Elvish Yadav - Sach Kahoon Hindi

Youtuber Elvish Yadav : एल्विश यादव फिर फंसे ईडी के पेंच में!
Youtuber Elvish Yadav: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकप्रिय यूट्यूबर और बिग बॉस 2 ओटीटी विजेता एल्विश यादव उर्फ ​​सिद्धार्थ फिर से जांच के दायरे में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है। यादव द्वारा कथित तौर पर आयोजित पार्टियों में मनोरंजक दवा के रूप में सांप के जहर के इस्तेमाल से संबंधित मामले में कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी ईडी द्वारा आरोप लगाए गए हैं। Elvish Yadav

यह मामला उस समय प्रकाश में आया है जब पिछले महीने उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर (नोएडा) जिला पुलिस द्वारा एक एफआईआर और 1200 पेज की चार्जशीट दायर की गई। यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया है। Elvish Yadav

वर्णनीय है कि नोएडा पुलिस ने सांप के जहर मामले में 17 मार्च को बिग बॉस विजेता को गिरफ्तार किया था, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 26 वर्षीय यूट्यूबर पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। You Tuber Elvish Yadav

Agra: स्कूल प्रिंसिपल व टीचर के बीच मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप, वीडियो वायरल!

YouTuber Elvish Yadav Arrested: यूट्यूबर एल्विश यादव हुआ नोएडा में अरेस्ट
YouTuber Elvish Yadav Arrested: नई दिल्ली। गत वर्ष 3 नवंबर को नोएडा के सेक्टर 51 में एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित पार्टी में 26 वर्षीय यूट्यूबर ने कथित तौर पर सांप का जहर उपलब्ध कराया था। इस बात का खुलासा फोरेंसिक रिपोर्टों में पार्टी से एकत्र किए गए नमूनों से किया जा चुका है। उन नमूनों के आधार पर ही सांप के जहर की पुष्टि हो पाई थी। Elvish Yadav

इस संबंध में एल्विश यादव एवं 6 अन्य लोगों पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम और आईपीसी धारा 120 ए (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप लगाए गए थे। इससे पहले भी एल्विश यादव से पूछताछ की जा चुकी थी, लेकिन तब पुलिस द्वारा पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। और तो और पुलिस द्वारा 3 नवंबर को आरोपियों के कब्जे से 5 कोबरा सहित नौ सांपों को बचाया गया था। जांच से सिद्ध हो गया था कि बचाए गए सभी 9 सांपों में जहर की ग्रंथियां नहीं थीं। Elvish Yadav

इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 मिलीलीटर सांप का जहर भी कब्जे में लिया था। वहीं दूसरी ओर एल्विश यादव ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए उन्हें निराधार, फर्जी और 100 प्रतिशत झूठ बताया। यूट्यूबर एल्विश यादव एक म्यूजिक वीडियो को लेकर भी फंसे थे, जिसमें एक दुर्लभ प्रजाति के सांप को दिखाया गया था। वहीं 9 मार्च को भी एल्विश यादव और अन्य कुछ लोगों पर नोएडा पुलिस द्वारा दिल्ली स्थित एक सामग्री निर्माता पर हमला करने का आरोप लगाया गया। Elvish Yadav

सिद्धू मूसेवाला के घर फिर गूंजी किलकारी, गांव में खुशी की लहर, मां चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म

Elvish Yadav News: रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव की बढ़ी मुसीबतें!
नई दिल्ली। रेव पार्टी मामले में बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्योंकि नोएडा पुलिस ने जिस राहुल को गिरफ्तार किया है, उसकी एनजीओ सदस्य से बातचीत में एल्विश यादव का नाम साफ सुनाई दे रहा है। गौरतलब है कि पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित करने और पार्टी में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल का मामला दर्ज किया है। मामले में 5 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। एल्विश यादव को राजस्थान के कोटा में शनिवार शाम उस वक्त पूछताछ के लिए रोका गया, जब वह अपने दोस्तों के साथ कार में यात्रा कर रहे थे। लेकिन बाद में उन्हें जाने दिया गया। Elvish Yadav

