Sugar Control Tips - Sach Kahoon Hindi

Sugar Control Tips: डायबिटीज के मरीज आज ही बदल लें ये 5 आदतें, नहीं तो बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा
Sugar Control Tips: डायबिटीज यानी शुगर आज के समय की सबसे आम लेकिन गंभीर बीमारियों में से एक बन चुकी है। यह ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जो धीरे-धीरे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकती है। शुरुआत में इसके लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते, लेकिन लंबे समय तक ब्लड शुगर अनियंत्रित रहने पर आंखों, किडनी, हृदय और नसों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज को पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं है, लेकिन सही जीवनशैली और नियमित देखभाल से इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।

खानपान में लापरवाही पड़ सकती है भारी | Sugar Control Tips

डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे जरूरी चीज उनका खानपान होता है। कई लोग समय पर दवा तो ले लेते हैं, लेकिन खाने-पीने में सावधानी नहीं बरतते। विशेषज्ञों के अनुसार मैदा, अधिक चीनी, कोल्ड ड्रिंक, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। इसके बजाय साबुत अनाज, दालें, ओट्स, ब्राउन राइस, हरी सब्जियां और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए।

रोजाना करें शारीरिक गतिविधि

स्वस्थ रहने और शुगर को नियंत्रित रखने के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। डॉक्टरों का कहना है कि प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की वॉक, योग या हल्का व्यायाम इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है। वहीं लंबे समय तक बैठे रहने की आदत वजन बढ़ाने के साथ-साथ ब्लड शुगर को भी असंतुलित कर सकती है। इसलिए दिनभर सक्रिय रहने का प्रयास करना चाहिए।

नियमित जांच से मिलती है सही जानकारी

कई मरीज तब तक जांच नहीं करवाते जब तक उन्हें कोई परेशानी महसूस न हो। हालांकि यह आदत भविष्य में जोखिम बढ़ा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड शुगर की नियमित जांच और समय-समय पर HbA1c टेस्ट करवाना जरूरी है। यह टेस्ट पिछले दो से तीन महीनों के औसत शुगर स्तर की जानकारी देता है और बीमारी की वास्तविक स्थिति को समझने में मदद करता है।

दवाओं में लापरवाही न करें

डायबिटीज की दवाएं तभी प्रभावी होती हैं जब उन्हें नियमित रूप से लिया जाए। कई मरीज शुगर नियंत्रित होते ही दवाएं बंद कर देते हैं या अपनी मर्जी से डोज बदल लेते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं और इंसुलिन का नियमित सेवन करना जरूरी है। लापरवाही से शुगर अचानक बढ़ सकती है और हृदय, किडनी तथा आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

तनाव और नींद पर भी दें ध्यान

तनाव और खराब नींद भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ी समस्या बन सकते हैं। तनाव बढ़ने पर शरीर में ऐसे हार्मोन बनते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं। वहीं पर्याप्त नींद न लेने से भी शुगर नियंत्रण प्रभावित होता है। विशेषज्ञ रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेने और तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान तथा गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों को अपनाने की सलाह देते हैं।

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय पर जांच, दवाओं का सही सेवन और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाकर ब्लड शुगर को काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है और गंभीर जटिलताओं के खतरे को कम किया जा सकता है।

Sugar Control: ये छोटे-छोटे पत्ते शुगर को कर सकते हैं कंट्रोल, आयुर्वेद ने माना लोहा
Sugar Control: आज के समय में डायबिटीज की बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है और करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, डायबिटीज के मरीज हमेशा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। बहुत से लोग तो शुगर लेवल को काबू करने के लिए कई घरेलू नुस्खों को भी अपनाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर के आसपास लगा एक पेड़ डायबिटीज कंट्रोल करने में कारगर हो सकता है? जी हां, नीम के पत्ते खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है, आयुर्वेद एक्सपटर्स का मानना है कि शुगर के मरीजों को नीम के पत्ते खाकर अवश्य आजमाना चाहिए। Sugar Control

