Telangana News - Sach Kahoon Hindi

Fraud: गड़े धन का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
हैदराबाद, (वार्ता)। छिपा हुआ खजाना मिलने और जमीन में गड़े धन का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तेलंगाना में शमशाबाद क्षेत्र की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नकली सोने के सिक्के व अन्य सामान जब्त किए हैं। Hyderabad News

राजेंद्र नगर और शमशाबाद क्षेत्र के कार्यबल के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) केएस राव ने एक बयान में बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियां, नकली सोने के सिक्के और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद मुनव्वर उर्फ मुन्ना (36), सैयद अली अशरफ (40), मोहम्मद हाजी (25), और मोहम्मद सलमान (29) के रूप में हुई है।

आरोपियों के पास से दो कारें, एक ऑटो -रिक्शा, दो मोटरसाइकिलें, चार मोबाइल फोन, सोने की परत चढ़े 25 नकली सिक्के, छह किलोग्राम कोयला, चार किलोग्राम मिट्टी और पूजा का सामान जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मोहम्मद मुनव्वर कार डेटिंग और पेंटिंग का काम करता है और उसने लोगों को ठगने की योजना बनाई। उसने दावा किया कि उसके पास जमीन के नीचे छिपे खजाने का पता लगाने का विशेष ज्ञान है। उसने धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए अपने साथियों सैयद अली अशरफ, मोहम्मद हाजी और मोहम्मद सलमान को भी इसमें शामिल किया।

आरोपी भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे और उन्हें यकीन दिलाते थे कि उनके घरों के नीचे कीमती खजाना छिपा हुआ है। वे उनका भरोसा जीतने के बाद, उन जगहों पर खुदाई करते थे और कोयले से भरे बोरे और सोने की परत चढ़े नकली सिक्के वहां रख देते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाद में पीड़ितों से कहते थे कि कोयला धीरे-धीरे सोने में बदल जाएगा और फिर वे मौके से गायब हो जाते थे, इस तरह वे लोगों से पैसे ठग लेते थे। Hyderabad News

Social Media News: पीएम मोदी से जुड़े कथित मॉर्फ्ड कंटेंट पर कार्रवाई तेज, हैदराबाद साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित कथित आपत्तिजनक और मॉर्फ्ड सामग्री के सोशल मीडिया पर प्रसार को लेकर हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। Social Media News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के सोशल मीडिया पदाधिकारियों की ओर से दर्ज कराई गई। शिकायत में दावा किया गया कि सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स पर प्रधानमंत्री से जुड़े कथित रूप से भ्रामक और मॉर्फ्ड वीडियो तथा अन्य सामग्री साझा की जा रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ऐसी सामग्री सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

शिकायत में लगभग 20 सोशल मीडिया खातों का उल्लेख करते हुए इनकी गतिविधियों की विस्तृत जांच की मांग की गई है। साथ ही संबंधित प्लेटफॉर्म के खिलाफ भी आवश्यक कानूनी और नियामकीय कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने विश्वास जताया कि साइबर क्राइम पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कार्रवाई करेगी। Social Media News

एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच एजेंसियों ने संबंधित सोशल मीडिया खातों की गतिविधियों, साझा की गई सामग्री और उसके स्रोत की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित सामग्री किस प्रकार और किन माध्यमों से प्रसारित हुई।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से जुड़े एक अलग मामले में केंद्र सरकार ने मेटा से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया है। मंत्रालय का उद्देश्य तकनीकी और नीतिगत दोनों पहलुओं पर जानकारी प्राप्त करना है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संबंधित कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी। सरकार ने संकेत दिया है कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। Social Media News

पुलिसकर्मी ने नाबालिग पोती से करवाया ये काम, वीडियो सामने आते ही हुआ सस्पेंड
हैदराबाद (एजेंसी)। Hyderabad News: तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी.वी. आनंद ने एक पुलिस अधिकारी को अपनी नाबालिग पोती को कार चलाने देने के आरोप में निलंबित करने का आदेश दिया है।

डीजीपी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने साइबराबाद पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) को संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और इस लापरवाही के मामले में विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

