Roger Federer - Sach Kahoon Hindi

फेडरर की दमदार वापसी, इस्तोमिन को हराया
पेरिस (एजेंसी)। वर्ष का अपना चौथा मैच और तीसरा टूनार्मेंट खेल रहे पूर्व नंबर एक स्विजरलैंड के रोजर फेडरर ने वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन में दमदार वापसी की है। आठवीं वरीयता प्राप्त फेडरर ने क्वालीफायर डेनिस इस्तोमिन को सोमवार को पहले दौर में 6-2, 6-4, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली। 2009 में फ्रेंच ओपन की विजेता रह चुके 39 वर्षीय फेडरर ने 2020 में दो बार घुटने की सर्जरी कराई थी और लगभग पूरा साल कोर्ट से बाहर रहे थे और वह इस वर्ष दोहा और जेनेवा में एटीपी 250 टूनार्मेंटों में खेले थे जहां उनका 1-2 का रिकॉर्ड रहा।

फेडरर ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में इस्तोमिन के खिलाफ तीनों सेट में एक भी ब्रेक अंक का सामना नहीं करना पड़ा और इस जीत से उन्होंने उज्बेक खिलाड़ी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-0 पहुंचा दिया। फेडरर का दूसरे दौर में 2014 के यूएस ओपन चैंपियन क्रोएशिया के मारिन सिलिच से मुकाबला होगा जिन्होंने फ्रांस के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर रिंडरकनेच को 7-6(6), 6-1, 6-2 से पराजित किया। फेडरर 11वीं बार सिलिच का मुकाबला करेंगे जिनके खिलाफ उनका 9-1 का शानदार रिकॉर्ड है। दोनों के बीच 2017 विम्बलडन फाइनल और 2018 ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में मुकाबला हो चुका है और दोनों बार स्विस खिलाड़ी जीते थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

टेनिस: फेडरर ने करियर के 1500वें मैच में जीत दर्ज की, जर्मनी के गोजोविक को हराया
रोजर फेडरर ने इंडोर स्विस टूर्नामेंट में लगातार 21वां मैच जीता (Roger Federer)

वे पिछले 12 सीजन में यहां फाइनल खेलने में कामयाब रहे हैं

खेल डेस्क। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर (Roger Federer) ने करियर के 1500वें मैच में जीत दर्ज की। उन्होंने स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के पहले राउंड में जर्मनी के पीटर गोजोविक को हराया। 38 साल के फेडरर ने यह मुकाबला 6-2, 6-1 से अपने नाम किया। इस जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘मुकाबला बेहतरीन था। पीटर के खिलाफ इंडोर मैच में खेलना मुश्किल होता है। उन्होंने दो क्वालिफाइंग मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।’

फेडरर ने पिछले साल इस टूर्नामेंट को जीता था। वे अब तक स्विस इंडोर में 81 मुकाबलों में 72 मैच जीतने में सफल रहे। पिछले 21 मुकाबलों में फेडरर यहां नहीं हारे। उन्हें पिछली बार अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने 2013 में हराया था। रोजर पिछले 12 सीजन में फाइनल खेलने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने इस साल दुबई, मियामी और हाले ओपन टूर्नामेंट जीता है।

फेडरर ने मरे को बधाई दी

रविवार को ब्रिटेन के एंडी मरे ने बेल्जियम में यूरोपीयन ओपन टूर्नामेंट अपने नाम किया था। फेडरर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, ‘एंडी की उपलब्धि शानदार है। मैं थोड़ा सा निराश हुआ, क्योंकि उन्होंने मेरे साथी स्टैन वावरिंका को हराया। यह वापसी के लिए उनका शानदार तरीका था। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

खिताबी जंग में उतरेंगे फेडरर और पोत्रो
इंडियन वेल्स (एजेंसी)। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने उलटफेर से बचते हुए यहां इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है जहां वह अपने रिकार्ड छठे खिताब के लिए जुआन मार्टिन डेल पोत्रो की आखिरी चुनौती का सामना करेंगे। शीर्ष वरीय स्विस खिलाड़ी को पुरुष एकल सेमीफाइनल में गैर वरीय बोर्ना कोरिच से संघर्ष झेलना पड़ा लेकिन वापसी करते हुए उन्होंने 5-7, 6-4, 6-4 से जीत अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं अन्य मुकाबले में अर्जेंटीना के पोत्रो ने मिलोस राओनिक को 6-2, 6-3 से हराया।

