prtc bus strike - Sach Kahoon Hindi

Punjab Bus Strike: पनबस और पंजाब रोडवेज के संविदा कर्मचारियों के आंदोलन से राज्यभर में बस सेवाएं बाधित
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Bus Strike News: पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल का व्यापक प्रभाव आम जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। पनबस और पंजाब रोडवेज के संविदा कर्मचारियों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन के कारण राज्यभर में हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवाओं के प्रभावित होने से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, मरीजों और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुई हड़ताल के चलते विभिन्न जिलों में सरकारी बसों का संचालन प्रभावित हो गया। प्रदेश में लगभग 3,000 पीआरटीसी और 1,600 पनबस बसें संचालित होती हैं। इनके संचालन में करीब 5,500 संविदा कर्मचारी और 4,500 नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं।

यदि संविदा कर्मचारी पूरी तरह काम बंद कर देते हैं तो आधे से अधिक सरकारी बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है। पंजाब रोडवेज और पनबस राज्य के भीतर तथा अंतरराज्यीय मार्गों पर व्यापक परिवहन नेटवर्क संचालित करते हैं। इन सेवाओं के माध्यम से प्रतिदिन लगभग पांच लाख यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलती है। ऐसे में हड़ताल का प्रभाव लाखों लोगों की दैनिक गतिविधियों पर पड़ना स्वाभाविक है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इसी कारण कर्मचारियों को आंदोलन और चक्का जाम का रास्ता अपनाना पड़ा। उनका कहना है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

दिनभर परेशान दिखे यात्री

हड़ताल का सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहां सरकारी बसें लोगों के लिए मुख्य परिवहन साधन हैं। बस सेवाएं प्रभावित होने से गांवों के लोगों को शहरों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है और उन्हें निजी वाहनों अथवा महंगे परिवहन विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है। गर्मी की छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में परिवार पर्यटन स्थलों की ओर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे समय में बसों की कमी ने यात्रियों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। वहीं कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया जारी होने के कारण विद्यार्थियों को भी यात्रा संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल का प्रभाव केवल यात्रियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी आय पर भी पड़ सकता है। पंजाब रोडवेज और पनबस की प्रतिदिन की आय लगभग दो से तीन करोड़ रुपये के बीच रहती है, जबकि पीआरटीसी की दैनिक कमाई करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये बताई जाती है। यदि तीन दिन तक पूर्ण चक्का जाम जारी रहता है तो सरकार को 12 से 15 करोड़ रुपये तक के प्रत्यक्ष वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पीआरटीसी और पनबस संविदा कर्मचारी यूनियन के महासचिव शमशेर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 8 मई, 2 जून और 4 जून को सरकार के साथ बैठकें हुई थीं, लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने मजबूरी में यह कदम उठाया है और मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।

मरीजों-महिलाओं पर असर

अस्पतालों में उपचार के लिए जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर भी हड़ताल का असर पड़ा है। विशेष रूप से पीजीआई तथा अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचने वाले लोगों को अतिरिक्त समय और खर्च वहन करना पड़ रहा है। इसके अलावा पंजाब सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना का लाभ लेने वाली हजारों महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी बसों की कमी के कारण उन्हें वैकल्पिक परिवहन साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

Punjab Bus Strike News: कर्मचारियों के हड़ताल के बीच बस अड्डे में कतारबद्ध तरीके से खड़ी बसें।

Punjab Bus Strike News: कर्मचारियों के हड़ताल के बीच बस अड्डे में कतारबद्ध तरीके से खड़ी बसें।

Punjab Bus Strike: आश्वासन के बाद माने कच्चे कर्मी, खत्म की हड़ताल
मांगों को लेकर पीआरटीसी व पनबस के कच्चे कर्मियों ने 11 फरवरी को शुरु की थी हड़ताल

बस अड्डों पर मची रही अफरा-तफरी, पीआरटीसी और पनबस को करोड़ों का नुकसान

कच्चे कर्मचारियों ने बस अड्डों पर किया विरोध प्रदर्शन

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Punjab Bus Strike News: पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने प्रबंधन के साथ हुई बैठक के बाद वीरवार शाम को हड़ताल समाप्त कर दी, जिससे आम लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि लगातार दूसरे दिन भी सरकारी बसों के पहिए जाम रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और पीआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया। बसों की हड़ताल के कारण बस अड्डों पर सरकारी बसों को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। विशेष रूप से महिलाओं के बीच बसों में चढ़ने को लेकर धक्का-मुक्की होती रही।