दरअसल यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरोज गौतम ने बताया कि नीम एक पारंपरिक औषधीय पौधा है, जो आयुर्वेद में हजारों सालों से बीमारियों के इलाज में उपयोग किया जा रहा है, इसके पत्तों, छाल और बीज का इस्तेमाल कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है, नीम के पत्तों में फ्लावोनॉयड्स, सैपोनिन्स और टैनिन्स जैसे कई महत्वपूर्ण यौगिक होते हैं, जो एंटीआॅक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेट्री और एंटीबैक्टीरियल असर दिखाते हैं, इसके अलावा नीम के पत्तो में विभिन्न विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

वहीं एक्सपर्ट ने बताया कि नीम के पत्तों में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें शुगर के मरीजों के लिए लाभकारी माना जाता है, आयुर्वेद के अनुसार नीम के पत्तों में कसाय रस पाया जाता है, जो शरीर में जाकर मधुर रस यानी ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है, इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, नीम के पत्तों में कुछ विशेष यौगिक भी होते हैं, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढा सकते हैं और शुगर लेवल को नियंत्रित करने मे मदद कर सकते हैं, इन पत्तों में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डायबिटीज की वजह से होने वाली कॉम्पिलकेशंस को कम कर सकते हैं। Sugar Control

वहीं डॉक्टर सरोज गौतम ने बताया कि रोजाना 5-10 नीम के पत्ते खाने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है, लेकिन इन पत्तों को दवा या इंसुलिन डोज का विकल्प नहीं माना जा सकता है, इन पत्तों को सिर्फ सप्लीमेंट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं और इनका लाभ भी उठा सकते हैं, डायबिटीज के जिन मरीजों का ब्लड शुगर बहुत ज्यादा फ्लक्चुएट होता है, उन्हें नीम के पत्ते खाने से पहले अपन डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को नीम के पत्ते नहीं खाने चाहिए, ऐसा करने से कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। Sugar Control

यह भी पढ़ें:– सावधान! सड़क किनारे सो रहे कावड़ये के कपड़ों में घुसा सांप, मचा हड़कंप, वीडियो देख आप भी हो जाआगे हैरान

Diabetes Control Tips: डायबिटीज व हाई बीपी को छूमंतर कर देती है ये अदभुत हल्दी
Sugar Control Tips: हल्दी एक ऐसी चीज है जो हर किसी के घर में होती है, चाहे वो गरीब हो या अमीर हल्दी हर किसी के घर की रसोई में रहती है। हल्दी एक तरह का जरूरी मसाला है जो खाना बनाने बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी का नाम लेते ही हमारे ध्यान में रसोई में रखी पीले रंग की हल्दी याद आती है। इसके बारे में बच्चे बच्चे को जानकारी है, लेकिन अगर हम आपको कहें कि काली हल्दी (black turmeric) भी होती है तो शायद आप बहुत ज्यादा कंफ्यूज हो जाओगे, लेकिन ये सच है कि काली हल्दी भी होती है। वैसे काली हल्दी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। Diabetes Control Tips

दरअसल हल्दी एक भारतीय वनस्पति है। हल्दी को आयुर्वेद में प्राचीनकाल से ही चमत्कारी जड़ी बूटी के रूप में मान्यता प्राप्त है। आयुर्वेद में हल्दी को एक महत्वपूर्ण औषधि कहा जाता है। भारतीय रसोई में हल्दी का महत्वपूर्ण स्थान है और धार्मिक रूप से इसे बहुत ही शुभ समझा जाता है। लेकिन आपने आमतौर पर सिर्फ पीले रंग की ही हल्दी देखी है लेकिन आज हम आपको काली हल्दी के बारे में बताएंगे। कहा जाता है की हल्दियों की प्रजातियों में काली हल्दी बहुत ही दुर्लभ पाई जाती है। यह हल्दी आम हल्दी की तुलना में काफी अलग दिखती है। इस हल्दी के पौधे में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं।काली हल्दी का उपयोग कैंसर जैसी बीमारी की दवाई बनाने के साथ साथ अन्य बीमारी की दवाई में भी इसका प्रयोग किया जाता है।

