weapons - Sach Kahoon Hindi

भीलवाड़ा में हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार
भीलवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान की भीलवाड़ा कोतवाली पुलिस ने हथियार सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस उप निरीक्षक रसीद खां ने बताया कि पुलिस ने युवक से देशी पिस्तौल बरामद की है और उससे इस संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति समेलिया फाटक के पास देशी पिस्टल बेचने की फिराक में है। आरोपी मूलतया पंडेर थाना क्षेत्र के बिहाड़ा का रहने वाला बुद्विप्रकाश (27) जो हाल में बाबाधाम रोड़ चपरासी कालोनी निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह पिस्टल आरके कोलोनी से दो लोगों से 40 हजार रुपये में दो साल पहले खरीदना दी थी। इस पर पुलिस ने इन दोनों को भी नामजद कर लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पटियाला : लूटपाट गिरोह के 6 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों ने पटियाला शहर के रास्तों पर 40 के करीब लूटपाट की वारदातों को दिया अंजाम | Crime

आरोपियों से गहराई से की जा रही पूछताछ और भी खुलासे होने की संभावना

पटियाला में जुर्म करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा : एसएसपी

पटियाला(सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला शहर में पिछले कुछ दिनों से रास्तों में लोगों को रोककर जख़्मी करने के बाद लूटपाट (Crime)  कर सनसनी पैदा करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पटियाला पुलिस ने गिरफ़्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इनसे एक कृपाण, दो छुरे, एक पिस्तौल देसी 315 बोर सहित 2 कारतूस व वारदातों में इस्तेमाल किया गया एक मोटरसायल हीरो होंडा स्पलैंडर और एक ऐक्टिवा भी बरामद हुई है। इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पिछले समय दौरान पटियाला शहर और आसपास के क्षेत्रों में रात के समय हो रही लूटपाट की वारदातों को ट्रेस करने के लिए एक मुहिम चलाई गई, जिसमें पटियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है और रात के समय तेजधार हथियारों के साथ राहगीरों पर हमला कर कर लूटने वाले गिरोह के छह सदस्य पुलिस गिरफ़्त में आ गए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से रात के समय सब्जी मंडी सनौर रोड, बड़ी नदी बन्ना रोड, डीसी डब्ल्यू रोड, घलोड़ी गेट मड़ियां रोड पर सुबह समय रिक्शा, रेहड़ी और सब्जी वाले व्यापारियों, देर रात काम कर आने वाले वेटरों व आम राहगीरों पर घातक हथियारों के साथ हमला कर उनको जख़्मी करने के बाद नगदी व अन्य सामान की लूटपाट करने की वारदातें हो रही थीं। जिस संबंधी कप्तान पुलिस इन्वैस्टीगेशन हरमीत सिंह हुन्दल और उप कप्तान पुलिस इन्वैस्टीगेशन कृष्ण पांथे की निगरानी में सीआईए स्टाफ पटियाला के इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिन्दर सिंह की ओर से रात की गश्त व नाकाबंदी में विस्तार किया गया था।

गिरफ्तार किए सभी आरोपियों की आयु 20 साल से कम|Crime

उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को सीआईए स्टाफ पटियाला की पुलिस पार्टी की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर चलाई गई स्पैशल मुहिम के अंतर्गत जसनदीप सिंह उर्फ रौणक पुत्र तेजिन्दरपाल सिंह निवासी रत्न नगर पटियाला, परमवीर सिंह उर्फ प्रतीक पुत्र चरनजीत सिंह निवासी विकास नगर पटियाला, अभिषेक कुमार उर्फ हनी ढींडसा पुत्र राज कुमार निवासी विकास नगर पटियाला और आकाशदीप शर्मा उर्फ काशी पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी आनंद नगर -बी पटियाला को थाना सनौर में गिरफ़्तार किया गया और इस गिरोह के दो और सदस्यों सुखवीर सिंह उर्फ बोबी पुत्र करन सिंह निवासी मकान 100 गली नंबर 4 दीप नगर, पटियाला और अर्शदीप सिंह उर्फ सोनी पुत्र सन्दीप अरोड़ा निवासी दीप नगर पटियाला को थाना कोतवाली पटियाला में गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी सदस्यों की उम्र 20 साल से कम है।

अन्य फरार साथियों को भी जल्द किया जाएगा गिरफ्तार | Crime

एसएसपी ने बताया कि इनके अन्य तीन साथियों युवराज सिंह उर्फ अजय, मलकीत सिंह और अर्जुन सिंह को भी जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इस गिरोह की ओर से 40 के करीब पटियाला शहर के अलग -अलग क्षेत्रों जिनमें झील रोड, सरहन्द रोड, अनाज मंडी सरहन्द रोड, अरबन अस्टेट, सनौर रोड बड़ी नदी, डीसी डब्ल्यू रोड, 22 नंबर फाटक, बड़ी नदी से सनौर रोड, भुपिन्दरा प्लाजा सरहन्द रोड और फैक्ट्री एरिया में लूटपाट की वारदातों को कबूला गया है।

