Yuvraj Singh - Sach Kahoon Hindi

Yuvraj Singh: युवराज सिंह के जीवन पर बनेंगी फिल्म
Yuvraj Singh: मुंबई (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के जीवन पर फिल्म बनायी जा रही है। युवराज सिंह की बायोपिक का ऐलान हो गया है। फिल्‍म समीक्षक तरन आदर्श ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। तरन आदर्श ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, भूषण कुमार-रवि भगचांदका, युवराज सिंह की बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे। इसमें उनकी आॅन फील्ड और आॅफ फील्ड लड़ाइयों को दिखाया जाएगा।इसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। गौरतलब है कि युवराज सिंह को भारतीय क्रिकेट में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाता है। इसके अलावा वर्ष 2011 में उन्हें कैंसर हो गया था, जिसपर उन्होंने जीत हासिल की। युवराज सिंह के इसी सफर पर अब एक बॉयोपिक बनने वाली है।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम से मांगी 5 लाख रंगदारी
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। पुलिस ने मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई की महिला केयर टेकर को युवराज सिंह की मां से 5 लाख रुपये की रंगदारी लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ने पूर्व क्रिकेटर, उनकी मां और परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी बरामद की और डीएलएफ फेज 1 पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। Gurugram News

डीएलएफ फेज 1 निवासी पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 में युवराज के भाई जोरावर सिंह की केयर टेकर के रूप में हेमा कौशिक उर्फ ​​डिंपी नामक महिला को काम पर रखा गया था। जोरावर सिंह पिछले कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। शबनम सिंह ने कहा कि हेमा को 20 दिन बाद ही काम से हटा दिया गया, क्योंकि वह प्रोफेशनल नहीं थीं। Gurgaon News

शबनम ने बताया कि मई 2023 में, हेमा कौशिक उर्फ ​​डिंपी ने उन्हें कॉल करना और व्हाट्सएप संदेश भेजना शुरू कर दिया। जिसमें उसने धमकी दी कि वह झूठे मामले में फंसाकर मेरे परिवार को बदनाम कर देगी। इसके लिए हेमा ने 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। 19 जुलाई को हेमा कौशिक ने व्हाट्सएप मैसेज में धमकी दी कि वह 23 जुलाई को केस करेगी और परिवार को बदनाम करेगी। शबनम ने हेमा को कहा कि रकम बहुत बड़ी है। सोमवार तक 5 लाख रुपये देने का फैसला किया गया था, लेकिन इसे मंगलवार के लिए टाल दिया गया और वे पुलिस के पास गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और जब आरोपी महिला हेमा कौशिक उर्फ ​​डिंपी मेगा मॉल में 5 लाख रुपये लेने पहुंची तो पुलिस टीम ने उसे शबनम सिंह से पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी पूर्व नीतेश कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान दक्षिणी दिल्ली के मालवी गांव निवासी नितेश कौशिक की पत्नी हेमा कौशिक उर्फ ​​डिंपी के रूप में की गई है। उसके कब्जे से 5 लाख रुपये नकद बरामद किये गये. हम आरोपी महिला से पूछताछ कर रहे हैं। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– फाजिल्का, जलालाबाद व अबोहर में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सात आईसीसी फाइनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे युवराज
14 आईसीसी टूर्नामेंटों में भी खेलने वाले पहले भारतीय बने

लंदन (एजेंसी)। भारत के धुरधंर आॅलराउंडर युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) टूर्नामेंटों में सात फाइनल खेलने वाला पहला खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। युवराज पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलने के साथ ही यह अभूतपूर्व रिकार्ड बना देंगे। युवराज इससे पहले तक आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और श्रीलंकाई जोड़ी कुमार संगकारा तथा माहेला जयवर्धने की बराबरी पर थे जिन्होंने छह-छह बार आईसीसी टूर्नामेंटों के फाइनल खेले थे।

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में उतरकर 300 वनडे खेलने की उपलब्धि हासिल कर चुके युवराज ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी से ही की थी। वह इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम के सदस्य थे। युवराज वर्ष 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी में संयुक्त रुप से विजेता रही भारतीय टीम में शामिल थे। युवराज 2003 विश्वकप के फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रही भारतीय टीम में शामिल थे।

युवराज की अह्म भूमिका

वर्ष 2007 में पहले टी20 विश्वकप में भारत को विजेता बनाने में युवराज की अह्म भूमिका रही थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के मारे थे। वर्ष 2011 के एकदिवसीय विश्वकप में भारत की खिताबी जीत में युवराज मैन आॅफ द् टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 90.50 के औसत से 362 रन बनाए थे और 5.02 के इकोनॉमी रेट से 15 विकेट लिए थे।

युवराज 2014 में टी20 विश्वकप के फाइनल तक पहुंची भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। हालांकि उनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में उम्मीदों के अनुरुप नहीं रहा था। मौजूदा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में युवराज ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में शानदार मैच विजयी पारी खेली थी और मैन आॅफ द् मैच भी बने थे। ‘सिक्सर किंग’ के नाम से मशहूर युवराज इस टूर्नामेंट में उतरने के साथ ही 14 आईसीसी टूर्नामेंटों में उतरने वाले पहले भारतीय बन गए थे। उन्होंने इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में पांच बार खेलने के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

300 वनडे के शिखर पर युवी
दुनिया के 19वें और भारत के पांचवें खिलाड़ी बने

बर्मिंघम (एजेंसी)। भारत के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह ने टीम इंडिया के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में यहां बांग्लादेश के खिलाफ उतरने के साथ ही करियर में 300 वनडे खेलने की उपलब्धि हासिल कर ली। वर्ष 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में ही अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले युवराज ने अपना 300वां मैच चैंपियंस ट्रॉफी में ही खेला।

युवराज यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 19वें और भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। 17 वर्षों के अपने शानदार करियर में युवराज ने इससे पहले तक 299 मैचों में 8622 रन बनाए हैं जिसमें 14 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 111 विकेट लिए हैं और 93 कैच लपके हैं।

वनडे में युवराज से आगे शॉन पोलक (303), अरविंद डी सिल्वा (308), सौरभ गांगुली (311), चामिंडा वास (322), स्टीव वॉ (325), जैक्स कैलिस ( 328), तिलकरत्ने दिलशान (330), मोहम्मद अजहरुद्दीन (334), राहुल द्रविड़ (344), मुथैया मुरलीधरन (350), वसीम अकरम (356), रिकी पोंटिंग (375), इंजमाम उल हक (378), शाहिद आफरीदी (398), कुमार संगकारा (404), सनत जयसूर्या (445), माहेला जयवर्धने (448) और सचिन तेंदुलकर (463) हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।