tiranga - Sach Kahoon Hindi

खरखौदा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक बड़ौली ने किया ध्वजरोहण
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। 77वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के उपलक्ष्य में जागृति स्थल में उपमण्डल स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक एवं मोहनलाल बड़ौली ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने जागृति स्थल पर शहीदों को श्रद्घांजलि देते हुए वीर शहीदों की शहादत को नमन किया। Kharkhoda News

विधायक ने कहा कि आज देश की 76वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण करते हुए वे गर्व एवं हर्ष का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं देश की सीमाओं पर मुश्किल हालातों के बीच मुस्तैदी से तैनात वीर जवानों को भी स्वतंत्रता दिवस की विशेष तौर पर बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी के लिए खुशी का दिन है। आज हर गली, हर मोहल्ले में तिरंगा है। हर घर-हर दफ्तर में तिरंगा है। हर वाहन, हर हाथ में तिरंगा है। पूरा देश तिरंगे के रंगों में रंगा है। पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है।

विधायक ने कहा कि इस दिन के लिए मां भारती के न जाने कितने ही सपूतों ने अपना सबकुछ बलिदान कर दिया। इसी दिन के लिए असंख्य देशभक्तों ने कष्ट झेले और यातनाएं सही। उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासी पिछले दो साल से हम सब ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे थे। इस महोत्सव के समापन पर के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान शुरू किया है। 9 अगस्त को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर शुरू किए गए, इस अभियान में देश के हर नागरिक को जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। आज पूरा देश इस अभियान के तहत देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। Kharkhoda News

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृतव में हरियाणा सरकार ने सैनिक व अर्ध-सैनिकों के कल्याण के लिए ‘सैनिक व अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग‘ का गठन किया। इसके साथ ही युद्ध के दौरान शहीद हुए सेना व अर्ध-सैनिक बलों के जवानों की अनुग्रह राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपए की गई है। आईईडीब्लास्ट के दौरान शहीद होने पर भी अनुग्रह राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपए की गई है। अब तक शहीदों के 367 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि आज देश में चलाए गए मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव में शिलाफलकों(गौरव पट्टï) का निर्माण किया जा रहा है, जिसपर वीरों के नाम अंकित किए जा रहे हैं। इस मौके पर सरकार में चेयरमैन पवन, चेयरपर्सन मोनिका दहिया, एसडीएम डॉ० अनमोल, बीडीपीओ दीपिका शर्मा, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, , प्रीतम खोखर, , ब्लॉक समिति के चेयरमैन सितेन्द्र दहिया, राजबीर दहिया, अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

वीरांगनाओं व शहीदों के आश्रितों को किया गया सम्मानित | Kharkhoda News

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि विधायक मोहनलाल बड़ौली ने युद्ध वीरांगनाओं और शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया। जिनमें गांव छिनौली से राजबीर, गांव खाण्डा से कुन्दन लाल के परिवार के लोगों, गांव खाण्डा से चान्द कौर, गांव सिसाना से नान्हटी देवी, गांव रोहणा से हरदेई व सरोज, गांव थाना खुर्द से सुखदेई, गांव गोरड से हरदेई, राजेन्द्र कुमार, गांव रोहणा से राम निवास व ओमप्रकाश, गांव थाना खुर्द से सुंदर लाल, गांव रिढाऊ से भतेरी देवी, गांव थाना से गीता, गांव रोहणा से सुशीला व मीना, गांव पिपली से फुलवती, गांव मटिण्डू से अशोक दहिया, गांव थाना कलां से संतोष व सुरेश बाला तथा गांव मण्डौरा से कप्तान शामिल थे। इसके अलावा मुख्यातिथि ने गांव मटिण्डू निवासी पर्वतारोही स्व0 नितीश दहिया के पिता राजबीर दहिया को भी सम्मानित किया।

सांस्कृति कार्यक्रमों की टीमें

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राजकीय कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल खरखौदा की टीम ने डंबल तथा स्टैडिंग मास पीटी, राजकीय कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल सिसाना की लड़कियों ने हरियाणवी नृत्य, प्रताप स्कूल खरखौदा की सांस्कृति टीम ने देशभक्ति हरियाणवी नृत्य, कल्पना चावला विद्यापीठ खरखौदा की टीम ने पगडी संभाल जट्टा पर देशभक्ति नृत्य, शंभूदयाल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल खाण्डी की टीम ने हरियाणा नृत्य, एमडी शिक्षा सदन पिपली की टीम ने हर घर तिरंगा लहराएंगे पर देशभक्ति नृत्य तथा राजकीय कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल खरखौदा की टीम ने स्वर्ण जयंती हरियाणे की गाने पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।

