Kitchen Hacks - Sach Kahoon Hindi

Kitchen Hacks: काली और चिकनी पड़ी कढ़ाई को कैसे करें क्लीन? इन 5 टिप्स से चुटकियों में आएगी चमक
Kitchen Hacks: अनु सैनी। रसोई में कढ़ाई का इस्तेमाल हर दिन होता है। सब्ज़ी हो, पूड़ी या पकौड़े – हर डिश में कढ़ाई की अहम भूमिका होती है। लेकिन लगातार तेल, मसाले और गर्मी के संपर्क में आने से यह धीरे-धीरे काली, चिकनी और जमी हुई परतों से भर जाती है। कई बार धोने के बाद भी कढ़ाई अपनी पुरानी चमक नहीं पाती। ऐसे में महंगे केमिकल या स्क्रबर खरीदने की ज़रूरत नहीं है। आपकी रसोई में मौजूद कुछ आसान घरेलू चीज़ें ही इस काम को चुटकियों में कर सकती हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे आसान घरेलू उपाय, जिनसे काली और चिकनी कढ़ाई फिर से नई जैसी चमक उठेगी।

नींबू और बेकिंग सोडा का जादुई मेल | Kitchen Hacks

नींबू में प्राकृतिक एसिड होता है, जो चिकनाई और जमी गंदगी को आसानी से घोल देता है। वहीं बेकिंग सोडा एक हल्का स्क्रबर की तरह काम करता है, जो कढ़ाई की सतह को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करता है।

कैसे करें इस्तेमाल:-

सबसे पहले कढ़ाई को हल्का गुनगुना कर लें।

अब उस पर आधा नींबू निचोड़ें और ऊपर से 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।

झाग बनने पर स्क्रबर से रगड़ें और 10 मिनट छोड़ दें।

इसके बाद गर्म पानी से धो लें।

परिणाम: कढ़ाई की काली परत और चिपचिपाहट गायब हो जाएगी, और वह फिर से नई जैसी चमकने लगेगी।

सिरका और नमक से करें डीप क्लीनिंग

सिरका (Vinegar) एक बेहतरीन नैचुरल क्लीनर है, जो तेल और जले हुए दागों को आसानी से साफ करता है। नमक इसमें एक हल्के अब्रैसिव (घर्षणकारी) एजेंट की तरह काम करता है।

कैसे करें इस्तेमाल:-

कढ़ाई में थोड़ा सा सिरका डालें और उसमें एक बड़ा चम्मच नमक मिलाएं।

इस मिश्रण को 5-7 मिनट तक गैस पर हल्का गर्म करें।

फिर गैस बंद कर इसे ठंडा होने दें और स्क्रबर से रगड़कर धो लें।

टिप: यह उपाय खासतौर पर जले हुए तले की कढ़ाई के लिए सबसे असरदार है।

अरहर या चावल के पानी से हटाएं पुरानी मैल

यह एक दादी माँ का नुस्खा है, जो पीढ़ियों से आज़माया जा रहा है। अरहर की दाल या चावल का पानी (मांड) प्राकृतिक क्लीनर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद स्टार्च और एंज़ाइम्स चिकनाई और कार्बन परत को ढीला कर देते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल:-

जब आप चावल या दाल उबालें, तो उसका पानी फेंके नहीं।

उस पानी को कढ़ाई में डालें और 15–20 मिनट तक भिगो दें।

इसके बाद किसी पुराने ब्रश या स्क्रबर से रगड़ें और धो लें।

नतीजा: यह उपाय कढ़ाई की पुरानी गंध और जमी चिकनाई दोनों को हटाने में मदद करता है।

टमाटर और नमक से लौटाएं स्टील की चमक

टमाटर में पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड धातुओं पर जमी परत को पिघलाने में बेहद असरदार होता है। नमक मिलाने से इसका असर और बढ़ जाता है।

