student - Sach Kahoon Hindi

Exam Study Tips : आप भी कर रहे हैं परीक्षा की तैयारी, अपनाएं ये टिप्स
Exam Study Tips || समय का प्रबंधन –

समय का सही प्रबंधन करना परीक्षा (Exam Study Tips) की तैयारी में अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय को व्यापक रूप से बाँटें और प्रत्येक विषय के लिए समय समायोजित करें।

पूर्व अध्ययन

परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझें। पुराने पेपर्स का अध्ययन करें और महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करें।

नोट्स तैयार करें

महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए अपने अध्ययन की सारांशिक नोट्स तैयार करें। यह आपको परीक्षा की दिनचर्या के दौरान फायदा पहुंचाएगा।

प्रैक्टिस टेस्ट

नियमित अंतराल पर प्रैक्टिस टेस्ट लें। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न और अपनी तैयारी का स्तर पता चलेगा।

स्वास्थ्य का ध्यान रखें

अच्छे स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम, पूरी नींद और सही आहार लें।

सकारात्मक सोच

आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण है। सकारात्मक भावना और निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी होती है।

अवस्थानिकता

परीक्षा के दिन अवस्थानिक हों। सही अवस्था में होने से आपकी प्रदर्शन शक्ति में सुधार होता है।

परीक्षा के दिन का प्रबंधन

परीक्षा के दिन अनुकूल वस्त्र पहनें, प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक सामग्री साथ लेकर जाएं। ध्यानपूर्वक प्रश्न पढ़ें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

अंतिम संशोधन

परीक्षा से पहले अंतिम संशोधन करें। महत्वपूर्ण बिंदुओं को फिर से जांचें और आवश्यकता अनुसार अपने उत्तरों को संशोधित करें।

इन रणनीतियों का पालन करके आप Jobs की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कोटा के कोचिंग छात्र के आत्महत्या के मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान
कोटा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के कोटा में एक कोचिंग छात्र के आत्महत्या के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेकर जिला प्रशासन से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी के व्यास ने कोटा में कोचिंग के एक छात्र के आत्महत्या के प्रकाशित समाचार पर स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए प्रत्येक कोचिंग सेन्टर में छात्रों की संख्या, कोचिंग सेन्टरों में नियमित रूप से पढ़ाई के लिए किसी प्रकार के भेदभाव, छात्रों की रहने की व्यवस्था, कोचिंग सेन्टरों में ली जाने वाली फीस, फीस संबंधी परिपत्र के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक अच्छा माहौला होना जरूरी

व्यास ने कहा कि कोटा शहर में कई कोचिंग सेन्टर है जहां प्रदेश और प्रदेश के बाहर के छात्र नियमित रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तैयारी करते हैं, कई होनहार छात्र आत्महत्या कर लेते हैं जो एक विचारणीय प्रश्न है। शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक अच्छा माहौला होना जरूरी है लेकिन पिछले कई वर्षों से यह देखा जा रहा है कि परीक्षाओं में शामिल होने के लिए जो छात्र कोचिंग सेन्टरों में जाते हैं,वे कुन्ठित हो जाते हैं जबकि शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुन्ठित होना समझ से परे है। कोचिंग सेन्टरों में छात्रों की सुरक्षा तथा उनके साथ होने वाले व्यवहार पर अंकुश लगाना आवश्यक है, क्योंकि यह सीधे रूप से मानव अधिकारों से जुड़े है।

क्या है मामला

कोटा में पिछले सालों में लगातार यहां आकर कोचिंग करने वाले छात्रों के आत्महत्या करने की घटनाएं होते रहने और पिछले साल 13 दिसम्बर को तो एक ही दिन में एक ही कोचिंग संस्थान के दो छात्रों सहित तीन के आत्महत्या करने की घटना के बाद तीन दिन पहले कोटा के महावीर नगर के एक हॉस्टल में रहकर जेईई की कोचिंग कर रहे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी एक कोचिंग छात्र अली राजा के आत्महत्या करने की घटना के बाद यह लग रहा है कि जिला प्रशासन की कोशिशों के बावजूद कोटा के कोचिंग संस्थान अपने कोचिंग छात्रों के प्रति पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। क्योंकि जिस जेईई की कोचिंग कर रहे छात्र अली राजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, वह पिछले करीब छह माह से कोटा के एक निजी कोचिंग संस्थान में कोचिंग कर रहा था।