कल्पना चावला विद्यापीठ खरखौदा की टीम ने मिक्स सोंग, बिरला एकेडमी खरखौदा की टीम ने देशभक्ति नृत्य, राजकीय कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल सिसाना की टीम ने हरियाणवी नृत्य तथा प्रताप स्कूल खरखौदा की छात्रा यशिका ने पर्वतारोही स्व0 नितीश दहिया के जीवन पर अपनी प्रस्तुति दी।

प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले अधिकारी व कर्मचारी | Kharkhoda News

विधायक ने उत्कृष्ठï कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मनित किया। कृषि विभाग से सुपरवाईजर मंजूबाला, राजकीय आटीआई फरमाणा से प्रशिक्षक दीपक राणा व नरेन्द्र, स्वास्थ्य विभाग से एमपीएचडब्ल्यू अवर्नी तीर्थ, ड्राईवर सुभाष, पीडब्ल्यूडी विभाग से वर्क सुपरवाईजर सतीश कुमार, पटवारी दीपक व संदीप धनखड़, शिक्षा विभाग से बीआरसी खरखौदा नवीन कुमार, राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल रोहट से आईओएलएम विरेन्द्र दहिया व राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल खाण्डा से संस्कृत अध्यापक ललित, कन्या कॉलेज खरखौदा से माली रणबीर व खेलों इंडिया

यूनिवर्सिटी गेम में स्वर्ण पदक विजेता यशिका, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाईजर सुदेश, स्वीपर सुनीता, बीडीपीओ कार्यालय से एसईपीओ जोगिन्द्र व एबीपीओ सीमा मलिक, थाना खरखौदा से एएसआई रेखा, एएसआई वीरपाल, हेड कांस्टेबल संदीप व सिपाही श्यामबीर, मार्केट कमेटी से डीईओ विद्यानंद व सेवादार मनीष, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से निरीक्षक प्रवेश, नगरपालिका खरखौदा से पालिका अभियंता अनील कुमार व सफाई कर्मचारी सतीश, बिजली विभाग से लाईनमैन राजपाल व अनिल, वन विभाग से माली पद पर कार्यरत प्रवीण, सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:– क्या है विटामिन पी, जानें Vitamin P हमारे शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों है?

फुल ड्रैस रिहर्सल में दिखा ‘देशभक्ति’ का जज्बा
स्वतंत्रता दिवस: राजा भलिन्द्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में करवाए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर तैयारियां मुकम्मल: डीसी

डिप्टी कमिशनर ने जिलावासियों को समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने की की अपील

सीएम भगवंत मान पटियाला में फहराएंगे तिरंगा | Patiala News

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। देश के आजादी दिवस के शुभ अवसर पर पटियाला के राजा भलिन्द्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स (पोलो ग्राऊंड) में करवाए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान राष्टÑीय झंडा फहराने की रसम अदा करेंगे। उपरोक्त जानकारी पटियाला के डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने रविवार को यहां एसएसपी वरुन शर्मा के साथ इस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल का जायजा लेने उपरांत दी। Patiala News

उन्होंने बताया कि सीएम भगवंत मान 15 अगस्त के समारोह मौके राष्ट्रीय झंडा फहराने उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे और पंजाबियों के नाम अपना संदेश देंगे और इस उपरांत शानदार मार्च पास्ट से सलामी भी लेंगे। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि इस परेड में आईटीबीपी की एक टुकड़ी, पंजाब पुलिस रिकरूटमैंट ट्रेनिंग सैंटर की दो टुकड़ियां, पंजाब पुलिस महिला विंग की 5 टुकड़ियों सहित जिला पुलिस पटियाला की एक टुकड़ी, हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब होम गार्डज की एक-एक टुकड़ी हिस्सा लेगी। Patiala News

