Teeth Whitening Tips - Sach Kahoon Hindi

Yellow Teeth Home Remedies: मोतियों से चमकेंगे दांत, पीलेपन की समस्या से मिलेगी निजात
Teeth Whitening Tips: आजकल ज्यादातर लोग तंबाकू, जर्दा खा-खाकर अपने दांतों को खुद ब खुद सड़ा लेते हैं। उनके दांत ऐसे हो जाते हैं कि वो दूसरों के सामने न हंसी की बात पर न हंस सकते हैं और न ही किसी के सामने ज्यादा देर तक खड़े होकर बात कर सकते हैं क्योंकि उनके दांतों से दुर्गंध आने लगती है जिसके कारण उन्हें दूसरों के सामने शर्मिन्दगी महसूस होती है। हमारे साफ-स्वच्छ दांतों का हमारे लुक पर भी ज्यादा गहरा प्रभाव पड़ता है।

दांतों की समस्या की एक वजह दांतों की उचित देखभाल न करना भी हो सकती है। और भी अन्य कई कारण हो सकते हैं जिनके कारण दांतों में पीलापन हो सकता है। इसी पीलेपन को मिटाने के लिए ज्यादातर लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, बहुत से नुस्खे अपनाते हैं लेकिन उनके दांतों की समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। Yellow Teeth Home Remedies

कई बार कई लोग अपने दांतों की समस्या के निदान के लिए डॉक्टर्स की मदद लेते हैं लेकिन डॉक्टर्स के उपचार ज्यादा महंगे होने के कारण वो अपने दांतों की समस्या का समाधान नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपने दांतों की समस्या से निजात पा सकते हैं। जोकि महंगे ट्रीटमेंट से काफी बेहतर हो सकते हैं और घर बैठे ही आप अपने दांतों के पीलेपन की समस्या से निजात पा सकते हैं। और भी बता दें कि जो घरेलू नुस्खे हम आपको बताने जा रहे हैं उनमें उपयोग किए जाने वाली चीजें आपके घर की रसोई में ही उपलब्ध हो सकेंगी जिनकी सहायता से आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं और अपने दांतों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Apple Tea: वाह, क्या चाय है! एक चुस्की में करे Cholesterol कंट्रोल

सबसे पहले हम आपको बता दें कि दांत आखिर पीले क्यों पड़ जाते हैं?

जैसे कि पहले ही बताया जा चुका है कि हमारी नियमित दिनचर्या की बदौलत कई बार हमारे दांतों में समस्या उत्पन्न हो जाती है। दिनचर्या में शामिल खाने-पीने की ऐसी चीजें जो हमारे दांतों को खराब करती हैं, जिससे दांत पीले दिखने लगते हैं। इसके साथ ही दांतों पर प्लाक की परत जम जाती है जिससे भी दांत पीले दिखने लगते हैं। इतना ही नहीं कॉफी और चाय के ज्यादा सेवन से भी दांतों में पीलेपन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके साथ ही दांतों की सही ढंग से देखभाल भी नहीं करने से दांतों की समस्या खड़ी हो सकती है। आइये अब जानते हैं दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू उपाय:-

दांतों का पीलापन हटाने के घरेलु नुस्खे | Yellow Teeth Home Remedies

सरसों तेल में नमक मिक्स करके करें ब्रुश: यह घरेलू नुस्खा दांतों की समस्या के लिए दुरुस्त माना जाता है। पीले दांतों को साफ करने के लिए आधा चम्मच सरसों तेल में चुटकी भर नमक मिक्स कर लें और फिर इससे दांतों की मसाज करें। इसके लिए आप उंगली की मदद ले सकते हैं। उंगली से दांत और मसूड़ों को रगड़ कर साफ कर सकते हैं या फिर इसे ब्रश पर लगाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लगभग 4-5 मिनट तक इससे दांतों को रगड़ते रहें। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपको अपने दांत मोतियों जैसे चमकते नजर आएंगे।

नींबू रस विद बेकिंग सोडा: दांतों को बेकिंग सोडा और नींबू से अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा नींबू रस मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को टूथब्रश पर लगाकर दांतों की अच्छी तरह से मसाज करें। इसे लगभग 1 मिनट तक दांतों पर लगाकर छोड़ दें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

​केले का छिलका, दांतों पर मसाज करें हल्का फुल्का:केला स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। केले के छिलके में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिनका दांतों को सफेद करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप केले के छिलके के सफेद भाग को दांतों पर हर रोज 1 या 2 मिनट तक रगड़ें और उसके बाद ब्रश कर लें। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स दांतों को फायदा पहुंचाते हैं और आपके पीले दांतों को चमकाते हैं। तथा आप सिर उठाकर दूसरों के सामने खड़े हो पाते हैं।

Health News: खड़े-खड़े पीते हैं पानी तो याद आएगी एक दिन नानी, जानें क्या हैं नुकसान

