Rain alert in 10 districts - Sach Kahoon Hindi

Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, झमाझम बारिश के लिए हो जाओ तैयार, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Weather Update: उत्तर भारत में आज से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। जल्द ही उत्तर भारत में लोगों को उमस से राहत मिलेगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने पंजाब के लिए भविष्यवाणी की है कि लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर में गरज के साथ मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। वहीं हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। WEATHER UPDATE

Holidays: सितंबर महीने में इतने दिन रहेगी छुट्टी, देंखे लिस्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर में बारिश होने की संभावना है। वहीं अमृतसर और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पंजाब में रुक-रुक कर बारिश होगी। इस बारिश से जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं नमी में भी कमी आएगी। WEATHER UPDATE

शिमला में अब तक 32 लोगों की मौत, 50 घरों को खाली करवाया

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मानसून सीजन के दौरान 32 लोगों की मौत हो गई जबकि अब तक 800 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं। इनसे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। चिंता की बात यह है कि वन विभाग के पास 500 से ज्यादा खतरनाक पेड़ों को काटने के आवेदन और आ चुके हैं। पेड़ ढहने और भूस्खलन के चलते शिमला शहर में 50 से ज्यादा मकानों को खाली करवाया जा चुका है। करीब एक दर्जन मकान ढह चुके हैं।

इसमें कृष्णानगर, अनाडेल, समिट्री, फागली, नाभा, समरहिल, पंथाघाटी और विकासनगर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। शहर में 80 से ज्यादा गाड़ियां चकनाचूर हो चुकी हैं। सर्कुलर रोड समेत नगर निगम की ज्यादातर संपर्क सड़कें टूट गई हैं। कई जगह लंबी-लंबी दरारें पड़ने से इनके ढहने का खतरा पैदा हो गया है। अकेले नगर निगम को ही शहर में 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। इस मानसून सीजन में राजधानी में अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बीते दो माह के दौरान मानसून सीजन में वर्षा से जुड़े हादसों में 376 लोगों की जान गई है और 40 लापता हैं। 349 लोग घायल हुए हैं। भूस्खलन व बाढ़ की चपेट में आने से 141 लोग मारे गए हैं, जबकि अन्य वर्षा जनित हादसों में 235 लोगों की मौत हुई। इस मानसून सीजन में 2445 मकान, 306 दुकानें और 5384 पशुशालाएं पूरी तरह धराशायी हूई, जबकि 10504 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। बीते दो महीने में राज्य के 156 स्थानों पर भूस्खलन हुआ और 66 स्थानों पर बाढ़ आई है। मानसून सीजन में प्रदेश के सरकारी विभागों को 8604 करोड़ का नुकसान आंका गया है।

यूपी में आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। फिलहाल कुछ जगहों पर हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।