UPI Payment - Sach Kahoon Hindi
UPI Latest News: यूपीआई लेनदेन को लेकर आरबीआई गवर्नर का आया बड़ा संकेत, बढ़ेगा जेब खर्च
RBI Governor statement: मुंबई। भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाला मुफ्त डिजिटल लेनदेन संभवतः लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रणाली को वित्तीय रूप से टिकाऊ बनाना आवश्यक होगा। UPI Latest News
गवर्नर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “भुगतान और मुद्रा किसी भी अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा होते हैं। वर्तमान में, यूपीआई पर कोई शुल्क नहीं है। सरकार द्वारा बैंकों और अन्य सेवा प्रदाताओं को सब्सिडी दी जा रही है, लेकिन किसी न किसी को तो इसकी लागत चुकानी ही होगी।” उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण वित्तीय संरचनाओं को स्वयं टिकाऊ होना चाहिए। यदि किसी सेवा को लंबे समय तक जारी रखना है, तो उसकी लागत या तो उपभोक्ताओं द्वारा या किसी सामूहिक व्यवस्था के तहत चुकानी ही पड़ेगी।
लेनदेन की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे ढांचे पर दबाव भी बढ़ रहा है
वर्तमान में यूपीआई प्रणाली का संचालन बैंकों, भुगतान सेवा प्रदाताओं और एनपीसीआई द्वारा किया जाता है। जैसे-जैसे लेनदेन की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस ढांचे पर दबाव भी बढ़ रहा है। मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर), जो कि एक सेवा शुल्क होता है, दिसंबर 2019 से यूपीआई और रूपे कार्ड लेनदेन पर समाप्त कर दिया गया था। इससे बैंकों और अन्य सेवा प्रदाताओं को कोई राजस्व नहीं मिल रहा है। अब इस बात पर चर्चा हो रही है कि या तो एमडीआर को फिर से लागू किया जाए, या उपभोक्ताओं को यूपीआई से जुड़े खर्च वहन करने पड़ें।
गौरतलब है कि यूपीआई ने हाल ही में वैश्विक पेमेंट कंपनी वीज़ा को पीछे छोड़ दिया है। जून 2025 में 18.39 अरब से अधिक लेनदेन के माध्यम से ₹24 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ। यूपीआई भारत में 85% डिजिटल भुगतान और वैश्विक स्तर पर लगभग 50% रियल-टाइम पेमेंट्स का संचालन करता है। UPI Latest News
PM-VBRY 2025: सरकार की नई रोजगार योजना, पहली बार नौकरी पाने वालों को मिलेंगे 15,000 रुपये
Online Money Transfer: ओह फोह गलत अकाउंट में डाला गया पैसा! अब क्या होगा? कैसे रिफंड होगा!
Transferred Money to The Wrong Account? नई दिल्ली, (सच कहूँ)। आज डिजीटल का दौर है, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का दौर है। आज कल विरला ही कोई ऐसा होगा जो अपनी जेब में पैसे रखकर चलता होगा, आजकल सभी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं। डिजिटल पेमेंट करते समय लोग सावधानी भी बरतते हैं। लेकिन कई बार इतनी जल्दी होती है या ध्यान इधर-उधर होता जिससे ट्रांजैक्शन किसी गलत अकाउंट में हो जाती है और आप घबरा जाते हैं। लेकिन आपको ऐसे में कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपने फंड को आसानी से रिफंड कर सकते हैं, आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने पूरे पैसे अपने अकाउंट में वापिस पा सकेंगे। Online Money Transfer
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरबीआई को गलत ट्रांजैक्शन की काफी शिकायतें मिल रही थी, जिसके कारण आरबीआई ने पैसे रिफंड करने के प्रोसेस को और आसान कर दिया है। इसके लिए सबसे पहले आपको बैंक में शिकायत दर्ज करवानी पड़ेगी। उसके लिए आपको क्या करना है कि जब भी आपसे यूपीआई या फिर नेट बैंकिंग से गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं तो आप 18001201740 (टोल फ्री) नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराते समय आपको सारी जानकारी देनी पड़ेगी।
