Chandrayaan 3 Landing Live: - Sach Kahoon Hindi

Chandrayaan 3 Landing Live: भारत ने रखा चांद पर ऐतिहासिक कदम, चंद्रयान-3 ने शान से चांद को किया फतेह
Chandrayaan 3 Moon Landing Live: चंद्रयान-3 ने भारत की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपना ऐतिहासिक कदम 6.03 मिनट पर चाँद पर रखा। इस दौरान पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजरे चंद्रयान-3 पर लगी रही और पूरे भारत देश की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरे देश ने चंद्रयान-3 के मिशन की कामयाबी के लिए भारत देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी और सभी का हार्दिक धन्यवाद किया है। Chandrayaan 3 Moon Landing

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि सफलता की अमृत वर्षा हुई है हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। हमारे वैज्ञानिक साथियों ने भी कहा कि आज हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बनें हैं। दक्षिण अफ्रीका में बैठे मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम से भारत चंद्रमा के उस धु्रव तक पहुंचा है जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंचा है।

आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे और कहावतें भी बदल जाएंगी। कभी कहा जाता था कि चंदा मामा बहुत दूर के हैं अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस भारत देश के। सांइस और टैक्नालॉजी देश के उज्जवल भविष्य का आधार है। देश इसे हमेशा-हमेशा के लिए याद रखेगा। यह देश को एक उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित करेगा। यह दिन इस बात का प्रतीक है कि भारत से सबक लेकर जीत कैसे हासिल की जाती है। पीएम मोदी ने देश के वैज्ञानिकों की इस सफलता के लिए उन्हें बार-बार बधाई दी और उनका धन्यवाद किया।

चंद्रयान-3 के चाँद पर साॅफ्ट लैंडिंग के लिए देश भर में पूजा अर्चना की गयी

इससे पहले चंद्रयान-3 के चाँद पर सफल अवतरण (सॉफ्ट लैंडिंग) की कामना करते हुए देश भर में विभिन्न स्थानों पर लोगों का हवन, पूजन और यज्ञ आदि अनुष्ठानों का आयोजन जारी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कार्यक्रम के अनुसार चंद्रयान-3 का लैंडर नियंत्रित गति से बुधवार शाम छह बजकर 3 मिनट पर चंद्रमा के सतह पर उतरा।

मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देश और दुनिया की निगाह चंद्रयान पर टिकी हुई है। इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 आज शाम लगभग 6:03 बजे लैंड करने के लिए तैयार है। मिशन चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के लिए पटना स्थित वेद विद्यालय के छात्रों द्वारा पूजा और यज्ञ किया गया। Chandrayaan 3 Moon Landing

राष्ट्रीय राजधानी के संत नगर आर्यसमाज मंदिर में बृहद यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञोपरांत विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि इस प्रात: कालीन यज्ञ में पवित्र वेद मंत्रों के माध्यम से आहुतियां लगाकर हमने ईश्वर से चंद्रयान की चहुँमुखी सफलता के लिए प्रार्थना की तथा सभी वैज्ञानिकों एवं देशवासियों के साथ भारत सरकार को भी इस हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन से लेकर यूएस तक चंद्रयान 3 की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना और अनुष्ठान आयोजित किया गया है। भारत के विभिन्न हिस्सों में चंद्रयान 3 के लिए धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में खास गंगा आरती भी कराई जा रही है। आरती से पहले हवन पूजा भी की गई। हरिद्वार में चंद्रयान की सफलता की लिए तीर्थ पुरोहितों ने हनुमान चालीसा पाठ का पाठ किया है।

जयपुर के भूतेश्वर मंदिर में भी चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूजा अर्चना की गयी। कोलकाता में हवन पूजन किया गया, लखनऊ के हनुमान मंदिर में हवन पूजन एवं नैनीताल के नैनादेवी मंदिर में भी अनुष्ठान किये गए। सिंगापुर के उच्चायुक्त सिमोन वॉन्ग ने बताया कि वह चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। केवल भारत ही नहीं दुनियाभर से इस ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है।

गौरतलब है कि इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने अपनी टीम के साथ ‘चंद्रयान-3’ मिशन के प्रक्षेपण से पहले तिरुपति के सुल्लुरपेटा स्थित चेंगलम्मा परमेश्वरिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इस मिशन के सफल आयोजन की टीम में महिलाएं भी शामिल हैं।

इसरो के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर पड़ताल में जुटे रहे।