Bulldozer - Sach Kahoon Hindi

मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका टीम, दुकानदारों ने किया विरोध
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सोमवार को शहर के मुख्य बाजार में नगर पालिका सचिव मनीष रेढू के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान बाजार के दुकानदारों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया, जिसके चलते कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में नगर पालिका सचिव ने हालात को देखते हुए कार्रवाई को रोकते हुए सभी दुकानदारों को नगर पालिका कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया है। मुख्य बाजार में पिछले करीब दो वर्षों से एक दुकानदार गंदे पानी की निकासी की समस्या से परेशान था।

दुकानदार का कहना था कि बाजार में बने नाले ओवरफ्लो होने के कारण उसकी दुकान के आगे पानी जमा हो जाता है, जिससे ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बताया गया कि नालों के ऊपर कई दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसके कारण सफाई कर्मचारियों को नालों की नियमित सफाई करने में दिक्कत आ रही थी। इसी समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका द्वारा नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण हटाने शुरू किए तो कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

कुछ लोगों ने निजी फायदे के चलते सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन से एक दुकान का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद दुकानदारों में रोष फैल गया और सभी दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए। बढ़ते विरोध को देखते हुए नगर पालिका सचिव ने कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोक दिया। नगर पालिका सचिव ने कहा कि बाजार की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना जरूरी है। यदि नालों पर किया गया अतिक्रमण नहीं हटेगा तो उनकी सफाई संभव नहीं होगी और गंदे पानी की समस्या लगातार बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के साथ बैठक कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

नाभा काउंसिल के ईओ के सरकारी आवास पर चला ‘पीला पंजा’
प्रशासन और किसानों की मौजूदगी में करवाई गई खुदाई

सीसीटीवी का डीवीआर और डिस्प्ले गायब, किसानों का मोर्चा जारी

नाभा (सच कहूँ/तरूण शर्मा)। Nabha News: नाभा काउंसिल के ई.ओ. (कार्य साधक अधिकारी) की सरकारी आवास में प्रशासन और किसान संगठनों की सहमति से पीला पंजा चलाया गया। इस मौके पर नाभा के नायब तहसीलदार अंकुश, कार्य साधक अधिकारी गुरचरण सिंह, सीआईए स्टाफ पटियाला से एसआई दविंदर सिंह और किसान संगठन के नेता मौजूद रहे। बीते दिन किसान संगठनों ने ई.ओ. की सरकारी आवास को घेरकर मोर्चा लगाया था। उनका दावा था कि किसान आंदोलन से गायब हुई ट्रालियां और अन्य सामान आवास परिसर में जमीन के नीचे दबा हुआ है।

रातभर चले धरने के बाद बुधवार को प्रशासन और किसानों की सहमति से जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई की गई। इस दौरान जमीन से बड़ी मात्रा में लोहे की चादरें बरामद हुईं। किसान जत्थेबंदी के ब्लॉक प्रधान गमदूर सिंह ने आरोप लगाया कि यह लोहा किसानों की ट्रालियों का है और आगे और भी सामान बरामद हो सकता है। गौरतलब है कि ई.ओ. की सरकारी आवास में अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन उनका डीवीआर और डिस्प्ले एलसीडी मौके से गायब पाया गया। खबर लिखे जाने तक खुदाई और किसानों का मोर्चा जारी था। Nabha News

पहले से एफआईआर दर्ज

सीआईए स्टाफ के एसआई दविंदर सिंह ने बताया कि मामले में पहले से ही एफआईआर दर्ज है और मौजूदा बरामदगी का विवरण उसी केस में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है और आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चौकीदार और अन्य कर्मचारी कुछ बता सकते हैं: अधिकारी

नाभा काउंसिल के कार्य साधक अधिकारी गुरचरण सिंह ने स्वीकार किया कि उनकी सरकारी आवास की खुदाई से लोहा मिला है। उन्होंने बताया कि काउंसिल के प्रस्ताव संख्या 140 के तहत सफाई का कार्य काउंसिल अध्यक्ष सुजाता चावला के पति पंकज पप्पू को सौंपा गया था, जो इस आवास को कार्यालय के रूप में इस्तेमाल करता रहा। गुरचरण सिंह ने कहा कि अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने कभी इस आवास में निवास नहीं किया। उन्होंने कहा कि खुदाई से मिले लोहे के बारे में चौकीदार और अन्य कर्मचारी ही बता सकते हैं कि यह कैसे और क्यों हुआ।