उन्होंने बताया कि इन 10 वारदातों में चाकू छुरा या कृपानों के साथ हमला कर व्यक्तियों को जख़्मी भी किया है जो इस संबंधित थाना कोतवाली पटियाला, लाहौरी गेट, त्रिपड़ी, अरबन अस्टेट आदि में मामले भी दर्ज हैं। उन्होंने बताया की उक्त गिरफ़्तार किए व्यक्तियों से पूछताछ जारी है, जिनको अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर और गहराई के साथ पूछताछ की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चीनी जल वर्चस्व एवं जल हथियार की चुनौती एवं समाधान
भारतीय सीमा में चीन द्वारा लगातार घुसपैठ की खबरों के बीच तिब्बत के रास्ते भारत में बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी का पानी रोक दिया गया है। इसके पीछे चीन का हाथ होने की बात सामने आई है। पानी रूकने की वजह से अरूणाचल प्रदेश के तूतिंग, यिंगकियोंग और पासीघाट इलाके में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। साथ ही अरूणाचल के जंगल और जलीय पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। गौरतलब है कि चीन ने तिब्बत में बहने वाली यारलुंग सांगपो नदी का पानी रोक दिया है।

ये नदी जब अरुणाचलप्रदेश में प्रवेश करती है, तो इसे सियांग के नाम से पुकारा जाता है। आगे चलकर असम में ये ब्रह्यपुत्र के नाम से पहचानी जाती है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार इस नदी के मिलिन सेक्शन में भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से ब्रह्यपुत्र की मुख्यधारा प्रभावित हुई है। लेकिन कूटनीतिक विशेषज्ञ इसे प्राकृतिक घटना नहीं मानते,अपितु यह चीन की जल कूटनीति का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि चीन ने कृत्रिम भूस्खलन कर ब्रह्यपुत्र नदी के बीच में एक झील का निर्माण कर दिया है, जिसमें पानी के स्तर में 40 मीटर की वृद्धि हुई है।

यह झील भी अब भारत के लिए खतरा बनी हुई है। जब इस ब्लॉकेज को साफ किया जाएगा तो नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि से तबाही भी आ सकती है। जून 2000 में कुछ ऐसा ही हुआ था,जब ब्रह्यपुत्र नदी में चीन की तरफ से अचानक पानी छोड़ने की वजह से अरुणाचल प्रदेश में काफी नुकसान हुआ था।

वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में पानी एक महत्वपूर्ण संसाधन हो गया है, और यह संघर्ष का कारण बन सकता है। चीन ने जलसंसाधनों को भी आक्रामक विस्तारवाद का न केवल हिस्सा बना दिया है, अपितु जल संसाधनों को भी हथियार के रुप में प्रयोग करने की तैयारी की है। इस तरह अब ‘जल संसाधन ‘का ‘जल हथियार’ के रुप में प्रयोग करने की चीनी मंशा की संभावनाएँ व्यक्त की जा रही है।

इस समय चीन तिब्बत में विशाल जल संसाधन पर कब्जा किये हुए है और भारत में बहने वाली बहने वाली नदियों का स्रोत भी वही जल संसाधन है। भारत के उत्तर पूर्व में बहने वाली ब्रह्मपुत्र जलशक्ति का एक बड़ा स्रोत है और पनबिजली पैदा करने के लिए तथा अपने शुष्क उत्तरी क्षेत्र की तरफ बहाव मोड़ने के लिए चीन की इस पर नजर है। इस हालात ने भारत में चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि भारत एक निम्न नदी तटीय देश है। इसके अलावा,पर्यावरण क्षरण तथा पानी की घटती मात्रा भारतीय नीति निमार्ताओं के समक्ष चुनौती है। बता दें कि साल की शुरूआत में भी सियांग और ब्रह्यपुत्र नदी में चीन की तरफ से भारी गंदगी और बाँधों के मलबों को फैला दिया गया था।

बाद में चीन ने इसका कारण भी यारलुंग सांगपो में आए भूकंप के मलबे को बताया था। भारतीय देहरादून वाडिया संस्थान के वैज्ञानिकों का मानना है कि चीन के पास पानी की इतनी शक्ति है कि अगर भारत ने उसपर नजर नहीं रखी तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। देहरादून वाडिया संस्थान के वैज्ञानिक संतोष राय के अनुसार अगर चीन घाघरा,गंडक और ब्रह्यपुत्र जैसी नदियों का पानी रोककर अचानक छोड़ता है भारत के लिए हालत बेहद खतरनाक हो जाएंगे। इस संदर्भ में हाल ही में भारत और चीन के बीच यारलुंग सांगपो नदी के पानी का डेटा साझा करने का करार हुआ था। लेकिन चीन इस समझौते का सही ढंग से पालन करता हुआ नहीं दिख रहा है।

चीन जल का प्रयोग संसाधन के रुप में तो कर ही रहा है, वहीं पानी का प्रयोग जल हथियार के रुप में भी कर सकता है। वैज्ञानिकों ने कई बार ब्रह्मपुत्र के जल बहाव में कई वर्ष पुराने पानी को पाया है, जो बांध का जमा हुआ पानी होता है। इससे चीन के खतरनाक इरादों को समझा जा सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार चीन पानी रोककर छोड़ता है तो असम बंगाल बांगलादेश और मेघालय को डुबा सकता है।

