Uncontrolled - Sach Kahoon Hindi

अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि आपातकाल जैसे हालात
जनसंख्या विस्फोट से संसाधनों की अपर्याप्तता के कारण उत्पन्न हुई

जब भी देश में जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर वैचारिक विमर्श प्रारंभ होता है, तो कुछ लोगों की प्रतिक्रिया इस प्रकार होती है जैसे कि उनका हक छीना जा रहा हो। कुछ लोग इतने असहिष्णु हो जाते हैं मानो की उनके निजी जीवन पर हमला किया जा रहा हो। वहीं, एक बुद्धिजीवी वर्ग इसे धार्मिक रूप – रंग देकर जरूरी मुद्दों के प्रति सामाजिक जागरूकता को भटकाने का प्रयास करता है, लेकिन जनसंख्या बृद्धि की समस्या इन सभी तर्कों से ऊपर है।  जनसंख्या विस्फोट से संसाधनों की अपर्याप्तता के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं का असर सब पर पड़ेगा। चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो। जनसंख्या नियंत्रण के नाम पर देश में बड़ी-बड़ी योजनाएं बनीं। अब तक सरकारें जनसंख्या नियंत्रण के लिए कोई ठोस नीति बनाने के बजाय केवल नारों और स्लोगनों से ही काम चलाते आई हैं। ‘ हम दो हमारे दो ‘ जैसे नारों से लेकर परिवार नियोजन के सरकारी विज्ञापनों से बड़े – बड़े अभिनेता पैसा कमा कर चले गए, लेकिन जनसंख्या वृद्धि पर कोई असर नहीं हुआ।

वर्ष 2050 तक देश में चालीस करोड लोग और बढ़ जाएंगें।

आज जनसंख्या वृद्धि देश की हर समस्या के पीछे का मूल कारण बनती जा रही है। जैसे गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, अशिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं, अपराध, स्वच्छ पानी की कमी, इन सब के पीछे भी जनसंख्या बृद्धि एक बड़ा कारण है। देश के पास दुनिया की कुल जमीन का 2.4 फीसद हिस्सा है और इसमें दुनिया की अठारह फीसद आबादी निवास करती है। देश में जमीन के कुल साठ फीसद हिस्से पर खेती होने के बावजूद बीस करोड़ लोग भुखमरी के शिकार हैं।देश की आबादी लगातार अनियंत्रित रूप से बढ़ने के कारण ट्रैफिक जाम भी भविष्य में देश की बड़ी समस्याओं में से एक होगा, क्योंकि जनसंख्या वृद्धि से देश में वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन जनसंख्या वृद्धि के हिसाब से सड़कों का निर्माण नहीं हो रहा है। इसी कारण देश की बढ़ती आबादी का बोझ सड़कों पर आसानी से देखा जा सकता है। वर्ष 1950 में भारत की जनसंख्या 37 करोड़ थी। वर्तमान तक यह आंकड़ा 135 करोड़ के आसपास पहुंच गया होगा। इस वृद्धि से अनुमानत: वर्ष 2050 तक देश में चालीस करोड लोग और बढ़ जाएंगें।

जून 2017 में आई संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत 2024 तक दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा

देश में 10 से 35 वर्ष के मध्य आयुवर्ग के युवाओं की आबादी लगभग 60 करोड़ है।

इस युवा आबादी को सही दिशा और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो तो, इनके माध्यम से देश रक्षा, चिकित्सा, अभियांत्रिकी में दुनिया का सिरमौर बन सकता है।

सच्चाई यह है कि देश में केवल अनपढ़ युवाओं की ही आबादी लगभग तीस करोड़ है और देश में दस करोड़ युवा ऐसे हैं, जो शिक्षित होने के बावजूद स्किल्ड नहीं है।

बर्ष 2030 तक दस करोड नई नौकरियों की जरूरत होगी।

इसके लिए इतने स्किल्ड युवा तैयार करना भी एक चुनौती होगी। बढ़ती जनसंख्या लोगों की सोच और तंत्र की कमियों को दशार्ती है

जापान की राजधानी टोक्यो सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर

जापान की राजधानी टोक्यो सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। टोक्यो की जनसंख्या तीन करोड़ सत्तर लाख है। जबकि वर्तमान में राजधानी दिल्ली की जनसंख्या दो करोड़ नब्बे लाख है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक लगभग दस वर्षों में ही दिल्ली की जनसंख्या टोक्यो को भी पीछे छोड़ देगी। ऐसा नहीं है कि विस्फोटक रूप से जनसंख्या वृद्धि केवल दिल्ली में ही हो रही है। बल्कि पूरे देश की हालत ऐसी ही है। वैसे तो पूरी दुनियां की जनसंख्या में वृद्धि हो रही है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव भारत पर पड़ रहा है। ग्रामीण आबादी के रोजगार की तलाश में लगातार शहरों की ओर पलायन करने से, शहरी लोगों की जिंदगी भी मुश्किल बनती जा रही है। इसके लिए भी सरकारी नीतियां ही जिम्मेदार हैं। आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकारें कोई ऐसी नीति नहीं बना पाईं।