महावीर नगर के एक हॉस्टल में किराए के कमरे में अकेला रह रहा था लेकिन यह छात्र पिछले एक महीने से कोचिंग के लिए संस्थान नहीं जा रहा था। इस दौरान कोचिंग संस्थान ने एक बार भी इस छात्र से संपर्क नहीं किया और न ही छात्र के परिजनों को इस बारे में कोई जानकारी दी। कोचिंग छात्र के अली राजा के आत्महत्या कर लेने के बाद पुलिस ने शव बरामद कर उसे कोटा मेडिकल कॉलेज मेडिकल के न्यू हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया था।

पोस्टमार्टम के लिए उसके परिवारजनों के आने की प्रतीक्षा की जा रही थी। छात्र के चाचा सईक सलमानी बुलंद शहर से कोटा पहुंचे, तब जाकर उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और उनके सुपुर्द किया गया लेकिन कोटा से रवाना होने से पहले सईक सलमानी ने अफसोस जताया कि उनकी जानकारी में यह बात लाई गई है कि अली राजा पिछले एक माह से कोचिंग के लिए नहीं जा रहा था तो इस बारे में कोचिंग संचालक या हॉस्टल मालिक-मैनेजर ने उसके माता-पिता को सूचना देना तक भी गवारा नहीं समझा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अफगानिस्तान में यूनिवर्सिटी में महिलाओं के घुसने पर रोक
काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने महिलाओं की शिक्षा पर जबरदस्त कुठाराघात करते हुए उनके विश्वविद्यालय प्रवेश पर रोक लगा दी है। महिलाओं को उच्च शिक्षा से रोकने के लिए तालिबान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय की ओर से विश्वविद्यालयों के लिए जारी आदेश की विदेशों और संयुक्त राष्ट्र में कड़ी आलोचना हो रही है।

तालिबानियों का महिलाओं पर जुल्म

काबुल में एक निजी विश्वविद्यालय में बिजनेस स्टडीज की छात्रा शाइस्ता ने कहा, ‘ जब हम विश्वविद्यालय पहुंचे तो गेट पर खड़े तालिबानियों ने हमसे कहा कि अगले आदेश तक हमें अंदर जाने की इजाजत नहीं है। यह बात सुनकर सभी छात्राएं रोने लगीं। काबुल के ही एक अन्य विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि स्टाफ के पास इस आदेश को लागू करने के सिवा और कोई चारा नहीं था। इसलिए स्टाफ को लड़कियों को वापस भेजना पड़ा।

उच्च शिक्षा पर यह पाबंदी लगाकर तालिबान की हर देश ने की निंदा

तालिबान प्रशासन ने महिलाओं की उच्च शिक्षा पर यह पाबंदी लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति पाने की अपनी पहल को कमजोर किया है साथ ही उन पर लगे विभिन्न प्रतिबंधों को समाप्त कर अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के प्रयासों पर भी इस फैसले से कुठाराघात हुआ है। तालिबान सरकार के इस फैसले के बाद अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने सरकार को इस फैसले को तुंरत वापस लेने को कहा है और प्रशासन ने छठी कक्षा से ऊपर के लिए लड़कियों के स्कूल खालने तथा महिलाओं और लड़कियों के दैनिक सार्वजनिक जीवन में हिस्सा लेने पर लगी रोक को समाप्त करने की अपील की है।