दूसरा ऑप्शन ये है कि आप अपने बैंक में जाएं, वहां फॉर्म भरकर सारी जानकारी बैंक को दें। इसके बाद बैंक अधिकारी आपको कंप्लेंट नंबर या रिक्वेस्ट नंबर प्रोवाइड कर देगा। आप bankingombudsman.rbi.org.in पर अपनी शिकायत ई-मेल भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप बैंक से सर्विस कस्टमर डिपार्टमेंट को भी ई-मेल भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आप अपने बैंक के मैनेजर से भी इस मामले को लेकर बात कर सकते हैं।
खास ध्यान- Online Money Transfer
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिकायत दर्ज कराते समय आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा कि आपके पास उस गलत ट्रांजेक्शन का आधिकारिक नोटिफिकेशन होना चाहिए। ये एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। बता दें कि यूपीआई और नेट बैंकिंग से गलत ट्रांजेक्शन होने के बाद फोन पर मिलने वाले मैसेज को डिलीट नहीं करना चाहिए। इस मैसेज में एक PPBL नंबर होता है, जिसे एक प्रूफ के रूप पर इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए उस मैसेज को किसी कीमत पर भी डिलीट नहीें करना चाहिए।
कब तक वापिस आएंगे गलत ट्रांजेक्शन के पैसे? Online Money Transfer
गलत से अगर आपसे ट्रांजेक्शन किसी गलत नंबर वाले अकाउंट में हो जाती है तो आपको तुरंत पैसे वापस मिल जाएंगे। पर अगर आपने किसी मान्य अकाउंट यानी कि किसी वेरिफाइड अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं तो ये उस व्यक्ति पर निर्भर करता है, जिसके अकाउंट में आपने पैसे ट्रांसफर किए हैं। अगर उस अकाउंट होल्डर्स ने ट्रांजैक्शन रिवर्स को मंजूरी दे दी तो जल्द से जल्द आपका पैसा रिफंड हो जाएगा। लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना पड़ेगा कि आप गलत ट्रांजैक्शन की शिकायत 3 दिन के अंदर-अंदर कर दें। उसके बाद आप बहुत लेट हो जाएंगे।  Online Money Transfer
Indian Air Force: लड़ाकू बेड़े की पहली महिला फाइटर पायलट मोहना सिंह ने रचा इतिहास!
UPI Payment: इस बार अगस्त माह में मोबाइल ऐप यूपीआई ( यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस) के माध्यम से साढ़े 10 अरब रुपये से भी अधिक लेन-देन किए गये जो एक साल पहले इसी माह की तुलना में 61 प्रतिशत अधिक है। यह देश में डिजिटल भुगतान की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।
नेशनल पेमेंट कापोर्रेशन आॅफ इंडिया (एनपीसीआई) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया नेटवर्क ‘एक्स’ पर लिखा, ‘अगस्त 23 में 10 अरब से अधिक लेनदेन! आप अपने मोबाइल से यूपीआई के साथ तत्काल निर्बाध भुगतान करें। एनपीसीआई ने बताया कि अगस्त 2023 में यूपीआई से 10.58 अरब की संख्या में भुगतान किए गए जिनका मूल्य 15.76 लाख करोड़ रुपये रहा। UPI Payment
जानें ‘One Nation’, ‘One Election’ से क्या होगा फायदा, पहली बार कब हुआ ‘एक देश एक चुनाव’
भुगतान राशि के हिसाब से यूपीआई भुगतान में एक साल पहले की तुलना में 47 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यूपीआई ऐप से जुलाई, 23 में कुल 15.34 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 9.96 अरब भुगतान किए गए थे। जून में सौदों का आंकड़ा 9.34 अरब और भुगतान राशि 14.75 लाख करोड़ रुपये थी। UPI Payment
वर्ल्डलाइन इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हेड-स्ट्रेटेजी, इनोवेशन एंड एनालिटिक्स सुनील रोंगला ने कहा, यूपीआई डेटा डेटा से पता चलता है कि यूपीआई पर पी2एम लेनदेन साल-दर-साल आधार पर 100 प्रतिशत से अधिक की गति से बढ़ रहा है और पी2पी लेनदेन की तुलना में इसकी हिस्सेदारी अधिक है। समय के साथ, पी2एम लेनदेन से यूपीआई लेनदेन में वृद्धि होगी और यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी , अगर 18-24 महीनों में यूपीआई लेनदेन प्रति माह 20 अरब तक पहुंच जाए।