Symptoms of High Cholesterol in Eyes: - Sach Kahoon Hindi

High Cholesterol Symptoms: आंखों की ऐसी रूपरेखा, ना करें अनदेखा, ऐसे परिवर्तन, हो सकते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण
Symptoms of High Cholesterol in Eyes: कोलेस्ट्रॉल की इंसान के शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इससे जो शरीर में असामान्य तौर पर परिवर्तन होते हैं, उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंसान के शरीर में कौन सी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होने वाली हैं। आप भी अगर स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी बहुत जानकारी रखते हो तो आपको भी पता होगा कि इंसान के नाखून, स्किन और यूरिन के रंग में बदलाव के आधार पर कुछ हद तक बीमारी का पता लगाया जा सकता है लेकिन यहां आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इंसान की आंखों में या आंखों के आसपास बदलाव भी विभिन्न बीमारियों के संकेत दे देती है। High Cholesterol Symptoms

हैल्थ एक्सपर्ट के अनुसार आंखों के रंग में परिवर्तन से अथवा आंखों में होने वाली अन्य समस्या इंसान के स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है। बता दें कि इंसान की आंखों में होने वाले चेंजिंग विभिन्न बीमारियों की तरफ भी इशारा करती है, इसमें कोलेस्ट्रॉल नामक खतरनाक बीमारी भी एक है। हमारी आंखों में होने वाले परिवर्तन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है।

Immunity Booster Remedies: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, दूर रहेंगी मौसमी बीमारी

हैल्थ एक्सपर्ट की मानें तो इंसान को समय-समय पर अपने शरीर की खून जांच और डॉक्टरी जांच आवश्यक है। इसके साथ-साथ आंखों की जांच भी करवानी अति अनिवार्य है क्योंकि आंखों में होने वाले बदलाव ही हमें ये बता देते हैं कि हमारा कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है, अगर आपको इस बात का अंदाजा नहीं है तो डॉक्टर्स की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए कि आंखों में ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण नजर आ जाते हैं और डॉक्टर इस बात से भली-भांति परिचित होते हैं वो आपको आने वाले खतरे से सावधान कर सकते हैं या आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से आपको अवगत करा सकते हैं। एक रिपोर्ट के आधार पर हाई कोलेस्ट्रॉल या हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया आंखों में बदलावों से ही दिख जाते हैं।

खून के संचार में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल की मौजूदगी के कारण हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया जैसी स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिसका इंसान के शारीरिक स्वास्थ्य पर नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने से हॉर्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हैल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि 40 प्लस वाले लोगों को समय-समय पर ब्लड कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बताने जा रहे हैं कि आंखों में दिखने वाले किन परिवर्तन के आधार पर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है।

आंखों की स्किन पर पीली परत जमना |High Cholesterol Symptoms

जैसा कि आपको बताया कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर विभिन्न बदलावा देखे जा सकते हैं उसी के तहत आपकी आंखों के आसपास या पलकों पर पीले रंग की परत जम जाती है जिसे जैंथेलाजमा कहते हैं। विशेष रूप से इस प्रकार की समस्या तब उत्पन्न होती है जब आंखों की स्किन के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाताा है। जैंथेलाजमा इतना खतरनाक भी नहीं है, फिर भी ये लक्षण दिल की बीमारी की तरफ इशारा करते हैं। ऐसी अवस्था में हृदय विकार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको देखते हुए खास ख्याल रखना पड़ता है। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें कि आंखों के आसपास किसी भी प्रकार की परत जमती है तो तुरंत डॉक्टरी परीक्षण करना अति आवश्यक है।

Healthy Tips: खाना खाने से पहले और बाद में कब पीना चाहिए पानी, जानिये …

त्वचा का रंग बदलना

जब हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो हमारे शरीर की त्वचा का रंग बदलना शुरू हो जाती है। आप देखेंगे कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की अवस्था में आपकी त्वचा पर नीले रंग के धब्बे दिखाई देंगे। ऐसा तब होता है जब हमारे शरीर में ब्लड का फ्लो कम होता है। इसलिए जब भी आपको त्वचा में ऐसे परिवर्तन दिखें तो इसे अनदेखा ना करें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

आंखों की पुतली के आसपास पीले रंग का घेरा बनना

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक कारण यह भी हो सकता है कि जैंथेलाजमा के साथ ही आंखों की पुतली के आसपास पीले या सफेद रंग का घेरा बना हुआ दिखाई देगा। यह समस्या आमतौर पर उम्रदराज लोगों में ज्यादा देखी जा सकती है। अगर ऐसी समस्या आपको भी दिखे तो आपको तुरंत अपना कोलेस्ट्रॉल चेक कराना चाहिए, कहीं इसका स्तर तो नहीं बढ़ गया है।

अन्य समस्याएं

कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से एक बदलाव यह भी देखा जा सकता है कि आपकी त्वचा पर खुजली हो सकती है या जलन भी हो सकती है। इस स्थिति में आपको तुरंत जांच करानी चाहिए। दूसरा आपकी त्वचा पर छाले पड़ सकते हैं जो आसानी से ठीक नहीं होते हैं। इसका मतलब आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ चुका है। आपको तुरंत डॉक्टरी जांच की आवश्यकता होगी।

एक्सपर्ट की राय

हैल्थ एक्सपर्ट की मानें तो आंखों की विशेष देखभाल बहुत जरूरी है। अगर आपको आपकी आंखों में कोई भी बदलाव नजर आए जोकि असमान्य हो तो उसे अनदेखा न किया जाए। तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए क्योंकि ये बदलाव शरीर में बढ़ रही बीमारियों का संकेत हो सकता है, जोकि आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है।

नोट : इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के तौर पर है इसे किसी दवा का विकल्प न माना जाए। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह सिर्फ आपकी जागरूकता के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।