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने संगरूर जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई सहित अन्य मांगों को लेकर 11 फरवरी दोपहर से हड़ताल शुरू की थी। दूसरे दिन भी सरकारी बसों की हड़ताल जारी रही, जिसके चलते बस अड्डों पर बहुत कम सरकारी बसें नजर आर्इं। पटियाला बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। आधार कार्ड धारक महिलाएं सरकारी बसों के इंतजार में खड़ी रहीं। हालांकि अधिकांश महिलाओं ने निजी बसों में भी यात्रा की, जिससे निजी बस संचालकों को कुछ राहत मिली। नियमित कर्मचारियों ने कुछ सरकारी बसें चलाई, जो पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थीं। Patiala News

वहीं यूनियन नेताओं हरकेश कुमार विक्की, सुल्तान सिंह, अतिन्द्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने बताया कि आज लगभग 80 प्रतिशत पनबस और पीआरटीसी की बसें बंद रहीं। उन्होंने कहा कि 7 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर हैं और यही कर्मचारी संस्थानों के लिए राजस्व अर्जित करते हैं। नेताओं ने दावा किया कि डेढ़ दिन में पीआरटीसी और पनबस को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

नेताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर पंजाब सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही और दूसरी ओर अपने अधिकार मांगने वाले कर्मचारियों को जेल में बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार के साथ दर्जनों बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार मांगों के समाधान का आश्वासन देकर सरकार पीछे हट जाती है। कर्मचारियों को बार-बार हड़ताल करने का कोई शौक नहीं है, बल्कि सरकार की गलत नीतियां उन्हें धरनों और हड़तालों की ओर धकेल रही हैं।

राजस्व में भारी नुकसान

इस संबंध में पीआरटीसी के नए चेयरमैन हरपाल जुनेजा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। पीआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि नियमित कर्मचारियों और अन्य वैकल्पिक प्रबंधों के तहत काफी बसें चलाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान की प्रक्रिया जारी है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने स्वीकार किया कि हड़ताल के कारण राजस्व को भारी नुकसान हुआ है।

साथियों की रिहाई और ड्यूटी पर बहाली को लेकर हुई बातचीत: हरकेश विक्की

यूनियन के प्रदेश नेता हरकेश कुमार विक्की और अन्य नेताओं ने बताया कि शाम को पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज प्रबंधन के साथ बैठक के बाद मांगों के समाधान का भरोसा दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लगाया गया था, उन्हें ड्यूटी पर बहाल करने पर सहमति बन गई है और इस संबंध में प्रबंधन द्वारा पत्र जारी किया जाएगा। इसके अलावा जेल में बंद साथियों की रिहाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन भी दिया गया है। इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। शाम को कुछ बसें चला दी गईं, जबकि शेष सभी बसें 13 फरवरी की सुबह से सड़कों पर दौड़ना शुरू कर देंगी। PRTC Bus Strike

यह भी पढ़ें:– आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा खुलासा- ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत भाजपा ने दिया बड़ा ऑफर

Punjab Bus Strike: यूनियन ने पुलिस कार्रवाई और किलोमीटर स्कीम का किया विरोध, निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, परिवहन व्यवस्था ठप

सरकारी बसें सड़कों से रही गायब, यात्रियों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ा

होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Contract Workers Strike: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही। सरकारी बसें सड़कों से नदारद होने के कारण यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। महिला यात्रियों ने शिकायत की कि मुफ्त यात्रा सुविधा के अभाव में उन्हें निजी बसों में टिकट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

यूनियन नेताओं को गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह पुलिस द्वारा कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के बाद हड़ताल शुरू हुई थी। यूनियन ने किलोमीटर-आधारित बस योजना के खिलाफ और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की थी। Hoshiarpur News

पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने यूनियन अध्यक्ष रमिंदर सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि उनकी ओर से कोई गलत काम या हिंसा नहीं हुई। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए सभी हिरासत में लिए गए यूनियन सदस्यों की बिना शर्त रिहाई की मांग की। साथ ही किलोमीटर-आधारित बस योजना को रद्द करने की मांग दोहराई।

