gold rate - Sach Kahoon Hindi

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आज की ताजा कीमतें
MCX Gold Silver Price: मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार के कारोबार में तेजी देखी जा रही है। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 4,300 रुपए तक बढ़ गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,45,758 रुपए के मुकाबले 2,082 रुपए या 1.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,47,840 रुपए पर खुला। सुबह 9:48 पर यह 2,102 रुपए या 1.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,47,860 रुपए पर था। सोने ने अब तक के कारोबार में 1,47,375 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,47,977 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। Gold Silver Price Today

चांदी में भी तेजी देखी जा रही है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,33,304 के मुताबले 3,191 रुपए या 1.36 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली 2,36,495 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 4,251 रुपए या 1.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,37,555 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,36,495 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,38,216 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,191 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.93 डॉलर प्रति औंस पर था। जानकारों के मुताबिक, सोने में गिरावट की वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतें नीचे आने के कारण महंगाई बढ़ने की संभावना कम होना है।

डॉलर इंडेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है और यह घटकर 100.56 पर आ गया है, जो कि पहले 101 के ऊपर था।  डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है। वहीं, कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 69 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। Gold Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदने का है सही अवसर?
MCX Gold-Silver: मुंबई। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंकाओं ने निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी से दूर कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रुझान जारी रहा तो सोना अक्टूबर 2008 के बाद अपनी सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज कर सकता है। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर मंगलवार को कारोबार की शुरुआत से ही कीमती धातुओं पर दबाव दिखाई दिया। Gold-Silver Price Today

अगस्त डिलीवरी वाला सोना आज अपने पिछले बंद 1,42,402 रुपए से 1,516 रुपए यानी 1 प्रतिशत गिरकर 1,40,886 प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिन के कारोबार में यह 1.37 प्रतिशत यानी 1,952 रुपए गिरकर 1,40,450 रुपए के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी हुई और खबर लिखे जाने तक इसमें 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी की बात करें तो यह आज अपने पिछले बंद 2,22,634 रुपए से 1 प्रतिशत यानी 2,387 रुपए गिरकर 2,20,247 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला और यही दिन का निम्नतम स्तर रहा। हालांकि बाद के कारोबार में इसमें भी मामूली बढ़त दर्ज की गई और खबर लिखे जाने तक इसमें 0.12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। Gold-Silver Price Today

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड करीब 1.5 प्रतिशत टूटकर 3,956.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून महीने में अब तक सोने की कीमत लगभग 12.7 प्रतिशत गिर चुकी है और यह लगातार चौथे महीने कमजोरी की ओर बढ़ रहा है।

इसी तरह स्पॉट सिल्वर 2 प्रतिशत गिरकर 57.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। प्लेटिनम 1.1 प्रतिशत और पैलेडियम 0.4 प्रतिशत कमजोर हुआ। ये तीनों कीमती धातुएं भी इस महीने और पूरी तिमाही में गिरावट दर्ज करने की ओर अग्रसर हैं। Gold-Silver Price Today

विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण ऊर्जा कीमतों में तेजी आई है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका मजबूत हुई है। यही वजह है कि बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए आगे भी ब्याज दरें बढ़ा सकता है। ऊंची ब्याज दरें आमतौर पर डॉलर को मजबूत बनाती हैं और सोने जैसी बिना ब्याज वाली परिसंपत्तियों की मांग घटा देती हैं।

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की निगाहें अमेरिका और ईरान के बीच संभावित वार्ता पर टिकी हैं। हालांकि सप्ताहांत में दोनों देशों के बीच हुए मिसाइल हमलों ने संघर्ष विराम की संभावनाओं को कमजोर कर दिया है। अगस्त डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड वायदा 1.03 प्रतिशत गिरकर 72.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि सितंबर अनुबंध 73.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखाई दिया। Gold-Silver Price Today

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और इस सप्ताह जारी होने वाले महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी। विशेष रूप से अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार, बेरोजगारी दर, विनिर्माण और सेवा पीएमआई तथा यूरोजोन के मुद्रास्फीति आंकड़े बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। Gold-Silver Price Today