पानी पर जोर देने वाले देश चीन के पास प्रति व्यक्ति पानी की हिस्सेदारी केवल 2093 क्यूबिक मीटर है तथा 2013 में चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने घोषणा कर दी कि विगत 60 सालों में 23,000 नदियाँ देश से लुप्त हो चुकी हैं। चूँकि ज्यादातर जल संसाधनों पर चीन का कब्जा है और भारत निम्न नदी तटीय देश है। भारत और चीन दोनों की बढ़ती जनसंख्या के लिए संसाधनों एवं बुनियादी वस्तुओं की बढ़ती माँग से संभावना व्यक्त की जाती है कि पानी की माँग भी बढ़ेगी।

चीन का किसी भी जल समझौते में प्रवेश करने से लगातार इंकार ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध को लेकर अहम टकराहट को बल दिया है। दुनिया के कुछ शुष्क क्षेत्रों के साथ एक आर्थिक शक्तिगृह के रुप में चीन भी एक प्यासा देश है। 1.3 अरब जनसंख्या के साथ चीन दुनिया का सबसे आबादी वाला देश है। चीन में अप्रत्याशित रुप में प्रदूषित नदियों की संख्या में वृद्धि हो रही है, ऐसे में चीन के लिए पानी बेहद महत्वपूर्ण संसाधन है। तिब्बत का क्षेत्रफल लगभग 470,000 वर्ग किमी है और इस पर चीन ने 1950 में ही कब्जा जमा लिया था।

तिब्बत का यह पठार सही मायने में पानी का विशाल भंडार है और उपमहाद्वीप में ज्यादातर नदियों का उद्गमस्थल भी है। विशेषज्ञों के अनुसार चीन के पास जितना पानी है, उससे 40,000 गुना पानी तिब्बत के पास है। ज्यादातर नदियों का उद्गम तिब्बत से होने के कारण इस पर चीन का एकाधिकार है, ये नदियाँ निम्न तटीय देशों से होकर बहती हैं और आने वाले वर्षों में भारत ,बांग्लादेश तथा म्यांमार जैसे देशों की कठिनाइयाँ बढ़ सकती हैं। चीन ने दुर्भाग्यवश अपने इन पड़ोसियों की चिंताओं की अवहेलना की है। भारत तिब्बत से निकलने वाली नदियों पर बहुत हद तक निर्भर है, जिनका कुल बहाव प्रतिवर्ष 627 क्यूबिक किलोमीटर है और जो भारत के कुल नदी जल संसाधन का 34 प्रतिशत है।

राहुल लाल

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

मानवीय योजनाओं की बजाए विकसित देशों का हथियार बनाने पर जोर
मेरिका व रूस सहित विश्व के कुछ अन्य देश हथियारों की फैक्ट्री बन चुके हैं

भले युद्ध व आतंकवाद से लड़ने के लिए हथियार जरूरी हैं लेकिन विकसित देशों के लिए जब हथियार आय का स्त्रोत बन जाएं तो विकासशील व गरीब देशों के लिए नई मुश्किलें पैदा हो जाती हैं। अमेरिका व रूस सहित विश्व के कुछ अन्य देश हथियारों की फैक्ट्री बन चुके हैं जिनकी जीडीपी में हथियारों का बड़ा योगदान है। ताजा मामले में भारत ने रूस के साथ करीब 40,000 करोड़ के मिसाईल का सौदा किया है। इससे पहले ऐसे कई समझौते अमेरिका, फ्रांस व इज्रराइल के साथ किए हैं।हथियार भारत की जरूरत है। पाकिस्तान व चीन जैसे पड़ोसियों के मंसूबों को देखते हुए भारत हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकता लेकिन भारत सहित अन्य देशों के आपसी टकराव ही विकसित देशों की आय बन गए हैं।

विकसित देशों ने खुद बना रखे हैं गुट

बेहद दुख की बात है कि जिस संस्था (संयुक्त राष्ट्र) का निर्माण ही दो विश्व युद्धों की बर्बादी को न दोहराने के लिए किया गया था उसी संस्था के सदस्य देश (अमेरिका, चीन, रूस व फ्रांस) हथियारों की फैक्टरियों को लगातार चला ही नहीं रहे बल्कि जो विकासशील देश हथियार खरीदने में देरी करते हैं उन पर शिकंसा भी कस देते हैं। इन आर्थिक नीतियों को देखते हुए आतंकवाद की कार्रवाईयां खेल प्रतीत होने लगी हैं। विकसित देशों ने खुद गुट बना रखे हैं और अपने-अपने साथी विकासशील देशों के साथ मित्रता के नाम पर अरबों के हथियार बेचे जा रहे हैं। विकासशील देशों का जितना पैसा हथियारों की खरीद में बह रहा है, उतने पैसे से उनके झुग्गियों में बसने वाले करोड़ों लोगों को शानदार घर बनाकर दिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, अनपढ़ता जैसी समस्याएं तो नजर भी नहीं आएंगी।