सरकार और यूनियन आमने-सामने

परिवहन मंत्री द्वारा आंदोलन वापस लेने या बर्खास्तगी का सामना करने की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए संदीप सिंह ने कहा कि ऐसे बयान कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि होशियारपुर में चार संविदा कर्मचारियों—तीन कंडक्टर और एक ड्राइवर—को आंदोलन में भाग लेने के कारण निलंबित कर दिया गया है। धूरी में हुई घटना का जिक्र करते हुए, जिसमें एक एसएचओ घायल हुआ और यूनियन सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, सिंह ने दावा किया कि पुलिस का बयान मनगढ़ंत है। उन्होंने कहा कि किसी भी यूनियन कार्यकर्ता ने न तो आग लगाई और न ही कोई आग लगाने वाली सामग्री रखी थी। उनका आरोप है कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए ऐसी बातें गढ़ी जा रही हैं।

यूनियन नेताओं ने दी चेतावनी | Hoshiarpur News

सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की एकता को तोड़कर किलोमीटर-आधारित योजना लागू करना चाहती है, जबकि कर्मचारी अपनी आजीविका की सुरक्षा के लिए धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा, धरना दे रहे कर्मचारियों को निलंबित करना लोकतंत्र पर हमला है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती, निलंबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा किलोमीटर योजना समाप्त करने जैसी मांगें पूरी नहीं होतीं।

यह भी पढ़ें:– यंग स्कॉलर्स में मनाया गया 27वाँ वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बिखेरा जलवा

Punjab Bus: कच्चे कर्मचारी एक बार फिर हुए सरकार से नाराज, 3 दिन बंद रहेगी बस सेवा
6, 7 और 8 अप्रैल को किया जाएगा चक्का जाम, फिर 3 अप्रैल को 2 घंटे के लिए बंद रहेगा बस स्टैंड | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Bus News: पंजाब बस और रोडवेज सहित पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी एक बार फिर से पंजाब सरकार से नाराज हो गए हैं, इसलिए उनकी तरफ से फिर से पंजाब में 3 दिन का चक्का जाम करने की घोषणा की है, जिससे प्राइवेट सहित पक्के सरकारी कर्मचारी भी बसें नहीं चला पाएंगे, इसलिए वीरवार को पूरे पंजाब में बस अड्डों पर ताला लगाने की भी घोषणा की गई है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 2 घंटे के लिए यह लॉक रखकर बस स्टॉप बंद रहेंगे। कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर इस प्रदर्शन का ऐलान किया है। Chandigarh News

पंजाब सरकार की तीनों सरकारी बस सेवाओं के कच्चे कर्मचारियों की यूनियन के प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उन्हें पक्का नहीं किया जा रहा है और लंबे समय से मीटिंग करने के बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं, इसलिए अब उन्होंने सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। तो अब पंजाब में 6 और 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को 3 दिन के लिए चक्का जाम किया जाएगा। इस दिन एक भी बस कच्चे कर्मचारी नहीं चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि हर बार वे आम लोगों की परेशानी को देखते हुए चक्का जाम नहीं करते हैं या इसे वापिस ले लेते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा और हर हाल में 3 दिनों तक चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस बार उन्होंने अपने विरोध में बस स्टैंड को बंद करने का फैसला किया है। इसलिए पंजाब भर के सभी बस अड्डे 2 घंटे के लिए बंद रहेंगे और किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी बस को इन बस अड्डों से बाहर निकलने या बस अड्डे में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– सुखचैन माइनर टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

Punjab Bus Strike: कच्चे कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, पीआरटीसी व पनबस को चार करोड़ से अधिक का नुक्सान
लोग हुए परेशान, कर्मियों सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Punjab Bus Strike: पीआरटीसी व पनबस के कच्चे कर्मियों द्वारा की गई दो दिनों की हड़ताल के बाद आखिर सरकार ने पैनल मीटिंग के लिए बुला लिया है। मीटिंग मिलने के बाद अब इन कर्मियों ने 8 जनवरी की हड़ताल को खत्म कर दिया है। इधर मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पीआरटीसी को दो दिनो में 2 करोड़ से ज्यादा का नुक्सान हुआ है। उल्लेखनीय है कि पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्टैÑक्ट वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर 6 जनवरी से तीन दिनों की हड़ताल शुरु की थी और आज हड़ताल का दूसरा दिन था। Patiala News