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी, 2 % से अधिक गिरी कीमतें
MCX Gold Price Today: मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह डॉलर इंडेक्स के लगातार 100 के ऊपर रहने और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी को आशंका को माना जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,48,188 रुपए के मुकाबले 1,412 रुपए या 0.95 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,46,776 रुपए पर खुला।  सुबह 9:43 पर यह 1,191 रुपए या 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,46,927 रुपए पर था।  अब तक के कारोबार में सोने ने 1,46,528 रुपए का उच्चतम स्तर और 1,47,090 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ है। Gold Price Today

सोने के साथ चांदी में अधिक कमजोरी देखी गई। चांदी का 03 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,34,310 रुपए के मुकाबले 6,634 रुपए या 2.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,27,676 रुपए पर खुला।  वर्तमान में यह 6,027 रुपए या 2.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,28,283 रुपए पर खुला।  अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,27,125 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,28,800 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

जानकारों के मुताबिक, सोने में कमजोरी की वजह डॉलर इंडेक्स का 100 के ऊपर बने रहना है, जो कि आज 100.795 पर था। यह बीते एक साल में डॉलर इडेक्स का उच्चतम स्तर है। डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।

इसमें बढ़ोतरी की वजह अमेरिकी फेड की ओर से इस साल महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंका है।  इसके अलावा, जानकारों ने आगे कहा कि अब निवेशकों की नजर इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी रोजगार और बेरोजगारी के आंकड़ों पर है, क्योंकि ये सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाला अगला बड़ा कारक साबित हो सकते हैं। Gold Price Today

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, 3 प्रतिशत तक बढ़ी सोना-चांदी की कीमतें
MCX Gold-Silver Price: मुंबई। अमेरिका और ईरान द्वारा शांति समझौते की पुष्टि के बाद, भू-राजनीतिक तनाव और मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं में कमी आने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के साथ ही कीमती धातुओं में भी भारी उछाल देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) पर अगस्त वायदा सोना अपने पिछले बंद 1,50,528 रुपए से 3,301 रुपए की भारी उछाल के साथ 1,53,829 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो खबर लिखे जाने तक दिन का उच्चतम स्तर रहा। Gold-Silver Price Today

वहीं, एमसीएक्स सिल्वर जुलाई वायदा अपने पिछले बंद 2,46,186 रुपए से 5,377 रुपए की जबरदस्त तेजी के साथ 2,51,563 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 3 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 2,53,345 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

खबर लिखे जाने तक (दोपहर 12.09 बजे के करीब) एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1.48 प्रतिशत यानी 2,222 रुपए की उछाल के साथ 1,52,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, तो वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2.20 प्रतिशत यानी 5,414 रुपए की तेजी के साथ 2,51,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। Gold-Silver Price Today

वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के सुबह के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 999 प्यूरिटी वाला सोना 1,50,169 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जबकि 999 प्यूरिटी वाली चांदी की कीमत 2,51,011 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

सोने-चांदी की कीमतों में यह उछाल ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुष्टि की है कि ईरान के साथ शांति समझौता हो गया है और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा, जिससे चार महीने से चल रहे संघर्ष का अंत हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग से नाकाबंदी हटा ली है, जो विश्व ऊर्जा व्यापार के लिए एक प्रमुख समुद्री मार्ग है और दोनों देशों के बीच तनाव के कारण काफी हद तक बाधित रहा था।

इस बीच, एक कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि एमसीएक्स गोल्ड फिलहाल 1.54-1.55 लाख रुपए के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के नीचे ट्रेड कर रहा है। भू-राजनीतिक तनावों में कुछ नरमी आने से सोने में मजबूती देखने को मिल रही है और कीमतों में रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। Gold-Silver Price Today