नए-नए हथियारों का अविष्कार करने की बजाय कैंसर व अन्य भयानक बीमारियों को रोकने पर हो फोकस

विश्व को केवल सुरक्षा की जरूरत नहीं बल्कि स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटियों, लैबोरेट्री, अस्पतालों, आधुनिक ट्रेनों व हवाई सेवाओं की आवश्यकता है। हथियारों की खरीद में प्रयोग किए जाने वाला पैसा भलाई कार्यों में इस्तेमाल किया जाए तो विश्व का नक्शा ही बदल जाएगा। परमाणु हथियारों का खात्मा करने के लिए विकसित देश पहल कर रहे हैं लेकिन लड़ाकू जहाज, मिसाइलों पर हो रहा खर्च आर्थिक बर्बादी ला रहे हैं। इस बर्बादी से आंखें नहीं फेरी जानी चाहिए। खुशहाल विश्व का सपना पूरा करना है तब केवल नए-नए हथियारों का अविष्कार करने की बजाय कैंसर व अन्य भयानक बीमारियों को रोकने के लिए खर्च करने की आवश्यकता है। युद्ध की बर्बादी कब होती है यह तो भविष्य की बात है लेकिन कैंसर जैसी बीमारियां हजारों जिंदगीयां लील रही हंै। विकसित देशों को नागरिक मुद्दों ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

बिहार में एके47 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुंगेर (एजेंसी)। बिहार (Bihar) में मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरधे मिर्जापुर गांव से पुलिस ने शनिवार को दो एके 47 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किया। पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने यहां बताया कि मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस की सूचना पर बरधे मिर्जापुर गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान जमीन की खुदाई किए जाने पर छुपाकर रखा गया दो एके 47 राइफल, पांच मैगजीन और दो डीबीबीएल गन वरामद किया गया। इस सिलसिले में तीन महिला समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अजमेरी बेगम, आमना खातून, सादा रिप्पत बेगम, इजाजुर रहमान, मो. रिजवान, मो. मौसिर आलम और मो. रमजू के रुप में की गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पाकिस्तान में परमाणु हथियारों की बढ़ती संख्या
पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाले लेखकों के दल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पास इस समय 140 से 150 परमाणु हथियार हैं। यदि परमाणु अस्त्र-शस्त्र निर्माण करने की उसकी यही गति जारी रही तो 2025 तक इनकी संख्या बढ़कर 220 से 250 हो जाएगी। यदि यह संभव हो जाता है तो पाक दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा परमाणु हथियार संपन्न देश हो जाएगा। इस रिपोर्ट के प्रमुख लेखक एम क्रिस्टेनसेन, जुलिया डायमंड और रॉबर्ट एस नोरिस ने दी है, जो वाशिंगटन डीसी में स्थित ‘फेडरेशन आॅफ अमेरिकन साइंटिस्ट’ के परमाणु सूचना परियोजना निदेशक है। जबकि अमेरिका की ही रक्षा खुफिया एजेंसी ने 1999 में अनुमान लगाया था कि 2020 में पाकिस्तान के पास 60 से 80 परमाणु हथियार ही तैयार हो पाएंगे।

अमेरिकी गुप्तचर संस्था सीआईए के पूर्व वरिष्ठ खुफिया अधिकारी केविन हलबर्ट की बात मानें तो पाकिस्तान दुनिया के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक देशों में से एक है। पाकिस्तान की यह खुंखार और डरावनी सूरत इसलिए बन गई है, क्योंकि तीन तरह के जोखिम इस देश में खतरनाक ढंग से बढ़ रहे हैं। हालांकि अब अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बन गई है। नतीजतन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए समयसीमा तय कर दी है। उम्मीद है यह प्रक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इसी कार्यकाल में पूरी हो जाएगी। मानव स्वभाव में प्रतिशोध और ईर्ष्या दो ऐसे तत्व हैं, जो व्यक्ति को विवेक और संयम का साथ छोड़ देने को मजबूर कर देते हैं। इस स्वभाव को क्रूरतम परिणित में बदलते हम अमेरिका द्वारा हिरोशिमा और नागासाकी पर किए परमाणु हमलों के रूप में देख चुके हैं।

अमेरिका ने हमले का जघन्य अपराध उस नाजुक परिस्थिति में किया था, जब जापान इस हमले के पहले ही लगभग पराजय स्वीकार कर चुका था। इस दृश्टि से पाकिस्तान और उत्तर कोरिया पर भरोसा कैसे किया जाए ? पाकिस्तान दुनिया के लिए खतरनाक देश हो अथवा न हो, लेकिन भारत के लिए वह खतरनाक है, इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है। दशकों से वह भारत पर हमला करने के लिए आतंकियों के इस्तेमाल को सही ठहराता रहा है। पाक भारत के खिलाफ युद्ध के लिए कट्रपंथी मुस्लिम अतिवादियों को खुला समर्थन दे रहा है। मुंबई और संसद पर हमले के दिमागी कौशल रखने वाले योजनाकार दाऊद और हाफिज सईद को पाक ने शरण दे रखी है।