नोट: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

Teeth Whitening Tips: पीले दांतों से लगती है शर्मिंदगी, तो इन नुस्खों को अपनाएं और पाएं दूध जैसी सफेदी
Oral Health Care Tips: आपका चेहरा भले ही कितना भी खुबसुरत क्यों न हो लेकिन अगर मुंह खोलते ही आपके पीले दांत नजर आएं तो आपकी सारी की सारी सुंदरता धरी की धरी रह जाती है। अच्छा दिखना तो फिर भी एक अलग बात है, लेकिन दांतों का पीलापन और उनकी गंदगी सेहत के लिए भी कई तरीकों से नुकसानदायक साबित होती है। बता दें कि आप जो भी कुछ भी खाते हैं वो सीधा मुंह से होकर ही पेट में जाता है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गंदे दांत सेहत से समझौता करने के समान है। Teeth Whitening Tips

Home Remedies for Teeth Whitening

वहीं, मुंह से बदबू आना, मसूड़ों से खून निकलना और कैविटी होना दांतों की सही देखभाल न करने का नतीजा होता है जिसके कारण आपका आत्मविश्वास भी कम होता है। अगर आपके दांत खराब या पीले हो रहे हैं तो आप लोगों से खुलकर बात नहीं कर पाते, 10 लोगों के बीच हंस नहीं पाते।

हालांकि दांतों का पीलापन कोई बड़ी प्रॉब्लम भले ना हो लेकिन इसके कारण कई बार लोगों को काफी शर्मिंदगी का सामना पड़ता है। कहीं स्कूल, कॉलेज या आॅफिस में पीले दांतों के कारण आपको कई बार बेइज्जती महसूस हो सकती है। पीले दांतों के कारण कहीं भी किसी सामूहिक जगहों में खुलकर हंस भी नहीं सकतें हैं। सफेद और चमकदार दांत आपकी मुस्कराहट को तो आकर्षक बनाते ही हैंसाथ ही यह आपकी सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। Teeth Whitening Tips

अगर आपके भी दांतों में पीलापन आ रहा है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए घर की ऐसी कई कमाल की चीजें लाए हैं जिनके 3 से 4 बार इस्तेमाल से ही दांतों पर असर दिखने लगेगा और दांत सफेद होने लगेंगे। आप भी बेहद आसानी से इन नुस्खों को अपना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको उन नुस्खों के बारे में बताते हैं। Teeth Whitening Tips

नारियल तेल: नारियल का तेल दांतों का पीलापन हटाने के लिए काभी फायदेमंद होता है। कोकोनट आॅयल या तिल के तेल को दांतों पर लगाकर रगड़ने से पीलापन दूर होता है। अगर आप नियमित रूप से कोकोनट आॅयल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके दांतों में चमक आ जाएगी और अपने दांतों को सड़न से बचाया जा सकता है।

Yoga For Eyesight: ये योग आजमाएँ, आँखों से हमेशा के लिए चश्मा हटाएँ!

नींबू और संतरे के छिलके: दरअसल नींबू और संतरे के छिलके चबाएं या फिर उन्हें दांतों पर रगड़ें यह दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए बेहद लाभकारी है। यह प्रक्रिया आप हफ़्ते में कम से कम दो बार कर सकते हैं। अगर आप इनका इस्तेमाल नियमित रूप से करें तो इससे दांतों का पीलापन हटाने में आपको मदद मिलेगी।

एप्पल साइडर विनेगर: एप्पल साइडर विनेगर दांतों का पीलापन हटाने के लिए बेहद मददगार है। इसका सही से उपयोग करने पर मुंह के अंदर बैक्टीरिया को मारने और दांतों का पीलापन हटाने के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इससे दांतों का पीलापन हटता है और आपके दांतों में चमक आती है।

बेकिंग सोडा: बता दें कि बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से दांतों का पीलापन हटाया जा सकता है। इसके लिए आप, बेकिंग सोडा और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसके बाद रोजाना नींबू और बेकिंग सोडा का पेस्ट उंगलियों की बजाय टूथ ब्रश की मदद से दांतों पर लगाकर टूथपेस्ट की तरह अच्छे से मल लें और कुछ सैकंड के बाद ही मुंह को साफ कर लें। इससे दांतों के पीलेपन से छुटकारा मिल सकता है।

नीम की दातुन: दांतों की सफाई के लिए नीम की दातुन करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप प्रतिदिन नीम की दातुन का इस्तेमाल करते हैं तो 1 हफ्ते में ही आपके दांत सफेद और चमकदार दिखाई देने लगेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई लोग नीम की दातुन करते हैं इसी वजह से उनके दांत सफेद और मजबूत होते हैं। नीम की दातून दांतों के लिए काफी फायदेमंद है।

सरसों का तेल: आप आधा चम्मच नमक में सरसों के तेल की कुछ बूंदे मिला ले और फिर उससे अपने दांतो को साफ करें। इस पेस्ट से दांतों को साफ करें और थोड़ी देर बाद दांत धो ले। इसके बाद आपके दांत एकदम चमक जाएगे और खूबसूरत भी दिखेंगे।

