Letest Gujarat News - Sach Kahoon Hindi

Mehsana Car Accident: गुजरात में सामने आया एक चार साल की बच्ची का दर्दनाक हादसा!
Mehsana Car Accident: बच्ची की कार से कुचलकर मौत

मेहसाणा, गुजरात (एजेंसी)। गुजरात के मेहसाणा जिले की पॉश सोसायटी में सोमवार को एक विचलित करने वाली, दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 4 साल की मासूम की टाटा नेक्सन कार के नीचे कुचलकर मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्ची मेहसाणा की स्पर्श विला सोसायटी में साइकिल चला रही थी। तभी अचानक सामने से एक कार आई, जिससे बच्ची का संतुलन बिगड़ने से वह साइकिल से नीचे गिर गई। बच्ची के नीचे गिर जाने का पता लगने के बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी और उसे कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद | Mehsana Car Accident

गुजरात के मेहसाणा स्थित स्पर्श विला सोसाइटी में एक चार साल की बच्ची साइकिल चला रही थी। अचानक कार को करीब आता देख बच्ची साइकिल से गिर गई। बच्ची के गिरने के बाद कार उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई।#Gujarat #Mehsana pic.twitter.com/mK3c5cR9jN

— Dinesh Kumar (@DineshRedBull) August 19, 2024

सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्ची की पहचान दिशा पटेल के रूप में हुई। पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है। Mehsana Car Accident

Triple Talaq: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- तीन तलाक कानून अपराध नहीं!

Donkey Milk : गुजरात के गधी फार्म में इतना महंगा दूध! होश उड़ जाएंगे!
Donkey Milk Benefits: अहमदाबाद। क्या आपने कभी सुना है कि दूध 5000 रुपये लीटर बिक रहा है, वो भी ऑनलाइन और वो भी किसका? गधी का! गधी, सुनने में तो बल्गर सा शब्द लगता है और जिन्हें सदियों से कठिन परिश्रम के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन आज के समय में गधी का दूध उसके गोजातीय प्रतिद्वंद्वियों द्वारा उत्पादित दूध की कीमत से 70 गुना ज्यादा कीमत पर बेजा जा रहा है। Gujarat News

ऐसा ही एक मामला गुजरात के पाटन जिले के गांव सामने आया है। गांव के ही धीरेन सोलंकी ने गांव में 42 गधों के साथ एक गधा फार्म खोला है और दक्षिणी राज्यों में ग्राहकों को गधी के दूध की आपूर्ति करके प्रति माह 2-3 लाख रुपये कमा रहा है।

इस बिजनेस की शुरूआत के संबंध में सोलंकी बताते हैं कि वह सरकारी नौकरी की तलाश में था। लेकिन सरकारी नौकरी तो नहीं मिली, बदले में मुझे कुछ निजी नौकरियाँ मिलीं। इससे मेरे परिवार का गुजर-बसर मुश्किल से ही हो पा रहा था। इसी दौरान मुझे दक्षिण भारत में गधा पालन के बारे में पता चला। मैंने कुछ लोगों से मुलाकात की और लगभग 8 माह पहले ही अपने ही गाँव में यह फार्म खोल दिया। सोलंकी ने बताया कि उन्होंने 22 लाख रुपये लगाकर 20 गधों से शुरूआत की। Gujarat News

कर्नाटक और केरल को गधी के दूध की आपूर्ति

उन्होंने बताया कि शुरूआती दौर कठिन गुजरा, गुजरात में गधी के दूध की कोई डिमांड नहीं थी और सोलंकी ने पहले पांच महीनों में कुछ भी नहीं कमाया। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारत की कंपनियों तक पहुंचना शुरू किया, जहां गधी के दूध की मांग है। वह अब कर्नाटक और केरल को गधी के दूध की आपूर्ति करते हैं और उनके ग्राहकों में कॉस्मेटिक कंपनियां भी हैं जो अपने उत्पादों में गधी के दूध का उपयोग करती हैं।

दूध की कीमत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह 5,000 रुपये से 7,000 रुपये के बीच है। इसकी तुलना 65 रुपये प्रति लीटर पर बिकने वाले गाय के दूध से करें तो नहीं हो सकती। गधी के दूध को हमेशा ताजा रखने के लिए उसे फ्रीजर में संग्रहित किया जाता है। दूध को सुखाकर पाउडर के रूप में भी बेचा जाता है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख प्रति किलोग्राम तक होती है। Donkey Milk