यह भी पढ़ें:– मानवता शर्मसार: लावारिस शव को कचरा वाहन में ले गए निगमकर्मी

पुलिस व एमसी ने तीन नशा तस्करों की जायदाद को किया जमींदोज
जायदाद के मालिक 14 आपराधिक मामलों में नामजद: सीपी

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Ludhiana News: लुधियाना कमिशनरेट पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से तीन नशा तस्करों की मालकी वाली जायदाद को जमींदोज कर दिया। जायदादों के मालिक कई मामलों का सामना कर रहे थे। यह कार्रवाई न्यू हरीकृष्ण कॉलोनी, इन्दरा मार्केट व ट्रांसपोर्ट नगर में अमल में लाई गई। जायदाद को तोड़ने की मुहिम लुध्याना कमिशनरेट पुलिस व एमसी अधिकारियों की निगरानी में चलाई गई, जिसमें कानूनी प्रोटोकोल की पालना को यकीनी बनाया गया व सार्वजनिक व्यवस्था बनाई रखी गई। Ludhiana News

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबक तोड़ी गई जायदाद एम सी की मालकी वाली जमीन पर गैर-कानूनी तौर पर शेखर, बिमला व उसके बेटे गुरमीत की थीं। पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने बताया कि शेखर पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि बिमला व गुरमीत पर क्रमवार 5 व 3 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उन्होंने पंजाब सरकार की नशा तस्करी प्रति जीरो-टॉलरैंस नीति पर जोर देते कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में वह नशों को खत्म करने व अपने युवाओं की रक्षा के लिए वचनबद्ध हैं। सीपी ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते उनको अपने गैर-कानूनी काम छोड़ने की अपील की। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– कुरुक्षेत्र में बदमाशों की दहशत, एनएच-44 पर होटल के बाहर बदमाशों ने दनादन की फायरिंग, 20 गोलियां चलाई

Bulldozer: जुलाना में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
निर्माण के लिए अवैध रूप से भरी गई नींव को उखाड़ | Jind News

जुलाना (सच कहूँ/कर्मबीर)। Julana News: कस्बे में अवैध निर्माण पर प्रशासन द्वारा पीला पंजा चलाया गया। मंगलवार को जिला नगर नियोजन अधिकारी अंजू भारी पुलिस बल और जेसीबी लेकर जुलाना के अवैध निर्माण को गिराने के लिए पहुंची। जुलाना की तहसीलदार शालिनी लाठर को ड्यूटी मजिस्ट्रैट बनाया गया था। प्रशासन ने जींद रोहतक मार्ग पर संकट मोचन पेट्रोल पंप के सामने निर्माण के लिए भरी गई नींव को उखाड़ दिया। उसके बाद प्रशासन अमले के साथ ब्राहमणवास गांव के पास बने रॉयल गार्डन में पहुंचा और कुछ ही घंटों में रॉयल गार्डन को गिरा दिया।

जुलाना के ब्राहमणवास गांव के पास लगभग दो साल पहले करोड़ों रुपए की लागत से रॉयल गार्डन बनाया गया था। निर्माण के दौरान सीएलयू नहीं ली गई तो जिला नगर नियोजन विभाग द्वारा कई बार नोटिस भी दिया गया। इसके बावजूद निर्माण कार्य किया गया तो मंगलवार को जिला नगर नियोजन अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दो घंटे में करोड़ों रुपए की लागत से बने रॉयल गार्डन को गिरा दिया। Jind News

जिला नगर नियोजन विभाग द्वारा बार बार अवैध निर्माण ना करने के लिए नोटिस दिए गए लेकिन निर्माण कार्य को नहीं रोका गया। ड्यूटी मजिस्ट्रैट की मौजूदगी में अवैध निर्माण को गिराया गया है।

– अंजू, जिला नगर नियोजन अधिकारी जींद।

यह भी पढ़ें:– फर्जी सीए बनकर खाता खुलवाया फिर फर्जीवाड़े के लिए बेच दिया

Bulldozer: लोहा नगरी में नशा तस्करों की जायदाद पर फिर चला प्रशासन का ‘पीला पंजा’
बीते दो महीनों में नशा तस्करों के खिलाफ 150 से अधिक मामले दर्ज कर 250 से अधिक आरोपी किए काबू: अग्रवाल