एक्सपर्ट का मानना है कि यदि सोना 1.55 लाख रुपए के स्तर के ऊपर लगातार बना रहता है, तो इसमें और तेजी आ सकती है तथा भाव 1.58 लाख रुपए से 1.60 लाख रुपए के दायरे तक पहुंच सकते हैं। दूसरी ओर, यदि कीमत 1.53-1.52 लाख रुपए के सपोर्ट जोन के नीचे फिसलती है, तो सोना फिर से 1.50 लाख रुपए के स्तर तक गिर सकता है।

वहीं, एक्सपर्ट ने आगे बताया कि एमसीएक्स सिल्वर ने भी 2.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया। इससे बाजार की धारणा में सुधार और कीमतों में धीरे-धीरे रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि चांदी 2.54-2.55 लाख रुपए के रेजिस्टेंस जोन को पार कर लेती है, तो इसमें और तेजी आ सकती है और भाव 2.58-2.60 लाख रुपए तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, यदि कीमत 2.50 लाख के नीचे फिसलती है, तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और भाव 2.42-2.40 लाख रुपए के सपोर्ट क्षेत्र तक आ सकते हैं।

एक्सपर्ट ने बताया कि निकट अवधि में चांदी का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। बाजार की धारणा को और मजबूत करने के लिए कीमतों का मौजूदा रेजिस्टेंस स्तरों के ऊपर टिकना जरूरी होगा। भू-राजनीतिक घटनाक्रम, सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक बाजारों की अस्थिरता आगे भी चांदी की चाल को प्रभावित कर सकती है। Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें गिरी, चांदी 2 प्रतिशत तक फिसली, कारण डॉलर की मजबूती
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी मुद्रास्फीति के ताजा आंकड़ों में आई कमी और डॉलर की मजबूती ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया है। Gold-Silver Price Today

Multi Commodity Exchange (MCX) पर अप्रैल फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए सोने की कीमतें 0.57% कम होकर 1,54,999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली, जबकि ये 1,55,895 रुपये पर बंद हुई थी। MCX पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए चांदी की कीमत 5,871 रुपये या 2.4% गिरकर 2,38,489 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि 2,44,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

डॉलर इंडेक्स में तेजी का असर | Gold-Silver Price Today

अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में जनवरी के दौरान नरमी दर्ज की गई। इसके बाद डॉलर इंडेक्स मजबूत होकर लगभग 97 के स्तर पर पहुंच गया। जब डॉलर सशक्त होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में मूल्यांकित सोना-चांदी अन्य देशों के खरीदारों के लिए महंगे हो जाते हैं, जिससे मांग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

विश्लेषकों का मानना है कि संतुलित महंगाई और मजबूत रोजगार संकेतों के चलते Federal Reserve निकट भविष्य में ब्याज दरों में बदलाव से बच सकता है। ऊंची ब्याज दरों की संभावना भी कीमती धातुओं की चमक को सीमित करती है।बाजार जानकारों के अनुसार, सोने को निकट अवधि में निचले स्तरों पर सहारा मिल सकता है, जबकि ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। चांदी में भी प्रमुख समर्थन और प्रतिरोध स्तरों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। Gold-Silver Price Today

दीर्घकालिक दृष्टिकोण सकारात्मक

हालांकि अल्पकालिक दबाव बना हुआ है, विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद और सुरक्षित निवेश की मांग के कारण लंबी अवधि में कीमती धातुओं का रुख मजबूत रह सकता है। निवेशक अब अमेरिकी आर्थिक संकेतकों—जैसे सकल घरेलू उत्पाद के प्रारंभिक आंकड़े और व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मुद्रास्फीति डेटा—का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे ब्याज दरों की दिशा स्पष्ट हो सकती है। इसके अतिरिक्त, अमेरिका-ईरान संबंधों और रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े घटनाक्रमों पर भी बाजार की पैनी नजर बनी हुई है, क्योंकि इनका प्रभाव ऊर्जा कीमतों और वैश्विक निवेश रुझानों पर पड़ सकता है। Gold-Silver Price Today