स्ट्रॉबेरी: दांतों को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी को एक बर्तन में हल्का कूट ले और दांतों पर 5 से 6 मिनट लगाकर रखें। इसके बाद आपके मुंह में किसी गंदी चीज का गंदा स्वाद भी नहीं आएगा और दांत भी साफ हो जाएंगे। यह मुंह की बदबू को भी दूर करता है।

Healthy Tips: खाना खाने से पहले और बाद में कब पीना चाहिए पानी, जानिये …

Teeth Whitening Tips: रुपये लगेंगे सिर्फ पाँच, मोतियों से चमकेंगे दाँत
Teeth Whitening Tips: आजकल खानपान ही कुछ ऐसा हो गया है जिसके कारण अधिकतर लोगों में दांतों का पीलापन और पायरिया जैसी बीमारी का होना एक आम बात हो चुकी है। पायरिया, जिसमें दांतों पर एक पीली सी परत जम जाती है, जो आपको मुस्कुराना भुला देती है और जिससे आपकी खूबसूरती भी कम हो जाती है। लेकिन अगर आप अपनी खूबसूरती बरकरार रखना चाहते हैं तो किचन में रखी कुछ चीजें ही आपकी यह समस्या दूर कर सकती हैं और अगर घर में नहीं भी रखी हैं तो बाजार से सिर्फ 5 रुपये की लाकर उसके प्रयोग से ये घरेलू नुस्खे अपनाकर अपने दांतों को मोती की तरह चमका सकते हो। How to Naturally Whiten Your Teeth at Home

आइये जानते हैं घरेलू नुस्खे | How to Naturally Whiten Your Teeth at Home

बेकिंग सोडा | Teeth Whitening Tips

बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जो हर घरों के किचन में रखा मिल सकता है। यह आपके दातों को चमकाने में बहुत मददगार सिद्ध हो सकता है। क्या करना है कि एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लेना है। पेस्ट बनने के बाद इस पेस्ट को ब्रश पर लगाकर दांतों पर रगड़ना है। थोड़ी ही देर में आप देखेंगे कि आपके दांत मोती की तरह चमकने लगेंगे।

आपको बता दें कि यह आपके मुंह की बदबू को भी दूर करेगा और पायरिया की दिक्कत भी दूर कर देगा। बता दें कि अगर आपको बेकिंग सोडा का स्वाद पसंद नहीं है तो आप हर्बल पाउडर भी प्रयोग में ला सकते हैं। वो हर्बल पाउडर भी आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। नीम, तुलसी और बेकिंग सोडा पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर इसे घर पर ही तैयार किया जा सकता हैं। ज्यादा असरकारक बनाने के लिए इसमें आप 1 या 2 लौंग भी पीसकर मिला सकते हैं। इस पाउडर को ब्रश की मदद से दांतों पर थोड़ी देर तक रगड़ें। हररोज ऐसा करने से दांतों के पीलेपन से आपको छुटकारा मिल सकेगा।

World Chocolate Day: ब्लड शुगर कंट्रोल-दिल की बीमारियों से राहत, चॉकलेट से शरीर को फायदे

संतरे का छिलका | Teeth Whitening Tips

संतरे के छिलके का नुस्खा ऐसा नुस्खा है जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं। क्या होता है कि ज्यादातर देखने में आता है कि संतरा खाने के बाद लोग इसका छिलका उतारकर आमतौर पर फेंक देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस छिलके को लेकर दांतों पर रगड़ने से दांतों की चमक वापस आ जाती है और तो और यह मुंह से आने वाली बदबू की समस्या को भी दूर करता है।

नमक | health tips

एक कहावत है ‘जले पर नमक छिड़कना’ यानि नमक का इतना ज्यादा प्रभाव होता है कि अगर जले पर छिड़क दिया जाए तो बहुत असरकारक होता है। इसी प्रकार दांतों पर जमा पीलापन साफ करने में नमक जले पर छिड़कने जैसा फायदेमंद साबित होता है। दांतों की सफाई के लिए नमक में अदरक का पाउडर और कुछ बूंदें शहद की मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। अब इस पेस्ट से दांतों को 5 मिनट के लिए उंगली से रगड़ें। इसके बाद साफ पानी से दांतों को साफ करें। ऐसा हफ्ते में कम से कम 4 बार जरूर करें और फर्क देखें।

Tea Leaves Hair Water: अब कंडीशनर नहीं, चाय पत्ती के इस्तेमाल से करें बालों को शाइनी और सुंदर, जाने तरीका

नमक, सरसों के तेल का संयोग

एक अन्य नुस्खे के अनुसार नमक में सरसों का तेल मिलाकर दांतों का लगाने से दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आधा चम्मच नमक में सरसों तेल की कुछ बूंदों को मिला लेना है और पेस्ट बना लेना है। अब इस पेस्ट को दांतों पर रगड़ना है। आखिर में इसे पानी से कुल्ला करके साफ कर लेना है ऐसा करने से दांत मोती जैसे 15 दिन में चमक उठेंगे।

नोट: दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है और यह घरेलू नुस्खों पर आधारित है। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें।

Punjab Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार!