Gujarat News - Sach Kahoon Hindi
'School on Wheels' Yojana: स्कूल प्रवेश महोत्सव में स्कूल ऑन व्हील्स योजना की शुरुआत, उपमुख्यमंत्री ने विशेष सरकारी बसों का किया लोकार्पण
'School on Wheels' Yojana: गांधीनगर। गुजरात में स्कूल प्रवेश महोत्सव की मंगलवार से शुरुआत हो गई है। गुजरात राज्य मार्ग वाहन व्यवहार निगम की ओर से अगरिया विस्तार रन स्कूलों के लिए स्कूल ऑन व्हील्स योजना की शुरुआत की है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 'समग्र शिक्षा' अभियान ('Samagra Shiksha' Campaign) के तहत तैयार की गईं 28 विशेष सरकारी बसों का लोकार्पण किया।
इन बसों में छोटे बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन बसों में बच्चों के लिए योग से लेकर 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने तक के साधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन इको-फ्रेंडली बसों की छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिससे ये पूरी तरह सौर ऊर्जा (स्वच्छ ऊर्जा) से संचालित होती हैं।
बता दें कि गुजरात सरकार का यह उपक्रम छोटे कस्बों के विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। 48 घंटे तक इलेक्ट्रिक साधन चल सके ऐसी सुविधा युक्त 20 वर्ष की वारंटी के साथ सोलर पैनल बस के ऊपर लगाया गया है। बसों में स्मार्ट टीवी, एफएम पोर्टेबल रेडियो, शेड छत्रछाया वॉल फोन, योग जैसी अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है।
उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज 23वें प्रवेश उत्सव की शुरुआत की गई है। गुजरात राज्य मार्ग वाहन की ओर से 28 बसों शिक्षा विभाग को सौंपा गया है। इन बसों में स्कूल के कक्षा से भी अच्छी व्यवस्था की गई है। ये बसें सोलर पावर के माध्यम से चलेंगी।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन क्लास लेने के लिए बसों में डिश टीवी का प्रावधान किया गया है। हर बस में 20 बच्चों को पढ़ने के लिए व्यवस्था की गई है। बसों में बच्चों के खेलते-खेलत पढ़ने की व्यवस्था की गई है। आने वाले वक्त में इस तरह की और बसों की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा करता हूं।
Surat Factory Accident: सूरत में जहरीली गैस का कहर, ईटीपी टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत
Surat Factory Accident: सूरत। सूरत में ज्वेलरी साफ करने वाली एक फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन वर्कर और एक सुपरवाइजर शामिल थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वे जमीन के नीचे बने ईटीपी टैंक की सफाई कर रहे थे। सभी की मौके पर मौत हो गई।  Surat News
जोन-1 के डीसीपी आलोक कुमार ने आईएएनएस से बताया कि सूरत शहर में ज्वेलरी साफ करने की एक फैक्ट्री है। सफाई की प्रक्रिया के बाद निकलने वाला कचरा एक टैंक में इकट्ठा किया जाता है। इस टैंक की नियमित रूप से सफाई की जाती है। रविवार को भी तीन श्रमिक और कंपनी का एक सुपरवाइजर टैंक साफ करने गए। सफाई के दौरान, एक श्रमिक टैंक में गिर गया और बेहोश हो गया। बाकी दो श्रमिक उसको निकालने गए, वे भी बेहोश हो गए।
डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि सुपरवाइज की ओर से दमकल को कॉल किया गया लेकिन जब तक दमकल की टीम पहुंचती तब तक सुपरवाइजर भी टैंक में गिर चुका था। इस हादसे में चार लोगों की मौत की बात सामने आई है। सेफ्टी इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया गया है कि नहीं, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कोई भी सेफ्टी इक्विपमेंट नहीं पहना गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बाकी की धाराएं जोड़ी जाएंगी।
डिविजनल फायर ऑफिसर रंजीत सिंह खाडिया ने आईएएनएस को बताया कि हमें सुबह 10:22 बजे कॉल करके जानकारी दी गई कि एक व्यक्ति टैंक में गिर गया है। हालांकि, मौके पर पहुंचने पर हमें पता चला कि यह एक इंडस्ट्रियल यूनिट थी। वहां एक व्यक्ति के बजाय चार लोग अंदर थे। यूनिट में एक ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) है, जिसका इस्तेमाल रॉ मटेरियल के वेस्ट को ट्रीट करने के लिए किया जाता है। रंजीत सिंह खाडिया ने बताया कि सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। यहां काफी जहरीली गैस थी। Surat News
गुजरात पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत पकड़े 568 बांग्लादेशी नागरिक