क्या है मामला

तालिबान के इस आदेश में बाद कई लड़कियां स्कूल नहीं जा पायेंगी। तालिबान प्रशासन ने कहा है कि वह लड़कियों की शिक्षा को लेकर एक योजना पर काम कर रहा है, लेकिन इसके लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं दी है। इसी बीच सरकार ने यह अप्रत्याशित यू टर्न लिया है। तालिबान सरकार के इस फैसले पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पाकिस्तान का मानना है कि इस्लाम के आदर्शों के अनुसार हर पुरूष और महिला को शिक्षा का नैसर्गिक अधिकार है। हम अफगान प्रशासन से पुरजोर अपील करते हैं कि वह अपने आदेश पर पुनर्विचर करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कोटा में कोचिंग छात्रा ने फांसी से लटक कर की आत्महत्या
कोटा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में कोटा के शक्ति नगर इलाके में मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट की कोचिंग कर रही एक छात्रा ने फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा काम्या यादव (19) शक्ति नगर में अपने परिवार के साथ रहती थी। मूल रूप से वह अलवर जिले की रहने वाली है, लेकिन उसके पिता विवेक यादव कोटा में सुपर थर्मल पावर स्टेशन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। सूत्रों ने बताया कि आज तड़के तीन से चार बजे के बीच किसी समय कोचिंग छात्रा काम्या यादव ने अपने कमरे में फांसी से लटक कर अपनी जान दी है।

क्या है मामला

सुबह जब वह देर तक सो कर नहीं उठी एवं परिवारजनों के दरवाजा खटखटाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो शक होने पर जैसे-तैसे करके परिवारजनों ने जब दरवाजा खोलकर भीतर प्रवेश किया तो छात्रा फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिवारजन उसे तुरंत नीचे उतारकर नजदीकी एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कोटा के एमबीएस अस्पताल में रखवाया है। सूत्रों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले छात्रा सौम्या यादव ने उसके कोचिंग संस्थान में आयोजित एक टेस्ट दिया था जिसमें उसके अंक कम आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अब राजस्थान के आठवीं तक के बच्चों को मिलेगा फ्री दूध, यूनिफॉर्म
सीएम ने किया योजना का शुभारंभ

जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभागार में मौजूद रहे जिला स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को दूध मिलने का इंतजार अब खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जयपुर स्थित सीएमआर से मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना और मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म योजना के वर्चुअल शुरूआत की। इस मौके पर सीएमआर में शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, मुख्य सचिव उषा शर्मा और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी वर्चुअल जुड़े।

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का शुभारम्भ समारोह। https://t.co/2nvgbVrJ2r

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 29, 2022

यह कार्यक्रम जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं विद्यालय स्तर पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से वीसी के जरिए प्रसारित किया गया। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रमुख कविता मेघवाल, जिला कलक्टर रुक्मणि रियार, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि दयाराम जाखड़, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज जाजेवाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि इन दोनों योजनाओं के वर्चुअल शुभारंभ के दौरान मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना और मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म योजना का वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में मिड-डे-मील योजनान्तर्गत राजकीय विद्यालयों, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों के कक्षा एक से 8 तक के छात्र-छात्राओं को सप्ताह में दो दिवस, मंगलवार एवं शुक्रवार को पाउडर मिल्क से तैयार दूध उपलब्ध कराया जाएगा। कक्षा एक से 5 तक के विद्यार्थियों को 15 ग्राम पाउडर मिल्क से तैयार 150 मिली तैयार दूध एवं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को 20 ग्राम पाउडर मिल्क से तैयार 200 मिली तैयार दूध-चीनी मिलाकर पीने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इस योजना में 476.44 करोड़ रुपए व्यय होंगे। वहीं मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना में कक्षा एक से 8 तक के सभी विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म फैब्रिक को 2 सैट निशुल्क दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म सिलाई के लिए भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी। योजना में 500.10 करोड़ रुपए की राशि व्यय होगी। सरकार का मानना है कि स्कूल में दूध देने की योजना शुरू होने से पहली से आठवीं तक के बच्चों के पोषण के स्तर में सुधार होगा। साथ ही स्कूलों में बच्चों के नामांकन वृद्धि, ठहराव, ड्रॉप आउट भी रुक सकेगा। बता दें कि पूर्ववर्ती सरकार ने स्कूलों में मिड-डे मील योजना शुरू की थी। उस दौरान स्कूलों में ड्रॉप आउट में कमी आई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब कॉलेज स्टूडेंट्स ने बनाई सेंसर बेस्ड बाजू
दिव्यांग और सुरक्षा एजेंसियों के लिए होंगी बहुत मददगार