मंडी गोबिन्दगढ़ (सच कहूँ/अमित शर्मा)। Mandi Gobindgarh News: युद्ध नशों के विरुद्ध मुुहिम के तहत राज्य भर में सरकार व प्रशासन कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत जिला फतेहगढ़ साहिब में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई युद्ध स्तर पर जारी है, जिसके तहत फतेहगढ़ साहिब के पुलिस व प्रशासन ने जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल के नेतृत्व व एसपी राकेश यादव के नेतृत्व में थाना प्रमुख मनप्रीत सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ मंडी गोबिन्दगढ़ की स्थानीय टेहा कॉलोनी में दो महिला नशा तस्करों द्वारा बनाए गए 3 मंजिला अवैध निर्माण को जमींदोज करते हुए नशों के कारोबार से जुड़े लोगों को यह सख्त व स्पष्ट संदेश दिया है कि पंजाब सरकार इस सामाजिक बुराई का मुकम्मल सफाया करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है व किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। Fatehgarh Sahib News

पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई का जायजा लेते हलका अमलोह के विधायक गुरिन्द्र सिंह गैरी बड़िंग ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने राज्य को रंगला पंजाब बनाने के तय किए लक्ष्य को साकार किया जा रहा है व नशों के विरुद्ध चलाई यह मुहिम जमीनी स्तर पर लागू हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विधानसभा हलका अमलोह में दो बार नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई जायदाद को तोड़ा गया है। Fatehgarh Sahib News

इस मौके डीएसपी अमलोह गुरदीप सिंह, नगर कौसिंल के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस, कार्यकारी अधिकारी चेतन शर्मा, जूनियर इंजीनियर गौरव धीर, एटीपी रजनी गुप्ता, सुपरडैंट किरनदीप सिंह, सुपरडैंट सैनीटेशन सन्दीप शर्मा, इंस्पैक्टर सुनील मित्तल, नेहा रानी, राजन कुमार व बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मचारी मौजूद थीं।

वहीं एसएसपी शुभम अग्रवाल ने एसपी राकेश कुमार यादव व भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बताया कि इस कॉलोनी में महिला नशा तस्कर सानिया व उसकी सास सुरिन्दर कौर, जिनके खिलाफ मामले दर्ज हैं व उनके द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तोड़ने की कार्रवाई दौरान पुलिस ने अमन कानून की स्थिति कायम रखी है। इस मौके जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने कहा कि संबंधित महिलाओं के खिलाफ नशा तस्करी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं और इस समय वह नाभा जेल में बन्द हैं। उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब में अब तक 150 से अधिक पुलिस केस दर्ज कर 250 से अधिक आरोपी काबू किए जा चुके हैं। अग्रवाल ने कहा कि अब तक 50 से अधिक ऐसे लोगों नशा मुक्ति केन्द्रोें में दाखिल करवाकर उचित इलाज करवाया जा रहा है, जो नशों की दलदल में फंसे हुए थे। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– कूड़े के उठान नहीं हुआ तो महिलाओं ने लगाया जाम, डेढ़ घंटे तक लगे जाम से वाहनों की लगी रही लंबी कतारें

Bulldozer: तीन नशा तस्करों के घरों पर चला पीला पंजा
गलाडा की स्वीकृति के बिना बनाए गए थे घर | Ludhiana News

धमोट कलां के इन 3 परिवारों पर विभिन्न मामले दर्ज

खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Khanna News: राज्य को नशा मुक्त करने के लिए शुरु की गई ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत वीरवार को पायल के गांव धमोट कलां में तीन नशा तस्करों के घरों पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया। पुलिस के मुताबिक तीनों घर गलाडा की स्वीकृति के बिना गैर-कानूनी तरीके से बनाए गए थे। खन्ना के जिला पुलिस प्रमुख डॉ. ज्योति यादव बैंस के साथ गलाडा से सब डिवीजनल इंजीनियर करन अग्रवाल, गलाडा से जिला नगर योजनाकार रैगूलेटर हरप्रीत सिंह बाजवा व नायब तहसीलदार (ड्यूटी मैजिस्ट्रेट) गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे। डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार नशों के खिलाफ जीरो टॉलरैंस नीति अपना रही है व नशों के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। Ludhiana News