साइबराबाद पुलिस कमिश्नर एम. रमेश ने स्पष्ट किया कि संबंधित अधिकारी साइबराबाद पुलिस में तैनात नहीं है।

कमिश्नर ने डीजीपी के 'एक्स' पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, "सर, हम संबंधित अधिकारी को तुरंत निलंबित करने और उसके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के लिए सक्षम प्राधिकारी को रिपोर्ट भेज रहे हैं।"

साइबराबाद पुलिस ने रविवार रात बताया कि पुजारी तिरुपति के खिलाफ एक नाबालिग को कार चलाने देने के लिए मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने नरसिंगी पुलिस थाना क्षेत्र की एक व्यस्त सड़क पर अपनी छह साल की नाबालिग पोती को कार चलाने दी।

साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को बताया कि नरसिंगी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को कार चलाने देने के आरोप में पुजारी तिरुपति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 व 180 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

शनिवार शाम गंधमगुडा रोड पर एक सब-इंस्पेक्टर अपनी छोटी पोती को कार चलाना सिखाते हुए पाया गया।जब लोगों ने इसका विरोध किया तो बच्ची ने बताया कि उसके दादाजी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हैं। इस पर तिरुपति ने सफाई देते हुए कहा कि कार ऑटोमैटिक थी और पूरे समय वाहन उनके नियंत्रण में था।

लोगों ने उस व्यक्ति से कहा कि पुलिस अधिकारी होने के बावजूद वह नियमों का उल्लंघन कैसे कर सकता है। उन्होंने सलाह दी कि अगर बच्चे को गाड़ी चलाना सिखाना है तो किसी खुले मैदान में सिखाएं और सड़क पर दूसरों की जान खतरे में न डालें।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई।

अमेरिका में तेलंगाना के युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार ने मांगी सहायता
Indian Youth Killed in USA: हैदराबाद। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में तेलंगाना के एक युवा पेशेवर की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने भारतीय समुदाय को झकझोर दिया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अंशुल कुंचा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले के गुंडलापोचमपल्ली क्षेत्र का निवासी था। वह अमेरिका में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत था और अतिरिक्त आय के लिए सप्ताहांत में पिज्जा डिलीवरी का कार्य भी करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंशुल को देर रात एक डिलीवरी ऑर्डर प्राप्त हुआ था। जब वह निर्धारित स्थान पर पहुंचा, तब अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। हमले में उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर आशंका व्यक्त की जा रही है कि डिलीवरी ऑर्डर वास्तविक न होकर सुनियोजित जाल का हिस्सा हो सकता है।

हत्या के पीछे रहस्य बरकरार

परिवार का कहना है कि जिस स्थान पर अंशुल को बुलाया गया था, वह अपेक्षाकृत सुनसान क्षेत्र था। घटना के बाद यह भी सामने आया कि वहां से कोई मूल्यवान वस्तु चोरी नहीं हुई, जिससे घटना के पीछे केवल लूटपाट का उद्देश्य होने की संभावना कमजोर पड़ती है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया था, जिनकी गतिविधियां जांच के दायरे में हैं।

अंशुल वर्ष 2023 में उच्च शिक्षा के उद्देश्य से अमेरिका गया था और वहीं अपने करियर को आगे बढ़ा रहा था। परिवार के अनुसार, वह पहले भी एक आपराधिक घटना का शिकार हो चुका था, जिसमें उससे नकदी और अन्य सामान छीन लिया गया था। इस ताजा घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

शव को भारत लाने की मांग

परिजनों ने केंद्र सरकार और तेलंगाना सरकार से अंशुल के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने में सहयोग की अपील की है। परिवार का कहना है कि अंतिम संस्कार अपने गृह राज्य में किया जाना चाहिए और इसके लिए प्रशासनिक प्रक्रिया को तेज किया जाए। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने बताया कि वह स्थानीय प्रशासन और मृतक के परिवार के संपर्क में है तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। अमेरिकी जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। Telangana News

