Betting - Sach Kahoon Hindi

सट्टेबाजी से जुड़े विज्ञापनों पर रोक जरूरी
देश के तमाम प्राइवेट सैटेलाइट चैनलों, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और न्यूज वेबसाइट्स से केंद्र सरकार ने कहा है कि वे बेटिंग यानी सट्टेबाजी से जुड़े विज्ञापन दिखाना बंद करें। केंद्र सरकार ने एडवाइजरी में यह बात बेहद सख्त और चेतावनी भरे अंदाज में कही है। केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से यह एडवाइजरी सोमवार को जारी की गई है। मंत्रालय के मुताबिक, यह एडवाइजरी इसलिए जारी की जा रही है, क्योंकि देश के ज्यादातर हिस्सों में सट्टेबाजी और जुआ खेलने पर कानूनी रोक है।

गौरतलब है कि उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं एवं बच्चों के लिए व्यापक वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक जोखिम होने को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दो एडवाइजरी जारी कीं, जिनमें से एक एडवाइजरी निजी टेलीविजन चैनलों के लिए और दूसरी एडवाइजरी डिजिटल समाचार प्रकाशकों और ओटीटी प्लेटफॉर्मों के लिए है। इस एडवाइजरी में इन सभी को आॅनलाइन सट्टेबाजी साइटों के विज्ञापनों और इस तरह की साइटों के सरोगेट विज्ञापनों को दिखाने से बचने की सलाह बड़ी सख्ती के साथ दी गई है। मालूम हो कि मंत्रालय ने इससे पहले 13 जून, 2022 को एक एडवाइजरी जारी कर समाचार पत्रों, निजी टीवी चैनलों और डिजिटल समाचार प्रकाशकों को आॅनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों के विज्ञापन प्रकाशित करने से बचने की सलाह दी थी।

लेकिन सरकार के संज्ञान में यह आया था कि टेलीविजन पर कई स्पोर्ट्स चैनल के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म हाल में विदेशी आॅनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के साथ-साथ उनकी सेरोगेट न्यूज वेबसाइटों के विज्ञापन दिखा रहे हैं। एडवाइजरी को साक्ष्यों के साथ जारी किया गया, जिसमें फेयरप्ले, परीमैच, बेटवे, वुल्फ 777 और 1७बेट जैसे आॅफशोर सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के प्रत्यक्ष और सरोगेट विज्ञापन शामिल थे। मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि चूंकि देश के अधिकांश हिस्सों में सट्टेबाजी और जुआ गैर-कानूनी है, इसलिए इन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के विज्ञापन और साथ-साथ उनके सरोगेट विज्ञापन भी गैर-कानूनी हैं। ये एडवाइजरी, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम 1995 और आईटी नियम, 2021 के प्रावधानों पर आधारित हैं।

दरअसल, देशभर में सट्टेबाजों की सक्रियता की खबरें समय-समय पर सामने आती रहती हैं। नि:संदेह इसे बढ़ावा देने में सट्टेबाजी से जुड़े विज्ञापनों की बड़ी भूमिका रही है। आज चिंताजनक पहलू यह है कि सट्टेबाजी में युवाओं की बड़ी आबादी गिरफ्त में आ रही है। इस ओर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। हकीकत यही है कि आज जहां कहीं भी देश में सट्टेबाजों की गैंग गिरफ्त में आ रही है, उसमें सबसे ज्यादा युवाओं की संलिप्तता देखने को मिल रही है। यह वाकई में हमारी चिंताओं में बेतहाशा इजाफा करने वाली बात है। उल्लेखनीय है कि हमारे देश में जुआ खेलने और सट्टेबाजी को एक अपराध माना गया है। इस बात से किनारा नहीं किया जा सकता कि आजकल देश में आॅनलाइन गेम्स युवा आबादी को सट्टेबाजी और जुआ जैसी बेहद बुरी लत में धकेलने का काम कर रहे हैं। देश में कई राज्यों ने आॅनलाइन गेम्स को बैन करने की मांग भी उठाई है। हालांकि कई राज्यों ने अपने स्तर पर आॅनलाइन गेम्स को प्रतिबंधित भी किया है।