मामले में एनजीओ सदस्य गौरव एवं राहुल का बेहद अहम किरदार है। राहुल को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के बीच की बातचीत का जिक्र किया है, जिसमें एल्विश यादव के नाम का भी जिक्र हुआ है। वहीं दूसरी ओर एल्विश यादव ने मामले में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वह इस मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करवाएं। अगर इस मामले में उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो वह हर सजा भुगतने को तैयार हैं। Elvish Yadav

यह भी पढ़ें:– नागरिक अधिकार पत्र प्रशासन की पारदर्शिता को सुनिश्चित करता ‘हथियार’

Big Boss OTT-2: गुरुग्राम के छोरे एल्विश ने जीता बिग बॉस ओटीटी-2 का खिताब, मना जश्न
बिग बॉस ओटीटी-2 में राव साहब के नाम से फेमस एल्विश का रहा जलवा

गुरुग्राम संजय कुमार मेहरा। Big Boss OTT-2: एल्विश यादव जिसे विजयी बनाने के लिए गुरुग्राम की गली-गली में उसे वोटिंग के लिए पोस्टर, बैनर, हॉर्डिंग लगाए गए। मीडिया, सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म से उसे अधिक से अधिक वोटिंग करके जीत दिलाने की अपील होती रही। आजादी की पूर्व संध्या पर एल्विश यादव को देश-दुनिया के लोगों ने अधिकाधिक वोटिंग करके बिग बॉस ओटीटी-2 सीजन का विजेता बना दिया। Big Boss OTT-2

राव साहब के नाम से फेमस गुरुग्राम के यूट्यूबर एल्विश यादव की इस जीत पर गुरुग्राम में सोमवार शाम से ही जश्न मनाया जाना शुरू हो गया। हर कोई अपने-अपने अंदाज में एल्विश को बधाई दे रहा था। मुंबई से दिल्ली पहुंचे एल्विश को 1000 कारों के काफिले के साथ शानदार तरीके से घर पर लाया गया। दक्षिण हरियाणा में गुरुग्राम के रहने वाले एल्विश ने यह जीत दर्ज करके जता दिया है कि हरियाणा विशेषकर दक्षिण हरियाणा की माटी में सैनिकों के साथ ऐसे कलाकार भी पैदा होते हैं जो हर मंच से जीत का मादा रखते हैं। जहां से एल्विश ने जीत दर्ज की है, वहां पर पहुंचना भी आसान नहीं है और जीतना तो मुश्किल है ही। Big Boss OTT-2

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एल्विश यादव ने इतिहास रचा है। इस दौड़ में टॉप-2 में प्रतिभागी एल्विश यादव और अभिषेक मल्हन थे। उनमें से ही विजेता चुने जाने के लिए फिनाले में मात्र 15 मिनट के लिए वोटिंग लाइनें खोली गई थी। फिर क्या था। इन 15 मिनट में ही देश, दुनिया में बैठे भारतीयों और अन्य लोगों ने जो ऑनलाइन ताकत दिखाई, वह काबिले तारीफ है। इन 15 मिनट में एल्विश को 280 मिलियन वोट मिले। यह अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। एल्विश को जब जियो सिनेमा के मालिक ने यह जानकारी दी तो वे खुशी से उछल पड़े। एल्विश को विजेता होने पर जीत की ट्रॉफी और 25 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में मिले हैं। एल्विश ने कहा है कि वे इस रकम को अपनी टीम के तीन सदस्यों में बांटेंगे। उन्होंने इस जीत में अहम भूमिका निभाई है। उनकी इस दरियादिली से हर कोई खुश और उन पर गर्व महसूस कर रहा है।

आपको बता दें कि एल्विश यादव गुरुग्राम के रहने वाले हैं। वे एक पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने 2016 में अपना यूट्यूब चैनल सक्रिय किया था। अपने फैंस के बीच वे राव साहब के नाम से जाने जाते हैं। उन्हें ठेठ हरियाणवी स्टाइल में बोलना पसंद है और अपने इसी अंदाज से वे सबके पसंदीदा भी हैं। उसके कॉमेडी वीडियो भी लोगों द्वारा खूब पंसद किए जाते हैं।