पर शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। Jaipur News

एडीजी श्री सेंगाथिर ने बताया कि पाकिस्तान की महिला एजेंट भारत के मोबाइल नंबर से सोशल मीडिया अकाउंट ओपन कर सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को निशाना बनाती है। भारतीय मोबाइल नंबर होने के कारण उन पर किसी को शक नहीं होता। खासकर युवा इन महिलाओं के हनी ट्रैप में फंस कर सामरिक महत्व की सूचनाओं को साझा कर देते है।

एडीजी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। अंजान पुरुष या महिला को बिना पहचान के दोस्त बनाना, मोबाइल नंबर या ओटीपी शेयर करना तथा सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना साझा करना सुरक्षा एजेंसी के लिए गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। इसके लिए सभी नागरिकों को जागरूक होना होगा।

यह भी पढ़ें:– Prizes on Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 पर सवालों के जवाब दो और लाखों के इनाम पाओ! साथ ही इसरो घूमने का…

26th Lokrang Mahotsav 2023 Rajasthan: पधारो जेकेके..26वें लोकरंग महोत्सव का आगाज
26th Lokrang Mahotsav 2023 Rajasthan: 230 कलाकारों ने दी प्रस्तुति

राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह में 8 राज्यों की 9 लोक विधाएं हुई प्रस्तुत | Jaipur News

शिल्पग्राम में राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला | Jaipur News

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। गुलाबी नगरी लोक संस्कृति के रंग में रंग गयी है। देश के विराट लोक सांस्कृतिक स्वरूप को साकार करने वाले 26वें लोकरंग महोत्सव का रविवार, 29 अक्टूबर को शुभारंभ हुआ, 230 कलाकारों ने पहले दिन प्रस्तुति दी। जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित 11 दिवसीय उत्सव 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा। राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह में प्रतिदिन मध्यवर्ती में सायं सात बजे से विभिन्न प्रदेशों से आए लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे, केन्द्र के फेसबुक पेज पर इसका लाइव प्रसारण भी देख सकेंगे। वहीं शिल्पग्राम में सायं 5:30 बजे से मुख्य मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, प्रात: 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलने वाले राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में हस्तशिल्पियों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी।

शहनाई, नगाड़े, इठलाती कच्छी घोड़ी, उल्लासित कलाकार। शिल्पग्राम में लोकरंग के उद्घाटन के दौरान कुछ ऐसा ही दृश्य नज़र आया। केन्द्र की अतिरिक्त महानिदेशक सुश्री प्रियंका जोधावत और गाते—झूमते कलाकारों ने लोकरंग का ध्वज फहराकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कला प्रेमी मौजूद रहे। शिल्पग्राम में राम प्रसाद ने कच्छी घोड़ी, भूंगर खान मांगणियार व ग्रुप ने मांगणियार गायन, मीरा सपेरा ने कलबेलिया नृत्य, राम जोशी ने बम रसिया व लतीफ खान मांगणियार ने गायन प्रस्तुति दी। नट, कठपुतली, बहुरूपियों को देखकर लोग रोमांचित हो उठे।

इसके बाद मध्यवर्ती में राष्ट्रीय नृत्य समारोह की महफिल सजी। मंच पर 8 राज्यों की 9 लोक विधाओं की प्रस्तुति हुई। पश्चिमी राजस्थान में प्रचलित मशक वादन की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्रवण गेगावत ने पधारो म्हारे देश व अन्य राजस्थानी गीत मशक पर बजाए। खड़ताल, हारमोनियम, ढोलक पर अन्य कलाकारों ने संगत की। इसके बाद चरी नृत्य और गुजरात के बेडा रास की प्रस्तुति हुई। उत्तराखंड के कलाकारों ने छोलिया नृत्य पेश किया। कुमाऊं अंचल की यह विधा छलिया नृत्य के नाम से भी प्रसिद्ध है। युद्ध के लिए जाते समय किया जाने वाला नृत्य अब विवाहों में बारात का हिस्सा बन गया है। पुरुष हाथों में तलवार व ढाल लेकर लोक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नृत्य करते हैं। Jaipur News

जम्मू—कश्मीर में विवाह के अवसर पर किए जाने वाले जागरणा नृत्य के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा, महिलाओं द्वारा किए जाने वाले इस नृत्य में पारिवारिक नोंक—झोंक नज़र आती है। इसके बाद गुजरात के मिश्र रास ने माहौल को कृष्णमय कर दिया। मिश्र रास गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय है, यह कृष्ण व राधा के रास पर आधारित नृत्य है। कलाकार ने बताया कि मिश्र रास को लेकर स्थानीय लोगों में एक प्रसंग प्रचलित है कि गुजरात के आदिकवि नरसी मेहता ने रात में कृष्ण रास देखा था, वे इस कदर लीन हुए कि मशाल से उनका हाथ तक जल गया।

इसके बाद हरियाणा के घूमर व पंजाब के लुड्डी नृत्य की जोशीली प्रस्तुति हुई। अंत में गुजरात की डांग जनजाति द्वारा किए जाने वाले डांगी नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को रोमांचित कर दिया। डांगी नृत्य त्यौहारों व उत्सवों में किया जाता है। नर्तकियां पुरुषों की कमर पर तथा नर्तक महिलाओं के कंधे पर हाथ रख कर इस नृत्य करते हैं। धीरे-धीरे नृत्य गति पकड़ता है तथा नर्तकियां पुरुषों के कंधे पर चढ़ कर पिरामिड बनाती हैं तथा घुमावदार नृत्य का प्रदर्शन करती हैं। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Prizes on Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 पर सवालों के जवाब दो और लाखों के इनाम पाओ! साथ ही इसरो घूमने का…

सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को जारी होगी चुनाव की अधिसूचना
6 नवम्बर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे अभ्यर्थी

जयपुर (सच कहूँ न्यूज) । राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही समस्त रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लोक सूचना जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 6 नवम्बर रहेगी। उक्त अवधि के दौरान 5 नवबंर को रविवार होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रपत्रों की जांच 7 नवम्बर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। पूरे प्रदेश में एक ही चरण में 25 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। Jaipur News

श्री गुप्ता ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अंतर्गत राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 (Rajasthan Election 2023) के लिए नामांकन दाखिल करते समय सामान्य अभ्यर्थी को 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को 5 हजार रुपये जमानत राशि जमा करना होगा।

उन्होंने बताया कि नामांकन भरने पहुंचे अभ्यर्थी के साथ 4 व्यक्ति सहित कुल 5 व्यक्ति ही रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। नामांकन भरने पहुंचे व्यक्ति के काफिले में केवल तीन वाहनों को ही आरओ कार्यालय के 100 मीटर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नामांकन भरने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी। दोपहर 3 बजे के उपरांत कक्ष में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने या दस्तावेज लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी और आरओ भारत निर्वाचन आयोग के इन निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित कराएं। नामांकन भरने की निर्धारित पूरी अवधि में आरओ अपने कार्यालय में उपस्थित रहें एवं संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करावें।

अभ्यर्थियों को नामांकन के समय सभी सुसंगत एवं आवश्यक दस्तावेज जैसे जमानत राशि का प्रमाण, प्रारूप-ए एवं बी, शपथ पत्र आदि के साथ आना होगा। यदि अभ्यर्थी उसी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नहीं है जहां से वह चुनाव लड़ रहा है तो अभ्यर्थी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली की प्रति या निर्वाचक नामावली से संबंधित भाग की प्रमाणित प्रति दाखिल करनी होगी। एक अभ्यर्थी एक ही निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है एवं अधिकतम 2 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ सकता है। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Prizes on Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 पर सवालों के जवाब दो और लाखों के इनाम पाओ! साथ ही इसरो घूमने का…

Prizes on Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 पर सवालों के जवाब दो और लाखों के इनाम पाओ! साथ ही इसरो घूमने का मौका!
Prizes on Chandrayaan-3 : श्रीगंगानगर (सच कहूँ/लखजीत) इसरो द्वारा भारत की अद्भुत अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा के सम्मान में चंद्रयान -3 महाक्विज़ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विज्ञान और खोज के प्रति हमारे प्यार को प्रदर्शित करने के लिए कोई भी भारतीय नागरिक 31 अक्टूबर तक भाग ले सकता है। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और उसकी टीम के असाधारण समर्पण और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। Sri Ganganagar News

दरअसल प्रत्येक भारतवासी के लिए 23 अगस्त का दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गया है क्योंकि इसी दिन चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की गई थी। इतना ही नहीं इस मिशन में सफलता के साथ भारत, दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने चंद्रयान को पहुंचाने में सफलता पाई। अब, इस सफलता के बाद भारत सरकार विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर शाम तक 38.75 लाख से ज्यादा प्रतिभागी ने इस महाक्विज में हिस्सा ले चुके हैं। Sri Ganganagar News

इस तरह से कर सकेंगे भागीदारी | Sri Ganganagar News

1.क्विज सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है।

2.पोर्टल पर प्रतिभागी द्वारा सही ओटीपी दर्ज करने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करते ही क्विज शुरू हो जाएगी।

3.प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आगे के संचार के लिए उनकी माईगव प्रोफ़ाइल अपडेट की गई है। अधूरी प्रोफाइल विजेता बनने के योग्य नहीं होगी।

4.प्रश्नों को स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से प्रश्न बैंक से यादृच्छिक रूप से चुना जाएगा।

इसरो और माईगव कर्मचारी और रिश्तेदार अपात्र

प्रतियोगिता में प्रतिभागी के मोबाइल नंबर को मान्य करने के लिए वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा जबकि अंतर्राष्ट्रीय उपयोगकर्ता वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के रूप में एक वैध ईमेल आईडी का उपयोग कर सकते हैं। क्विज में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक से अधिक बार उपयोग नहीं किया जा सकता है। क्विज़ की मेजबानी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े इसरो और माईगव कर्मचारी और उनकी संबद्ध एजेंसियां या कर्मचारी क्विज़ में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं। यह अपात्रता उनके निकटतम परिवार के सदस्यों पर भी लागू है।

यह रहेगी पुरस्कार की राशि | Sri Ganganagar News

1.शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विजेता = 100000 रुपए

2.द्वितीय विजेता प्रतिभागी= 75,000 रुपए

3.तृतीय विजेता प्रतिभागी= 50,000 रुपए

4.अगले 100 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को= 2000 रुपए

5.अगले 200 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को= 1000 रुपए

एक्सपर्ट व्यू

“चंद्रयान-3 महाक्विज़ में किसी भी बोर्ड के विद्यार्थी भाग ले सकतें हैं। इसके लिए isroquiz.mygov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण और मायगव प्रोफाइल को पूर्ण करना होगा। चयनितों को ईनाम के साथ इसरो चेयरमैन द्वारा हस्ताक्षरित ई-प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। क्विज में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।” Sri Ganganagar News

भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर

यह भी पढ़ें:– IMD Rainfall Alert: इन दो राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानें हरियाणा, दिल्ली का भी हाल