Gold Rate: रिपब्लिक डे पर सोने हुआ सस्ता जानें अपने शहरों का ताजा भाव
Gold Rate: वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता के बीच लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई छू रही सोने की कीमतों में सोमवार को हल्की नरमी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,60,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,47,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 18 कैरेट सोना 1,20,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकता हुआ दर्ज किया गया। आमतौर पर 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और इसका इस्तेमाल निवेश के उद्देश्य से अधिक किया जाता है, जबकि 22 और 18 कैरेट सोना आभूषण निर्माण में ज्यादा प्रचलित है।

चांदी की कीमतों में भी नरमी | Gold Rate

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव घटकर 3,34,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया, जो पिछले सत्रों के मुकाबले थोड़ा कमजोर माना जा रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा रेट

देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला—

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में

24 कैरेट सोना: 1,60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,46,890 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 1,20,180 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में

24 कैरेट सोना: 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,47,490 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 1,22,990 रुपये प्रति 10 ग्राम

दिल्ली के समान भाव देखने को मिले, जहां 24 कैरेट सोना 1,60,040 रुपये, 22 कैरेट 1,47,040 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,20,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

आगे कैसी रह सकती है चाल?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतें वैश्विक संकेतों, डॉलर की मजबूती-कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर निर्भर करेंगी। भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता बनी रहने की स्थिति में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के दाम?

सोना और चांदी की कीमतें रोज़ाना कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों के आधार पर तय होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत अमेरिकी डॉलर में निर्धारित होती है, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है। डॉलर के मजबूत होने या रुपये के कमजोर होने पर सोने-चांदी के दाम बढ़ जाते हैं।

इसके अलावा भारत में सोने का बड़ा हिस्सा आयात किया जाता है, जिस कारण इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य कर भी कीमतों को प्रभावित करते हैं। वैश्विक स्तर पर युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव जैसी स्थितियां निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर आकर्षित करती हैं, जिससे सोने-चांदी की मांग और कीमतें बढ़ती हैं।

भारत में शादी-ब्याह, त्योहारों और शुभ अवसरों पर सोने की मांग बढ़ जाती है, जो इसकी कीमतों को सहारा देती है। वहीं महंगाई और शेयर बाजार में जोखिम बढ़ने पर निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प मानते हैं, जिससे लंबे समय तक इसकी कीमतों में मजबूती बनी रहती है।

Gold Price Today: सोने की ताज़ा कीमतें क्या हैं ? जानें अपडेट
MCX Gold Price Today: नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में स्थिर डॉलर और घरेलू स्तर पर बेहतर मांग के कारण बुधवार, 19 नवंबर की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमती धातुओं के दामों में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में दिसंबर गोल्ड फ्यूचर लगभग 0.20 प्रतिशत बढ़कर करीब 1,22,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँचा। इसी समय दिसंबर सिल्वर फ्यूचर लगभग 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,55,341 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। Gold Price Today

बाज़ार की निगाहें अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिज़र्व की पिछली नीति बैठक के विवरण (मिनट्स) पर टिकी हैं। फेड ने अपनी अक्टूबर बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में 25 आधार अंक की कमी कर उन्हें 3.75% से 4.00% के दायरे में रखा था। निवेशकों को उम्मीद है कि दिसंबर में भी दरों में कुछ नरमी देखने को मिल सकती है, हालांकि यह निर्णय मुख्य रूप से अमेरिकी श्रम बाज़ार के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार  | Gold Price Today

मेहता इक्विटीज के कमोडिटी विशेषज्ञ राहुल कलंत्री के अनुसार, सेशन के शुरुआती घंटों में सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज हुई थी, लेकिन अमेरिका में बेरोज़गारी दावों में वृद्धि की खबर आने के बाद कीमतों में सुधार देखा गया। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार बेरोज़गारी दावे 2,18,000 से बढ़कर 2,32,000 पहुँच गए हैं। उन्होंने बताया कि बाज़ार सहभागियों की नज़र अब FOMC मिनट्स और आने वाले लेबर मार्केट डेटा पर है।