गांधीनगर। गुजरात पुलिस ने 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत राज्य में कथित तौर पर गैर-कानूनी रूप से रह रहे 568 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि कई जिलों में तलाशी और वेरिफिकेशन अभियान जारी हैं। राज्य सरकार के अनुसार, ये गिरफ्तारियां डिप्टी सीएम और गृह मंत्री हर्ष संघवी की देखरेख में पूरे गुजरात में चलाए गए समन्वित अभियानों के दौरान की गईं। Gujarat News
शुक्रवार सुबह 8 बजे तक दर्ज किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में 172 पुरुष, 282 महिलाएं और 114 बच्चे शामिल हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू किए गए इस अभियान का दायरा लगातार बढ़ता गया है। गुजरात पुलिस ने शुरू में 3 जून को 362 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेने की सूचना दी थी। यह संख्या 4 जून को बढ़कर 501 हो गई और शुक्रवार सुबह तक 568 तक पहुंच गई।
अधिकारी वेरिफिकेशन प्रक्रिया के तहत सैकड़ों अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं। राज्य सरकार के एक बयान में संघवी ने कहा कि राज्य की सुरक्षा और शांति से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठ और अनधिकृत बसावट के खिलाफ इसी तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' को खुफिया जानकारी पर आधारित एक समन्वित अभियान के तौर पर शुरू किया गया था, जिसमें पूरे गुजरात की पुलिस इकाइयां शामिल थीं। Gujarat News
अधिकारियों ने पहले बताया है कि इस अभियान में संदिग्ध बिना दस्तावेजों वाले विदेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए टेलीकॉम एनालिसिस, तकनीकी निगरानी, ​​ह्यूमन इंटेलिजेंस और फील्ड वेरिफिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है। गुजरात पुलिस ने कहा कि छापेमारी और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले खुफिया जानकारी जुटाने और टेलीकॉम एनालिसिस के जरिए 6,200 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों का डेटाबेस तैयार किया गया था।
पुलिस के अनुसार, अभियान के शुरुआती चरण में संदिग्धों को लक्षित क्षेत्रों से बाहर जाने से रोकने के लिए बस स्टेशनों, हाईवे और रेलवे स्टेशनों पर चेकपॉइंट बनाए गए थे। जांचकर्ता उन कथित नेटवर्क की भी जांच कर रहे हैं, जिन्होंने राज्य में अवैध रूप से रह रहे लोगों के लिए रहने की जगह, रोजगार और दस्तावेजों की व्यवस्था की है।
राज्य के अधिकारियों ने कहा कि कई जिलों में तलाशी अभियान जारी हैं और विशेष टीमें अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की पुष्टि करने और मामले से जुड़ी जगहों की जांच करने का काम कर रही हैं। सरकार ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और लागू कानूनों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। Gujarat News
Gujarat Police: गुजरात पुलिस की भावनात्मक मिसाल, जेल में बंद महिला क़ैदी व उसके नवजात शिशु को सुरक्षित घर पहुंचाया
खेड़ा (गुजरात)। गुजरात के खेड़ा जिले में एक बेहद मानवीय और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रशासन और पुलिस ने एक विचाराधीन महिला और उसके नवजात शिशु की सुरक्षा तथा घर वापसी की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ी है, बल्कि इसमें इंसानियत की एक प्रेरणादायक मिसाल भी देखने को मिली। आनंद स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नडियाद जिला जेल प्रशासन ने एक बेसहारा प्रवासी महिला तथा उसके नवजात बच्चे की मदद की। Gujarat Police
यह महिला एक आपराधिक मामले में विचाराधीन थी और हाल ही में उसने जेल में ही एक बच्चे को जन्म दिया था। जमानत मिलने के बाद जब उसे रिहा किया गया, तो उसे घर ले जाने के लिए उसका कोई परिजन आगे नहीं आया। सूत्रों के अनुसार, यह मामला खंभात क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में महिला को उसके पति और देवर के साथ सह-आरोपी बनाया गया था। परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले का रहने वाला है और रोजगार की तलाश में गुजरात आया था।