लेकिन पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट से जुड़े कुछ आॅनलाइन गेमिंग ऐप्स प्रचलन में बने हुए हैं। ये सभी ऐप्स सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद इन ऐप्स पर कोई रोक नहीं है। बता दें कि ये ऐप्स लोगों को करोड़ों रुपए तक जीत लेने का दावा करते हैं। बाकायदा बड़े-बड़े विज्ञापन भी जारी किए जाते है, जिसमें दिखाया जाता है कि एक रुपए इंवेस्ट करो और एक करोड़ रुपए तक पाओ। इसके प्रलोभन में युवा वर्ग अधिक आ रहा है। एक शोध से यह जानकारी मिली है कि बीते वर्ष मार्च में देशभर में लगे लॉकडाउन के दौरान इन आॅनलाइन ऐप्स के यूजर्स की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। सट्टेबाजी से जुड़े ऐप्स बड़ा इनाम और बोनस देने का वादा करके लोगों को सीधे-सीधे जुए की लत लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो गैर-कानूनी है।

आश्चर्य की बात यह है कि शहरों की सट्टेबाजी की संस्कृति ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पूरी पैठ बना ली है। बेरोजगार युवकों के लिए एक आसरा या समय काटने का सहारा बना सट्टा उनके परिवारों को बबार्दी की कगार पर खड़ा करता जा रहा है। हकीकत यह भी है कि सट्टेबाजी के चलते आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। इसमें मारपीट व चोरी की घटनाएं बढ़ी है। आज आॅनलाइन गेम्स की लत और इसमें चलने वाली सट्टेबाजी के चलते देशभर से कई लोगों के आत्महत्या किए जाने के प्रकरण भी सामने आते रहे हैं। इसके बावजूद इन ऐप्स पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है। यदि समय रहते सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर सख्ती के साथ शिकंजा नहीं कसा तो देश की युवा आबादी की सट्टेबाजी में संलिप्तता और ज्यादा बढ़ने वाली है। जो किसी भी देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। लिहाजा, सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अरबाज खान के बाद सट्टेबाजी में अब साजिद खान का नाम
मुंबई (एजेंसी)। सलमान खान के भाई अरबाज खान का नाम सामने आने के बाद से आइपीएल में सट्टेबाजी का नया मामला नए-नए मोड़ लेता जा रहा है। इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम के सूत्रों के हवाले से अब साजिद खान का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सट्टेबाजी के रैकेट में पुलिस की गिरफ्त में आए सट्टेबाज सोनू जलान ने ही पहले अरबाज खान का नाम लिया था और अब उसने ही साजिद खान का नाम बताया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनू जलान ने बताया है कि साजिद खान सात साल पहले सट्टेबाजी में शामिल हुआ करते थे। ये अभी स्पष्ट नहीं है कि आईपीएल के जिस मामले में अरबाज का बयान दर्ज हुआ है, उसके साथ साजिद खान का कोई कनेक्शन है या नहीं? इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम के अधिकारियों ने औपचारिक रूप से बताया है कि पुलिस की गिरफ्त में आए सट्टेबाजों ने कई और हस्तियों के नाम बताए हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि साजिद खान का नाम इसी कड़ी में आया है। पुलिस ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया है कि साजिद खान को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा या नहीं।

अधिकारिक तौर पर इस जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी लगातार कहते आ रहे हैं कि वे हर संदिग्ध की जांच करेंगे। खबर लिखे जाने तक साजिद को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बारे में कोई अधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। साजिद खान की पहचान अभिनेता-निर्देशक के रूप में रही है। बतौर निर्देशक उनकी हाउसफुल सीरीज की दो फिल्में बॉक्स आफिस पर हिट हुई थीं। इस सीरीज की तीसरी फिल्म का निर्देशन साजिद ने नहीं किया था। इन दिनों साजिद खान हाउसफुल सीरीज की चौथी कड़ी का निर्देशन करने की तैयारियां कर रहे हैं। रिश्ते में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के भाई साजिद खान क्रिकेट क्रेजी माने जाते हैं।साजिद खान का नाम आने से पहले सट्टेबाजी के इस मामले में दो और दिलचस्प खबरें आ चुकी हैं।