*कैसे करें इस्तेमाल:-

एक टमाटर को दो हिस्सों में काटें।

उस पर नमक छिड़कें और इसी टमाटर से कढ़ाई को रगड़ें।

10 मिनट तक छोड़ दें, फिर गर्म पानी से धो लें।

परिणाम: स्टेनलेस स्टील या एल्युमिनियम की कढ़ाई पर जमी धुंधली परत साफ हो जाएगी और चमक लौट आएगी।

बेकिंग सोडा और डिशवॉश जेल का कॉम्बो क्लीनर

अगर कढ़ाई बहुत ज्यादा गंदी हो और उस पर जले दाग जिद्दी हों, तो यह मिश्रण सबसे कारगर रहेगा।

कैसे करें इस्तेमाल:-

1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच डिशवॉश जेल और थोड़ा गर्म पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

इस पेस्ट को कढ़ाई पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें।

फिर स्टील स्क्रबर से रगड़ें और साफ पानी से धो लें।

नतीजा: जली हुई कढ़ाई भी दोबारा चमक उठेगी और बदबू पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

अतिरिक्त टिप्स: सफाई के बाद रखें ये बातें ध्यान में

1. हर इस्तेमाल के बाद तुरंत धोएं: तेल और मसाले अगर लंबे समय तक जमे रहें तो बाद में साफ करना मुश्किल हो जाता है।

2. धातु स्क्रबर का सीमित प्रयोग करें: यह कढ़ाई की सतह को खुरच सकता है।

3. धोने के बाद सूखा लें: पानी के दागों से बचने के लिए कढ़ाई को सूखे कपड़े से पोंछें।

4. नियमित रूप से नींबू का प्रयोग करें: नींबू से साफ करने पर कढ़ाई में बदबू नहीं रहती और सतह चमकदार बनी रहती है।

कढ़ाई हमारी रसोई का अहम हिस्सा है, और इसकी सफाई से न केवल उसका लुक बेहतर होता है बल्कि उसमें बनी चीज़ों का स्वाद भी अच्छा रहता है। ऊपर बताए गए ये 5 घरेलू उपाय — नींबू, बेकिंग सोडा, सिरका, नमक, और टमाटर — न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि पूरी तरह केमिकल-फ्री भी हैं। इनसे आप बिना किसी मेहनत या खर्च के अपनी कढ़ाई को नई जैसी चमकदार बना सकती हैं। अगली बार जब आपकी कढ़ाई काली और चिकनी दिखे, तो किसी महंगे क्लीनर की जगह इन घरेलू नुस्खों को ज़रूर आज़माएं — नतीजा आपको खुद चौंका देगा!

Kitchen Hacks: काले पड़ गए हैं आपके बर्तन? ये उपाय चमका देंगे इन्हें नए जैसा
Kitchen Hacks: अब पहले की तरह, मिट्टी और लोहे के बर्तन ही नहीं, इनके अलावा भी कई प्रकार के बर्तनों का प्रयोग होता है। साफ-चमकदार बर्तनों में खाना-पीना और उनको साफ सुथरा चमकदार देखना सभी को अच्छा लगता है। भिन्न-भिन्न बर्तनों को अलग-अलग तरीके से साफ करना चाहिए, तभी उनकी चमक को बरकरार रखा जा सकता है। प्लास्टिक के बर्तनों का प्रचलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि इनका प्रयोग आसानी से किया जा सकता है। इन बर्तनों को हल्के साबुन के घोल से धोकर साफ किया जा सकता है। सर्दियों में हल्के गर्म पानी में साबुन का घोल बनाकर बर्तन साफ करें।

नॉन स्टिक बर्तनों में भोजन कम चिकनाई में बनाया जा सकता है। इनका प्रयोग भी बड़े शहरों में पिछले सात से दस सालों में अधिक हुआ है। इनको नर्म ब्रुश के साथ साबुन के घोल से साफ करें। इन बर्तनों की तेज रगड़ाई करने से इनकी कोटिंग उतर जाती है जिससे बर्तनों की उपयोगिता खत्म हो जायेगी।