70 हजार के खर्च को घटाकर 17 हजार तक लाए

चंडीगढ़। पंजाब कॉलेज (पेक) के स्टूडेंट करन कर्ग, गौरव कुमार सिंह, विवेक कौशल लाई, सात्विक पंडिता और सुव्रत सिंह ने एक ऐसी प्रोस्थेटिक बाजू बनाई है, जो मसल्स को पढ़कर मूव करेगी। इसकी उंगलियां भी चलेंगी। दिव्यांग लोग इससे न सिर्फ सामान पकड़ने जैसे सामान्य काम कर सकेंगे, बल्कि सुरक्षा एजेंसीज भी इसका उपयोग बम निरोधक दस्ते के लिए या दुर्गम एरिया में कैमरा आदि पहुंचाने के लिए कर सकेंगी। हालांकि इस तरह के ‘प्रोस्थेटिक आर्म’ पहले भी बाजार में हैं, लेकिन उनकी कीमत 50 मे 70 हजार रुपये तक है। आम आदमी को ध्यान में रखते हुए यह ‘प्रोस्थेटिक आर्म’ 17 हजार रुपये में तैयार हुई है।

भारत में इस तरह की बाजू अभी तक नहीं बनती। गौरव ने बताया कि इस बाजू में सेंसर लगे हैं, जो मसल्स की मूवमेंट को पहुुंचाएंगे। इंसान के हाथ की मूवमेंट दिमाग से आने वाले सिग्नल पर निर्भर करती है, लेकिन उसकी उंगलियां मसल्स के जोर को पकड़ेंगी। मसल्स की मूवमेंट से ही पता लगेगा कि कितनी उंगलियां काम करेंगी। 100 फीसदी मूवमेंट से पाँचों उंगलियां हिलेंगी और कम होने पर अलग-अलग उंगलियां। उंगलियां या मूवमेंट मायो इलेक्ट्रोनिक्स सेंसर के जरिए मसल्स की एक्टीविटी को पिक करेगा और उसे एक आॅडिनो कंट्रोलर में जानकारी देगा। अलग-अलग जैश्चर इसी से बनेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

छात्रा आत्महत्या के मामले में सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ एपीओ
चित्तौड़गढ़ (एजेंसी)। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की छात्रा के आत्महत्या की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ को एपीओ कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा ने आदेश जारी कर बताया कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा चित्तौड़गढ़ से दूरभाष पर प्राप्त निर्देश एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़ की अनुशंसा के आधार पर तेजपाल सिंह शक्तावत अध्यापक लेवल-01, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खोर को तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक कारणों से एपीओ कर मुख्यालय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़ किया गया है।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खोर में कार्यरत शिक्षकों के विरुद्ध जनाक्रोश होने तथा प्राप्त शिकायतों को ध्यान में रखते हुए शांति बहाली के मध्य नजर नारायण सिंह चुंडावत प्रधानाध्यापक, सीमा पंचोरी अध्यापक लेवल 1, बहादुर सिंह प्रबोधक लेवल 1, बीना खत्री अध्यापक लेवल 2, दलीप सिंह शेखावत अध्यापक लेवल 2 एवं ममता कंवर अध्यापक लेवल 2 को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा चित्तौड़गढ़ किया गया है।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जालमपुरा पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ को आदेशित किया गया है कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खोर के सभी शिक्षकों कार्मिकों को एपीओ किए जाने से विद्यालय के व्यवस्थित संचालन के लिए अपने क्षेत्र से अधीनस्थ 3 कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति अग्रिम आदेश तक करना सुनिश्चित करें एवं स्वयं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कौर में उपस्थित होकर शिक्षण कार्य की मॉनिटरिंग करें। गौरतलब है कि गत दिनों इसी विद्यालय की एक बारह वर्षीय छात्रा ने स्कूल से घर आते ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसे सरकार ने गंभीरता से लिया था। मंगलवार को यहां आई बाल कल्याण आयोग अध्यक्ष द्वारा रिपोर्ट लेने के बाद आज यह कार्यवाही हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रूस-यूक्रेन जंग: मजबूरी में पढ़ाई छोड़ यूक्रेन से लौटने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, भारत में पूरी कर सकेंगे इंटर्नशिप
नई दिल्ली (एजेंसी)। रूस-यूक्रेन जंग के चलते मेडिकल छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। हालांकि मेडिकल छात्रों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने एक सर्कुलर जारी कर कहा कि यूक्रेन से वापस भारत लौटे छात्र अब यहां अपनी एक साल की इंटरर्नशिप को पूरा कर सकते हैं।