महिला जब नडियाद जिला जेल में थी, तब वह गर्भवती थी और उसके साथ उसका दो वर्षीय बच्चा भी था। 21 मई को उसे प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसे पहले नडियाद सिविल अस्पताल और फिर बेहतर उपचार के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल भेजा गया। वहां उसने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। उपचार के बाद उसे वापस नडियाद जिला जेल लाया गया, जहां वह अपने दोनों छोटे बच्चों के साथ रह रही थी।
जमानत मिलने के बावजूद स्थिति कठिन बनी रही, क्योंकि उसका पति और देवर अभी भी हिरासत में थे और परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि कोई भी सदस्य उसे लेने नहीं आ सका। ऐसे में वह महिला अपने नवजात और छोटे बच्चे के साथ असहाय स्थिति में थी। इसी दौरान नडियाद जिला जेल प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसकी मदद करने का निर्णय लिया। गुजरात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. के.एल.एन. राय के मार्गदर्शन में एक विशेष वाहन की व्यवस्था की गई, ताकि महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके गृह राज्य मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले तक पहुंचाया जा सके। Gujarat Police
इस पूरी प्रक्रिया में एक स्थानीय धर्मार्थ संस्था ने भी सहयोग दिया। यात्रा के दौरान दो पुलिसकर्मी महिला और उसके दोनों बच्चों के साथ लगातार मौजूद रहे, ताकि उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा सके। मध्य प्रदेश पहुंचने पर स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई और आपसी समन्वय के साथ महिला को उसके परिवार से मिला दिया गया। इस लंबे सफर के बाद जब महिला अपने घर और परिजनों से मिली, तो यह पल उसके लिए भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण था।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा प्रयास केवल कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं था, बल्कि मानवता और संवेदनशील प्रशासन की एक मिसाल भी है। परिवार ने भी गुजरात पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कठिन समय में उनका साथ दिया और उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की। Gujarat Police
Rozgar Fair 2026: देशभर में सरकारी नौकरी का अवसर, 19वें रोजगार मेले में हजारों युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
Rozgar Fair 2026: वडोदरा/रांची। देशभर में आयोजित 19वें रोजगार मेले के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति का अवसर मिला। इस अभियान के तहत विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और युवाओं को संबोधित किया। देश के कई शहरों में एक साथ रोजगार मेले आयोजित कर बड़ी संख्या में चयनित उम्मीदवारों को सरकारी सेवा से जुड़ने का अवसर दिया गया। Rozgar Mela
गुजरात के वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे, डाक, बैंकिंग, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं और उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि यह अभियान केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास भी है। सरकार का मानना है कि पारदर्शी और तेज भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवा शक्ति को सशक्त बनाना विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Rozgar Mela
रोजगार मेला अभियान के तहत देशभर में बड़ी संख्या में युवाओं को विभिन्न केंद्रीय विभागों में सेवा का अवसर मिला। चयनित अभ्यर्थियों ने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए खुशी व्यक्त की और कहा कि कड़ी मेहनत तथा परिवार के सहयोग से उनका सपना साकार हुआ है। इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं ने इसे अपने परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। उनका कहना था कि सरकारी सेवा में चयन उनके वर्षों की मेहनत का परिणाम है और इससे उन्हें नई जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा।
रोजगार मेले के माध्यम से केंद्र सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों में नई ऊर्जा और कार्यक्षमता को बढ़ावा देना भी है। इस पहल को युवाओं के लिए नए अवसरों का मंच माना जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। Rozgar Mela
अब पालतू लेब्राडोर डॉग “गबरू” बना मानवता की अनूठी मिसाल, किया रक्तदान
