ODIs - Sach Kahoon Hindi

ICC Cricket: अमेरिका 35 पर ढेर, वनडे में सबसे कम स्कोर की बराबरी की
नेपाल ने 5.2 ओवर में ही दो विकेट पर 36 रन बनाकर मैच जीत लिया (ICC Cricket)

कीर्तिपुर (एजेंसी)। अमेरिका ने एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास में जिम्बाब्वे के 35 रन के सबसे कम स्कोर की बुधवार को बराबरी कर डाली। अमेरिका की टीम यहां त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंडरनेशनल क्रिकेट ग्रांउड में मेजबान नेपाल के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट कप लीग दो 2019-22 के मुकाबले में 12 ओवर में मात्र 35 रन पर ढेर हो गयी। नेपाल ने 5.2 ओवर में ही दो विकेट पर 36 रन बनाकर मैच जीत लिया। अमेरिका ने 35 रन के स्कोर के साथ जिम्बाब्वे के 25 अप्रैल 2004 को श्रीलंका के खिलाफ हरारे में बनाए गए 35 रन के स्कोर की बराबरी कर ली। इस तरह वनडे इतिहास में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड अब संयुक्त रुप से अमेरिका और जिम्बाब्वे के नाम हो गया है।

अमेरिका की पारी में ओपनर जेवियर मार्शल ने 22 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए।

मार्शल का विकेट 23 के स्कोर पर गिरा ।

इसके बाद अमेरिका ने अपने आखिरी आठ विकेट मात्र आठ रन जोड़कर गंवा दिए।

लेग स्पिनर संदीप लैमीछाने ने छह ओवर में 16 रन देकर छह विकेट झटके।

लेफ्ट आर्म स्पिनर सुशान भारी ने तीन ओवर में पांच रन पर चार विकेट लिए।

नेपाल की पारी में पारस खडका ने नाबाद 20 और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नाबाद 15 रन बनाकर अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलायी।

लैमीछाने को प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

300 वनडे के शिखर पर युवी
दुनिया के 19वें और भारत के पांचवें खिलाड़ी बने

बर्मिंघम (एजेंसी)। भारत के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह ने टीम इंडिया के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में यहां बांग्लादेश के खिलाफ उतरने के साथ ही करियर में 300 वनडे खेलने की उपलब्धि हासिल कर ली। वर्ष 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में ही अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले युवराज ने अपना 300वां मैच चैंपियंस ट्रॉफी में ही खेला।

युवराज यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 19वें और भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। 17 वर्षों के अपने शानदार करियर में युवराज ने इससे पहले तक 299 मैचों में 8622 रन बनाए हैं जिसमें 14 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 111 विकेट लिए हैं और 93 कैच लपके हैं।

वनडे में युवराज से आगे शॉन पोलक (303), अरविंद डी सिल्वा (308), सौरभ गांगुली (311), चामिंडा वास (322), स्टीव वॉ (325), जैक्स कैलिस ( 328), तिलकरत्ने दिलशान (330), मोहम्मद अजहरुद्दीन (334), राहुल द्रविड़ (344), मुथैया मुरलीधरन (350), वसीम अकरम (356), रिकी पोंटिंग (375), इंजमाम उल हक (378), शाहिद आफरीदी (398), कुमार संगकारा (404), सनत जयसूर्या (445), माहेला जयवर्धने (448) और सचिन तेंदुलकर (463) हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।