बता दें कि काली हल्दी में पीली हल्दी से भी ज्यादा औषधीय गुण पाए जाते हैं, या यूं कहें कि ये स्वास्थ्य का एक खजाना है। इस हल्दी का रंग अंदर से बैंगनी होता है। इससे कई बीमारियों का इलाज हो सकता है। तो आइए आपको बताते हैं काली हल्दी के फायदे के बारे में…

Get Long Hair: Shampoo में मिला लों ये चीजें बाल इतने लंबे और घने हो जाएंगे कि आप संभाल नहीं पाएंगे

काली हल्दी के ये हैं फायदे

माइग्रेन में फायदेमंद: माइग्रेन की परेशानी अधिकतर महिलाओं में देखने को मिलती है, लेकिन यह बीमारी किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। इसमें सर के पीछे की ओर एक भाग में असहनीय दर्द होता है। माइग्रेन से पीड़ित व्यक्ति तेज आवाज और रोशनी से संवेदनशील है जाता है। वहीं काली हल्दी इससे राहत दिलाने का काम करती है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप काली ताजा हल्दी को पीसकर माथे पर इसका लेप कर लें। Diabetes Control Tips

डायबिटीज: डायबिटीज के मरीजों के लिए काली हल्दी किसी दवाई से कम नहीं है, दरअसल इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके साथ ही इसमें करक्यूमिन भी होता है। ये सभी गुण इंसुलिन में सुधार करने की क्षमता रखते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल का स्तर सामान्य रहता है। ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज काली हल्दी का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें भरपूर फायदा मिलेगा।

फेफड़ों की बीमारी: सांस संबंधी बीमारियों को दूर करने में काली हल्दी बहुत ही फायदेमंद साबित हुई है। इसमें एंटी इफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है, जो सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है। इसका उपयोग आप पीली हल्दी की तरह ही कर सकते हैं।

हाई बीपी की समस्या होगी दूर: हाई बीपी की समस्या में काली हल्दी आपको काफी फायदा पहुंचा सकतीं हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन में एंटीआॅक्सीडेंट और एंटी इफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड फ्लो को दूर करते हैं और आॅक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।

Health News: खड़े-खड़े पीते हैं पानी तो याद आएगी एक दिन नानी, जानें क्या हैं नुकसान

महिलाओं के दर्द में फायदेमंद: कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है जिसे वे सहन नहीं कर पाती। ऐसे में काली हल्दी का सेवन उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी इनफ्लेमेट्री गुण इस दर्द को राहत पहुंचा सकता है। इसके लिए आप गर्म दूध में काली हल्दी के पाउडर को मिला कर पी सकती हैं।

पाचन संबंधी बीमारी होगी दूर: काली हल्दी गैस्ट्रिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करती है। गैस,सूजन, हिचकी, अपच, अल्सर गैस्ट्रिक इशू है। कई बार असंतुलित दिनचर्या और खानपान की वजह से यह समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसे छुटकारा पाने के लिए काली हल्दी का सेवन कर सकते हैं, दरअसल इसमें फाइबर की मात्रा होती है जो पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक कर सकती है।

चोट या घाव: काली हल्दी किसी भी तरह की चोट या घाव को भरने में मदद करती है। अगर आपको किसी तरह की चोट मोच या घाव हो जाए तो आप काली हल्दी का लेप बनाकर उसे अपने घाव पर लगा सकते हैं, इससे आपकी चोट जल्दी ठीक हो जाएगी।

सावधान: आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है ये तेल, जानें खाना पकाने में किस तेल का करे इस्तेमाल अगर आप आॅफिस में नौकरी करते हैं और अपने घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, तो आपको निश्चित रूप से ही हर शाम आॅफिस के बाहर खड़े होकर पकौड़े वाले से पकौड़े खाना या फिर समोसा खाना पसंद होगा। लेकिन क्या आपने इन सभी चीजों में एक बात को गौर किया है कि जिस कढ़ाई में इन्हें बनाया जाता है उसमें उबलता तेल ही आपके पेट मे पहुंचता है। नोट: इस लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।