Hindu organizations - Sach Kahoon Hindi

Jalandhar: जालंधर में गोमांस फैक्टरी का भंडाफोड़, 12 रोहिंग्या सहित 13 गिरफ्तार
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar: पंजाब के जालंधर में पुलिस ने धोगड़ी रोड़ स्थित एक फैक्टरी से कई टन गोमांस बरामद कर 12 रोहिंग्या सहित 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। गौरक्षा दल के प्रधान सतीश ने बताया कि पुलिस के साथ जब फैक्टरी पर छापेमारी की गई, तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया। काफी देर तक जब गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई। मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए।

हिंदू संगठनों की शिकायत और इनपुट पर जालंधर देहात पुलिस ने थाना आदमपुर के गांव घोगड़ी में स्थित फैक्ट्री में छापेमारी कर गोमांस पकड़ा है। रोड पर स्थित नेहा टोका नाम की बंद पड़ी फैक्ट्री को किराये पर लेकर दिल्ली का एक मांस विक्रेता व्यापारी इमरान यहां पर गैर कानूनी तरीके से गौ मांस की पैकिंग करवा रहा था। गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं, जबकि एक बिहार का व्यक्ति है। Jalandhar

हिंदू संगठनों के नेता गौ सेवा कमीशन के पूर्व अध्यक्ष कीमती भगत, शिवसेना नेता ईशांत शर्मा ने कहा कि जालंधर की सड़कों पर घूम रही गायों को पकड़कर यहां काटा जा रहा था और उनका मांस विदेशों में एक्सपोर्ट हो रहा था। बड़ी मात्रा में गाय का मांस बरामद होने पर एसएसपी देहात मुखविंदर सिंह ने भी फैक्ट्री का जायजा लिया और टीमों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये।

आदमपुर के एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में बिहार के युवक ने बताया कि वह दो दिन पहले ही फैक्ट्री पहुंचा था। उसे कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग का काम है लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक हो रहा था। युवक ने कहा कि यहां पर जानवरों को काटा नहीं जाता। यहां पर कटा हुआ मांस आता है। यह सिर्फ पैकिंग यूनिट है। यहां से मास पैक होकर दिल्ली और अन्य राज्यों में जाता हैं। गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक मांस मिला है।

हिंदू संगठनों के कार्यकतार्ओं ने कहा कि इससे पहले बिहार, दिल्ली और राजपुरा में भी गौ मांस की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उसी से उन्हें जानकारी मिली थी कि जालंधर में भी गौ मांस का धंधा चल रहा है। इसके बाद जब उन्हें लोकेशन मिली तो पहले रेकी की गई। जब पुष्टि हो गयी तो पुलिस को सूचना देकर छापेमारी करवाई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री मान ने ‘आप’ पंजाब इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