25 हजार से अधिक मेडिकल दुकानें बंद, दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ किया विरोध
Telangana Medical Stores Closed: हैदराबाद। देशव्यापी बंद के आह्वान का असर बुधवार को तेलंगाना में व्यापक रूप से देखने को मिला, जहां 25 हजार से अधिक मेडिकल दुकानें बंद रहीं। दवा विक्रेताओं के संगठनों ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर नियंत्रण, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट पर रोक और नकली दवाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग को लेकर यह बंद आयोजित किया। राजधानी हैदराबाद में भी बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर बंद रखे गए। Telangana News

हालांकि, मरीजों को राहत देने के लिए अस्पताल परिसरों से जुड़ी मेडिकल दुकानों को इस बंद से बाहर रखा गया। राज्य के ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) ने जनता से अपील की कि वे स्थिति को लेकर घबराएं नहीं, क्योंकि आवश्यक और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दवाओं की जरूरत वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इसके लिए विभाग को पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। डीसीए ने एक सार्वजनिक सलाह जारी करते हुए स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा और आवश्यक दवाओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए अस्पतालों से संबद्ध फार्मेसियों को खुला रखा गया है। Telangana News

विभाग के महानिदेशक अविनाश मोहंती ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो स्थानीय स्तर पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एआईओसीडी की जिला इकाइयां ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ समन्वय बनाए रखेंगी। इसके अलावा, कॉर्पोरेट मेडिकल स्टोर्स को भी अपनी सेवाएं जारी रखने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को जरूरी दवाओं की उपलब्धता में परेशानी होती है, तो वह स्थानीय ड्रग्स इंस्पेक्टर या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्यभर में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने फील्ड अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि दवाओं की कमी या जनता की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सहायता और जानकारी के लिए विभाग ने टोल-फ्री हेल्पलाइन भी उपलब्ध कराई है। Telangana News

दवा विक्रेताओं के संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसियों और डिजिटल स्वास्थ्य मंचों के अनियंत्रित विस्तार से दवाओं के दुरुपयोग का खतरा बढ़ सकता है। उनका मानना है कि इससे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियां पैदा हो सकती हैं, जो जनस्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय हैं। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने नियमों में हालिया बदलावों का विरोध करते हुए बंद का समर्थन किया।

करीमनगर ज्वेलरी शॉप लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी दबोचे
हैदराबाद (एजेंसी)। Hyderabad News: तेलंगाना में ज्वेलरी शॉप लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करीमनगर शहर में एक ज्वेलरी की दुकान में दिन-दहाड़े हुई लूट के मामले में तेलंगाना पुलिस ने कुख्यात सुबोध सिंह गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

करीमनगर के पुलिस कमिश्नर गौश आलम ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस मामले में 13 आरोपियों की पहचान कर ली गई है, और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

लुटेरों ने तीन मई को पीएमजे ज्वेलरी शॉप में घुसकर गोलियां चलाईं थी। लुटेरों की ओर से की गई गोलीबारी में चार कर्मचारियों को गोली लगी। लुटेरे 161 तोला सोने के गहने और 112 कैरेट के हीरे लूटकर फरार हो गए।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बिहार से अपना गैंग चलाने वाला सुबोध सिंह इस मामले में मुख्य आरोपी है। फिलहाल वह पूर्णिया जेल में बंद है। आरोप है कि उसने जेल के अंदर से ही इस लूट की पूरी योजना बनाई थी।

सुबोध सिंह का गैंग बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड में लूट की वारदातों में शामिल रहा है। यह गैंग बेहद ही शातिर और पेशेवर तरीके से लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए कुख्यात है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना में इस तरह की लूट की यह पहली घटना थी। उन्होंने कहा कि इस गैंग के सदस्यों को पकड़ना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन हमारी टीमों की कड़ी मेहनत की बदौलत हम इनमें से कुछ को पकड़ने में कामयाब रहे।

पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी रघुनाथ करमाकर को गिरफ्तार कर लिया है। रघुनाथ करमाकर पश्चिम बंगाल के आसनसोल का रहने वाला है। इसी ने उस गैंग की अगुवाई की थी। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों रवीश कुमार और महताब खान को बंगाल और बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने दो महीने पहले ही इस दुकान की रेकी (जासूसी) की थी। उन्होंने खम्मम, मंचरियाल, पेद्दापल्ली और जगतियाल समेत कई जगहों की रेकी की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए करीमनगर को चुना था।