इसके अलावा वह सीमा पर युद्ध जारी रखे हुए है और कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराकर भारत की नाक में दम किए हुए है। यही नहीं भारत के खिलाफ आतंकी रणनीतियों को प्रोत्साहित व सरंक्षण देने का काम पाक की गुप्तचर संस्थाएं और सेना भी कर रही हैं। हालांकि पाकिस्तान द्वारा आतंकियों को सरंक्षण देने के उपाय अब उसके लिए भी संकट बन रहे हैं। आतंकी संगठनों का संघर्ष शिया बनाम सुन्नी मुस्लिम अतिवादियों में तब्दील होने लगा है। इससे पाक में अंतर्कलह और अस्थिरता बढ़ी है।

ब्लूचिस्तान और सिंध प्रांत में इन आतंकियों पर नियंत्रण के लिए सैन्य अभियान चलाने पड़े हैं। बावजूद, पाकिस्तान की एक बड़ी आबादी सेना और खुफिया तंत्र तालिबान, अलकायदा, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मौहम्मद जैसे आतंकी गुटों को खतरनाक नहीं मानते। इन आतंकियों को अच्छे सैनिक माना जाता है, जो धर्म के लिए अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। आज पाक में आतंकी इतने वर्चस्वशाली हो गए हैं कि लश्कर-ए-झांगवी, पाकिस्तानी तालिबान, आफगान तालिबान और कुछ अन्य आतंकवादी गुट पाकिस्तान की निर्वाचित सरकार को भी चुनौती बन गए हैं। ये चुनी हुई सरकार को गिराकर देश की सत्ता पर सेना के साथ अपना नियंत्रण चाहते हैं।

वाई दवे ऐसा हो जाता है और परमाणु हथियार आतंकियों के हाथ लग जाते हैं, तो तय है, पाक को दुनिया के लिए खतरनाक देश बन जाने में देर नहीं लगेगी? इस नाजुक परिस्थिति में सबसे ज्यादा जोखिम भारत को उठाना होगा, क्योंकि भारत पाक सेना और आतंकी संगठनों के लिए दुश्मन देशों में पहले नबंर पर है। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान की आतंक पर नकेल कसने की क्या दृश्टि रहती है, इसका पता भविष्य में चलेगा।

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा पर 6 अगस्त और नागासाकी पर 9 अगस्त 1945 को परमाणु बम गिराए थे। इन बमों से हुए विस्फोट और विस्फोट से फूटने वाली रेडियोधर्मी विकिरण के कारण लाखों लोग तो मरे ही, हजारों लोग अनेक वर्र्षोंं तक लाइलाज बीमारियों की भी गिरफ्त में रहे। विकिरण प्रभावित क्षेत्र में दशकों तक अपंग बच्चों के पैदा होने का सिलसिला जारी रहा।

अपवादस्वरूप आज भी इस इलाके में लगड़े-लूल़े बच्चे पैदा होते हैं। अमेरिका ने पहला परीक्षण 1945 में किया था। तब आणविक हथियार निर्माण की पहली अवस्था में थे,किंतु तब से लेकर अब तक घातक से घातक परमाणु हथियार निर्माण की दिशा में बहुत प्रगति हो चुकी है। लिहाजा अब इन हथियारों का इस्तेमाल होता है तो बर्बादी की विभीषिका हिरोशिमा और नागासाकी से कहीं ज्यादा भयावह होगी ? इसलिए कहा जा रहा है कि आज दुनिया के पास इतनी बड़ी मात्रा में परमाणु हथियार हैं कि समूची धरती को एक बार नहीं, अनेक बार नष्ट-भ्रष्ट किया जा सकता है।जापान के आणविक विध्वंस से विचलित होकर ही 9 जुलाई 1955 को महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन और प्रसिद्ध ब्रिटिश दार्शनिक बर्ट्रेंड रसेल ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी करके आणविक युद्ध से फैलने वाली तबाही की ओर इशारा करते हुए शांति के उपाय अपनाने का संदेश देते हुए कहा था, यह तय है कि तीसरे विश्व-युद्ध में परमाणु हथियारों का प्रयोग निश्चित किया जाएगा।

इस कारण मनुष्य जाति के लिए अस्तित्व का संकट पैदा हो जाएगा। किंतु चैथा विश्व-युद्ध लाठी और पत्थरों से लड़ा जाएगा। इसलिए इस विज्ञप्ति में यह भी आगाह किया गया था कि जनसंहार की आशंका वाले सभी हथियारों को नश्ट कर देना चाहिए। तय है, भविष्य में दो देशों के बीच हुए युद्ध की परिण्ति यदि विश्व-युद्ध में बदलती है और परमाणु हमले शुरू हो जाते हैं तो हालात कल्पना से कहीं ज्यादा डरावने होंगे दुनिया में फिलहाल 9 परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। ये हैं, अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन, ब्रिटेन, भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया। इनमें अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन और ब्रिटेन के पास परमाणु बमों का इतना बड़ा भंडार है कि वे दुनिया को कई बार नश्ट कर सकते हैं।