गौरतलब हैं कि एनएमसी का यह फैसला मेडिकल छात्रों के लिए बड़ली राहत भरा है। सर्कुलर में लिखा है कि यूक्रेन से भारत लौटे छात्र यहीं अपनी एक साल की इंटर्नशिप कर सकते है। इसके लिए कोविड या युद्ध के समय चीजें काबू में न रहने का हलवा दिया गया है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने यह सर्कुलर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किया है।

Amid the ongoing evacuation of Indian medical students from #Ukraine, National Medical Commission (NMC) allows Foreign Medical Graduates with incomplete internships due to compelling situations like the Covid19 & war…to apply to complete internships in India if they clear FMGE pic.twitter.com/tqxeCNPdYy

— ANI (@ANI) March 5, 2022

योग्य माना जाएगा इंटर्नशिप का आवेदन

एनएमसी ने बताया है कि कई मेडिकल ग्रेजुएट छात्र रूस-यूक्रेन जंग की वजह से अपनी इंटर्नशिप पूरी नहीं कर पाए हैं। इन छात्रों की परेशानी को देखते हुए उनके भारत में इंटर्नशिप के आवेदन को योग्य माना जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दिव्यांग छात्रों को परीक्षा के दौरान नहीं झेलनी पडेगी परेशानी
दसवीं-बारहवीं की परीक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए होगी ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दसवीं व बारहवीं कक्षा के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब इन विद्यार्थियों के लिए अन्य प्रदेशों की भांति हरियाणा में भी परीक्षा के दौरान उनके ठहरने व खाने-पीने का प्रबंध किया जाएगा। ताकि दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान कोई परेशानी न झेलनी पड़े। जिसको लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेश के सभी जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गये हैं। इसमें कहा गया है कि दिव्यांग विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप रियायतों को लेकर संवेदनशील है। राइट्स आफ पर्संस विथ डिसएबिलिटिज एक्ट 2016 और लिखित परीक्षाओं के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को सुविधा मिलनी चाहिए।

इस परीक्षा सत्र से मिलेगी सुविधा

समग्र शिक्षा अभियान के सहायक जिला परियोजना समन्वयक गोपाल कृष्ण शुक्ला ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में ही बेहतर सुविधा मिले। इसके लिए न तो स्कूल और न ही विद्यार्थी इन सुविधाओं के बारे में जानते हैं। सुविधाओं को लेने के लिए विद्यार्थियों को बताया जााएगा। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि परीक्षा से पहले अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। वहीं परीक्षा केंद्र में तैनात होने वाले अध्यापकों को दिव्यांग विद्यार्थियों को सुविधा देने की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। जिससे परीक्षा के दौरान दिव्यांग विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न झेलनी पड़े। इसके लिए इसी सत्र से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान दिव्यांग विद्यार्थियों को सुविधा दी जाएगी।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में ठहरने व खाने की व्यवस्था करनी होगी। जिससे दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान कोई परेशानी न झेलनी पड़े। इसके लिए आदेश मिले हैं। भविष्य में होने वाली परीक्षा के दौरान दिव्यांग विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।

– बूटाराम, जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान, सरसा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बाड़मेर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या
बाड़मेर (एजेंसी)। राजस्थान के सीमांत बाड़मेर में बाड़मेर मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की एक छात्रा के महिला छात्रावास में आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। ग्रामीण थानाधिकारी परबत सिंह के अनुसार छात्रा सुनीता (19) ने सोमवार देर रात छात्रावास में अपने कक्ष में पंखें से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। वह झुंझुनूं के खेतड़ी की रहने वाली थी। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल मोर्चरी में रखवाया।

क्या है मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुनीता ने सुसाइड नोट में अपने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा है- पापा-मम्मी मुझे माफ करना। मैं आपके विश्वास पर खरा नहीं उतर पाई। आप अपना ध्यान रखना। सोरी मम्मी-पापा, मैं यह कदम उठा रही हूं। अपनी साथी के आत्महत्या के बाद छात्रावास में छात्राएं रोने लगी। प्रिंसिपल ने छात्राओं को समझाया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

