Home remedy For Digestion system - Sach Kahoon Hindi

Health Tips: खाया-पीया जाता है वेस्ट, नहीं होता डाइजेस्ट! हो सकता है पाचन तंत्र कमजोर, इन 5 तरीकों पर कीजिए गौर!
Tips for Better Digestive Health: कई बार क्या होता है कि कोई कोई इंसान खाता तो है बकरी की तरह लेकिन सूखता है वो लकड़ी की तरह! अर्थात वह जो भी खाता-पीता है वह उसे नहीं लगता, पता नहीं वो कहां चला जाता है, ऐसे इंसान के लिए तो वह वेस्ट ही जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका मुख्य कारण पाचन तंत्र का कमजोर होना भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपको खाया पीया नहीं लगता है।

Diet In Diabetes: सरल भाषा में जाने डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए क्या नहीं और कैसे कंट्रोल करें

आपको बता दें कि ऐसी अवस्था में आपको घबराना नहीं चाहिए। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको अपने जीवन में कुछ ऐसे चेंजिंग करने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर गौर फरमाकर आप अपना पाचन तंत्र मजबूत बना सकते हैं। आज इस बात से कोई भी अनभिज्ञ नहीं होगा कि दिन की शुरूआत अच्छे हेल्दी खाने और अच्छी आदतों के साथ करनी चाहिए। ऐसा करने से काफी हद तक पाचन से जुड़ी समस्याओं से निपटा जा सकता है। आप भी पाचन से जुड़ी समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं, तो सुबह-सुबह कुछ हेल्दी उपाय करके आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। Health Tips

कई बार आप देखते होंगे कि सुबह उठते ही आपका पेट फूला हुआ सा महसूस होता है जिससे आप अपने आपको असहज महसूस करते हैं, यह पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। आजकल ज्यादातर लोग इस समस्या से जूझते नजर आते हैं। यह लोगों में आम सी समस्या हो गई है। बता दें कि हमारे शरीर का पाचन शरीर के जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है, और अपशिष्ट चीजों से छुटकारा दिलाता है। जानकारी अनुसार लोगों में मूड डिसआॅर्डर और वजन कम करने का कनेक्शन डाइजेशन से होता है। अगर इंसान सुबह-सुबह एक थोड़ी सी मार्निंग वाक और थोड़ा सा व्यायाम कर ले तो डाइजेशन से जुड़ी समस्या से राहत पाने और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने की दिशा में कारगर कदम साबित हो सकता है।

सुबह भरपेट पानी पिएं | Health Tips

सुबह आप जब भी सोकर उठते हैं तो शरीर को अधिक से अधिक एनर्जी देने की चेष्टा करें। सबसे पहले सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पियें। इससे पेट से जुड़ी विभिन्न परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। साथ ही हर रोज सुबह चाय या कॉफी पीने की जगह गुनगुना नींबू पानी पियें। इससे आपकी पाचन शक्ति दुरुस्त हो सकती है। इससे डिहाइड्रेशन से होने वाली समस्याएं भी दूर रहती हैं।

Healthy Tips: खाना खाने से पहले और बाद में कब पीना चाहिए पानी, जानिये …

नियमित योगासन करें | Health Tips

सुबह सुबह हल्का व्यायाम, स्ट्रेचिंग आपके पाचन तंत्र की मसाज करके उन्हें उत्तेजित करने में मदद मिलती है। योगाभ्यास से आपका ब्लड सकुर्लेशन बेहतर बनता है। आप अपने दिन की शुरूआत ऐसे करें जिसमें अपनी नाक से कुछ गहरी सांसे लेने और मुंह से बाहर छोड़ने की आदत हो। इससे पाचन तंत्र को दुरुस्त किया जा सकता है। सुबह सुबह सैर करना अच्छी आदतों में शुमार होता है। इसलिए इन हेल्दी आदतों में रोज टहलने की आदत डालें, जिससे खाना अच्छी तरह से पच जाता है और पेट के अंदरूनी हिस्से अच्छे से काम करते हैं। इससे शरीर में सकारात्मक एनर्जी रहती है। साथ ही सुबह की ताजी और साफ हवा सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।

भीगे बादाम | Health Tips

बादाम को सबसे ज्यादा पौष्टिक मेवों में से एक माना जाता है। इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर, प्रोटीन, जरूरी केमिकल्स, फ्लेवोनोइड और कई तरह के खनिजों से भरा होता है। बादाम में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने की और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने की ताकत होती है। पिम्पल फ्री हेल्दी स्किन और याददाश्त में मजबूती बादाम खाने से बढ़ती है। रोजाना एक मुट्ठी भीगे हुए बादाम खाने से आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ मिल सकता है।

हैवी नाश्ता जरूर करें

अगर आप सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं, तो ये आदत आपके पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है। सुबह-सुबह अच्छा नाश्ता न करने से पाचन क्रिया खराब होने लगता है। सुबह की अच्छी आदतों में नाश्ता करने की आदत जरूर डालें। अगर आपका डाइजेशन दुरुस्त रहेगा तो आंते भी स्वस्थ्य रहेंगी। आप अपनी दिनचर्या में सुबह-सुबह हल्की एक्सरसाइज करके पाचन से जुड़ी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

खाने से पहले खाएं फल व सलाद, पाचन की समस्या से बचाव करना बहुत जरूरी है, इसके लिए खाना खाने से पहले अपनी डाइट में फलों को शामिल किया जाना जरूरी है। इससे खाना कम खा पाएंगे और डाइजेशन की समस्या से बचे रहेंगे। आप सलाद भी खा सकते हैं। खीरा, गाजर, चुकंदर आदि

नोट: लेख में दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी के लिए है यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकते। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।