हालांकि ये पांचों देश परमाणु अप्रसार संधि में शामिल हैं। इस संधि का मुख्य उद्देश्य परमाणु हथियार व इसके निर्माण की तकनीक को प्रतिबंधित बनाए रखना है। हालांकि ये देश इस मकसद पूर्ति में सफल नहीं रहे। पाकिस्तान ने ही तस्करी के जरिए उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार निर्माण तकनीक हस्तांरित की और वह आज परमाणु शक्ति संपन्न नया देश बन गया है। परमाणु हमलों का खतरा केवल पाकिस्तान और उत्तरी कोरिया की ही तरफ से नहीं है, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड केमरून भी कह चुके हैं कि युद्ध की स्थिति में परमाणु विकल्प का बेखौफ इस्तेमाल करेंगे। भारत को आंख दिखाते हुए पाकिस्तान के पूर्व रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी कह चुके हैं कि उनके परमाणु हथियार महज शोपीस नहीं हैं। गोया, तय है कि पाकिस्तान के पास वास्तव में परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ रहा है तो यह भारत ही नहीं, दुनिया के लिए खतरनाक है।

प्रमोद भार्गव

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हत्या में इस्तेमाल हथियारों सहित एक गिरफ्तार
पटियाला पुलिस ने हत्या मामले की गुत्थी 12 घंटे में सुलझाकर हासिल की बड़ी सफलता

पटियाला/राजपुरा। सिटी पुलिस इंचार्ज गुरचरन सिंह की टीम ने एक हत्या मामले को 12 घंटों में सुलझा कर बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसपी कृष्ण कुमार पैथे ने एक प्रैस कॉन्फ्रैंस में पत्रकारों के साथ बात बात करते हुए बताया कि बीते दिनों यहां की बस स्टैंड चौंकी इंचार्ज हरदेव सिंह को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि यहां की दादा चौहान कालोनी के प्लाटों में बने आरजी कमरे में एक अज्ञात व्यक्ति का आधा जला शव पड़ा है, जिसके सिर में चोट लगी हुई है।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

जिस पर एस आई हरदेव सिंह ने सिटी इंचार्ज गुरचरन सिंह प्रमुख अधिकारी को सूचित किया व मौके पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचकर प्लाट के मालिक सन्दीप सिंह निवासी सिवा इन्नकलेव जीरकपुर ने बताया कि तीन माह पहले हम अपने प्लाट की निगरानी के लिए जतिन्दर कुमार उर्फ मोनूं निवासी गांव उगानी हाल निवासी दादा चौहान कालोनी राजपुरा नाम का नौकर रखा हुआ है 18 जुलाई को जतिन्दर कुमार के पास एक व्यक्ति आया हुआ था जब सन्दीप सिंह ने अपने नौकर जतिन्दर कुमार को पूछा कि यह कौन है तो उसने कहा कि यह मेरा चाचा लगता है। उसने बताया कि उक्त दोनों ने ठेके से शराब लाकर पी व सन्दीप कुमार मौके से जीरकपुर चला गया।

सुबह सन्दीप को पता चला कि उसके प्लाट में बने कमरे में किसी व्यक्ति का आधी जला हुआ शव पड़ा है। सन्दीप सिंह अपने दादा सवंत सिंह को साथ लेकर प्लाट दादा चौहान कालोनी पहुंचा तो सन्दीप सिंह ने मृतक को देखा व पुलिस को इसकी सूचना दी कि यह व्यक्ति कल शाम 4 बजे जतिन्दर कुमार के पास आया था जिसे जतिन्दर ने अपना चाचा बताया था।

शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की डेड हाउस में रखवा दिया : डीएसपी

डीएसपी ने बताया कि इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की डेड हाउस में रखवा दिया, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त नौकर की तलाश शुरू कर दी, जिस पर उक्त नौकर को पुलिस ने एकता कालोनी मोड़ चण्डीगढ़ रोड पर नाके दौरान गिरफ्तार कर लिया। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उससे हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिया।

पूछताछ दौरान आरोपी ने माना कि बीती दिनों वह बरसात होने कारण उक्त व्यक्ति उसके पास आया था व हम दोनों ने इकट्ठे बैठकर शराब पी और हमारी किसी बात को लेकर तकरार बाजी हो गई और शराब के नशे में उस ने उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि वह उस का सगा चाचा नहीं है।

शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए आरोपी ने लगाई आग

उसने बताया कि शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उसने कमरे में रखे कंबल व अन्य कपड़े उस पर फैंक कर उसे आग लगा दी व खुद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की छानबीन करने के बाद पता लगा लिया कि वह एक मजदूर का काम यहां किसी ठेकेदार के पास करता है और यूपी से यहां आया था जिसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने उक्त त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हत्या में इस्तेमाल किए हथियारों सहित पांच गिरफ्तार
मामला : मछली तालाब की देखभाल करने वाले बिहारी परिवार के तीन सदस्यों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 6 जुलाई की रात को गंभीर रूप में घायल कर लूट की वारदात को दिया गया था अंजाम