Blood Donation: अहमदाबाद। पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी गई मानवता, सेवा और परोपकार की प्रेरणादायक शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु निरंतर समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। मानव सेवा के इसी पावन अभियान में अब पालतू पशु भी सहभागी बनने लगे हैं। Gujarat News
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मई को गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक पशु चिकित्सालय में उपचाराधीन गोल्डन रिट्रीवर नस्ल के कुत्ते के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता उत्पन्न हो गई थी। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने डॉग ब्लड डोनर की तलाश शुरू की। जैसे ही यह सूचना डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी आशीष बब्बर इन्सां तक पहुंची, वे बिना विलंब किये अपने पालतू लेब्राडोर डॉग “गबरू” को लेकर अस्पताल पहुंचे।
वहां आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद गबरू ने रक्तदान किया, जिससे बीमार गोल्डन रिट्रीवर को नया जीवन मिल सका। इस सराहनीय कार्य की पशु चिकित्सक डॉ. कौनिक ठक्कर ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य मानवता के साथ-साथ जीव-जंतुओं के प्रति करुणा का भी संदेश देते हैं। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि सेवा, दया और परोपकार की भावना केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सही संस्कार मिलने पर पशु भी मानवता की इस अनूठी मिसाल का हिस्सा बन सकते हैं। Gujarat News
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के बाद अब डायमंड सिटी ‘सूरत’ भी मेट्रो के सफर के लिए तैयार है। सूरत में ड्रीम सिटी और अलथान टेनामेंट के बीच 8.5 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी परिवहन को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। Surat Metro News
इसी के तहत गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए सूरत में ड्रीम सिटी और अलथान टेनामेंट के बीच 8.5 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कर दिया है। अब सूरतवासियों का मेट्रो के सफर का सपना साकार होने वाला है। मेट्रो सेवा शुरू होने से सूरत के लोगों को जहां ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। वहीं उन्हें तेज, सुरक्षित और ईको-फ्रेंडली यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा।
उधर, मेट्रो का संचालन होने से सूरत डायमंड बोर्स तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे डायमंड उद्योग की रफ्तार को भी पंख लगेंगे। इससे वराछा, कतारगाम और सरथाणा जैसे इलाकों से रोजाना 40 से 45 हजार कारीगरों और व्यापारियों को तेज व आरामदायक ट्रांसपोर्टेशन में सुविधा मिलेगी। गुजरात जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के रीजनल चेयरमैन जयंती सावलिया ने बताया कि ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक कम होगी डायमंड बोर्स तक मेट्रो शुरू होने से यहां 45 हजार लोग आवाजाही कर सकेंगे। पूरे शहर को जोड़ने वाली मेट्रो बहुत ही अच्छी तरह से डिजाइन की गई है। Surat Metro News
दो कॉरिडोर सरथाणा से ड्रीम सिटी तक कॉरिडोर-1 और भेसान से सरोली तक कॉरिडोर-2 शामिल
सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में दो कॉरिडोर सरथाणा से ड्रीम सिटी तक कॉरिडोर-1 और भेसान से सरोली तक कॉरिडोर-2 शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट में कुल 38 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसकी कुल लंबाई 40.35 किलोमीटर है, जिसका 6.47 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है, जबकि ड्रीम सिटी और भेसान में दो डिपो भी विकसित किए जा रहे हैं। सूरत में ड्रीम सिटी और अलथान टेनामेंट के बीच 500 घंटे के ट्रायल रन के दौरान मेट्रो ट्रेन की स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। इसके अलावा, इस रूट पर 7 मेट्रो स्टेशनों का काम भी अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि सुरक्षा जांच और परीक्षण प्रक्रिया के बाद जल्द ही सूरत मेट्रो ट्रेन सर्विस जनता को समर्पित कर दी जाएगी। Gujarat News
सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि कॉरिडोर-1 जिसे ‘डायमंड कॉरिडोर’ भी कहा जाता है, ड्रीम सिटी को सरथाना से जोड़ता है। इसकी कुल लंबाई 21.6 किलोमीटर है, जिसमें से 15 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड और 6.5 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है। इस कॉरिडोर में 14 एलिवेटेड और 6 अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल हैं। कॉरिडोर-2 जिसे ‘टेक्सटाइल कॉरिडोर’ भी कहा जाता है भेसान को सरोली से जोड़ता है इसकी कुल लंबाई 18.7 किलोमीटर है, यह कॉरिडोर पूरी तरह एलिवेटेड है और इसमें 18 एलिवेटेड स्टेशन हैं।
सूरत निवासी राज पटेल ने कहा कि सूरत में मेट्रो आने से दैनिक जीवन में जो लोग सुबह से शाम पब्लिक ट्रांसपोर्ट के भरोसे हैं, उन्हें सरलता होगी समय से लोग एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकेंगे। एक सूरत वासी के तौर पर मुझे खुशी हो रही है। वर्षों के इंतजार के बाद मेट्रो मिल रही है, तो प्रत्येक सूरत वासी का दिल प्रसन्नचित है। स्थानीय निवासी रोशन चिमना ने कहा कि सूरत में इसका काम बहुत जल्दी हुआ है। इससे बड़ी गौरव की क्या बात हो सकती है। Surat Metro News
गुजरात में यूसीसी बिल पास, बिल पर अमित शाह का आया ये बड़ा बयान
UCC Bill Passes in Gujarat: नई दिल्ली/गांधीनगर। उत्तराखंड के बाद एक और भाजपा शासित राज्य गुजरात में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित हो गया है। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताते हुए कहा कि देश सभी नागरिकों के लिए समान कानून से चले, यह हमारी प्राथमिकता भी है और संकल्प भी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “देश में हर नागरिक के लिए एक समान कानून हो, यह भाजपा का स्थापना से ही संकल्प रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की राज्य सरकारें इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।” Gujarat News
“मुझे हर्ष है कि अब गुजरात ने भी यूसीसी विधेयक पारित कर अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है
उन्होंने आगे लिखा, “मुझे हर्ष है कि उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित करने का ऐतिहासिक कार्य कर अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और इस बिल को समर्थन देने वाले सभी विधायकों को बधाई देता हूं।” गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में फिर से कहा, “देश तुष्टीकरण के आधार पर नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान कानून से चले, यह हमारी प्राथमिकता भी है और संकल्प भी है।”
बता दें कि गुजरात विधानसभा ने मंगलवार को सात घंटे से अधिक समय चली बहस के बाद यूसीसी विधेयक को पास किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सदन में यह बिल पेश किया था। इसके साथ ही उत्तराखंड के बाद गुजरात देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जिसने यूसीसी को अपनाया है। उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य था, जिसने फरवरी 2024 में यूसीसी बिल पास किया। ‘गुजरात यूनिफॉर्म सिविल कोड, 2026’ कानून पूरे राज्य में लागू होगा। हालांकि, विधेयक में यह साफ किया गया है कि यह कोड अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के सदस्यों और कुछ ऐसे समूहों पर लागू नहीं होगा जिनके पारंपरिक अधिकार संविधान के तहत सुरक्षित हैं। Gujarat News
Gujarat IPS Transferred: गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी, स्टेट के नए आईबी चीफ बने अशोक यादव
Gujarat IPS Transferred: गांधीनगर। गुजरात सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में सरकार ने एक साथ 37 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारी लंबे समय से नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। Gujarat News
अहमदाबाद में बनेगा आठवां पुलिस जोन
पुलिस व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए अहमदाबाद शहर में एक नया जोन स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। अब शहर में सात के स्थान पर आठ पुलिस जोन कार्यरत होंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे महानगर में बढ़ते कार्यभार को संभालने में पुलिस को सुविधा मिलेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में तेजी आएगी। इस प्रशासनिक फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति अशोक कुमार यादव की मानी जा रही है। उन्हें राज्य के स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो (स्टेट आईबी) का प्रमुख बनाया गया है। उनके नेतृत्व में खुफिया तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। Gujarat News
