Nicholas Pooran - Sach Kahoon Hindi
Nicholas Pooran: सबसे कम उम्र में लिया इस महान क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
Nicholas Pooran Retires: नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस अचानक फैसले ने क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उनके संन्यास की पुष्टि की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, और अब पूरन के फैसले ने क्रिकेट प्रेमियों को एक और झटका दिया है। Nicholas Pooran retirement News
पूरन का भावुक संदेश
Nicholas Pooran Retires: 29 वर्षीय निकोलस पूरन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, “लंबे विचार-विमर्श और मनन के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। यह खेल, जिससे हम सबको प्रेम है, उसने मुझे बहुत कुछ दिया है और आगे भी देता रहेगा। मैरून जर्सी पहनना, राष्ट्रगान के दौरान खड़ा होना और मैदान पर अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, यह सब मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय रहा है। टीम का नेतृत्व करना मेरे जीवन का एक अनमोल अनुभव रहा है, जिसे मैं हमेशा दिल में संजो कर रखूंगा।”
पूरन ने आगे अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा, “आप सभी प्रशंसकों का धन्यवाद, जिन्होंने हर समय मेरा साथ दिया। कठिन समय में आपने मुझे हौसला दिया और अच्छे पलों में मेरे साथ जश्न मनाया। मैं अपने परिवार, मित्रों और टीम के साथियों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके समर्थन ने मुझे निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।”
पूरन का क्रिकेट सफर | Nicholas Pooran retirement News
निकोलस पूरन ने वर्ष 2014 में अंडर-19 विश्व कप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया था। इसके दो वर्ष बाद उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। 2018 में उन्हें एकदिवसीय टीम में खेलने का मौका मिला और 2019 विश्व कप के लिए वह टीम का अहम हिस्सा बने। वर्ष 2021 में उन्हें टी20 विश्व कप के लिए उप-कप्तान बनाया गया और अगले ही वर्ष दोनों सीमित ओवरों के प्रारूपों में उन्होंने वेस्टइंडीज की कप्तानी संभाली।
आंकड़ों पर एक नज़र
वनडे मैच: 61
रन: 1983
औसत: 39.66
शतक: 3
अर्धशतक: 11
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 106
रन: 2275
औसत: 26.14
अर्धशतक: 13
पूरन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में केवल श्वेत गेंद क्रिकेट (वनडे और टी20) खेला, लेकिन इस दौरान उन्होंने जिस समर्पण, नेतृत्व और बल्लेबाज़ी कौशल का प्रदर्शन किया, वह वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
Los Angeles Violence: लॉस एंजिल्‍स में हिंसा को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी ने लिया ये बड़ा …
IPL 2024 RCB vs LSG नई दिल्ली। मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के बाद से आईपीएल के टॉप बल्लेबाजों की सूची में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है। मयंक यादव की धारदार गेंदबाजी ने आरसीबी को परेशान करके रख दिया और एलएसजी ने आरसीबी के खिलाफ 28 रनों की शानदार जीत दर्ज कर ली। इस मैच में निकोलस पूरन ने अंतिम दो ओवरों में कुछ बड़ी स्ट्रोक खेलकर एलएसजी को मजबूत स्कोर 181/5 तक पहुंचा दिया। RCB vs LSG
आईपीएल के मुकाबलों में ऑरेंज कैप सबसे अधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार है और यह पूरे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। पूरे आईपीएल में खिलाड़ी अपने बल्लेबाजी कौशल से ऑरेंज कैप की दावेदारी पेश करते हैं और इसके लिए वो पूरा जोर लगा देते हैं। आरसीबी और एलएसजी के बीच हुए संघर्ष के बाद टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची नीचे दी गई है।
140 की स्ट्राइक रेट और 67 की औसत से शानदार 203 रन बनाए
ऑरेंज कैप के लिए आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली दोबारा फिर ऊपर, शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। सोमवार को आरआर बनाम एमआई के बीच हुए मुकाबले के बाद राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग नंबर एक स्थान पर पहुंच गए थे जिससे कोहली दूसरे स्थान पर खिसक गए थे। कोहली ने अब तक चार मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट और 67 की औसत से शानदार 203 रन बनाए हैं। मंगलवार को हुए मुकाबले में बेंगलुरु ने नौ गेंदों और तीन रन के अंतराल में विराट कोहली, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और मैक्सवेल के विकेट खो दिए। इस मुकाबले में कोहली ने 16 गेंदों पर 22 रन बनाए। इससे विराट कोहली पहले नंबर पर आ गए हैं। RCB vs LSG