लुधियाना/जगराओं। हलका दाखा में आते गांव पंडोरी के जीटी रोड पर बने मछली तालाब की देखभाल करने वाले बिहारी परिवार के तीन सदस्यों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 6जुलाई की रात को गंभीर रूप में घायल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद एक महिला की लुधियाना के सिविल अस्पताल में मौत हो गई थी व अन्य सदस्य निजी हस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने 10 दिनों के अंदर ही पांच लुटेरों को वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों व लूट के सामान सहित काबू कर लिया गया।

जगराओं के एसएसपी कार्यालय में आयोजित कान्फ्रÞेंस दौरान जगराओं के एसएसपी वरिन्दर सिंह बराड़ सहित अन्य पुलिस आधिकारियों ने बताया कि रामकली पत्नी रजिन्दर रजक निवासी बिहार हाल निवासी पंडो के बयानों पर थाना दाखा में मामला दर्ज किया था कि उसका लड़का सुधीर रजक अपने परिवार सहित गांव पंडों में जीटी रोड के नजदीक बने मछली तालाब की देखभाल करता पर वहीं ही रहता है। उसका लड़का सुधीर वापिस अपने गांव बिहार गया हुआ था। मछली तालाब की देखभाल के लिए उनका एक अन्य नौकर विनोद बाबन भी रहता है। 6 जुलाई की रात 1/2बजे जीटी रोड की तरफ से तीन व्यक्ति भागकर उनकी तरफ आए जिनके पास लोहे के रॉड व अन्य हथियार थे।

जिन्होंने उनकी मारपीट की और परिवार की महिला संगीता द्वारा विरोध करने पर लुटेरों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लुटेरों ने महिला के कानोें में पहनी सोने की वाली व पैरों में डालीं चांदी की पायल, एक चैन चांदी सहित नगदी लेकर फरार हो गए। परिवार का शोर सुनकर तालाब के नजदीक ही रहते शंभू गुज्जर ने आकर गाड़ी द्वारा विनोद बाबन को ईलाज के लिए अरोड़ा अस्पताल लुधियाना दाखिल कराया व संगीता को सिविल अस्पताल लुधियाना में दाखिल करवाया जहां संगीता देवी के अधिक चोटें लगने से उसकी मौत हो गई।

लुधियाना पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, गिरफ्तार आरोपियों से की जा रही पूछताछ

पुलिस आधिकारियों ने बताया कि मामले की कार्रवाई एसपी इंवैस्टीगेशन रवीन्द्र कुमार भारद्वाज की निगरानी में डीएसपी इन्नवैस्टीगेशन, अमनदीप सिंह बराड़, डीएसपी दाखा हरकमल कौर बराड़, इंस्पेक्टर लखवीर सिंह इंचार्ज सीआईए सहित अन्य अधिकारियों मेहनत के साथ मामले को ट्रेस करते हुए पांच लुटेरे सुखमिन्दर सिंह उर्फ गोली पुत्र हरमेल सिंह निवासी पंडोरी थाना दाखा, पिन्दर कुमार उर्फ पिन्दा पुत्र तरसेम लाल, राजवीर सिंह उर्फ बंटी पुत्र जीवन सिंह, बलजीत सिंह उर्फ मोटा पुत्र बखतौर सिंह, सन्दीप सिंह उर्र्फ खोसा पुत्र सुखदेव सिंह निवासी मोगा को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से इस वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों व लूट के सामान सहित काबू कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर और पूछताछ की जाएगी, जिनसे और भी खुलासे होने की संभावना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

देश की रक्षा तैयारियों पर संदेह नहीं होना चाहिए: जेटली
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने लोकसभा में कहा कि देश में पर्याप्त हथियार और गोलाबारूद है और रक्षा तैयारियां पूरी हैं। जेटली ने सदन में प्रश्नकाल में कहा कि हथियार और गोलाबारूद समेत रक्षा उपकरणों की क्षमता में वृद्धि एक सतत प्रक्रिया है। देश में पर्याप्त हथियार मौजूद हैं और रक्षा तैयारियां पूरी हैं। इसे लेकर किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए।

विदेशी कंपनियों के साथ 123142. 30 करोड़ रूपए के 61 ठेकों पर हस्ताक्षर

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई भी आयुध कारखाना बंद नहीं किया जाएगा और उनके कर्मचारियों की छंटनी भी नहीं की जाएगी। जेटली ने कहा कि हथियारों के निर्माण में आत्मनिर्भरता बढाई जा रही है। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने बताया कि रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए पिछले तीन वर्षों में भारतीय कंपनियों से 1.07 लाख करोड़ रूपए के 99 ठेकों तथा विदेशी कंपनियों के साथ 123142. 30 करोड़ रूपए के 61 ठेकों पर हस्ताक्षर किए गए हैं ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली-हरियाणा में था आतंक, 8 लुटेरे गिरफ्तार
पिस्तौल, जिंदा कारतुस, कार व एक बाईक बरामद

रोहतक(सच कहूँ न्यूज)। अपराध जांच शाखा दो की टीम ने दिल्ली व हरियाणा में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच पिस्तौल, जिंदा कारतुस, कार व एक बाईक भी बरामद की है।