देश में लोग गांव छोड़कर शहरों में पलायन कर रहे हैं

देश की सरकारें गांव में रोजगार, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कर पाईं।

संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2050 तक दुनिया की 68फीसद आबादी शहरों में रहने लगेगी।

वर्तमान में लगभग पचपन फीसद जनसंख्या शहरों में निवास करती है।

देश की आबादी इसी तरह विस्फोटक रूप से बढ़ती रहेगी, तो सबसे पहले दिल्ली में आपातकाल जैसे हालात पैदा होंगे।

2021 का मास्टर प्लान लागू हो जाना चाहिए था। इस  के अनुसार 2021 तक दिल्ली में हर आदमी को रहने के लिए चालीस स्क्वायर मीटर जगह की आवश्यकता होगी।

2030 तक दिल्ली दुनियां का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन जाएगा

जनसंख्या वृद्धि में दिल्ली सबसे आगे है। एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2030 तक दिल्ली दुनियां का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन जाएगा। देश में जब भी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नीति निर्माण की चर्चा होती है तो कुछ बुद्धिजीवी चीन की जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहन देने की नीति का उदाहरण देकर, देश की जनसंख्या वृद्धि को उचित ठहराते हैं। इस परिपेक्ष्य में जनसंख्या नीति को लेकर भारत – चीन की तुलना उचित नहीं है। चीन की जनसंख्या नीति इसलिए लचीली है, क्योंकि चीन में कामकाजी युवाओं की आवश्यकता अनुसार अपर्याप्तता बढ़ती जा रही है। चीन ने अनुमान लगाया है कि वर्ष 2060 तक 60 वर्ष से ऊपर के प्रति दो बुजुर्गों पर तीन युवा होगें। ऐसे में संकट यह होगा कि युवा नौकरी करेंगे या बुजुर्गों की सेवा करेंगे। जबकि भारत एक युवा देश है जिसकी वर्तमान युवा आबादी साठ फीसद से अधिक है। ऐसे में भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए भारत के संदर्भ में चीन की जनसंख्या नीति अनुपयुक्त है। चीन ने अपनी बढ़ती हुई आबादी को संसाधन मानकर, लोगों को अर्थव्यवस्था के विकास में भागीदार बनाया। इसलिए चीन आज दुनियां का सबसे बड़ा उत्पादक है।

अश्विनी शर्मा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

अनियंत्रित कार पलटी, निकला सोना
तीन गंभीर रूप से हुए घायल

कटिहार, एजेंसी।

बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के चेथरिया पीर गांव के समीप आज एक स्कार्पियो से पुलिस ने करीब ढ़ाई किलोग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चेथरिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित होेकर पलट गया। इस हादसे में वाहन पर सवार तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।

स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां आरंभिक उपचार के बाद दो लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो की जांच की तो उसने दो किलोग्राम 478 ग्राम सोना बरामद किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार लोग पटना के रहने वाले हैं और असम के कामख्या मंदिर पूजा करने के लिए गये थे। इस बात की जांच की जा रही है कि वाहन में इतना सोना आखिर कहां से आया।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

डिवाईडर से टकराकर पलटी बस, एक की मौत, 30 घायल
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, मामला दर्ज

सरसा/ओढां (राजू)। राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 9 पर ओढां से पन्नीवाला के बीच मंगलवार अलसुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। घायलों को ओढां के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र से प्राथमिक उपचार के बाद सरसा रैफर कर दिया गया। पंजाब के मलोट से 41 यात्री एक निजी बस नम्बर पीबी-20-आर-9221 में सवार होकर सिकंदरपुर के लिए रवाना हुए थे। बस जब पन्नीवाला मोटा नहर के पास पहुंची तो चालक अचानक बस से संतुलन खो बैठा।

परिणाम स्वरूप बस फोरलेन के बीच बने डिवाईडर से टकराकर कई पलटे खाती हुई हाईवे के दूसरी ओर कच्चे में जा गिरी। इस हादसे के बाद बस में कोहराम मच गया। हादसे के बाद राहगीरों व साथ लगते गांव रोहिड़ांवाली के लोगों ने तत्परता से यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला। इस हादसे में बस के नीचे दबने से 27 वर्षीय युवक अमित मक्कड़ की मौके पर ही मौत हो गई। बस में 30 महिलाओं व 10 पुरूषों व चालक सहित कुल 42 लोग सवार थे। सभी लोग मलोट के बताए गए हैं। हादसे का कारण बस चालक का ध्यान बंटना बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।

ये हुए घायल

इस हादसे में बस में सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं। ओढां सीएचसी में उपचाराधीन घायलों में इन्दिरा (55), सिमरन (17), वीना (35), शशी (50), काजल (17), नीतू (40), सरोज रानी (17), शकुन्तला देवी (62), सुनीता (50), सरोज (50), राजरानी (14), पुष्पा (66), सुरेन्द्र कौर (55), आशू रानी (48), कमलेश (55), बिमला (50), नीलम रानी (45), रमेश रानी (60), परमेश्वरी (60), बिमला देवी (60), नरेश कु मार (45), पूनम (55), सुखप्रीत सिंह (17), सरोज (50), कमलेश रानी (55) सहित 25 लोगों के नाम शामिल हंै। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन अन्य लोगों को भी चोटें हंै जो अन्य अस्पतालों में भर्ती हुए बताए गए हैं।