फेडरर अब इंडियन वेल्स में रिकार्ड छठी बार खिताब जीतने से एक कदम दूर रह गए हैं। लेकिन उन्हें पोत्रो की चुनौती का सामना करना होगा जिन्होंने सितंबर में यूएस ओपन क्वार्टरफाइनल में स्विस खिलाड़ी को हराया था। 21 वर्षीय क्रोएशियाई खिलाड़ी कोरिच ने भी स्विस मास्टर को काफी चुनौती दी और अपने मजबूत बैकहैंड से पहला सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया। इंडियन वेल्स के अपने नौ मैचों में फेडरर ने पहली बार अपना सेट गंवाया है। वहीं दूसरे सेट की शुरुआत में भी कोरिच ने फेडरर की सर्विस ब्रेक की जिससे आम दर्शकों सहित मैच देख रहे हॉल आॅफ फेम रॉड लेवर और पीट सम्प्रास भी हैरान रह गए।

20 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन ने फिर अनुभव का फायदा उठाया और अगले दोनों सेटों में वापसी कर ली और दो घंटे बाद आखिरकार जीत अपने नाम की। 36 साल के फेडरर का इस वर्ष सत्र की शुरुआत के बाद से अभी तक 17-0 का रिकार्ड बना हुआ है। वहीं डेल पोत्रो का मैच कनाडाई खिलाड़ी के खिलाफ करीब एक घंटे तक चला मैच एक तरफा ही रहा। पोत्रो ने मैच में पहली सर्विस पर 90 फीसदी अंक जीते और पांच में से चार बार राओनिक की सर्विस ब्रेक की। 20 वर्षीय अर्जेंटीनी खिलाड़ी की यह करियर में 400वीं जीत भी है। पोत्रो अब पहली बार इंडियन वेल्स में खिताब जीतने से एक कदम दूर हैं। वह वर्ष 2013 में राफेल नडाल से फाइनल हार गए थे। उनका फेडरर के खिलाफ 6-18 का जीत-हार रिकार्ड है।

आसान जीत के साथ फेडरर सेमीफाइनल में
मांट्रियल (एजेंसी)। विश्व के तीसरे नंबर के दिग्गज खिलाड़ी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने इस वर्ष की अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुए रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन और विम्बलडन ग्रैंड स्लेम के खिताब जीतकर प्रचंड फार्म में चल रहे पूर्व नंबर एक फेडरर ने क्वार्टरफाइनल में स्पेन के बतिस्ता अगुत के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए उन्हें लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बना ली।

फेडरर ने तेज हवाओं के बीच खुद पर शानदार नियंत्रण रखते हुए 12 सीड अगुत को कोई मौका नहीं दिया और एक और खिताब की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। फेडरर ने मैच के बाद कहा कि मैं अपने खेल से संतुष्ट हूं। मैं नेट पर सहज महसूस कर रहा था और खेल पर मेरा पूरा नियंत्रण था।

उल्लेखनीय है कि खिताब के प्रबल दावेदारों स्पेन के राफेल नडाल के कनाडा के 18 साल के युवा खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव से हारकर बाहर हो जाने और नंबर एक ब्रिटेन के एंडी मुर्रे के चोट के चलते बाहर हो जाने के बाद फेडरर के यहां खिताब जीतने के मौके बढ़ गए हैं।

फेडरर के पास नंबर वन का ताज हासिल करने का मौका

फेडरर के पास नंबर वन का ताज हासिल करने का मौका भी रहेगा। अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में जर्मनी के अलेक्सांद्र ज्वेरेव ने दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 7-5, 6-4 से, हालैंड के रॉबिन हसे ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्ज मैन को 4-6, 6-3, 6-3 से पराजित किया जबकि शापोवालोव ने फ्रांस के एड्रियन मिनारिनो को 2-6, 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