आरोपियों की पहचान दीपक निवासी कोट मोहल्ला सोनीपत, जय कुमार निवासी राजीव नगर दिल्ली, शिवा उर्फ सन्टी निवासी सुदामा नगर सोनीपत, राहुल निवासी सोनीपत, सुमित उर्फ मौली निवासी खेडी मांजात सोनीपत, शंकर उर्फ आशीष निवासी पांची हाल सुदामा नगर सोनीपत, सुनील निवासी बवाना दिल्ली व सुरेन्द्र निवासी रोहट सोनीपत हाल कुतबगढ़ दिल्ली के रुप में हुई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कश्मीर में 3 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित त्राल में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।अभी यहां ऑपरेशन जारी है। वहीं दो और आतंकियों के छुपे होने की आशंका के बीच सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और इलाके में मुठभेड़ अभी जारी है। वहीं पूरे पुलवामा जिले में इंटरनेट कनेक्शन काट दिया गया है।

उधर, माछिल सेक्टर में सोमवार को अंजाम दिए गए ऑपरेशन के बारे में सेना ने बुधवार को जानकारी दी। आर्मी ने कहा कि घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर माछिल सेक्टर में 5 आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। इसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया और 5 आतंकियों को मार गिराया। इनके पास से पाकिस्तान और चीन के हथियार बरामद किए गए।

ऑपरेशन के कमांडर आरके सुरेश ने कहा, “इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिला है।”

“चीन और पाकिस्तान के हथियार के अलावा इन आतंकियों के पास से PAK से लाया राशन और दवाइयां भी मिली हैं।”

कश्मीर में 7 महीने में हर दिन हुई एक आतंकी वारदात

2 अगस्त को कश्मीर और आतंकवाद पर होम मिनिस्ट्री की चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर में 7 महीनों में औसतन हर दिन एक आतंकी वारदात हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि 7 महीनों में मारे जाने वाले आतंकियों की तादाद 109 है, जो कि इस दशक में सबसे ज्यादा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अराजकता के विरुद्ध एक समान हों विश्व मापदंड
आखिर अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के खिलाफ पाबंदियों का प्रस्ताव पास करवाने में सफल हुआ। सबसे अहम बात यह है कि उत्तर कोरिया के सहयोगी चीन ने भी इस प्रस्ताव के लिए सहमति दी। यह एक ऐतिहासिक घटना है, जब पूरी दुनिया ने अमन-शांति के लिए एकजुटता दिखाई है। उत्तर कोरिया ने बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर जिस तरह अमेरिका को अपनी चपेट में लाने का दावा किया था, उससे विश्व में तीसरी जंग की संभावनाएं शुरू हो चुकी थीं।

रक्षा के लिए हथियार बनाना आपत्ति-जनक नहीं है, लेकिन जब कोई देश, दूसरे देश पर हमला करने की ताकत दिखाने का दावा करे, तब इसे कोई भी अंतरराष्ट्रीय संस्था स्वीकार नहीं कर सकती। जहां तक उत्तर कोरिया के शासक की मानसिकता व बयानबाजी का ताल्लुक है वह दक्षिण कोरिया व उसके साथी अमेरिका का कट्टर विरोधी है। भले उत्तर कोरिया के हथियारों के दावों को संदेह की नजर से देखा जाता है फिर भी जिस तरह इस देश ने हाईड्रोजन बम बनाने का दावा किया है, यदि इसमें जरा सी भी सच्चाई है, तब यह पूरे विश्व के लिए बड़ा खतरा है।

चूंकि यह लड़ाई उत्तर व दक्षिण कोरिया की नहीं बल्कि चीन, रूस, अमेरिका व जापान जैसे देशों का अप्रत्यक्ष मुद्दा होगा। उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार है, इसकी भी चर्चा हो चुकी है। पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान परमाणु बम की तकनीक उत्तर कोरिया को बेचने के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। इन हालातों में उत्तर कोरिया के खिलाफ सभी देशों का एकजुट होना बड़ा निर्णय है। यदि चीन और अन्य देश ईमानदारी से इस निर्णय पर कायम रहते हैं, तब इससे उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक को नसीहत मिल सकती है।

यदि किसी भी देश ने इस मामले में दोहरी रणनीति अपनाई, तब यह तबाही को न्यौता होगा। प्रस्ताव पास करने के बाद भी रूस व चीन दक्षिण कोरिया में अमेरिका की मौजूदगी को सहन नहीं कर रहे। बाहरी सहमति के साथ-साथ इन तीनों देशों की सहमति में ईमानदारी होना आवश्यक है। यहां कश्मीर मामले में चीन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या चीन अमन-शांति के लिए जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पाक आधारित आतंकवाद के खिलाफ उत्तर कोरिया की तरह ही फैसला लेगा? क्योंकि चीन लगातार भारत को वांछित आतंकवादी मसूद अजहर खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव लाने का विरोध कर रहा है। विभिन्न देशों में चीन के अलग-अलग पैंतरे उसकी ईमानदारी पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं, जबकि विश्व में एक समान मापदंड अपनाए जाने से ही विवादित मुद्दे निपटेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।