उन्होंने कहा कि गांव धमोट कलां के इन 3 परिवारों पर विभिन्न मामले दर्ज हैं। उनमें सतविन्द्र सिंह उर्फ बौबी, निवासी धमोट कलां पर 6 एफआईआर, पलविन्द्र सिंह उर्फ पप्पू, निवासी धमोट कलां पर 6 एफआईआर, सरबजीत कौर, निवासी धमोट कलां पर 3 एफआईआर व सरबजीत कौर की माता कर्मजीत कौर, निवासी धमोट कलां पर 3 एफआईआर दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि तोडेÞ गए घर गलाडा की स्वीकृति के बिना गैर-कानूनी तरीके से अवैध कब्जा कर बनाए गए थे, जिसे गलाडा अधिकारियों की मौजूदगी जमींदोज कर दिया गया है। उन्होंने नशोें के सौदागरों को कड़ी चेतावनी देते कहा कि वह नशे बेचने का काम छोड़ दें नहीं तो उनके विरुद्ध भी ऐसी ही कार्रवाई होगी। Ludhiana News

उन्होंने आमजन से अपील की कि नशों के कारोबारियों की शिकायत करने के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क किया जाए। नशों के कारोबार में शामिल तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उक्त कार्रवाई की गांव धमोट कलां के सरपंच कमलजीत कौर के अलावा अमनदीप सिंह, जगजीवन सिंह, गुरदीप सिंह, मनवीर सिंह व हरप्रीत सिंह (सभी पंचायत मैंबर) व यादविन्द्र सिंह ने भरपूर प्रशंसा की। इस मौके एसपी (एच) खन्ना तेजवीर सिंह, डीएसपी (डी) मोहित सिंगला, एसएचओ पायल सन्दीप कुमार, एसएचओ मलौद सतनाम सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Cyber Thug Arrested: साइबर ठग पंजाब से गिरफ्तार

Bulldozer: गांव दौलेवाला में 4 नशा तस्करों के घरों पर चला पीला पंजा, कई मामले दर्ज
राज्य सरकार नशों के सौदागरों को पंजाब में नहीं रहने देगी: गांधी

जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई

धर्मकोट/मोगा (सच कहूँ/चरनजीत सिंह गाहला)। Dharamkot News: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य को नशा मुक्त करने के लिए चलाई ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई युद्ध स्तर पर जारी है। इस कार्रवाई के तहत शनिवार को मोगा के जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी के नेतृत्व में धर्मकोट के गांव दौलेवाला में 4 नशा तस्करों के घरों को जमींदोज किया गया। यह मकान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए थे। इस मौके जिला विकास व पंचायत अधिकारी हरजिन्द्र सिंह व ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भी उपस्थित थे। Moga News

गांधी ने बताया कि पंजाब सरकार नशों के खिलाफ जीरो टॉलरैंस नीति अपना रही है व नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव दौलेवाला के इन 4 परिवारों पर विभिन्न मामले दर्ज हैं। उन्होंने नशों के सौदागरों को कड़ी चेतावनी देते कहा कि वह नशे बेचने छोड़ दें नहीं तो उनके विरुद्ध भी ऐसी ही कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि नशे के सौदागरों ने राज्य की जवानी को बर्बाद किया है। उन्होेंने लोगों से अपील की कि नशों के कारोबारियों की शिकायत करने के लिए नजदीक के पुलिस स्टेशन में संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Moga News

वहीं पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम की गांव दौलेवाला के अमृतपाल सिंह, सरपंच सुखविन्दर सिंह व अन्य मौहल्लावासियों ने प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें:– बठिंडा के मुख्य बस स्टैंड को शहर से बाहर ले जाने से फूटा दुकानदारों का गुस्सा

Illegal Construction News: अवैध कालोनियों में किए निर्माण पर चला पीला पंजा
सेक्टर 7-37 डिवाइडिंग रोड पर दो अवैध कॉलोनियों को गया तोड़ा

रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। Illegal Construction News: जिला में अवैध कालोनियों में किए जा रहे निर्माण कार्यों को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर 7-37 डिवाइडिंग रोड पर लगभग 40 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियो में पीला चलाकर किए निर्माण को तोड़ा गया। इस कारवाई के दौरान भारी पुलिस भी मौके पर तैनात रहा। Rohtak News

उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने बताया कि 86 अवैध कालोनियां चयनित की गई है और विशेष अभियान चलाकर अवैध कालोनियों में किए गए निर्माण कार्यों को तोड़ा जा रहा है। बुधवार को दो कालोनियों में कच्चा रोड नेटवर्क, 15 नींव, 14 निर्माण, सीवरेज लाइन एवं इंटरलॉक टाइल रोड एवं बिजली के खंबों को हटाया गया। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे अपनी जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– Haryana: 18 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से हरियाणा के इस शहर की बदलेगी सूरत, रॉकेट की तरह बढ़ेंगे जमीनों के भाव

Supreme Court: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने ये बड़े आदेश जारी किये!
‘Supreme’ Ban on Bulldozer Action: नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाते हुए कहा कि वह नगरपालिका कानूनों के तहत निर्देश तैयार करेगा कि कब और कैसे किसी अपराधी की संपत्तियां गिराई जा सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आज उन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ये आदेश जारी किए, जिनमें शिकायत की गई थी कि कई राज्यों में अपराधियों की संपत्तियां गिराई जा रही हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि सार्वजनिक सड़कों, जल निकायों, रेलवे लाइनों पर बुलडोजर चलाने के लिए स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है। Supreme Court

Viral Video: घूंघट ओढ़े गांव की सरपंच ने आईएएस के सामने ऐसी फर्राटेदार इंग्लिश बोली कि आईएएस देखती रह…

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘हम दिशा-निर्देशों को सुव्यवस्थित कर रहे हैं, ताकि कोई भी कानून का दुरुपयोग न कर सके और किसी भी संवैधानिक दुर्बलता में लिप्त न हो सके’’ मंगलवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि ‘‘बुलडोजर न्याय’’ के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई के दौरान एक आख्यान बनाया जा रहा है। यह आख्यान निर्माण क्या है? हमें उदाहरण दीजिए, हम जवाब देंगे कि यह अवैध तोड़फोड़ नहीं थी। हमें सभी बाहरी आख्यानों को ध्वस्त करना है।’’

आवश्यकता हुई तो हम चुनाव आयोग से भी संपर्क करेंगे | Supreme Court

बार एंड बेंच ने मंगलवार को सॉलिसिटर जनरल के हवाले से कहा, न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने एसजी तुषार मेहता से कहा, ‘‘हम अवैध निर्माण के नाम पर बुलडोजर चलाने के इस महिमामंडन और दिखावे तथा औचित्य पर आपकी (एसजी तुषार मेहता) सहायता मांगेंगे। यदि आवश्यकता हुई तो हम चुनाव आयोग से भी संपर्क करेंगे। प्रक्रिया का पालन करने के बाद हर तरह से अनधिकृत, लेकिन किसी अन्य बाहरी कारणों से ऐसा नहीं किया जा सकता। किसी भी परिस्थिति में नहीं।’’

Pradhan Mantri Awas Yojana: आवास योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी! आज मिलेगी पक्के आवास की पहली किश्त

न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने कहा, आप पहले इस दृष्टिकोण से अलग हो जाएं कि हम आपके खिलाफ हैं। दिशा-निर्देश नगरपालिका कानून के ढांचे में और संवैधानिक सिद्धांतों के अनुरूप होने चाहिए। आसमान नहीं टूटेगा।’’ अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने के खिलाफ शिकायतों का निपटारा करने के लिए याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 1 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। 2 सितंबर को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने किसी व्यक्ति के घर को सिर्फ इसलिए ध्वस्त करने की वैधता पर सवाल उठाया था क्योंकि वह आरोपी है।

शीर्ष अदालत ने टिप्पणी की थी, ‘‘किसी का घर सिर्फ इसलिए कैसे ध्वस्त किया जा सकता है क्योंकि वह आरोपी है? भले ही वह दोषी हो, फिर भी कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना ऐसा नहीं किया जा सकता है।’’ शीर्ष अदालत ने इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए राष्ट्रव्यापी दिशा-निर्देश स्थापित करने के अपने इरादे पेश किए। Supreme Court

Delhi New CM Atishi: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनते ही आतिशी का आया ये बड़ा ब्यान!