उन्होंने बताया कि चौथी पंजाब एनसीसी लड़कियां बटालियन, 5वीं पंजाब एनसीसी, थ्री पंजाब एयर विंग सहित रेडक्रॉस सेंट जोन एम्बूलैंस, भारत स्काऊटस व भारत गर्ल्स गाईड और पीएपी जालंधर का पाईप बैंड और ब्रास बैंड की दो टुकड़ियों के बैंड शामिल होंगे और परेड का नेतृत्व परेड कमांडर एसीपी लुधियाना जसरूप कौर बाठ और सहायक कमांडर डीएसपी सुलतानपुर बब्बनदीप सिंह लुबाना करेंगे। साक्षी साहनी ने कहा कि समारोह दौरान विभिन्न गतिविधियां भी करवाई जाएंगी, जिसमें सीएम की योगशाला, पीपीएस नाभा स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा घुड़सवारों के करतब, खेडां वतन पंजाब दियां, पंजाबी यूनीवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा गतका व स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।

इन स्कूलों कॉलेजों के बच्चे देंगे प्रस्तुतियां | Patiala News

उन्होंने बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरकारी गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल पुरानी पुलिस लाईन, विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सरकारी गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल न्यू पावर हाऊस कॉलोनी, सरकारी स्कूल आॅफ ऐमीनैंस फीलखाना, सरकारी मल्टीपर्पज गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल माडल टाऊन, सरकारी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सिविल लाईनज, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल त्रिपड़ी और सरकारी स्मार्ट स्कूल डकाला के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे व वानी इंटेग्रेटिड स्कूल फॉर हियरिंग इम्पेयर्ड, पटियाला स्कूल फार द् डैफ सैफदीपुर और पटियाला एसो. आॅफ डैफ की टीम द्वारा गुबारे छोड़े जाएंगे, जबकि सरकारी महेन्द्रा कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों व स्कूलों के विद्यार्थी भांंगड़ा पेश करेंगे व सरकारी कॉलेज लड़कियों सहित अन्य कॉलेजों की लड़कियां लोक नाच गिद्धे की पस्तुति देंगी।

डीसी ने बताया कि सीएम मान आजादी घुलाटियों को विशेष तौर पर सम्मानित करेंगे व विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके बाढ़ के चलते खराब हुुई फसलों की गिरदावरी के बाद मुआवजे के चैक प्रदान किए जाएंगे व राज्य स्तरीय प्रशंसा पत्र भी बांटे जाएंगे व सीएम मान पुलिस मैडल प्रदान करेंगे। इसके अलावा परेड कमांडर, परेड, स्कूली बच्चें, गिद्धा टीम, भंगड़ा टीम को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के आखिर में राष्टÑ गान होगा। Patiala News

यह भी पढ़ें:– गूगल श्रीदेवी की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी बनाया खूबसूरत डूडल

नौनिहालों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा, भारत माता की जय के लगाए जयकारे
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल, कामी में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के उपलक्ष्य में शनिवार को नौनिहालों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। रंग बिरंगे ड्रेस पहने बच्चे अपने हाथ में तिरंगे लेकर ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह जैसे देशभक्तों की वेशभूषा धारण कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, स्कूल की प्राचार्या हिमानी नैन व डायरेक्टर डा.स्वीटी नैन ने नौनिहालों की प्रस्तुति को सराहा और उनकी हौसलाफजाई की। Kharkhoda News

चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बच्चों व स्टाफ सदस्यों को जागरूक किया। डॉ.विजयपाल नैन ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त, 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। हमें उन अमर शहीदों की कुर्बानी को भूलना नहीं चाहिए जिन की बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति लोगों में भारी उत्साह है।देश की आन- बान-शान और स्वाभिमान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को पूरे देश में लहराया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर पूरे देश में लोग राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को पूर्ण सम्मान के साथ अपने गांव और घरों में फहरा रहें है । उन्होंने बच्चों व स्टाफ सदस्यों का आह्वान किया कि वे भी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें । डायरेक्टर डा.स्वीटी नैन ने बताया कि स्कूल में आयोजित समारोह में बच्चों ने देश भक्ति गीत, कविता पाठ, नृत्य, नाटिका समेत कई प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगे पकड़ कर चेहरों पर तिरंगा बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर उप प्राचार्य वरुण सिंह ,अध्यापिका सोनिया, सोनू, नीलम, रविता, रुपाली, कुसुम, मंजू, ममता, मुनेत, गौरव, अंजू बाला आदि अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– कैराना सीएचसी पर 20 ‘योद्धाओं’ ने किया रक्तदान