पहली खबर ये है कि अरबाज खान को पुलिस सरकारी गवाह बनाने की योजना बना रही है और दूसरी खबर ये है कि दारा विंदू धारा सिंह का नाम भी आया है। विंदू दारा सिंह को पुलिस २०१३ में पुलिस ने मैच फिक्सिंग के विवाद में गिरफ्तार किया था। पुलिस की ओर से संकेत मिला है कि विंदू को पुलिस इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाएगी। सूत्रों के मुताबिक, अरबाज ने पूछताछ के दौरान कुछ और फिल्मी हस्तियों के नाम लिए हैं, जिनमें से एक नामी निर्माता-निर्देशक और एक बड़े एक्टर का नाम कहा जा रहा है। पुलिस ने किसी और नाम का खुलासा करने से इन्‍कार करते हुए कहा है कि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।

हथीन में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए आरोपी गिरफ्तार
भारत-बांग्लादेश चैम्पीयन ट्रॉफी के सैमीफाइनल के दौरान हुई गिरफ्तारी

हथीन(माथुर)। भारत-बांग्लादेश चैम्पीयन ट्रॉफी के सैमीफाइनल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते हुए सीआईए टीम ने हथीन के गांव खेडली ब्राहमण में स्थित एक मकान पर छापा मारकर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से मैच पर सट्टा में लगाई गई 9500 रुपए की नकदी, व मोबाइल फोन तथा एक एलसीडी व सैटअप बॉक्स भी बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए पलवल के एएसआई अजीत सिंह ईएएसआई अभय सिंह, कांस्टेबल संदीप और सरकारी गाड़ी का चालक कांस्टेबल सुरेन्द्र बराय गश्त पड़ताल क्राइम खेडी गांव के पास थे कि मुखबिर खास ने सूचना दी कि खेड़ी गांव की जोहड़ के पास बने फौजी के मकान में भारत व बंग्लादेश के बीच चल रही चैम्पीयन ट्राफी के सैकेंड सैमीफाइनल के क्रिकेट मैच पर चार युवक मोबाइल द्वारा एलसीडी पर मैच देखकर चल रहे मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। सीआईए टीम ने उक्त चारों युवकों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम वाजिद अली निवासी कोट, आरीफ निवासी हथीन, सलीम निवासी हूंचपुरी, मुस्बर उर्फ मुसरी निवासी भीमसीका बताया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मैच पर सट्टा लगाते चार जने पकड़े
करोड़ों रुपये का मिला हिसाब-किताब

बीकानेर (सच कहूँ न्यूज)। बीकानेर में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2017 के मैचों पर बीकानेर में करोड़ों रुपए के दांव लग रहे हैं। बुधवार देर रात को पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा के निर्देश पर सीओ सिटी किरण गोदारा ने एक मकान में दबिश देकर क्रिकेट बुकी का भांडाफोड़ किया। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर व एक रजिस्टर जब्त किया है, जिसमें करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला है। सीओ (सिटी) किरण गोदारा ने बताया कि डूडी सिपाहियान मोहल्ले में कुदरत अली के घर पर क्रिकेट बुक चलने की सूचना मिली।

इस पर पुलिस अधीक्षक से वारंट लेकर घर पर दबिश दी गई। घर की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में कुदरत अली पुत्र फकरुदीन, वसीम पुत्र मोहम्मद सदीक, मुकदर अली चौहान पुत्र सिकंदर अली एवं कमर खान पुत्र रशीद खान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2017 के तहत इंग्लैंड व पाकिस्तान के बीच चल रहे सेमीफाइनल मुकाबले पर सट्टा लगा रहे थे। इनके पास से लैपटॉप, केलकुलेटर, 20 मोबाइल, चार्जर, बुकी लाइन की पेटी सहित रजिस्टर मिला है। कार्रवाई करने वाली टीम में चालक श्रीराम, गनमैन सुरेन्द्र, कांस्टेबल, योगेन्द्र, कुलदीप, सोनू शर्मा, शिवराज आदि शामिल थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।