योद्धा की तरह परीक्षाओं की तैयारी करें छात्र: मोदी
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा छात्रों से कहा है कि उन्हें चिंतित होने की बजाय एक योद्धा की तरह परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने रविवार को रेडियो पर प्रसारित मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अपने सम्बोधन में कहा, ‘आने वाले कुछ महीने छात्रों के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। इस दौरान अधिकतर युवा साथियों की परीक्षाएँ होंगी। ऐसे में उन्हें ‘वॉरियर’ बनना है ‘वरीयर’ नहीं। छात्रों को हँसते हुए परीक्षा देने जाना है और मुस्कुराते हुए लौटना है। किसी और से नहीं, अपने आप से ही स्पर्धा करनी है।’ मोदी ने छात्रों को नसीहत देते हुए कहा कि, युवा साथियों को परीक्षा के दौरान पर्याप्त नींद भी लेनी है, और समय का प्रबंधन भी करना है। खेलना भी नहीं छोड़ना है, क्योंकि जो खेले वो खिले।

उन्होंने कहा कि छात्रों को तैयारियों का पूर्वाभ्यास और याद करने के कुशल तरीके अपनाने चाहिए ताकि और सर्वश्रेष्ठ को बाहर लाया जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम सब ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे लेकिन मार्च में होने वाली ‘परीक्षा पे चर्चा’ से पहले मेरी आप सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से निवेदन है कि अपने अनुभव, अपने सुझाव जरूर साझा करें।’ उन्होंने कहा, ‘इस बार की ‘परीक्षा पे चर्चा’ में युवाओं के साथ-साथ, अभिभावक और शिक्षक भी आमंत्रित है। इसमें कैसे भाग लेना है और पुरस्कार कैसे जीतने है, कैसे मेरे साथ चर्चा का अवसर पाना है, ये सारी जानकारियाँ आपको ‘माय जीओवी’ एप पर मिलेंगी। मोदी ने बताया कि अब तक एक लाख से अधिक विद्यार्थी, करीब 40 हजार अभिभावक और करीब 10 हजार शिक्षक इसमें भाग ले चुके हैं। उन्होंने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सबको भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए छात्रों को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणा में 8 से 12 कक्षा के विद्यार्थियों को दिये जाएंगे 8.20 टैबलेट मुफ्त
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र की शुरूआत से पहले राज्य के सरकारी स्कूलों के 8वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट (टैब) वितरित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक टैब वितरण सम्बंधी तैयारियों की समीक्षा की। ये टैब शिक्षण एवं पाठन सामग्री के साथ लोडेड होंगे। इससे छात्रों के सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी और वे कक्षा में, बाहर तथा घर पर भी आॅनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।

इन टैब में ‘अवसर ऐप आॅनलाइन सामग्री’, पीडीएफ पुस्तकें, क्यूआर कोडिड एनसीईआरटी सामग्री, एजुसेट वीडियो, दीक्षा आॅनलाइन सामग्री, शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए यू-टयूब वीडियो, शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए प्रश्न बैंक और राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट), संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनईडीए) और राष्ट्रीय शिक्षक परीक्षा (एनटीई) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित सामग्री शामिल है। सभी शिक्षा सामग्री एक एन्क्रिप्टड डाटा कार्ड में प्री-लोडिड होगी, जिससे छात्र अध्ययन कर सकेंगे, मॉक टेस्ट दे सकेंगे और आगामी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पिछले वर्ष के पेपर भी देख सकेंगे।

ये टैब छात्रों को पुस्तकालय की किताबों की तरह जारी किए जाएंगे जिन्हें छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षा के बाद वापस लौटाएंगे। टैब का उचित उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इनमें मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (एमडीएम) अपलोड किया जाएगा। एमडीएम प्रत्येक छात्र के डिवाइस उपयोग, लॉग-इन नहीं करने वालों का भौतिक सत्यापन करने सहित डिवाइस की ट्रैकिंग रखेगा और टैब की बिक्री के खिलाफ निगरानी भी सुनिश्चित करेगा। छात्र टैब का उपयोग केवल अपनी पढ़ाई के लिए करेंगे और वे किसी भी अवांछित वेबसाइट का उपयोग नहीं कर पाएंगे और न ही कोई अन्य सामग्री को डाउनलोड कर पाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।