बिरला स्कूल के छात्र ने निकाली तिरंगा यात्रा
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। रोहतक मार्ग पर स्थित बिरला स्कूल के छात्रों ने शहर में तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली । 15 अगस्त को धूमधाम से मनाने की तैयारी हर सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में बड़े जोर जोर शोर से चल रही है ।इसमें केवल छात्र ही नहीं बल्कि स्कूल का पूरा स्टाफ अपना सहयोग दे रहा है। बिरला स्कूल के छात्रों ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर रोहतक रोड से शुरू कर सोनीपत बायपास तक तिरंगा यात्रा निकाली। Kharkhoda News

भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों को एक बार बच्चों ने फिर से जीवंत कर दिया। स्कूल के बच्चों ने हर घर तिरंगा लहराने का संदेश जहां नगर वासियों को दिया । केवल छात्र ही नहीं बल्कि बिरला स्कूल के अध्यापक भी इस समूह यात्रा में पीछे नहीं थे। निदेशक प्रवीण डागर के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई उन्होंने बच्चों को बताया कि यह दिन भारत के इतिहास में अविस्मरणीय दिन है हमें अपने स्वतंत्रता का पूर्णत सम्मान करना चाहिए।

प्राचार्य दिनेश शर्मा ने भी स्कूल प्रांगण में भारत माता की जय किनारो में बच्चों का सहयोग देकर उनका पूर्णतया हौसला बढ़ाया उन्होंने बच्चों को कहा कि यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम हर व्यक्ति को आजादी के प्रति जागरूक करें। स्कूल के छात्रों में अपनी आजादी के प्रति इतना उत्साह और जोश था की आने जाने वाले सभी राहगीर उन्हें अचंभित और विस्मित दृष्टि से देख रहे थे। अध्यापिका सुशीला सोनिया रितु बिना अंजू तथा गीता भी इस अवसर पर बच्चों के साथ मौजूद रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: देश के 50 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे जन औषधि केंद्र

मेरा देश, मेरा तिरंगा, मेरा किसान और मजदूर मेरी शान, इन्हे झुकने नहीं देंगे: बिजेंद्र सिंह
भाकियू ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ निकाली ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 11 सूत्रीय  ज्ञापन | Ghaziabad News

किसानों के साथ न्याय करे सरकार : जयकुमार मालिक

किसानों ने 11 सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से रखी मुख्य मांग; पवन चौधरी

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू)के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में,  राष्ट्रीय आवाहन पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली गई। मेरठ रोड (एन एच -58) पर दुहाई स्थित ईस्टर्न  पेरिफरल के पुल के नीचे एकत्र होकर किसानों ने सैकड़ों  ट्रैक्टर पर देश की शान तिरंगा लगाकर, भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। भाकियू की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा दुहाई गांव स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल के पुल के नीचे से आरंभ होकर मेरठ रोड (एन एच 58) होते हुए राजनगर एक्सटेंशन चौराहा से हापुड़ चुंगी होते हुए, जिला मुख्यालय पर सम्पन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी 11 सूत्रीय  समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर  एडीएम  को  मुख्यमंत्री योगी  के नाम  ज्ञापन  सौंपा  बिजेंद्र सिंह ने कहा कि मेरा देश, मेरा तिरंगा,मेरा किसान और मजदूर मेरी शान है। संगठन इन्हे कभी झुकने नहीं देगा। जयकुमार मालिक ने कहा कि सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा करें और बाढ़ से पीड़ित और आवारा पशुओं से किसान की फसलों की रक्षा कर, इनके साथ न्याय करे। जिला कोषाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष रजापुर पवन चौधरी ने बताया की मुख्यमंत्री योगी के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से किसानों  की मुख्य मांग रखी गई है। Ghaziabad News

1 उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों से सिंचाई की मुफ्त बिजली का वायदा किया जिसकी घोषणा बजट पेश करते हुए भी की गयी, लेकिन अभी तक किसानों को सिंचाई की मुफ्त बिजली उपलब्ध नहीं करायी गयी। Ghaziabad News