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए और धर्मापुरी में जाकर छिप गए। इसके बाद वे तीन अलग-अलग गुटों में बंट गए और ट्रेन व बस के जरिए वहां से भाग निकले। इस वारदात में पांच लुटेरे सीधे तौर पर शामिल थे। पुलिस ने आठ अन्य लोगों की भी पहचान की है जिन्होंने उन्हें साजो-सामान और अन्य तरह की मदद मुहैया कराई थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 51 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और कुछ जाली आधार कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर ने फरार चल रहे आरोपियों की पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जांच प्रभावित हो सकती है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनका पीछा कर रही हैं। वे पूर्णिया जेल में सुबोध सिंह से पूछताछ करने के लिए कोर्ट की अनुमति लेंगे।

TGSRTC Strike: रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, पूरे राज्य में यात्री परेशान
Telangana Bus Strike: हैदराबाद। तेलंगाना में सार्वजनिक सड़क परिवहन सेवाएं बुधवार को पूरी तरह से ठप हो गईं, क्योंकि तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। राज्य सरकार के साथ बातचीत विफल होने के बाद कर्मचारी संघों की संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) द्वारा हड़ताल पर जाने के फैसले के चलते आधी रात से ही राज्य भर में टीजीएसआरटीसी की बसें सड़कों से गायब हो गईं। TGSRTC Strike

आरटीसी की बसें सभी 90 डिपो तक ही सीमित रहने के कारण, राजधानी हैदराबाद सहित पूरे राज्य में यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेते देखा गया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने डिपो के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को हल करने की मांग की। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने डिपो पर सुरक्षा बढ़ा दी।

कुछ स्थानों पर टीजीएसआरटीसी संविदा कर्मचारियों की मदद से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कर रही थी। टीजीएसआरटीसी लगभग 9,500 बसें संचालित करती है, जिनमें 2,500 किराए की बसें और 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। राज्य भर में प्रतिदिन लगभग 25 लाख लोग आरटीसी बसों से यात्रा करते हैं। हैदराबाद स्थित महात्मा गांधी बस स्टेशन (एमजीबीएस), जो राज्य का सबसे बड़ा बस स्टैंड है, सुनसान नजर आ रहा था। सिकंदराबाद स्थित जुबली बस स्टेशन (जेबीएस) और राज्य की राजधानी तथा अन्य सभी जिलों के बस स्टेशनों पर भी ऐसी ही स्थिति थी।

टीजीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक नागी रेड्डी ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है

टीजीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक नागी रेड्डी ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से उनकी मांगों को पूरा करने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ यूनियनें कर्मचारियों को गुमराह कर रही हैं। प्रबंध निदेशक ने कहा कि सरकार ने मांगों पर विचार करने के लिए आईएएस अधिकारियों की एक समिति गठित की है। मंगलवार रात जेएसी और समिति के बीच हुई बातचीत गतिरोध को हल करने में विफल रही। TGSRTC Strike

समिति ने मांगों के समाधान के लिए चार सप्ताह का समय मांगा। जेएसी नेताओं ने कहा कि उनकी मांगें नई नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी 32 मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। जेएसी के अध्यक्ष ईदुरु वैकन्ना ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सभी यूनियनों ने हड़ताल के आह्वान को अपना समर्थन दिया है। टीजीएसआरटीसी का सरकार में विलय जेएसी की मुख्य मांग है। आरटीसी जेएसी के अध्यक्ष ने दावा किया कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में इस मुद्दे को स्पष्ट रूप से शामिल करने के बावजूद इसे नजरअंदाज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने एक समिति का गठन करके मामले को टालने की रणनीति अपनाई है। उन्होंने याद दिलाया कि जेएसी ने 41 दिन पहले हड़ताल का नोटिस दिया था। वेंकन्ना ने कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण उन्हें हड़ताल पर जाने के लिए विवश होना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रिक बसों को शुरू करने के बहाने हैदराबाद डिपो में तैनात कर्मचारियों को जिलों में स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है। TGSRTC Strike

