Haryana Nuh Violence - Sach Kahoon Hindi

बिट्टू बजरंगी को नूंह से भेजा फरीदाबाद जेल
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। नूंह हिंसा में पुलिस के रडार पर रहे बिट्टू बजरंगी (Bittu Bajrangi) की गिरफ्तारी के बाद एक दिन का रिमांड खत्म होने पर उसे फरीदाबाद जिला की नीमका जेल भेज दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया कि नूंह जिला जेल में उसकी जान को खतरा बताया गया। पुलिस गुरुवार दोपहर को उसे अदालत में पेशी के लिए लेकर पहुंची। पुलिस ने अतिरिक्त जिला सेशन जज अंजलि जैन की अदालत में पेश किया गया। Gurugram News

पुलिस ने अदालत से उसका रिमांड दोबारा से नहीं मांगा। यह जानकारी दी कि उसके बताए ठिकाने से 8 तलवारें बरामद हुई हैं। बिट्टू बजरंगी के एडवोकेट सोमदत शर्मा की ओर से अदालत में कहा गया कि नूंह की जेल में बिट्टू की जान को खतरा है। लिहाजा उसे नूंह जेल में ना भेजकर फरीदाबाद की नीमका जेल भेजा जाए। अदालत ने इस पर विचार करते हुए बिट्टू बजरंगी को फरीदाबाद जिला जेल भेजने के आदेश दिए। Gurugram News

उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि बिट्टू बजरंगी को बीती 15 अगस्त को फरीदाबाद से एक नाटकीय घटनाक्रम में गिरफ्तार किया गया था। उसे अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेजा था। एसीपी ऊषा कुंडू की शिकायत पर बिट्टू बजरंगी पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बिट्टू बजरंगी व अन्य 15-20 लोगों ने एसीपी ऊषा कुंडू के सामने तलवार व अन्य हथियार लेकर प्रदर्शन, नारेबाजी की थी। पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी वे उग्र होते रहे। कानून अपने हाथ में लेते रहे। इसी कारण बिट्टू बजरंगी की मुश्किलें बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें:– डिलीवरी के लिए आई महिला की सड़क हादसे में मौत

Haryana Nuh Violence: नूंह में स्कूलों को लेकर आई बड़ी अपडेट
हिंसा के 10 दिन बाद भी धारा 144 लागू, खोले गए स्कूल

31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा पर हमले के बाद से बंद थे स्कूल | Haryana Nuh Violence

स्कूल बंद, इंटरनेट बंद, पढ़ाई हो रही थी बाधित

नूंह/गुरुग्राम। नूंह में बृजमंडल यात्रा पर हुए हमले के बाद से नूंह जिला में स्कूल बंद हैं। धारा 144 लागू है। इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। इन सब कारणों से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। हालांकि हिंसा के 10 दिन बीत जाने के बाद शांति है। इसी के चलते शुक्रवार से जिले के स्कूलों को खोल दिया गया, ताकि बच्चों की पढ़ाई और अधिक बाधित ना हो। हालांकि पहले दिन स्कूलों में कम ही विद्यार्थी पहुंचे। Haryana Nuh Violence

नूंह जिला के जिन क्षेत्रों में शांति रही। कानून व्यवस्था नियंत्रण में रही। वहां के स्कूलों को खोलने के लिए स्कूल संचालकों की ओर से मांग की जा रही थी। इसी के चलते प्रशासन ने 11 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया। जिलाधीश धीरेंद्र खटकड़ा की ओर से कहा गया है कि जिले में पूर्व की भांति धारा 144 और कफ्र्यू जारी रहेगा। बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए स्कूलों को खोला गया है। बच्चों की परीक्षाएं भी नजदीक हैं। लोगों को अपनी जरूरतों का सामान खरीदने के लिए कफ्र्यू में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक ढील दी गई है।

क्षेत्र से मिली सूचनाओं के मुताबिक नूंह शहर व ग्रामीण अंचल में करीब 20 फीसदी विद्याथी ही स्कूलों में पहुंचे। आसपास के स्कूलों में पहले जहां बच्चे खुद ही चले जाते थे, अब बच्चों को उनके अभिभावक ही छोडऩे पहुंचे। जिन क्षेत्रों में हिंसा का असर नहीं था, वहां पर विद्यार्थियों की संख्या अच्छी-खासी रही। स्कूल खुलने पर प्रशासन और क्षेत्र में तैनात अर्धसैनिक बल के जवान फ्लैग मार्च भी करते नजर आए। माहौल जैसे-जैसे शांत हो रहा है, वहां पर शांति बहाली की बात कही जा रही है। शुक्रवार 11 अगस्त से ही रोडवेज की बस सेवाएं पूरी तरह से संचालित हो जाएंगी। अभी तक गिने-चुने रूटों पर बस चलाई जा रही थी। Nuh News

यह भी पढ़ें:– Signs of high cholesterol in legs: कोलेस्टेरॉल बढ़ने पर सबसे पहले पैरों में दिखते है 7 लक्षण …