राज्य सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है
सरकार के आदेश के अनुसार, वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी शमशेर सिंह को अहमदाबाद में निदेशक नागरिक सुरक्षा और कमांडेंट जनरल, होम गार्ड के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्ष 2003 बैच के अधिकारी अशोक कुमार, जो पहले राजकोट रेंज में पुलिस महानिरीक्षक थे, उन्हें अब गांधीनगर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2004 बैच के आईपीएस गगनदीप गंभीर को गांधीनगर स्थित राज्य निगरानी सेल में पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी बैच के अधिकारी गौतम एम. परमार को भावनगर रेंज से स्थानांतरित कर सीआईडी में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
वर्ष 2005 बैच के अधिकारी राघवेंद्र वत्स, जो सूरत शहर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अहमदाबाद रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं 2006 बैच के आईपीएस नीलेश भीखाभाई जाजादिया को जूनागढ़ रेंज से स्थानांतरित कर वडोदरा शहर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (सेक्टर-2, अपराध एवं कानून व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह 2010 बैच की अधिकारी डॉ. लीना पाटिल को जूनागढ़ रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को पुलिस तंत्र को अधिक सक्षम और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नई तैनातियों से विभागीय कार्यों में गति आएगी और कानून व्यवस्था के संचालन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। Gujarat News
Amit Shah Gujarat Visit: किसानों को लेकर अमित शाह की राहुल गाँधी को किसी भी मंच पर आने की खुली चुनौती!
Amit Shah Gujarat Visit: गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने गुजरात के गांधीनगर स्थित Mahatma Mandir में देश की पहली केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का उद्घाटन किया। इस पहल को डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है, जिसके माध्यम से पारदर्शिता और वितरण प्रणाली की दक्षता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। Amit Shah
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्ष के नेता Rahul Gandhi पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी व्यापार समझौतों को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाकर किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ, इंग्लैंड और अमेरिका के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों में किसानों और डेयरी क्षेत्र के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि किसी भी सार्वजनिक मंच पर इस विषय पर खुली बहस के लिए वे तैयार हैं।
केंद्र सरकार किसानों, मछुआरों व पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं कर सकती
उन्होंने किसानों, मछुआरों और पशुपालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उनके हितों से समझौता नहीं कर सकती। उनके अनुसार, वर्तमान सरकार ने कृषि उत्पादों और मत्स्य उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के नए अवसर तैयार किए हैं। अमित शाह ने पूर्ववर्ती Indian National Congress सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अतीत में लिए गए कुछ निर्णयों से कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ था, जबकि वर्तमान नेतृत्व किसानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।
उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि हाल के वर्षों में किसानों से अधिक मात्रा में अनाज की खरीद की गई है। साथ ही, प्रतिवर्ष प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजनाओं को किसानों के लिए स्थायी सहयोग बताया। सीबीडीसी आधारित पीडीएस प्रणाली को पारदर्शी वितरण, भ्रष्टाचार में कमी और लाभार्थियों तक सीधे सहायता पहुंचाने की दिशा में एक तकनीकी सुधार के रूप में प्रस्तुत किया गया। Amit Shah