प्रशासन ने जाना घायलों का हालचाल

इस हादसे के बाद सीएचसी ओढां में गांव रोहिड़ांवाली व ओढां के ग्रामीणों ने स्वास्थयकर्मियों के साथ ईलाज में काफी मदद की। तो वहीं हादसे के उपरान्त प्रशासन की ओर से तहसीलदार वजीर सिंह, ना. तहसीलदार छेलुराम, कानूनगो श्रवण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने नागरिक हस्पताल में पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को तत्परता से चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही होना सामने आया है। पुलिस ने घायल अंश अरोड़ा के बयान पर बस चालक अबोहर निवासी मलकीत सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

जगदीश जोशी, थाना प्रभारी ओढां

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, एक बच्चे की मौत
जयपुर। जयपुर के कोटपूतली इलामें के मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने घर के बाहर सो रहे लोगों को कुचल दिया और  बिजली के पोल से टकरा गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। जैसे ही ट्रक रुका उसका चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

कोटपूतली के बानसूर रोड पर स्थित एक धर्मकांटे के पास रहने वाला संजय मंगलवार को अपनी पत्नी और बेटे गोविंद (16) के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात को करीब दो बजे वहां से एक ट्रक गुजरा। ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और संजय के परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। जैसे ही ट्रक रूका उसका चालक ट्रक छोडक़र मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पहुंचाया घायलों को अस्पताल

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आए और घायलों को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घाेषित कर दिया।

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का पता लगवाया है तथा उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने ट्रक के मालिक को सूचना दे दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

तेज रफ़्तार का कहर, खाई में गिरी बस, पांच की मौत
मरने वालों की संख्या में हो सकती है बढ़ोतरी

शादी समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग

जंजैहली (मंडी): मंडी जिला के सराज में जंजैहली के लंबाथाच के पास एक निजी बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

12 लोग जख्मी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लाशें बस में लटकी थी और कई बुरी तरह दबी हुई थीं। जानकारी के अनुसार, 4 जून की शाम को निजी बस में सवार होकर सभी लोग शादी समारोह से वापस आ रहे थे।

च्यूणी से सलाहर जाने के दौरान लंबाथाच के नजदीक निहरी मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी और अपने स्तर पर राहत बचाव कार्य भी शुरू कर दिया।

बस में 35 लोग सवार थे। बस के खाई में गिरने से कई लोग उसके नीचे दब गए। प्रशासन ने जंजैहली से जेसीबी भेजकर बस को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। घायलों में कुछ लोगों को जंजैहली और कुछ को थुनाग अस्पताल भेजा गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

तेज रफ्तार के कारण हुआ दर्दनाक हादसा , एक की मौत
अमृतसर। एयरपोर्ट पर तेज रफ्तार से जा रही सफारी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर की ग्रिल तोड़ कर सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि दूसरी तरफ से रही एक अन्य गाड़ी से जा टकराई। इससे दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सफारी में सवार 23 साल का युवक जयदीप सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। गाड़ी में सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

तीन दोस्त रेस्तरां में खाना खाने जा रहे थे

रात करीब 1 बजे तीनों दोस्त सफारी गाड़ी पीबी-65-एएफ-2400 में बैठकर एयरपोर्ट रोड पर किसी रेस्तरां में खाना खाने के लिए जा रहे थे। रोड खाली  होने के कारण  गाड़ी की स्पीड बहुत ज्यादा थी। गाड़ी मीरांकोट चौक से थोड़ी आगे पहुंची तो बेकाबू हो गई। स्पीड ज्यादा होने के कारण गाड़ी डिवाइडर की ग्रिल तोड़ कर सड़क के दूसरी तरफ जा पलटी। वहीं दूसरी तरफ से रही एक अन्य गाड़ी ने तुरंत ब्रेक लगाने की कोशिश की, जिससे वह गाड़ी घूम गई और उसके पिछली तरफ टकरा गई। जयदीप सफारी गाड़ी में कंडक्टर सीट पर बैठा था। इस कारण वह गंभीर जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कार पेड़ से टकराई, चार की मौत
चार लोग गंभीर रूप से घायल

बाड़मेर (सच कहूँ न्यूज)। बाड़मेर के शिव थाना इलाके में बुधवार देर रात करीब दो बजे एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, वही चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार हादसा देर रात नेशनल हाइवे 15 स्थित गूंगा गांव के पास हुआ। कार सवार सभी लोग जैसलमेर से अपने किसी रिश्तेदार के बारहवें से होकर लौट रहे थे।

इसी दौरान गूंगा गांव के पास चालक को नींद की झपकी आने से कार पेड़ से जा टकराई जिसमें बाड़मेर के गुढ़ामलानी निवासी हेमराज, दाखू देवी, सोहीराम व पल्लवी की मौत हो गई, वही चार अन्य घायल लोग गम्भीर हो गए जिन्हें जोधपुर रैफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को एक साइड में हटवा यातायात शुरू कराया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।