कलंत्री ने यह भी कहा कि तकनीकी शेयरों में कमजोरी और ऊँचे वैल्यूएशन को लेकर बनी आशंकाओं ने व्यापक बाज़ार में दबाव बढ़ाया है, जिसके चलते सोने को कुछ हद तक सेफ-हेवन समर्थन मिला है।

अन्य विश्लेषकों की राय | Gold Price Today

पृथ्वीफिनमार्ट के कमोडिटी विश्लेषक मनोज कुमार जैन ने कहा कि FOMC मिनट्स जारी होने तक सोना और चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। उन्होंने अनुमान जताया कि इस सप्ताह सोना $3,960 से $4,180 प्रति ट्रॉय औंस और चांदी $48.40 से $52.50 प्रति ट्रॉय औंस की सीमा में रह सकती है।

उनके अनुसार, वर्तमान सेशन में सोने के लिए 4,034 डॉलर और 4,010 डॉलर पर मजबूत समर्थन मौजूद है, जबकि 4,088 डॉलर और 4,110 डॉलर प्रतिरोध के स्तर हैं। घरेलू स्तर पर सोने के लिए समर्थन 1,22,000 डॉलर और 1,21,100 डॉलर तथा प्रतिरोध 1,23,350 डॉलर और 1,24,000 डॉलर पर है। चांदी के लिए उन्होंने समर्थन 1,53,500 रुपये और 1,52,200 रुपये तथा प्रतिरोध 1,55,800 रुपये और 1,57,000 रुपये बताया।

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, दिवाली के बाद सोने की कीमतों में आई गिरावट
नई दिल्ली। देशभर में सोने के दामों में हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। दिवाली के पांच दिवसीय पर्व के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों को राहत मिली है। बाज़ार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और मांग में कमी के कारण सोने के दामों में गिरावट आई है। भारतीय बाज़ार में 24 कैरेट सोना, जो निवेश के लिहाज से सबसे शुद्ध और महंगा माना जाता है, की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। अब इसका भाव 12,246 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। Gold Price Today

वहीं, 22 कैरेट सोना, जिसका उपयोग मुख्यतः आभूषण निर्माण में होता है, सस्ता होकर 11,225 रुपये प्रति ग्राम पर पहुँच गया। विश्लेषकों के अनुसार, यह गिरावट अस्थायी है और आगामी विवाह सीजन में मांग बढ़ने से कीमतों में फिर तेजी आ सकती है। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतक और डॉलर इंडेक्स के उतार-चढ़ाव का असर आने वाले सप्ताहों में भारतीय सोना बाज़ार पर भी देखा जा सकता है। Gold Price Today

Gold Silver Rate: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें 10 ग्राम गोल्ड के रेट में कितनी आई गिरावट
Gold Silver Rate: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सोने में भले ही रेट में ज्यादा कमी नहीं है पर चांदी के रेट में तो बेतहाशा गिरावट देखने को मिल रही है। कीमती मेटल्स के रेट में अच्छी गिरावट से आज आपके लिए खरीदारी का अच्छा मौका है और गहनों की खरीददारी शुरू करने का अच्छा अवसर बन रहा है।

अगर आप रक्षा बंधन के अवसर पर बहन को उपहार देने से चूक गए हैं तो आज सस्ते गहने खरीदने के लिए आपको अवसर मिल रहा है। आप चांदी का सिक्का भी अपनी बहन को गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं क्योंकि चांदी के रेट में बड़ी कटौती हुई है। Gold Silver Rate

31 अगस्त को भारत में सोने की दरें

मेट्रो शहरों में 31 अगस्त को 24K सोने की कीमत (10 ग्राम)।

बेंगलुरु- 59670 रुपये

चेन्नई- 60220 रुपये

दिल्ली- 59820 रुपये

कोलकाता- 59670 रुपये

मुंबई- 59670 रुपये

पुणे- ₹59670

मेट्रो शहरों में 31 अगस्त को 22 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम)।

बेंगलुरु- ₹54700

चेन्नई- ₹55200

दिल्ली- ₹54850

कोलकाता- ₹54700

मुंबई- ₹54700

पुणे- ₹54700

हालाँकि, ऊपर उल्लिखित दरों में जीएसटी और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। 24k सोना बाजार में बार और सिक्कों के रूप में उपलब्ध है। जब आप सोने के आभूषण खरीदते हैं तो आमतौर पर शुद्धता 18-22K होती है।