एक माँ ने दिया दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम
दो बेटियों को कुएं में धकेल स्वयं भी कूदकर दी जान

Telangana Woman Kills Two daughters: हैदराबाद। तेलंगाना के महबूबनगर जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को कुएं में धक्का देकर उनकी हत्या कर दी और इसके बाद स्वयं भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला भूतपुर मंडल के येलकिचारला गांव का है। Telangana News

पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय जंगम्मा अपने तीन बच्चों के साथ गांव के पास स्थित एक कृषि खेत के कुएं के निकट पहुंची थी। वहां उसने पहले अपनी 15 वर्षीय बेटी ज्योति और 13 वर्षीय बेटी सैलजा को कुएं में धकेल दिया। इसके बाद उसने भी कुएं में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के दौरान महिला का बेटा किसी तरह वहां से निकलकर भाग गया और उसने गांव के लोगों को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। बाद में कुएं से तीनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

पारिवारिक विवाद को इस घटना की संभावित वजह माना जा रहा है

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को इस घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मार्च महीने में राज्य में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

इससे पहले 2 मार्च को यादाद्री भुवनगिरी जिले में भी एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। बताया गया था कि उसने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया था। इसी तरह 6 मार्च को कामारेड्डी जिले में एक ऑटो चालक ने अपनी तीन बेटियों को झील में फेंककर उनकी हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं बेहद दुखद हैं और इनके पीछे के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। Telangana News

Telangana Police: तेलंगाना पुलिस ने भाजपा नेता रामचंदर राव को हिरासत में लिया
भाजपा नेता रामचंदर राव को कामारेड्डी जाने से रोका

हैदराबाद (एजेंसी)। Telangana Police: तेलंगाना में रविवार को राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव को पुलिस ने हिरासत में लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब भाजपा अध्यक्ष हैदराबाद से बांसवाड़ा जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां शुक्रवार को सांप्रदायिक झड़प हुई थी। Hyderabad News

रामचंदर राव को शनिवार रात से ही घर में नजरबंद रखा गया था। रविवार को जब उन्होंने कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा कस्बे के लिए निकलने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

तारनाका स्थित उनके घर के बाहर उनके समर्थकों ने इस पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया। बाद में भाजपा नेता रामचंदर राव को बोलारम पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

इससे पहले रामचंदर राव ने मीडिया से कहा था कि वे भाजपा विधायक के. वेंकट रमणा रेड्डी के समर्थन में कामारेड्डी जाएंगे, जिन पर कथित रूप से हमला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि बांसवाड़ा में हिंदू संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान करीब 100 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

हिरासत में लिए जाने के बाद रामचंदर राव ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि तेलंगाना में आपातकाल जैसे हालात हैं। बांसवाड़ा के हिंदुओं और कामारेड्डी के कार्यकर्ताओं के समर्थन में आवाज उठाने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में हिंदू पीड़ितों के पक्ष में बोलना अपराध बना दिया गया है।

बांसवाड़ा में शुक्रवार शाम झड़प उस समय शुरू हुई जब एक युवक ने सुपरमार्केट में बज रहे भक्ति गीत पर आपत्ति जताई। आरोप है कि सुपरमार्केट के कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। Hyderabad News

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने दंगा मामले में दो केस दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:– CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर-जापान यात्रा पर होंगे रवाना

बिजली के खंभे से कार टकराने की वजह से दो की मौत
Telangana Road Accident: हैदराबाद। तेलंगाना के जगतियाल जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना हनुमाजीपेट क्षेत्र के समीप उस समय हुई, जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। Telangana News

मृतकों की पहचान साई तेजा (22) और नवनीत (22) के रूप में की गई है। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सृजन (22) को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों युवक हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत थे और संक्रांति पर्व मनाने के लिए अपने गृह जनपद जगतियाल आए थे। बताया जा रहा है कि पोरंदला क्षेत्र में दोस्तों के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे जगतियाल लौट रहे थे।

इसी दौरान वाहन चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस को आशंका है कि चालक शराब के प्रभाव में था। अधिकारियों के अनुसार दोनों युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। Telangana News

भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में भी एक अन्य सड़क दुर्घटना

इधर, भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में भी एक अन्य सड़क दुर्घटना सामने आई है। पाल्वंचा मंडल के सीता नगर इलाके में शनिवार रात एक ट्रॉली ऑटो-रिक्शा पलट गया, जिसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भी एक हादसे में नवविवाहिता की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। यह दुर्घटना एनएडी फ्लाईओवर पर उस समय हुई, जब कार का टायर अचानक फट गया और वाहन अनियंत्रित हो गया।

मृत महिला की पहचान रमा हिमाजी (27) के रूप में हुई है। वह अपने पति एमवीवी विनीश के साथ अन्नावरम स्थित सत्यनारायण स्वामी मंदिर में दर्शन कर विशाखापत्तनम लौट रही थी। दंपती संक्रांति पर्व के अवसर पर शहर आया था। विनीश हैदराबाद की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत है। दोनों का विवाह मात्र तीन माह पूर्व ही हुआ था। Telangana News

Telangana Road Accident: सुबह सुबह तेलंगाना से आई दुखभरी खबर, भीषण सड़क दुर्घटना में तीन माह की शिशु सहित 17 की दर्दनाक मौत
Telangana Accident:: रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला क्षेत्र में सोमवार प्रातः एक भयावह सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तीन महीने की एक शिशु सहित कुल 17 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। यह दुर्घटना मिर्जागुडा–खानापुर मार्ग पर लगभग 7:30 बजे घटी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विकाराबाद से हैदराबाद की ओर आने वाली एक आरटीसी बस में अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक टिपर लॉरी ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। आशंका जताई जा रही है कि लॉरी चालक ने दोपहिया वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह भीषण टक्कर हुई। Telangana Road Accident

साइबराबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत उपरांत 16 शवों को चेवेल्ला के क्षेत्रीय अस्पताल में पहुँचाया गया, जबकि एक अन्य मृतक का शव कुछ समय बाद घटनास्थल से बरामद हुआ। अधिकारियों ने पुष्टि की कि कुल 17 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों को तत्क्षण घटनास्थल पर पहुँचकर राहत कार्य प्रारंभ करने का आदेश दिया। उन्होंने मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव और पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी को निर्देश दिए कि गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल बेहतर उपचार हेतु हैदराबाद के अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाए। जिला प्रशासन को भी राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने टीजीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक नागिरेड्डी से बातचीत कर दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बजरी से भरी लॉरी उल्टी दिशा से आ रही थी और इसी दौरान उसने आरटीसी बस को जोरदार टक्कर मारकर यह त्रासदी उत्पन्न कर दी। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। Telangana Road Accident

Telangana Crime News: घरेलू विवाद ने उजाड़ दिया परिवार! व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से दिया भयावह वारदात को अंजाम
तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक भयावह पारिवारिक विवाद ने चार जिंदगियों को निगल लिया। कुलकाचेरला गांव में देर रात हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पुलिस के मुताबिक, घरेलू कलह से परेशान 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया और बाद में खुद भी अपनी जान ले ली। सूत्रों के अनुसार, परिवार में कई दिनों से तनाव बना हुआ था और कई बार स्थानीय लोगों ने बैठकर मामले को सुलझाने की कोशिश भी की थी। बताया जाता है कि विवाद के चलते आरोपी व्यक्ति का व्यवहार पिछले कुछ समय से असामान्य हो गया था। Telangana Crime News

घटना वाली रात सभी लोग सो रहे थे तभी आरोपी ने पहले अपनी साली पर वार किया। शोर सुनकर जब उसकी पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पत्नी पर भी हमला कर दिया। बाद में उसने अपनी दोनों बेटियों को निशाना बनाया। छोटी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी गंभीर रूप से घायल होकर किसी तरह घर से निकलकर मदद मांगने में सफल रही।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल किशोरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच के अनुसार, रोज़-रोज़ होने वाले झगड़े और बढ़ते तनाव ने इस त्रासदी को जन्म दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिवार व गांव के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम को खंगाला जा रहा है। Telangana Crime News