Silver rate - Sach Kahoon Hindi

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, डॉलर की मजबूती व महंगाई डेटा का असर
मुंबई (सच कहूँ/एजेंसी)। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट का असर घरेलू कीमतों पर दिखाई दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अक्टूबर 2026 एक्सपायरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र के 1,52,341 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 1,571 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत नीचे 1,50,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।

हालांकि, कारोबार आगे बढ़ने के साथ गिरावट कुछ कम हुई। सुबह 9:48 बजे सोना 867 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,51,474 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। सत्र के दौरान सोने ने 1,50,695 रुपये का निचला और 1,51,483 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर दर्ज किया।

सोने के साथ चांदी में भी शुक्रवार को नरमी रही। MCX पर 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाला चांदी अनुबंध पिछले बंद भाव 2,34,099 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में 2,530 रुपये यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,31,569 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,30,270 रुपये प्रति किलोग्राम का निचला स्तर और 2,32,096 रुपये प्रति किलोग्राम का ऊपरी स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतें कमजोर

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,350 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी करीब 1.99 प्रतिशत कमजोर होकर 63.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने से सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है।

डॉलर इंडेक्स एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 99.12 तक पहुंच गया है। निवेशकों की नजर अब अमेरिका से आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर है। ये आंकड़े अमेरिकी मौद्रिक नीति और ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में सोने-चांदी की आगे की चाल को लेकर कारोबारी सतर्क रुख अपना रहे हैं।

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदने का है सही अवसर?
MCX Gold-Silver: मुंबई। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंकाओं ने निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी से दूर कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रुझान जारी रहा तो सोना अक्टूबर 2008 के बाद अपनी सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज कर सकता है। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर मंगलवार को कारोबार की शुरुआत से ही कीमती धातुओं पर दबाव दिखाई दिया। Gold-Silver Price Today

अगस्त डिलीवरी वाला सोना आज अपने पिछले बंद 1,42,402 रुपए से 1,516 रुपए यानी 1 प्रतिशत गिरकर 1,40,886 प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिन के कारोबार में यह 1.37 प्रतिशत यानी 1,952 रुपए गिरकर 1,40,450 रुपए के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी हुई और खबर लिखे जाने तक इसमें 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी की बात करें तो यह आज अपने पिछले बंद 2,22,634 रुपए से 1 प्रतिशत यानी 2,387 रुपए गिरकर 2,20,247 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला और यही दिन का निम्नतम स्तर रहा। हालांकि बाद के कारोबार में इसमें भी मामूली बढ़त दर्ज की गई और खबर लिखे जाने तक इसमें 0.12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। Gold-Silver Price Today

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड करीब 1.5 प्रतिशत टूटकर 3,956.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून महीने में अब तक सोने की कीमत लगभग 12.7 प्रतिशत गिर चुकी है और यह लगातार चौथे महीने कमजोरी की ओर बढ़ रहा है।

इसी तरह स्पॉट सिल्वर 2 प्रतिशत गिरकर 57.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। प्लेटिनम 1.1 प्रतिशत और पैलेडियम 0.4 प्रतिशत कमजोर हुआ। ये तीनों कीमती धातुएं भी इस महीने और पूरी तिमाही में गिरावट दर्ज करने की ओर अग्रसर हैं। Gold-Silver Price Today

विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण ऊर्जा कीमतों में तेजी आई है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका मजबूत हुई है। यही वजह है कि बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए आगे भी ब्याज दरें बढ़ा सकता है। ऊंची ब्याज दरें आमतौर पर डॉलर को मजबूत बनाती हैं और सोने जैसी बिना ब्याज वाली परिसंपत्तियों की मांग घटा देती हैं।

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की निगाहें अमेरिका और ईरान के बीच संभावित वार्ता पर टिकी हैं। हालांकि सप्ताहांत में दोनों देशों के बीच हुए मिसाइल हमलों ने संघर्ष विराम की संभावनाओं को कमजोर कर दिया है। अगस्त डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड वायदा 1.03 प्रतिशत गिरकर 72.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि सितंबर अनुबंध 73.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखाई दिया। Gold-Silver Price Today