दूसरे दिन भी कच्चे कर्मियों ने सरकारी बसों को बस स्टैंडों से बाहर नहीं निकाला जिससे आमजन को परेशानी हुई। इस हड़ताल के चलते प्राईवेट ट्रांसपोर्टरों ने जमकर चांदी कूटी व आाधर कार्ड वाली सवारियों ने काफी समय बाद प्राईवेट बसों में कदम रखा। पीआरटीसी के अधिकारियों ने दावा किया कि 40-45 फीसदी बसें नहीं चलीं, जिससे दो दिन में 2 करोड़ से अधिक की आमदन घटी है। उन्होंने कहा कि अगर बसें नहीं चली तो उनके डीजल की खपत भी नहीं हुई। पीआरटीसी की प्रतिदिन की आमदन 2 करोड़ 40 लाख के करीब है।

जबकि डीजल का खर्चा 85 लाख से ज्यादा है। वहीं आधार कार्ड वाली सवारियां रोजाना एक करोड़ से ज्यादा का सफर करती हैं। इसी तरह ही पनबस में सभी कच्चे कर्मी हैं व यहां भी दो दिन में 2 करोड़ से ज्यादा का नुक्सान हुआ है। पंजाब रोडवेज के एक नेता ने बताया कि 1600 के करीब बसें हैं, जिनमें कुछ वर्कशॉप में खराब होने के कारण खड़ी हैं। 1200 से ज्यादा बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिनमें 50 फीसदी से ज्यादा बसों के कर्मी हड़ताल पर हैं। दो दिनों की हड़ताल से पीआरटीसी व पनबस को चार करोड़ से ज्यादा का नुक्सान हुआ है।

कल चलेंगी प्रतिदिन की तरह बसें | Patiala News

संगठन के नेताओं रेशम सिंह गिल व हरकेश कुमार विक्की का कहना है कि सरकार द्वारा पैनल मीटिंग का समय देने के बाद 8 जनवरी की हड़ताल खत्म कर दी गई है और अब प्रतिदिन की तरह ही बसें चलेंगी। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान के आवास पर अब कोई धरना नहीं दिया जाएगा। नेताओं ने कहा कि अगर मीटिंग दौरान उनकी मांगें नहीं मानी गई तो फिर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें:– India Intellectual Conclave: प्रसिद्ध शिक्षिका डॉ. माधवी बोरसे सिंह इन्सां को इंडिया इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2025 में सम्मानित किया गया

Bus Strike: कच्चे कर्मियों ने लगवाई ब्रेक, पहले दिन करोड़ों का नुक्सान
प्रदर्शन: कच्चे कर्मियों ने किया पंजाब के 27 डिपो में मुकम्मल हड़ताल का दावा

बस स्टैडों पर सवारियों को बसों का करना पड़ा इंतजार, आज फिर होगी परेशानी

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Punjab Roadways Bus Strike: पीआरटीसी व पनबस के कच्चे कर्मियों ने सोमवार को हड़ताल के पहले दिन पंजाब के 27 डिपो में हड़ताल कर सैकड़ों सरकारी बसों के पहिये जाम रखे व अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए। वहीं इस हड़ताल के चलते पीआरटीसी व पनबस को सोमवार को करोड़ों को नुक्सान पहुंचा है। हड़ताल के चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना जरूर करना पड़ा, लेकिन सरकारी छुट्टी होने के चलते बहुत अधिक भीड़ नहीं देखी गई। Patiala News

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्टैक्टर वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर आज तीन दिवसीय हड़Þताल शुरु की है। भले ही इन कच्चे कर्मियों ने बीते दिन ही दोपहर बाद अपनी बसें बस स्टैडों में जमा करवा दी थीं, वहीं आज पीआरटीसी के रेगूलर कर्मियों ने ही सरकारी बसें चलाई लेकिन इतनी संख्या बहुत कम है। वहीं हड़ताल के चलते प्राईवेट बस चालकों को राहत मिली क्योंकि बसों की कमी के चलते ज्यादातर महिलाओं ने इन बसों में सफर किया। पीआरटीसी की 1175 के करीब बसें हैं, जिनमें 20-25 फीसदी के करीब बसें सड़कों पर दिखाई दी।

