India vs Ireland - Sach Kahoon Hindi

Cricket News: भारत पर ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड के मुख्य कोच ने कर दी यह बड़ी घोषणा
बेलफास्ट। आयरलैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। अगले दिन आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मलान ने अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी। ग्राहम फोर्ड के इस्तीफे के बाद मार्च 2022 में हेनरिक मलान ने इस भूमिका को संभाला था, जिसके बाद उन्होंने आयरिश पुरुष क्रिकेट के सुनहरे दौर को देखा। हेनरिक मलान का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट साल 2027 की शुरुआत तक चलना था, लेकिन उन्होंने अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बताया कि वे अगले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप चक्र के हिसाब से एक सुनियोजित बदलाव के तहत हट रहे हैं। Cricket News

इस मौके पर हेनरिक मलान ने कहा, "इन खिलाड़ियों, स्टाफ और आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। यहां रहने का अनुभव मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत शानदार रहा है। हम आयरिश क्रिकेट के साथ बिताए अपने समय को बहुत प्यार से याद करेंगे।"

उन्होंने कहा, "मैदान पर, हम गर्व के साथ मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप जीत, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत, बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के विरुद्ध पहली घरेलू टेस्ट जीत, भारत के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका को हराने के साथ-साथ दुनिया की शीर्ष टीमों को चुनौती देने और हराने की अपनी क्षमता के जरिए टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने जैसी उपलब्धियों को याद कर सकते हैं। Cricket News

हमारी दूरदर्शिता पर भरोसा करने के लिए खिलाड़ियों, कोचों और स्टाफ का धन्यवाद। यह एक बहुत ही खास सफर रहा है।"क्रिकेट आयरलैंड ने कहा कि मलान का रणनीतिक रूप से पद छोड़ने का फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि नए हेड कोच को अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का उपयोग 2027 की शुरुआत में होने वाले बेहद महत्वपूर्ण वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तैयारियों के लिए एक मजबूत आधार के रूप में करने का मौका मिल सके।

हेनरिक मलान के मार्गदर्शन में आयरलैंड ने लगातार तीन टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया। इसके अलावा, आयरलैंड की पहली तीन टेस्ट मैच जीतने के साथ, अंतरराष्ट्रीय स्तर के टैलेंट का एक बड़ा पूल तैयार किया। आयरलैंड ने रविवार को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारत के खिलाफ पहली टी20 सीरीज भी अपने नाम की। Cricket News

Jasprit Bumrah: क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह बाल-बाल बचे!
डबलिन (सच कहूँ न्यूज)। शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में चोटिल होते-होते बचे। आयरलैंड के साथ मैच से बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। मैच के दौरान बाउंड्री लाइन पर रवि बिश्नाई से टकरा सकते थे लेकिन इस दौरान उन्होंने खुद को संभाल लिया और बाल-बाल बच गए। Jasprit Bumrah

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को टीम इंडिया आयरलैंड के साथ डबलिन के द विलेज स्टेडियम में 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही थी। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। रोहित जैसे सीनियर्स खिलाड़ियों को इस सीरीज में ब्रेक दिया गया है। बता दें कि मैच बारिश से बाधित हो गया था लेकिन भारत डीएलएस नियम के तहत 2 रन से जीत गया।

मैच में बुमराह ने टॉस जीतकर पहले आयरलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जब मैच के 14वें ओवर में वाशिगंटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे तो ओवर की 5वीं गेंद पर कर्टिस कैंफर ने बाउंड्री लगाई। बाउंड्री लाइन पर बिश्नोई और बुमराह अलग दिशाओं से बाउंड्री बचाने के लिए तेजी दौड़े। बिश्नोई डीप बैकवर्ड स्कॉयर लेग से दौड़ते हुए बुमराह से पहले पहुंचे और गेंद को पकड़ने लगे। तभी बुमराह भी पहुंच गए। दोंनो टकराने ही वाले थे कि बुमराह ने नीचे झुककर गेंद पकड़ रहे बिश्नोई के ऊपर से जंप लगाकर बाउंड्री के पार छलांग लगा दी। इस बीच गेंद बाउंड्री लाइन को टच कर गई और आयरलैंड को 4 रनों का फायदा मिला।

इस दौरान अगर बुमराह जंप नहीं लगाते तो दोनों टकरा सकते थे और बुमराह के साथ ही बिश्नोई भी चोटिल हो सकते थे। बता दें कि पिछले साल सितंबर में बुमराह को पीठ में दर्द हुआ था। इस साल मार्च में बुमराह ने न्यूजीलैंड में जाकर अपनी पीठ की सर्जरी कराई थी। इस दौरान वे टी-20 एशिया कप और उसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे थे। India vs Ireland T20

जसप्रीत बुमराह के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह सीरीज खत्म होने के बाद 30 अगस्त से एशिया कप शुरू होने जा रहा है और उसके बाद 5 अक्टूबर से भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप शुरू होगा। बुमराह करीब 11 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे। वे पिछले कुछ महीनों से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डॉक्टरों की निगरानी में रह रहे थे। इस तरह बुमराह के लिए आयरलैंड पर अपनी फिटनेस साबित करने के साथ ही लय प्राप्त करना बहुत जरूरी हो गया है। Jasprit Bumrah

यह भी पढ़ें:– Social Media News: अश्लील पोस्ट पर माफी नहीं सजा मिलेगी: सुप्रीम कोर्ट