31 अगस्त को भारत में सिवेर दरें | Gold Silver Rate

दूसरी ओर, बुधवार को चांदी की दरें 10 ग्राम, 100 ग्राम और 1 किलोग्राम के लिए क्रमशः 745.50 रुपये, 7455.50 रुपये और 74550 रुपये हैं। प्रमुख भारतीय शहरों में 31 अगस्त की नवीनतम चांदी की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

बेंगलुरु – 745.50 रुपये

चेन्नई- 745.50 रुपये

दिल्ली- 745.50 रुपये

कोलकाता- 745.50 रुपये

मुंबई- 745.50 रुपये

पुणे- 745.50 रुपये

प्रमुख भारतीय शहरों में 31 अगस्त की नवीनतम चांदी की कीमतें (प्रति 100 ग्राम)

बैंगलोर – ₹7455

चेन्नई- ₹7455

दिल्ली- ₹7455

कोलकाता- ₹7455

मुंबई- ₹7455

पुणे- ₹7455

प्रमुख भारतीय शहरों में 31 अगस्त की नवीनतम चांदी की कीमतें (प्रति किलोग्राम)

बैंगलोर – ₹74550

चेन्नई- ₹74550

दिल्ली- ₹74550

कोलकाता- ₹74550

मुंबई- ₹74550

पुणे- ₹74550

Parliament Special Session: 5 दिन के लिए बुलाया गया संसद का विशेष सत्र, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

Gold Silver Rate: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
Gold Silver Rate: चांदी व सोना के दामों में आज गिरावट देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोना 0.2 प्रतिशत टूटकर कारोबार कर रहा है व चांदी में आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है। गौरतलब हैं कि सोने और चांदी में ये गिरावट ग्लोबल डिमांड पर असर आने के कारण हुई है। आज भारत में सोने व चांदी के दाम में क्या-क्या बदलाव नजर आ रहे हैं जानें

ताजा रेट सोने के

गोल्ड के दामों में आज गिरावट का रूख देखा जा रहा है। सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 115 रुपये या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59412 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। गोल्ट आज 59391 रुपये तक नीचे गया था बल्कि ऊपर में सोने के दाम 59550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचे थे। गौल्ड के ये दाम इसके अक्तूबर 2023 वायदा के लिए हैं।

जानें चांदी के रेट

चांदी के दाम पर नजर डाले तो इसमें भी गिरावट देख जा रही है। चांदी एमसीएक्स पर 399 रुपये की गिरावट है। इसमें 0.55 प्रतिशत की गिरावट बनी हुई है। चांदी के आज के रेट 72079 रुपये प्रति किलो तक पर थे। वहीं नीचे में चांदी के रेट 71985 रुपये प्रति किलो तक गिरे थे व ऊपर में चांदी के रेट 72300 रुपये प्रति किलो तक गए थे।

जानिये सोना और चांदी के रेट में क्यों आ रही है गिरावट

चांदी व सोना के रेट में इस समय 2-3 कारणों से गिरावट आ रही है। पहले तो ग्लोबल डिमांड में सुस्ती के कारण कीमती मेटल्स सस्ती हो रही हैं। उधर डॉलर के दाम चढ़ने का भी असर इन धातुओं पर देखा जा रहा है। वहीं इंडस्ट्रियल डिमांड घटने से चांदी के रेट पर भी असर देखा जा रहा है। इस कारण चांदी के रेट भी नीचे आ रहे हैं।

नई दिल्ली: 24 कैरेट सोने का दाम 60,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई: 24 कैरेट सोने का दाम 60,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चेन्नई: 24 कैरेट सोने का दाम 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

कोलकाता: 24 कैरेट सोने का दाम 60,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Haryana Nuh Clash: बुलडोजर सरकार, एक्शन में लगातार, होटल सहित साढ़े 7 सौ से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त