Haryana School Holiday - Sach Kahoon Hindi

Haryana School Holiday: बच्चों की हुई मौज, हरियाणा में शुक्रवार को बंद रहेंगे स्कूल, जानिये वजह
Haryana School Holiday: बच्चों की हुई मौज, हरियाणा में शुक्रवार को बंद रहेंगे स्कूल, जानिये वजह

: चंडीगढ़/हरियाणा: स्कूली छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने 1 मई, शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे हरियाणा में सभी शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

सरकारी और निजी—सभी स्कूलों पर लागू आदेश Haryana School Holiday

यह अवकाश सिर्फ सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य के सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा। यानी इस दिन हर स्कूल पूरी तरह बंद रहेगा।

शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि चूंकि यह एक गजटेड (Gazetted) अवकाश है, इसलिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि—जैसे क्लास, परीक्षा या अन्य कार्यक्रम—आयोजित नहीं किए जा सकते।

छात्रों और अभिभावकों को मिली राहत

इस फैसले से छात्रों को पढ़ाई के बीच एक दिन का ब्रेक मिलेगा, वहीं अभिभावकों को भी बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व

बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़ा एक पवित्र दिन है। इस दिन देशभर में शांति, सेवा और ध्यान का विशेष महत्व होता है।

Haryana School Holiday: हरियाणा के इस जिला के तीन खंडों के सभी विद्यालयों में 5 सितंबर तक अवकाश घोषित
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana School Holiday: जिला फतेहाबाद में लगातार हो रही भारी वर्षा व जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला फतेहाबाद के खंड भुना, जाखल व टोहाना के अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय एवं अराजकीय विद्यालयों में 3 सितंबर से 5 सितंबर तक अवकाश घोषित किया है। Haryana School Holiday

उपायुक्त ने बताया कि बरसात के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। ऐसे में बच्चों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है। Haryana School Holiday

उपायुक्त के आदेश के बाद डीइओ संगीता बिशनोई ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और उन्हें आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा है और इस दिशा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– कैराना में खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही ‘कालिंदी’

School Holiday : बच्चों की हुई मौज, छुट्टी का हुआ ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल!
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। School Holiday : हरियाणा के स्कूलों में छुट्टियों को लेकर बड़ी अपडेट आई है। सरकारी आदेशानुसार हरियाणा में शनिवार की छुट्टी का ऐलान किया गया है। बता दें कि हरियाणा में महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण स्कूलों की छुट्टी का ऐलान हरियाणा सरकार ने किया है और अगले दिन रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे, इस तरह से स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी रहेगी और स्कूल बंद रहेंगे। School Holiday

दरअसल सरकार के आदेशानुसार दूसरे और चौथे शनिवार को स्कूल और बैंकों की छुट्टी घोषित की गई हैं, इसी के अनुसार कल 10 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है और 11 अगस्त को रविवार होने के कारण भी स्कूल बंद रहेंगे तो इस प्रकार से दो दिन स्कूल व बैंक बंद रहेंगे। School Holiday

CM Nayab Singh Saini: कुश्ती को अलविदा कह चुकी विनेश फोगाट के लिए सीएम नायब सैनी ने किया ये बड़ा ऐला…

Haryana School Holiday: हरियाणा के सभी स्कूलों में 30 जून तक छुट्टियों की घोषणा
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के स्कूलों स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की का ऐलान कर दिया है। शिक्षा विभाग के नए आदेश के अनुसार हरियाणा के सभी स्कूलों में 30 जून तक छुट्टियां की घोषणा कर दी गई है। 28 मई से लेकर 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश की कॉपी राज्य के सभी शिक्षा विभागों के साथ-साथ सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भी भेज दी गई है। आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य और दिल्ली एनसीआर में बढ़ते तापमान और तेज लू के कारण स्कूलों की छुटियां की गई है। स्कूलों के लिए यह निदेशक शिक्षा विभाग के आदेश के बाद जारी किया गया है। शिक्षा विभाग का यह आदेश सभी प्राइवेट, सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों में लागू रहेंगे।

Haryana School Holiday: इससे पहले अत्यधिक गर्मी यानी हीटवेव के चलते नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी/अर्ध सरकारी/ प्राइवेट विद्यालयों का 31 मई तक अवकाश घोषित किया गया है।

उपायुक्त नरेश नरवाल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा हरियाणा, पचंकूला के निर्देशानुसार जिला में सभी शिक्षण संस्थानों को 31 मई तक गर्मी की अधिकता को देखते हुए छुट्टी के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षक, गैर-शिक्षक व कर्मचारी/अधिकारी पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी को निर्देश दिए है कि वे निर्देशों की पालन सुनिश्चित करेंगे। कोई भी नर्सरी से 12 वी कक्षा तक के सरकारी/अर्ध सरकारी/प्राइवेट विद्यालय अवकाश अवधि के दौरान बच्चों के लिए न खोला जाएं। Haryana School Holiday