2- प्रदेश सरकार निजी नलकूपों से मीटर लगवाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोके और पूर्व में निजी नलकूप का कनेक्शन लेने पर 300 मीटर विद्युत लाइन विभाग की ओर से किसान को मिलती थी। उसे दोबारा से लागू किया जाए।

3- पिछले चार वर्षों में मात्र 25 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाकर किसानों को और गरीब बनाने का काम किया गया। गन्ने की खेती पर बढ़ते हुए खर्च को देखते हुए प्रदेश सरकार 500 रूपये प्रति कुन्तल गन्ने का भाव घोषित करें। गन्ने के भुगतान की डिजीटल व्यवस्था हो।

4- प्रदेश की कई चीनी मिलों पर आज भी करोड़ों रूपये का गन्ना भुगतान बाकी है जिसे लेकर किसान मिल परिसर में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए।

5- प्रदेश में सबसे विकराल समस्या किसानों के सामने छुट्टा पशुओं को लेकर है। सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी परती की जमीनों पर पशुशालाएं बनाएं ताकि किसानों को खेती के अलावा जान-माल की सुरक्षा भी हो

सके।

6- एमएसपी गारंटी कानून बनाने के मामले में केंद्र सरकार पहल करें और कानून को अमलीजामा पहनाया जाए। देश में अलग से एक किसान आयोग का गठन किया जाए। फसलों के उचित लाभकारी मूल्य के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट और ब 2550 के फार्मूले को लागू किया जाए। Ghaziabad News

7- एनजीटी के नियमों में किसानों के लिए ढील देने का काम किया जाए। कृषि में काम आने वाले यंत्रों व

साधनों को लेकर विशेष योजना के अंतर्गत समय सीमा में छूट देने का प्रावधान किया जाए और कृषि में उपयोग होनेवाले यंत्रों व वस्तुओं को जीएसटी मुक्त किया जाए।

8-  फसलों की बुवाई के समय उर्वरक केन्द्रों पर पूर्ण मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। जिससे किसानों को असुविधा का सामना न करना पड़े विकसित देशों की तरह खाद-बीज व कीटनाशक के क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में किसानों के नाम पर उद्योगों को दी जा रही सब्सिडी सीधे किसानों को दी जाए।

9-  देश में भूमि अधिग्रहण की नीति को किसानों के अनुकूल बनाया जाए। गांवों के उजड़ने की कीमत पर उन सभी ग्रामीणों के उत्थान के लिए विशेष योजना बनाएं, साथ ही बाजार भाव से जमीनों के मुआवजे के भुगतान की व्यवस्था की जाए।

10- लखीमपुर कांड के दोषी को कड़ी सजा दी जाए और मंत्री को बर्खास्त किया जाए। इसके अलावा किसानों से संबंधित मुकदमों का समय सीमा के भीतर निस्तारण करने की व्यवस्था की जाए।

11-  देश व प्रदेश में सूखे व बाढ़ की चपेट में आए जनपदों का मैदानी सर्वे किया जाए और किसानों की नष्ट हुई

फसलों का तत्काल प्रभाव से मुआवजा दिया जाए।

ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में  यह रहे मौजूद | Ghaziabad News

गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, जिला प्रभारी जय कुमार मालिक, कोषाध्यक्ष पावन चौधरी(दुहाई), युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राहुल सुराना,महिला विंग की जिलाध्यक्ष ममता चौधरी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह, मोदीनगर तहसील अध्यक्ष वेदपाल मुखिया और उनकी टीम, पप्पी नेहरा, संजय प्रधान, मनबीर प्रधान, आरिफ पंवार, वीरेंद्र त्यागी, संजीव, हरपाल, नरेश यादव, नेपाल, राजेंद्र सिंह, हर्षवर्धन त्यागी, रामावतार त्यागी,

कुलदीप त्यागी, संजय पलोता, युवा जिला सचिव सचिन तेवतिया, अभिषेक सिंह, सतेंद्र तेवतिया, महेंद्र  सिंह, डॉ महताब अली, फारूक प्रधान, यशवीर सिंह, चंद्रपाल पहलवान, चौधरी अजीत सिंह, पिंटू चौधरी (भोजपुर) और उनकी टीम, कुशलवीर, सतेंद्र त्यागी, मुस्तफा चौधरी, युवा महानगर अध्यक्ष विनीत चौधरी, महानगर सुधीर चौधरी,प्रशांत कुमार आदि सैकड़ों भाकियू पदाधिकारी और किसान ट्रैक्टर तिरंगा रैली में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले तस्कर के ठिकाने पर पुलिस का छापा