हेनरिक क्लासेन आईपीएल सीजन में हैदराबाद की सफलता का एक बड़ा हिस्सा रहे
वहीं दूसरे नंबर पर रियान पराग हैं, जिन्होंने सोमवार को राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियन क्लैश में अर्धशतक बनाया था। पराग ने तीन मैचों में 160 के स्ट्राइक रेट और 181 के प्रभावशाली औसत से 181 रन बनाए हैं। पराग की 54 रनों की नाबाद पारी ने राजस्थान रॉयल्स को सीजन की तीसरी जीत और आईपीएल अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने में मदद की थी। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन इस आईपीएल सीजन में बीच के ओवरों में सनराइजर्स हैदराबाद की सफलता का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में 219 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट और 83 की औसत से 167 रन बनाए हैं।
मंगलवार को हुए आरसीबी बनाम एलएसजी मुकाबले के बाद निकोलस पूरन ने चौथा स्थान हासिल कर लिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 21 गेंदों पर 5 छक्कों और एक चौके की मदद से 40 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। अब तक, उन्होंने तीन मैचों में 175 की स्ट्राइक रेट और 146 की औसत से 146 रन बनाए हैं। शीर्ष 5 स्थान लेने वाले एक अन्य एलएसजी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक हैं। सलामी बल्लेबाज की 81 रनों की शानदार पारी ने उन्हें शीर्ष 5 में स्थान दिलाया। उन्होंने तीन मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट और 46 की औसत से 139 रन बनाए हैं। RCB vs LSG
IMD’s Heatwave Alert: बढ़ते टेम्प्रेचर के कारण ये चार शेयर छू सकते हैं आसमान!
IND vs WI: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 होगी पूरी तरह चेंज! यह खिलाड़ी करेगा डेब्यू !
IND vs WI 3rd T20, Team India Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। पहले दो मैच हार चुकी भारतीय टीम अगर आज भी हार जाती है तो वो सीरीज से हाथ धो बैठेगी। भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। वेस्टइंडीज ने पहला टी20 रोमांचक तरीके से 4 रनों से जीता था। इसके बाद दूसरे टी20 में मेजबान टीम ने शानदार दो विकेट से जीत दर्ज की। अब वेस्टइंडीज की टीम का सपना भारत के खिलाफ 7 साल बाद तीसरा टी20 जीतकर टी20 सीरीज जीतना होगा। वहीं हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज हार के खतरे को टालने पर रहेगा। IND vs WI
दो मैचों की हार के बाद इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 पूरी तरह से बदल सकती है। टीम में कई बदलाव हो सकते हैं। तीसरे टी20 में हमें एक नया ओपनिंग पेयर भी देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और मुकेश कुमार की टीम से छुट्टी भी हो सकती है।
EPF Interest Rate: जल्द जमा होगा पीएफ का ब्याज? जानें ईपीएफओ का जवाब…
21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं डेब्यू
बता दें कि तीसरे टी20 में विस्फोटक युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल डेब्यू कर सकते हैं। यशस्वी के आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया। वह पहली गेंद से ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते नजर आ सकते हैं। कई बार उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया है। अगर यशस्वी इस मैच में डेब्यू करेंगे तो फिर ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर शुभमन गिल को 3 नंबर पर खेलना होगा।
ये हो सकते हैं बदलाव
टी20 के दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम तीसरे मैच में कई बदलाव कर सकती है। मुकेश कुमार की जगह आवेश खान या उमरान मलिक और रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव टीम में वापसी कर सकते हैं। हार्दिक और अर्शदीप को दूसरे मैच में स्विंग मिली थी और यही दोनों गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे। दो महीने बाद खेल रहे चहल प्रभावी रहे, लेकिन बिश्नोई कोई कमाल नहीं कर सके। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार काफी महंगे साबित हुए थे, जिसकी वजह से उनकी जगह आवेश खान या उमरान मलिक को खिलाया जा सकता है।
तीसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।