भीषण गर्मी का कहर, 31 मई तक बढ़ाया स्कूलों में अवकाश

हिसार, सच कहूँ न्यूज। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सभी स्कूलों में 31 में तक अवकाश बढ़ा दिया गया है। यह आदेश सभी सरकारी व निजी स्कूलों पर लागू रहेंगे। इससे पहले 21 से 24 में तक के अवकाश की घोषणा की गई थी। फिर इस अवकाश को लोकसभा आम चुनाव के कारण 25 तक बढ़ा दिया गया था। 26 मई को जारी हुए नए आदेशों के अनुसार अभी गर्मी का कहर जारी है। इसलिए स्कूलों को 31 मई तक बंद रखा जाएगा। नियमों की पालना ने करने वाले स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। इससे पूर्व आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 24 मई तक अवकाश की घोषणा की गई थी। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में बाल वाटिका से लेकर बारहवीं कक्षा तक का सरकारी, अर्धसरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में अवकाश को सुनिश्चित किया जाए। अवकाश अवधि के दौरान शिक्षक, गैर शिक्षक अधिकारी/कर्मचारी पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

कैथल के स्कूलों में 5वी तक 31 मई तक छुटि्टयां

कैथल में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हुए डीसी कैथल प्रशांत पंवार के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में 31 मई तक बाल वाटिका से लेकर 5वी तक छुट्टियां करने के आदेश दिए हैं। ये आदेश हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेशों का हवाला देकर जारी किए हैं। इससे पहले भी जिला प्रशासन द्वारा 20 मई को इसी तरह का आदेश जारी किए गए थे। ऐसे में अब स्कूल आगे की छुटि्टयां बढ़ाने का फैसला खुद कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने अब आगे भी जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल की 5वी तक कक्षाओं की छुट्टी घोषित कर दी। बता दें कि पूरे हरियाणा की तरह कैथल में भी इन दिनों तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है। इसके कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। बच्चों की सेहत को देखते हुए उपायुक्त कैथल के आदेशानुसार सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने को कहा है। कैथल में इस समय 45 डिग्री सेल्सियस तापमान चल रहा है। आगामी दिनों में भी इसी तरह गर्मी का प्रकोप रहने वाला है। इस दौरान हीट वेव का असर रहेगा।

यह भी पढ़ें:– दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ी

Haryana School Holiday: बच्चों की हुई मौज, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, सभी स्कूलों की हुई छुट्टी
फतेहाबाद (विनोद शर्मा)। Haryana School Holiday: हरियाणा के सीएम ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर फतेहाबाद पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की सेवा में सेना की बात की जाये तो 10 फीसदी हरियाणा की सेवा है। उन्होंने ट्वीट कर सभी देशवासियों को स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके अलावा सीएम मनोहर लाल ने कल हरियाणा के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। Haryana School Holiday

लाल किले से आम चुनाव का ऐजेंडा तय किया मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ऐतिहासिक लाल किले से आम चुनाव का ऐजेंडा तय करते हुये अपने नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया और अगले वर्ष फिर से लालकिले की प्राचीर पर ध्वजारोहण करने का विश्वास जताया। उन्होंने देश को परिवारवादी राजनीति, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से मुक्ति दिलाने के लिए 30 वर्षों के बाद सत्ता में आयी पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार को बनाये रखने का आह्वान भी किया।

मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौक के पर राष्ट्र को संबोधित करते हुये कहा ‘देश के पास आज ऐसी सरकार है, वो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय देश के संतुलित विकास के लिए समय का पल-पल और जनता की पाई-पाई जनता की भलाई के लिए लगा रही है और मेरी सरकार, मेरे देशवासियों का मान एक बात से जुड़ा हुआ है, हमारे हर निर्णय, हमारी हर दिशा, उसका एक ही मानदंड है राष्‍ट्र प्रथम और राष्‍ट्र प्रथम यही दूरगामी परिणाम, सकारात्‍मक परिणाम पैदा करने वाला है। देश में बड़े स्‍तर पर काम हो रहा है।

लेकिन मैं कहना चाहूंगा 2014 में आपने एक मजबूत सरकार बनाई और मैं कहता हूं 2014 में और 2019 में आपने एक सरकार बनायी तो मोदी में रिफॉर्म करने की हिम्‍मत आई। और जब मोदी ने एक के बाद एक रिफॉर्म किए तो मेरे ब्‍यूरोक्रेसी के लोग, मेरे लाखों हाथ-पैर, जो हिन्‍दुस्‍तान के कोने-कोने में सरकार के हिस्‍से के रूप में काम कर रहे हैं, उन्‍होंने ब्‍यूरोक्रेसी ने ट्रांसफॉर्म करने के लिए परफॉर्म करने की जिम्‍मेदारी बखूबी निभाई और उन्‍होंने परफॉर्म करके दिखाया और जनता-जनार्दन जुड़ गई तो वो ट्रांसफॉर्म होता भी नजर आ रहा है। और इसलिए रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म का ये कालखंड अब भारत के भविष्‍य को गढ़ रहा है। हमारी सोच देश की उस ताकतों को बढ़ावा देने पर है, जो आने वाले एक हजार साल की नींव को मजबूत करने वाले हैं।

Independence Day: 2014 में पहली बार PM ने फहराया था बतौर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज, हर 15 अगस्त को इन अलग-अलग लुक में आए नजर