स्टील के बर्तनों में परोसा हुआ खाना अच्छा लगता है। इनको साफ करना बहुत आसान है। उन बर्तनों को लोहे के ब्रश से साफ न करें जिससे बर्तनों पर लाइनें पड़ जायेंगी और चमक कम हो जायेगी। स्पंज में साबुन लगाकर हल्की रगड़ से इन बर्तनों की चिकनाई को साफ किया जा सकता है। गैस की आंच के दागों को थोड़ा जोर लगाकर नायलॉन ब्रश से रगड़ कर साफ करें।

अल्यूमीनियम के बर्तन रसोई में कुकर, चाय के बर्तन और कढ़ाई आदि के रूप में अधिक प्रयोग किए जाते हैं। इन बर्तनों को साबुन वाले ब्रुश से रगड़ कर साफ करें। कुकर, कढ़ाई आदि को स्टील वूल से चिकनाई हेतु गर्म पानी में साबुन के घोल से साफ करें। बर्तन जलने पर कटे हुए प्याज के टुकड़े डालकर उबालें। फिर उसे एक रबर से साफ करें। सिरके मिले पानी से भी इन बर्तनों को साफ किया जा सकता है।

लकड़ी के बर्तनों में सर्विंग प्लेट्स और ट्रे अधिकतर प्रयोग में लाई जाती है या नॉन स्टिक बर्तनों के लिए स्पेटुला, अचार निकालने के लिए लकड़ी का बड़ा चम्मच आदि प्रयोग होते हैं। सर्विग प्लेटस में सूखे पदार्थ सर्व करें जिन्हें बाद में साफ कपड़े से पोंछ कर पुन: प्रयोग में ला सकते हैं। ट्रे के अंदर रेक्सिन का मैट बिछाएं जिसे आवश्यकता अनुसार साफ किया जा सकता है और सुखा कर पुन: उसी ट्रे में रख दें। स्पेटुला और चम्मच को साबुन वाले घोल से नायलॉन बु्रश से हल्का रगड़ कर साफ करें।

कांच और बोन चाइना के बर्तन बहुत नाजुक होते हैं। इन्हें प्रयोग करने के तुरंत बाद साफ कर लेना चाहिए क्योंकि ऐसे-ऐसे बर्तन जल्दी टूट जाते हैं और अधिक समय तक इनमें भोजन पड़ा रहे तो दाग पड़ जाते हैं। दाग धब्बे पड़ने पर उन बर्तनों को अमोनिया घोल से साफ कर धोएं और पोंछ कर संभाल दें। वैसे इन्हें नाजुक हाथों से साबुन के घोल में धोकर पोंछ कर रखें।

लोहे के बर्तनों में खाना बनाना बहुत अच्छा होता है क्योंकि लोहे वाले बर्तनों में बने खाने में लौह तत्व भरपूर मात्र में होता है जो भोजन के साथ हमारे शरीर में जाकर लाभ पहुंचाता है। इन बर्तनों को राख में थोडा सूखा वाशिंग पाउडर मिलाकर स्क्र बर से साफ करें। साबुन के पानी में सोडा मिला कर भी इन्हें साफ किया जा सकता है। बाद में पोंछ कर बर्तनों पर थोड़ा सरसों का तेल चुपड़ दें जिससे जंग नहीं लगेगा।

वैसे इन बर्तनों के अलावा कम प्रयोग में आने वाले बर्तनों में मिट्टी, कांसे, तांबे और चांदी के बर्तन भी होते हैं। कांसे, तांबे के बर्तनों को नींबू रगड़ कर साफ करें। मिट्टी के बर्तनों को साफ खुले पानी से धोकर साफ करें। हर प्रकार के बर्तनों की सफाई और अच्छे रख रखाव से उनकी आयु बढ़ाई जा सकती है। आपको लम्बे समय तक के लिए बर्तनों का साथ भी मिल जायेगा जिनको आपने कई अरमानों से खरीदा है।