पीआरटीसी को आज पहले दिन ढेड करोड़ के करीब नुक्सान हुआ है और अगर हड़ताल इसी तरह जारी रही तो पीआरटीसी को बड़ा नुक्सान झेलना पड़ेगा। संगठन के नेता रेशम सिंह गिल, हरकेश कुमार विक्की व अतिन्द्रपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू करने में मैनेजमैंट अड़चन पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी को ट्रांसपोर्ट मंत्री ने खानापूर्ति के लिए मीटिंग की व कर्मियों से 10 साल वाली डाऊन केडर की पॉलिसी को लागू करने के लिए जबरन हामी भरवाने की कोशिश की गई। Patiala News

7 जनवरी को सीएम आवास पर दिया जाएगा धरना | Patiala News

नेताओं ने कहा कि 7 जनवरी को पंजाब के सीएम भंगवत मान के आवास पर बड़ा धरना दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों को हल न हुआ तो यूनियन अनिश्चिकालीन समय की हड़ताल करने से पीछे नहीं हटेगी। यहीं ही नहीं संगठन द्वारा आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविन्द केजरीवाल के घर आगे भी धरना देने से पीछे नहीं हटेगी। इस धरने के लिए मैनेजमैंट व सरकार जिम्मेवार होगी।

पीआरटीसी की 65 फीसदी बसें चलीं: चेयरमैन हडाणा

पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना का कहना है कि आज पीआरटीसी की 65 फीसदी बसें चलीं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पीआरटीसी ने प्रबंधों में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मियों की जायज मांगों को सरकार ने पहले की मंजूर किया है व कुछ को मानने के लिए तैयार है, लेकिन यही पीछे हट रहे हैं। हडाना ने कहा कि सिर्फ एक संगठन द्वारा ही हड़ताल की गई है, जबकि बाकी संगठनें पहले की तरह ही काम पर डटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:– हेडलूम शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Punjab News: पंजाब में 3 दिन तक रहेगा बसों का चक्का जाम, घर से निकलने पर जरूर पढ़ लें ये न्यूज
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Prtc Bus Strike: पंजाब से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार, पंजाब में रोडवेज (punjab roadways) के ठेका कर्मचारियों ने तीन दिन चक्का जाम करने का बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक तीन दिन हड़ताल रहेगी और बसें नहीं चलेंगी। Punjab News

तीन दिन तक रोडवेज पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम करने का फैसला किया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि सभी कर्मचारी इकट्Þठा होकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम भगवंत मान ( BHAGWANT MANN) का विरोध करते हुए उनका घेराव करेंगे। पंजाब रोडवेज में लंबे समय से ठेके पर काम करते आ रहे कर्मचारियों का कहना है उनकी विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ सीएम से भी बैठकें हो चुकी हैं।

बार-बार आश्वासन मिलता है लेकिन पूरा नहीं होता | Punjab News

इन कर्मचारियों का कहना है कि सीएम के साथ बैठक में आश्वासन तो जरूर मिलता है परंतु इन्हें पूरा नहीं होता। लेकिन अभी तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। यूनियन के नेताओं के साथ 10 जुलाई को पैनल मीटिंग होनी थी लेकिन पंजाब में बाढ़ के आने से वह रद्द हो गई।

इन कर्मचारियों के अनुसार मान सरकार ने कहा था कि ठेके पर जो 10 वर्ष से कमा कर रहे कर्मचारियों को पक्क कर दिया जाएगा परंतु सरकार का यह वादा अभी तक वफा नहीं हुआ है। इसके अलावा मान सरकार ने कहा था कि ठेके या फिर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती नहीं होगी, लेकिन अभी भी आउटसोर्स पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं। यूनियन के उपप्रधान चानन सिंह के अनुसार 6600 के करीब ठेका कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए। सरकार अधिकारियों की मनमर्जी पर लगाम लगाकर कर्मचारियों की ड्यूटी सम्बंधी शर्ताें में सुधार किया जाए। हमने 400 के करीब कर्मचारियों की लिस्टें विभाग को मुहैया करवाई गई थीं, उन्हें बहाल किया जाए।

Indian Economy: भारत जवानों का ‘सिरमौर’, अन्य देश बुढ़ापे की ओर! आने वाला समय भारत के लिए और भी सुनहरा!