फेडरर की विम्बलडन टूर्नामेंट में 86वीं जीत
स्विस खिलाड़ी फेडरर ने विम्बलडन में पहला खिताब 2003 में और आखिरी खिताब 2012 में जीता था

लंदन (एजेंसी)। 18 ग्रैंड स्लेम खिताबों के बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने आठवें विम्बलडन खिताब की तलाश में कदम बढ़ाते हुए तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है जबकि विश्व की नंबर एक खिलाड़ी जर्मनी के एंजेलिक केर्बर ने दूसरे राउंड में कड़े संघर्ष के बाद जीत हासिल की। 35 वर्षीय स्विस मास्टर ने 79वीं रैंकिंग के सर्बियाई खिलाड़ी दुसान लाजोविच को अपना पहला सर्विस गेम गंवाने के बावजूद 7-6, 6-3, 6-2 से हरा दिया। फेडरर ने इस जीत से आल इंग्लैंड क्लब पर अपना रिकॉर्ड 86 पहुंचा दिया है।

जर्मनी के एंजेलिक केर्बर ने भी तीसरे दौर में किया प्रवेश

फेडरर ने विम्बलडन में अपना पहला खिताब 2003 में जीता था और यहां उनका आखिरी खिताब 2012 में रहा था। फेडरर का तीसरे राउंड में जर्मनी के सर्व-वॉली खिलाड़ी मिशा जवेरेव से मुकाबला होगा। शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को बेल्जियम की कर्स्टन फ्लिपकेन्स को 7-5, 7-5 से हराने में कड़ा संघर्ष करना पड़ा लेकिन तीसरी सीड चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। प्लिसकोवा ने विम्बलडन से पहले ईस्टबॉर्न में खिताब जीता था लेकिन यहां दूसरे दौर में उन्हें स्लोवाकिया की मैगडालेना रीबारिकोवा ने 3-6, 7-5, 6-2 से हरा कर बाहर कर दिया। इस बीच अमेरिका की बेथानी माटेक-सेंड्स को चोटिल होने के कारण स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। नेट के पास जाते समय बुरी तरह फिसल गयीं और कोर्ट पर गिर पड़ीं।

पांचवीं सीड डेनमार्क की कैरोलिन वोज़्नियाकी ने बुल्गारिया की त्स्वेताना पिरोनकोवा को 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर का टिकट कटा लिया। पुरुष वर्ग में छठी सीड कनाडा के मिलोस राओनिक ने रुस के मिखाइल यूझनी को 3-6, 7-6, 6-4, 7-5 से पराजित कर दिया। राओनिक पिछले वर्ष फाइनल में ब्रिटेन के एंडी मुर्रे से हार गए थे। राओनिक का अगला मुकाबला स्पेन के अल्बर्ट रामोस-विनोलास से होगा। विश्व के 15वें नंबर के खिलाड़ी चेक गणराज्य के टॉमस बेर्दिच ने तीसरे सेट का टाई ब्रेकर गंवाने के झटके से उबरते हुए अमेरिका के रयान हैरिसन को 6-4, 6-3, 6-7, 6-3 से हरा दिया।

बेर्दिच लगातार पांचवीं बार तीसरे दौर में पहुंचे

बेर्दिच यहां 2010 में रनरअप रह चुके हैं और वह लगातार पांचवीं बार तीसरे दौर में पहुंचे हैं। आठवीं सीड डोमिनिक थिएम ने फ्रेंचमैन जाइल्स सिमोन को 5-7, 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार विम्बलडन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इस बीच 2013 के सेमीफाइनलिस्ट जुआन मार्टिन डेल पोत्रो और जोरदार सर्विस करने वाले अमेरिका के जॉन इस्नर दूसरे दौर में हार कर बाहर हो गए। फ्रेंचमैन गाएल मोंफिल्स ने ब्रिटेन के काइल एडमंड को 7-6, 6-4, 6-4 से हराकर घरेलू प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया और छठी बार तीसरे दौर में पहुंच गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विम्बलडन में इतिहास रचने के लिए फेडरर तैयार
लंदन (एजेंसी)। दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का मानना है कि जब वह रिकार्ड आठवें विंबलडन खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे तो क्ले कोर्ट सत्र से बाहर रहने का उनका फैसला काफी फायदेमंद साबित होगा। फेडरर ने आस्ट्रेलिया ओपन जीतकर सत्र की बेहतरीन शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद वह फ्रेंच ओपन और इससे पहले होने वाले टूर्नामेंटों में नहीं खेले जिससे कि विंबलडन के लिए तरोताजा रह सकें।