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और इस सप्ताह जारी होने वाले महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी। विशेष रूप से अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार, बेरोजगारी दर, विनिर्माण और सेवा पीएमआई तथा यूरोजोन के मुद्रास्फीति आंकड़े बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। Gold-Silver Price Today

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी, 2 % से अधिक गिरी कीमतें
MCX Gold Price Today: मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह डॉलर इंडेक्स के लगातार 100 के ऊपर रहने और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी को आशंका को माना जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,48,188 रुपए के मुकाबले 1,412 रुपए या 0.95 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,46,776 रुपए पर खुला।  सुबह 9:43 पर यह 1,191 रुपए या 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,46,927 रुपए पर था।  अब तक के कारोबार में सोने ने 1,46,528 रुपए का उच्चतम स्तर और 1,47,090 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ है। Gold Price Today

सोने के साथ चांदी में अधिक कमजोरी देखी गई। चांदी का 03 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,34,310 रुपए के मुकाबले 6,634 रुपए या 2.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,27,676 रुपए पर खुला।  वर्तमान में यह 6,027 रुपए या 2.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,28,283 रुपए पर खुला।  अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,27,125 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,28,800 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

जानकारों के मुताबिक, सोने में कमजोरी की वजह डॉलर इंडेक्स का 100 के ऊपर बने रहना है, जो कि आज 100.795 पर था। यह बीते एक साल में डॉलर इडेक्स का उच्चतम स्तर है। डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।

इसमें बढ़ोतरी की वजह अमेरिकी फेड की ओर से इस साल महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंका है।  इसके अलावा, जानकारों ने आगे कहा कि अब निवेशकों की नजर इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी रोजगार और बेरोजगारी के आंकड़ों पर है, क्योंकि ये सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाला अगला बड़ा कारक साबित हो सकते हैं। Gold Price Today

Gold Silver Rate: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
Gold Silver Rate: चांदी व सोना के दामों में आज गिरावट देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोना 0.2 प्रतिशत टूटकर कारोबार कर रहा है व चांदी में आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है। गौरतलब हैं कि सोने और चांदी में ये गिरावट ग्लोबल डिमांड पर असर आने के कारण हुई है। आज भारत में सोने व चांदी के दाम में क्या-क्या बदलाव नजर आ रहे हैं जानें

ताजा रेट सोने के

गोल्ड के दामों में आज गिरावट का रूख देखा जा रहा है। सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 115 रुपये या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59412 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। गोल्ट आज 59391 रुपये तक नीचे गया था बल्कि ऊपर में सोने के दाम 59550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचे थे। गौल्ड के ये दाम इसके अक्तूबर 2023 वायदा के लिए हैं।

जानें चांदी के रेट

चांदी के दाम पर नजर डाले तो इसमें भी गिरावट देख जा रही है। चांदी एमसीएक्स पर 399 रुपये की गिरावट है। इसमें 0.55 प्रतिशत की गिरावट बनी हुई है। चांदी के आज के रेट 72079 रुपये प्रति किलो तक पर थे। वहीं नीचे में चांदी के रेट 71985 रुपये प्रति किलो तक गिरे थे व ऊपर में चांदी के रेट 72300 रुपये प्रति किलो तक गए थे।

जानिये सोना और चांदी के रेट में क्यों आ रही है गिरावट

चांदी व सोना के रेट में इस समय 2-3 कारणों से गिरावट आ रही है। पहले तो ग्लोबल डिमांड में सुस्ती के कारण कीमती मेटल्स सस्ती हो रही हैं। उधर डॉलर के दाम चढ़ने का भी असर इन धातुओं पर देखा जा रहा है। वहीं इंडस्ट्रियल डिमांड घटने से चांदी के रेट पर भी असर देखा जा रहा है। इस कारण चांदी के रेट भी नीचे आ रहे हैं।

नई दिल्ली: 24 कैरेट सोने का दाम 60,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई: 24 कैरेट सोने का दाम 60,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चेन्नई: 24 कैरेट सोने का दाम 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

कोलकाता: 24 कैरेट सोने का दाम 60,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Haryana Nuh Clash: बुलडोजर सरकार, एक्शन में लगातार, होटल सहित साढ़े 7 सौ से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त