सोलंकी के पास अब उसके फार्म में 42 गधी हैं और उन्होंने अब तक लगभग 38 लाख रुपये का निवेश किया है। उनका कहना है कि उन्होंने अभी तक राज्य सरकार से कोई मदद नहीं ली है, लेकिन वह चाहते हैं कि वह इस क्षेत्र पर भी ध्यान केंद्रित करे।

क्या-क्या हैं फायदे | Donkey Milk

गधी के दूध का उपयोग प्राचीन काल से ही किया जाता रहा है, कुछ लोगों ने दावा किया है कि मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा इससे स्नान करती थी। ऐसा माना जाता है कि चिकित्सा के जनक, यूनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स ने लीवर की समस्याओं, नाक से खून बहने, विषाक्तता, संक्रामक रोगों और बुखार के लिए गधी का दूध निर्धारित किया था। इसके कई लाभों के बावजूद, आधुनिक युग में गधी के दूध के प्रचलन में गिरावट देखी गई। लेकिन अब दोबारा वैज्ञानिकों ने इसकी क्षमता को खोजा। लेकिन अभी भी इसकी उपलब्धता सीमित है और यह ऊँची कीमतों की व्याख्या करता है।

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार, गधी के दूध की संरचना गाय के दूध की तुलना में मानव दूध के समान है और यह शिशुओं के लिए एक अच्छा विकल्प है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें गाय के दूध से एलर्जी है। Gujarat News

Voter ID Card: पहचान पत्र, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन और डाउनलोड!

Gujarat News: विशेष सुनवाई: दुराचार पीड़िता की गर्भपात की याचिका टालने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज
Gujarat News: नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने एक दुराचार पीड़िता की गर्भपात कराने की उसकी याचिका को 12 दिनों तक टालने पर गुजरात उच्च न्यायालय की शनिवार को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं, बल्कि तत्परतापूर्वक निपटा जाना चाहिए। गुजरात उच्च न्यायालय में सुनवाई टालने का आदेश 17 अगस्त को पारित किया गया था। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने गुजरात के एक मामले में ‘विशेष सुनवाई’ करते हुए भ्रूण को हटाने की संभावना का पता लगाने के लिए भरूच की एक मेडिकल बोर्ड से एक नई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। Gujarat News

पीठ ने कहा कि वह इस मामले में सोमवार को अगली सुनवाई कर इस मसले पर विचार करेगी। पीड़िता के अधिवक्ता ने पीठ के समक्ष कहा कि उच्च न्यायालय ने मामले की तारीख 23 अगस्त तय की है, जिससे उसकी गर्भावस्था 28 सप्ताह की हो जाएगी। अधिवक्ता ने हालांकि कहा कि, याचिका सात अगस्त को दायर कई और 11 अगस्त को सुनवाई हुई थी। उन्होंने शीर्ष अदालत के समक्ष यह भी कहा कि याचिकाकर्ता महिला को चार अगस्त को अपनी गर्भावस्था के बारे में पता चला और उसने सात अगस्त को उच्च न्यायालय के समक्ष रिट याचिका दायर की थी।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने शीर्ष अदालत की पीठ के समक्ष यह भी कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय का आदेश रिकॉर्ड पर भी उपलब्ध नहीं था। शीर्ष अदालत की पीठ ने उच्च न्यायालय का आदेश उपलब्ध नहीं होने की याचिकाकर्ता के वकील की बात पर कहा, ‘‘अगर विवादित आदेश मौजूद ही नहीं है तो हम कोई आदेश कैसे पारित कर सकते हैं। इस मामले को स्थगित करने में मूल्यवान दिन बर्बाद हो गए हैं। देखिए, ऐसे मामलों में तात्कालिकता की भावना होनी चाहिए न कि उदासीन रवैया। हमें ऐसी टिप्पणियाँ करने के लिए खेद है।

हम इसे सोमवार को पहले मामले के रूप में सूचीबद्ध करेंगे।’’ शीर्ष अदालत ने आगे कहा कि चूंकि कीमती समय पहले ही बर्बाद हो चुका है, इसलिए भरूच के मेडिकल बोर्ड से नई रिपोर्ट मांगी जा सकती है। न्यायमूर्ति नागरत्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘हम याचिकाकर्ता को एक बार फिर से पूछताछ के लिए केएमसीआरआई के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश देते हैं और नवीनतम स्थिति रिपोर्ट कल रविवार शाम छह बजे तक इस अदालत में प्रस्तुत की जा सकती है।’’

यह भी पढ़ें:– Social Media News: अश्लील पोस्ट पर माफी नहीं सजा मिलेगी: सुप्रीम कोर्ट