recipe fast - Sach Kahoon Hindi

Banana Shake Recipe: ऐसे खाओगे अगर बनाना तो है स्वाद और सेहत का ये खजाना!
Banana Shake Recipe: भरपूर पोषक तत्वों से युक्त केला एक पौष्टिक आहार है, जिसे खाना बहुत ही आसान होता है और जो खाने में भी स्वादिष्ट होता है। यह दुनिया भर में हेल्दी ब्रेकफास्ट के रूप में खाया जाने वाला भोज्य पदार्थ है। डॉक्टर भी हैल्दी एवं दिन भर एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह-सुबह केले का सेवन करने की सलाह देते हैं। केला आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है और यह बहुत से मिनरल और विटामिन प्रदान करता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से केले को सही तरीके से खाने और आपकी सेहत बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। आप भी अपनी दिनचर्या में इन तरीकों को अपनाकर स्वाद और सेहत का खजाना हासिल कर सकते हैं।

बनाना शेक : ज्यादातर लोगों का फेवरेट एवं हैल्दी ड्रिंक है बनाना शेक। बहुत से लोग तो इसको आसानी से बनाया जाने वाला ब्रेकफास्ट मानते हैं। इतना ही नहीं अधिकतर लोग इसको फिटनेस फ्रीक के रूप में देखते हैं। आपको अगर नहीं मालूम हो तो बता दें कि बनाना शेक वजन कम करने में भी मददगार है और यह आपके स्टेमिना को भी बढ़ाता है। और तो और जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए भी बनाना शेक एक बहुत बढ़िया आॅप्शन है।

Eye Care Tips: बारिश के मौसम में आंखों की समस्या से हैं परेशान तो जान लें जरूरी समाधान

बनाना शेक के फायदे और रेशिपी

बनाना शेक केफायदों की बात अगर की जाए तो इतने फायदे हैं कि आप भी हैरान रह जाएंगे। आइये जानते हैं बनाना शेक के फायदे और इसे बनाने का तरीका।

सबसे पहले आपको बता दें कि मीडियम आकार के एक गिलास बनाना शेक में विभिन्न पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे:-एनर्जी, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, फैट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी9, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस आदि

बता दें कि केले में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं, जिससे आपका पेट भरा-भरा लगता है। केले को ओट्स और दूध के साथ मिलाकर बनाना शेक बनाने से यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी बन जाएगा जिससे लंबे समय तक आपका पेट भरा भरा रहेगा।

Moong Dal Pakoda Recipe: मूंग दाल की पकौड़ी इस नए तरीके से बनाए पकौड़ी एकदम कुरकुरी

वजन भी करता है कम

केले में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं। बता दें कि एक केले में 3-4 ग्राम तक फाइबर होते हैं, जो आपके खाने की इच्छा को दबाते हैं, जिससे आपको वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

पाचन शक्ति बढ़ाए

आज के दौर में लोगों में पेट की समस्याएं ज्यादा घर कर रही हैं। इनमें ज्यादातर कब्ज, अपाचन आदि समस्याएं आम होती हैं। बनाना शेक गैस्ट्रिक और कब्ज जैसी समस्याओं में रामबाण सिद्ध हो सकता है। केला पाचन शक्ति के लिए बहुत कारगर है। बनाना शेक से आंत में अच्छे बैक्टीरिया उत्पन्न होकर भोजन को स्वस्थ तरीके से पचा पाते हैं।

अच्छे मसल्स

बनाना शेक में मौजूद कार्ब्स और फैट्स लोगों में मसल्स मास बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर हर रोज बनाना शेक का सेवन कर लिया जाए तो आपके मसल्स में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिल सकती है। पतले लोगों के मोटा होने के लिए बनाना शेक एक बहुत अच्छा विकल्प है। इससे आपको वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।

बनाना शेक, बनाने में आसान, पीने में आसान

बनाना शेक एक ब्रेकफास्ट ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला शेक है। जिसे बनाने के लिए स्पेशल कुछ नहीं करना पड़ता। बस आपके पास जरूरत अनुसार सभी चीजें होनी चाहिएं। बनाना शेक की रेसिपी बनाने में जितनी आसान है, उतनी ही ज्यादा फायदेमंद भी है। बस आपको करना ये है कि सभी चीजों को ग्राइंडर में डालना है और 5 मिनट में आपका शेक तैयार। खास बात यह है कि आप हर दिन अपने टेस्ट और क्रेविंग के अनुसार इस शेक को तैयार कर सकते हैं!

आइये जानते हैं बनाना शेक की रेसिपी

सामग्री :

स्किम मिल्क/सोया मिल्क/नारियल मिल्क/बादाम का दूध- 1 कप

खजूर 4

बादाम 5

अखरोट की गिरी 1

मुनक्का 8-10

भुना हुए ओट्स आधा कप

पका हुआ केला 1

बर्फ के टुकड़े 2-3

विधि:-

आपको सबसे पहले ये करना है कि रात में सूखे मेवों को पानी में भिगो दें।

सुबह इन सभी सामग्री को ग्राइंडर में डालें और 30 सेकंड के लिए ग्राइंड करें।

आप देखेंगे कि सिर्फ आधा मिनट में ही बनाना शेक बनकर तैयार हो जाएगा। अब इसे एक गिलास में डालकर आइस क्यूब के साथ सर्व करें।