Police Officer - Sach Kahoon Hindi

तरनतारन में तैनात पुलिस अफसर ने खुद को गोली मारकर रचा ड्रामा, सच्चाई जानकर हर कोई हैरान
तरनतारन। थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने जिले में तैनात एक Police officer द्वारा खुद को गोली मार कर लुटेरों द्वारा 12 लाख रुपये की लूट का नाटक करने का मामला सामने आया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि आरोपी एसएसपी तरनतारन के थाने में तैनात बताया जाता है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल बलदेव सिंह जिला तरनतारन में तैनात है। थानेदार बलदेव सिंह ने थाना सिटी तरनतारन के थाना डाबरजी प्रभारी मनप्रीत सिंह को बताया कि अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार कर घायल कर दिया है और उसके पास से 12 लाख रुपये नकद लूट लिये गये हैं। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मनप्रीत सिंह के साथ पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच में पुलिस ने खोली पोल

पुलिस को दिए बयानों में बलदेव सिंह ने बताया कि वह एक महिला के पास से 12 लाख रुपये की रकम लेकर आया था, जिसे अज्ञात लुटेरों ने लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ शक के आधार पर की गई जांच में सारी बात झूठ निकली।

जिसके बाद पूछताछ में थानेदार बलदेव सिंह ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है कि यह सारा ड्रामा उसने लोगों के पैसे के लेन-देन के चक्कर में रचा था। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी थानेदार बलदेव सिंह लंबे समय से लोगों को ठगी का शिकार बनाने का काम कर रहा था। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी डाबरजी मनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ शहर तरनतारन थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अमेरिका : भारतीय मूल के पुलिस अफसर की गोली मारकर हत्या
क्रिसमस की रात कर रहे थे ओवरटाइम

न्यूयॉर्क अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के एक 33 साल के पुलिस अधिकारी की ड्यूटी के (US: Indian Origin Police Officer Shot Dead) दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी पहचान न्यूमेन पुलिस विभाग के रोनिल सिंह के रूप में हुई है। क्रिसमस की रात वे ओवरटाइम कर रहे थे और टैफिक संभाल रहे थे तभी यह घटना हुई। मामले की जांच कर रहे स्टेनिस्लॉस काउंटी शेरिफ्स विभाग ने अपने बयान में कहा, ‘”घटना के कुछ देर बाद रेडियो पर उनकी (रोनिल) मौत की खबर दे दी गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी मौत हो गई।’’

रोनिल घटना के वक्त ट्रैफिक सिग्नल पर सेवाएं दे रहे थे

बयान में यह भी बताया गया कि पुलिस के आने से पहले ही हमलावर मौके पर अपनी (US: Indian Origin Police Officer Shot Dead) कार छोड़कर फरार हो गया। स्टेनिस्लॉस काउंटी शेरिफ्स विभाग ने संदिग्ध और उसके वाहन के फुटेज जारी करके लोगों से पहचान की अपील की है। रोनिल सात साल से न्यूमेन पुलिस विभाग में थे। इससे पहले वे मर्स्ड काउंटी शेरिफ विभाग में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी और पांच महीने की बेटा है। कैलिफोर्निया के गवर्नर एडमंड ब्राउन, न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर और इंडियन ऑफिसर्स सोसाइटी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, कहा अपराध पर कसें लगाम
असफल अधिकारियों को लगाई फटकार

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने में असफल हो रहे पुलिस अधिकारियों को एसपी यादराम फांसल ने जमकर फटकार लगाई। इस दौरान एसपी ने कई पुलिस कर्मियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने क्राइम मिटिंग में अधिकारियों को कई निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपराध पर लगाम कसने को कहा। उन्होंने अपराध और अनुसंधान की समीक्षा करते हुए क्राइम कंट्रोल पर विशेष दिशा-निर्देश दिए। थानों में वर्षांे से लंबित पड़े मामलों का जल्द निपटारा करने की बात कही। साथ ही अधिकारियों को नसीहत दी कि वे थाने में शिकायत लेकर आने वालों के साथ अच्छा व्यवहार करें।

एसपी ने कहा कि उन्हें अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं कि आवेदन लेने से मना कर दिया गया। वहीं शराब, जुआ, सट्टा, पोस्त, अफीम के अवैध परिवहन जैसे अवैध कार्य पूरी तरह से बंद हो जाने संबंधी सख्त हिदायत भी दी। एसपी फांसल ने थानेवार सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में हुए गंभीर अपराधों की जानकारी लेते हुए उनका निकाल करने के निर्देश दिए. साथ ही यह भी निर्देश दिए कि गुंडे बदमाशों के खिलाफ भी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए। पीड़ित लोगों की बिना किसी देरी के तत्परता के साथ सुनवाई की जाए। इस तरह के कई प्रशासनिक मुद्दों पर क्राइम मीटिंग में चर्चा की गई। मीटिंग में एएसपी निर्मला बिश्नोई, हनुमानगढ़ डीएसपी विरेंद्र जाखड़, रावतसर डीएसपी जयसिंह दहिया, नोहर डीएसपी भूपेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद थे।

लूट व चोरी की वारदातें रोकने को करें सख्त कार्रवाई

क्राइम मीटिंग में एसपी यादराम फांसल ने जहां पेडिंग पड़े गंभीर अपराधों का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए वहीं लूट, छीनाझपटी व वाहन चोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली लूट, छीनाझपटी व वाहन चोरी की घटनाओं की न सिर्फ एफआईआर दर्ज करें बल्कि मुल्जिमों को ट्रेस करने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई भी करें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पंजाब पुलिस अधिकारी से बहादुरी पुरस्कार वापिस लिया
1997 में राष्टूपति ने दिया था पुरस्कार

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। एक दुर्लभ घटनाक्रम में राष्टूपति ने 1997 में पंजाब पुलिस के एक अधिकारी को दिया गया बहादुरी पुरस्कार वापस ले लिया है। हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा मिलने के कारण पुलिस अधिकारी से यह पुरस्कार वापस लिया गया। पंजाब पुलिस में उप निरीक्षक रहे गुरमीत सिंह को सेवा के दौरान उनकी बहादुरी के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर 1997 में वीरता का पुलिस पदक प्रदान किया गया था। बहादुरी पुरस्कार प्रदान किए जाने के वक्त पंजाब सरकार ने अधिकारी के पक्ष में सत्यनिष्ठा प्रमाण-पत्र जारी किया था।

आरोप सिद्ध हुए

बाद में 2001 में सिंह के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया। वर्ष 2006 में वह दोषी ठहराए गए और उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी गई और उन्हें सेवा से हटा दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्राालय को अधिकारी की आरोप सिद्धू के बारे में जुलाई 2015 में पता चला। पंजाब सरकार के समक्ष जब मामला उठाया गया तो उसने आरोप सिद्ध की पुष्टि की और मंत्रालय को पदक वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने की सलाह दी।

प्रणव मुखर्जी को भेजा पदक

खुफिया एजेंसियों से राय लेने के बाद गृह मंत्राालय ने सिंह को दिया गया पुलिस पदक वापस लेने के लिए एक प्रस्ताव राष्टूपति प्रणब मुखर्जी को भेजा। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राष्टूपति ने सात जून को बहादुरी के लिए पुलिस पदक वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।