Sink Cleaning: किचन सिंक में फैली रहती है गंदगी, तो इन नुस्खों को फॉलो कर करें गंदगी दूर
Sink Cleaning Tips: किचन की सफाई के लिए लोग अक्सर महंगे महंगे क्लीनर (Kitchen Hacks) और अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कड़ी मेहनत के बाद भी आपके किचन की सिंक साफ नहीं होती और धीरे-धीरे यह गंदा दिखने लगता है। और आपकी सिंक में गंदा पानी भर जाता है एवं बदबू भी आने लगती है। इसे साफ करने के लिए आप महंगे महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन रिजल्ट सिफर ही रहता है। Sink Cleaning

वहीं अगर आपके किचन का सिंक गंदा हो भी गया है और आप किसी घरेलू नुस्खे से उसे साफ करना चाहती हैं, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिनको फॉलो कर आप मिनटों में अपनी किचन की सिंक को साफ कर सकती हैं। और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट्स की भी जरूरत नहीं होगी बल्कि किचन में मौजूद चीजों से ही आप सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वह चीजें जिनसे आप अपने किचन की सिंक को साफ कर सकते हैं। Sink Cleaning

बेकिंग सोडा: किचन की गंदी सिंक की सफाई के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले सिंक से सारे बर्तन हटा लें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें। इसके बाद किचन सिंक में बेकिंग सोडा छिड़क दें और पूरी सिंक को बेकिंग सोडा से कवर कर दें। बेकिंग सोडा को करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर स्क्रबर का ब्रश से रगड़कर साफ करें। इसके बाद सिंक को पानी से धो लें और यह एकदम नये जैसा चमकने लगेगा। Sink Cleaning:

विनेगर: विनेगर का इस्तेमाल कई चीजों की सफाई में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विनेगर की मदद से आप अपने किचन की सिंक को भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए सिंक में पहले बेकिंग सोडा छिड़क दें और फिर विनेगर स्प्रे कर दें। इससे केमिकल रिएक्शन होगा और किचन सिंक डीप क्लीन होगा। इससे किचन सिंक की चिकनाई तो दूर होगी ही साथ ही सिंक में जमी गंदगी भी साफ हो जाएंगी।

Green Chilly Benefits: हर रोज हरी मिर्च एक, फायदे अनेक

नींबू: नींबू का इस्तेमाल कई चीजों को साफ करने के लिए किया जाता है। वहीं किचन की सफाई के लिए भी नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू के अंदर ब्लीचिंग एजेंट्स मौजूद होते हैं, जो गंदगी को हटाने में काफी कारगर हंै। किचन के गंदे सिंक को साफ करने के लिए नींबू को काटकर नमक लगा लें और फिर इससे किचन सिंक को रगड़ कर साफ कर लेंं। इससे सिंक की सारी गंदगी निकल जाएगी और यह एकदम चमकने लगेगा।

गर्म पानी: खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल अक्सर किचन सिंक पर जम जाता है और लंबे समय तक जमे रहने के बाद गंदगी बढ़ाता है। किचन सिंक की चिकनाई को हटाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है या चिकनाई को हटाने में काफी कारगर है। इसके लिए गर्म पानी को चिकनाई वाली जगह पर धीरे-धीरे डालें और फिर आपकी सिंक एकदम चमक जाएगी, हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म या उबलता हुआ ना हो वरना सिंक की पाइप फट जाएगी।

प्लंजर: यदि आपकी नाली जाम हो जाए तो इसे खोलने के लिए प्लंजर बेहतरीन टूल है। इसे यूज करने के लिए सिंक को गर्म पानी से तब तक भरें जब तक कि यह लगभग आधा भर न जाए। प्लंजर को नाली के ऊपर रखें और तेजी से कई बार ऊपर और नीचे पंप करना शुरू करें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि पानी स्वतंत्र रूप से ना निकल जाए।

DIABETES: शुगर कंट्रोल कैसे करे घरेलू उपाय, लेवल रहेगा कंट्रोल में…

नोट: यहां दी गई जानकारी और घरेलू नुस्खे सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। इसे अपनाने से पूर्व आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। सच कहूं इसकी पुष्टि नहीं करता है।