Rajkot to Somnath Special Train: राजकोट। सौराष्ट्र की पावन धरती पर स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व से जुड़ा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” (Somnath Swabhiman Parv) भव्य रूप में मनाया जा रहा है। यह आयोजन मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने और मंदिर पर हुए प्राचीन आक्रमणों के एक सहस्राब्दी वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजकोट से चार दिवसीय विशेष रेल सेवा की शुरुआत गुरुवार से कर दी गई है। Gujarat News
विशेष ट्रेन के प्रस्थान के समय स्टेशन परिसर भक्तिभाव से सराबोर दिखाई दिया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा और यात्रियों में उत्साह साफ नजर आया। भाजपा नेता माधव दवे ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, आत्मगौरव और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम स्थान रखने वाला सोमनाथ मंदिर सदियों से सनातन विश्वास का केंद्र रहा है।
विशेष रेल सेवा के माध्यम से अवसर मिलने पर अत्यंत आनंदित श्रद्धालु
ट्रेन से यात्रा कर रहे एक श्रद्धालु ने कहा कि वे लंबे समय से सोमनाथ महादेव के दर्शन की इच्छा रखे हुए थे। विशेष रेल सेवा के माध्यम से यह अवसर मिलने पर वे अत्यंत आनंदित हैं और इसे अपने जीवन का एक यादगार अनुभव मानते हैं।अरब सागर के तट पर अवस्थित सोमनाथ महादेव मंदिर भारतीय संस्कृति, आस्था और निरंतर पुनरुत्थान का प्रतीक माना जाता है। आगामी वर्ष में मंदिर पर हुए प्रथम बड़े आक्रमण को एक हजार वर्ष पूरे हो रहे हैं, वहीं स्वतंत्र भारत में इसके पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ भी इसी अवधि में मनाई जा रही है। Gujarat News
इन दोनों ऐतिहासिक अवसरों के उपलक्ष्य में प्रभास पाटन क्षेत्र में पूरे वर्ष चलने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया है, जिसके प्रमुख कार्यक्रम 8 से 11 जनवरी के बीच संपन्न हो रहे हैं। पर्व के अंतर्गत 72 घंटे का अखंड ओंकार नाद, शंखध्वनि, भक्ति संगीत, लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा हजारों ड्रोन से सुसज्जित भव्य प्रकाश प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को सोमनाथ पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे और स्वाभिमान पर्व के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि सोमनाथ की कथा विध्वंस की नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, आस्था और पुनर्निर्माण की अमर गाथा है, जो भारत की अडिग सांस्कृतिक विरासत को उजागर करती है। Gujarat News
Ahmedabad Bomb Threats: अहमदाबाद में 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप
Ahmedabad Bomb Threats: अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के पाँच विद्यालयों को बम विस्फोट की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। दोपहर लगभग 1:30 बजे स्कूलों को धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए, जिसके तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। Ahmedabad News
सूचना मिलते ही संबंधित विद्यालयों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर स्कूल प्रबंधन ने तत्काल सभी कक्षाएं स्थगित कर दीं और विद्यार्थियों को शिक्षकों व कर्मचारियों की निगरानी में सुरक्षित रूप से परिसर से बाहर निकाला गया। कई विद्यालयों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जुट गई, जो अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता भी मौके पर पहुंचा। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों को पूरी तरह खाली कराकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। कक्षाओं, प्रशासनिक कक्षों, शौचालयों, पार्किंग स्थलों और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की गई। Ahmedabad News
कई घंटे तक चली सघन तलाशी के बाद भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं
कई घंटे तक चली सघन तलाशी के बाद किसी भी विद्यालय से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्कूलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
पुलिस ने धमकी भरे संदेश भेजने वाले व्यक्ति या नंबर की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की सहायता से संदेश के स्रोत, तकनीकी विवरण और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषी को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
घटना के बाद शहरभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। Ahmedabad News