खिताब जीतने का बेहतर मौका

पैंतीस वर्षीय फेडरर को पता है कि फ्रेंच ओपन की तुलना में उनके पास विंबडलन में खिताब जीतने का बेहतर मौका है जहां वह पहले भी सात बार खिताब अपने नाम कर चुके हैं। फेडरर ने फ्रेंच ओपन का खिताब सिर्फ एक बार जीता है। फेडरर वापसी करते हुए स्टुटगार्ट में पहले दौर में ही हार गए लेकिन हाले में ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट में उन्होंने नौवीं बार खिताब जीता और उन्हें अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। फेडरर ने संवाददाताओं से कहा कि इसके पीछे का विचार दूसरे हफ्ते के खेल के दौरान मानसिक रूप से तरोताजा और खेलने का इच्छुक रहना है।

उन्होंने कहा कि ग्रॉस कोर्ट सत्र से कोई समझौता किए बगैर मैं ऐसा करने में सफल रहा हूं। शुरुआत में सात हफ्ते का विश्राम लेने वाला था और फिर क्ले टूर्नामेंट खेलता लेकिन मैंने 10 हफ्ते आराम करने का फैसला किया। फेडरर ने कहा कि मुझे कोई मलाल नहीं है। जब मैं कोई फैसला करता हूं तो उसके साथ रहता हूं। मुझे ग्रास कोर्ट पर काफी अभ्यास करने का मौका मिला। अब जब विंबलडन शुरू होने वाला है तो आप सर्वश्रेष्ठ महसूस करना चाहते हो और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हो।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट : ग्रॉस कोर्ट पर पहला ही मैच हारे फेडरर
302वीं रैंकिंग के टॉमी हास के हाथों मिली करारी शिकस्त

स्टटगार्ट (जर्मनी)। 18 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर की सत्र में वापसी को यहां स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में विश्व के 302वीं रैंकिंग के टॉमी हास के हाथों मिली शिकस्त से बड़ा झटका लगा है। फेडरर को पहले दौर में बाई मिली थी जबकि अंतिम 16 राउंड में अपना पहला मैच खेलने उतरे स्विस खिलाड़ी कड़े संघर्ष के बाद हास से 2-6, 7-6, 6-4 से मुकाबला हार बाहर हो गए।

जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन और फिर इंडियन वेल्स तथा मियामी मास्टर्स जीतने के बाद फेडरर संपूर्ण क्ले कोर्ट सत्र से बाहर रहे थे और स्टटगार्ट ओपन से वह वापसी करने उतरे थे। 35 वर्षीय फेडरर के लिए विम्बलडन की तैयारी के लिहाज से स्टटगार्ट अह्म टूर्नामेंट था। वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम को आठ बार जीत चुके स्विस खिलाड़ी ने हालांकि ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट पर अपने पहले मैच में अच्छी शुरुआत की और पहला सेट 6-2 से आसानी से जीत लिया।

लेकिन 39 वर्षीय हास ने फिर कमाल की वापसी की और बेसलाइन से जबरदस्त शॉट खेलते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनके सामने हमवतन मिशा ज्वेरेव होंगे। फेडरर ने शुरुआत ब्रेक हासिल किया और अच्छा बैकहैंड खेल दिखाया। उन्होंने पूर्व नंबर दो खिलाड़ी हास की सर्विस भी ब्रेक की। हालांकि रैंकिंग में 300 के पार खिसक गए हास के सामने फेडरर ने दूसरे सेट में मैच अंक गंवाया और हास ने यह सेट जीत मैच को निर्णायक सेट में पहुंचा दिया जहां उन्होंने शुरुआत में ही फेडरर की सर्विस ब्रेक की और दूसरे मैच प्वांइट के साथ अपनी यादगार जीत हासिल कर ली।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।