भाजपा 13 को अम्बाला में निकालेगी तिरंगा यात्रा: विज
स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बैठक का आयोजन

गृह मंत्री अनिल विज ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक | Anil Vij

अम्बाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि तिरंगा यात्रा पूरी ताकत के साथ नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क से प्रात: 11:30 बजे निकाली जाएगी। उन्होंने यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान, विजेंद्र चौहान के अलावा भाजपा नेता ललित चौधरी, जसबीर जस्सी, बब्बू सोनी, बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, अनिल चौहान, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव, सुरेंद्र तिवारी व अजय बवेजा के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये होगा तिरंगा यात्रा का रूट | Anil Vij

यात्रा सुभाष पार्क से प्रारंभ होकर आउटर लार्जर रोड से लक्ष्मण हलवाई चौक, कबाड़ी बाजार चौक, निकलसन रोड, सदर बाजार चौक से होती हुई चौडा बाजार, सब्जी मंडी चौक, हिल रोड से दीपक बुक डिपो चौक, निकलसन रोड, सदर बाजार चौक, विजय रतन चौक, राय मार्केट होते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न होगी।

कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर पार्टी का हुआ विस्तार: विज | Anil Vij

गृह मंत्री अनिल विज ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर आज उन राज्यों में हमारा नाम है, जहां पहले हमारा नाम नहीं होता था। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अगले पांच वर्षों में विश्व की तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में लाना चाहते हैं। वह 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना चाहते है।

क्षेत्रीय यात्रा निकाल सुभाष पार्क पहुंचेंगे कार्यकर्ता

तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने से पहले अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्रीय यात्रा निकालते हुए मुख्य आयोजन स्थल सुभाष पार्क में एकत्रित होंगे। एकता विहार एवं आसपास कालोनियों के निवासी एकता विहार में एकत्रित होकर तिरंगा लेते हुए सुभाष पार्क तक आएंगे। महेशनगर की अलग-अलग कालोनियों, बोह, बब्याल, रामगढ़ माजरा व आसपास क्षेत्र के कार्यकर्ता बब्याल में एकत्रित होकर यात्रा निकालते हुए सुभाष पार्क तक आएंगे। रेलवे कालोनी, पीएनटी, दुधला गुलाब मंडी, चंद्रपुरी, सुंदर नगर, शिवाला मंडी के सभी पीएनटी कॉलोनी से इकट्ठा होकर कार्यकर्ता सुभाष पार्क आएंगे।

शहीदों व वीरांगनाओं की याद में तिरंगा यात्रा कल | Panchkula News

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंचकूला विधानसभा की तिरंगा यात्रा शनिवार 12 अगस्त को निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इस अवसर पर पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महामंत्री एवं यात्रा के संयोजक वारिंद्र राणा, जिला मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अक्षर पाल चौधरी के साथ मंडल अध्यक्ष गौतम राणा भी उपस्थित रहे।

गुप्ता ने कहा जैसा कि हम सभी को विदित है कि स्वतंत्र भारत के अमृत महोत्सव यानि आजादी के 75 साल और इस बार के 15 अगस्त 2023 को हम देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ और 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। इस पावन उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि तिरंगे के मान- सम्मान व मातृभूमि की अनुपम शान हेतु कुछ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसी कड़ी में पूरे देश में तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) के मद्देनजर पंचकूला में भी देश की खातिर शहीदों-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन पंचकूला में कल शनिवार 12 अगस्त को सायं पूर्व 5:00 बजे होने जा रहा है। यह तिरंगा यात्रा शाहिद संदीप सागर चौंक से शुरू होकर शाहिद संदीप साँकला चौंक तक जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने से पूर्व जो हमारे शहीद हुए हैं, उन शहीदों के परिवारों का सम्मान की किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– 77.8 किलो हैरोइन बरामद करने वाली काउंटर इंटैलीजैंस टीम सम्मानित