Education Department - Sach Kahoon Hindi
36 साल 7 माह की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुईं डीईओ सुनीता साईं, भव्य समारोह में दी भावभीनी विदाई
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Education Department: जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं सोमवार को शिक्षा विभाग में 36 वर्ष 7 माह 22 दिन की उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक सेवा यात्रा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गईं। उनके सम्मान में भव्य सम्मान समारोह एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक प्रतिनिधियों और परिवारजनों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उनके पति सुधीर कुमार सार्इं सहित अन्य पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे। लघु सचिवालय से विदाई समारोह स्थल सत्यम पैलेस तक उन्हें खुली विंटेज कार में बैंड की मधुर धुनों के बीच सम्मानपूर्वक ले जाया गया, जिससे समारोह का माहौल भावुक एवं गौरवपूर्ण बन गया।
समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने सुनीता सार्इं को उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुनीता सार्इं ने शिक्षा विभाग में अपनी कार्यशैली, अनुशासन और ईमानदारी से एक अलग पहचान बनाई है। ऐसे अधिकारी किसी भी विभाग की कार्यसंस्कृति को मजबूत करने का काम करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं। सुनीता सार्इं ने अपने सेवाकाल के दौरान प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उत्कृष्ट कार्य किया। शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान और प्रशासनिक दक्षता के लिए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में भी सम्मानित किया जा चुका है। समारोह में अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि सुनीता सार्इं ने अपने कार्यकाल में एक ईमानदार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने कई उपलब्धियां हासिल कीं और वे हमेशा शिक्षकों व विद्यार्थियों के हित में कार्य करती रहीं।
कार्यक्रम के दौरान राजेश कम्बोज संगीत अध्यापक की टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया, वहीं मिलिट्री बैंड की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सार्इं ने भावुक होते हुए कहा कि शिक्षा विभाग उनका परिवार रहा है और सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग, सम्मान व स्नेह के लिए वे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों तथा साथियों की हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के साथ बिताया गया हर पल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, फतेहाबाद जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, पूर्व संयुक्त निदेशक आत्म प्रकाश, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा,संत कुमार बिश्नोई,बुटा राम, जिला परियोजना समन्वयक कृष्ण कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी अमनपाल गोदारा, विजय सचदेवा,
सतवीर ढिढारियां, राजेन्द्र जाखड़, कुलदीप कौर,राम अवतार, रमेश कुमार, राजकुमार, राजकुमार अरोड़ा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार, नोडल अधिकारी अमित मनहर, सेक्शन अधिकारी सुचि बजाज,  मास्टर दलीप सिंह गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष विकलांग संघ उमंग बंसी लाल झोरड़, सरपंच जोगिंद्र सिंह, प्राचार्या कृष्णा देवी, गुरनाम सिंह,जगसरण सिंह,बलविंद्र सिंह बराड़, राजकुमार कासनियां,राज्य उपप्रधान शिक्षक संघ भगत सिंह न्योल, महावीर न्योल, सतपाल गाट,सुनील कड़वासरा, सुरेश कुमार, लखवीर सिंह, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एंव परिवारिक सदस्य और रिश्तेदार उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने सुनीता सांई के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके योगदान को शिक्षा विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
Ujjwal Portal News: दूसरे दिन दोपहर बाद खुला पोर्टल, शुरू हुई मान्यता की जांच
एक दिन बढ़ाई डेट, कल शाम तक जांची जाएगी स्कूलों की मान्यता
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Ujjwal Portal News: शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को दाखिला देने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन के पश्चात विगत 28 अप्रैल को शिक्षा विभाग की ओर से दाखिला देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता जांचने के निर्देश दिए और 2 मई मध्य रात्रि तक डेडलाइन निर्धारित की गई। लेकिन पहले दिन एक मई और दूसरे दिन 2 मई को दोपहर तक विभागीय पोर्टल शुरू नहीं हो पाया। Sirsa News
शुक्रवार को दूसरे दिन दोपहर बाद पोर्टल शुरू होने के पश्चात जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम द्वारा बनाई गई टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्कूलों की मान्यता जांचने का कार्य शुरू किया। हालांकि शुक्रवार को देर शाम को विभाग ने मान्यता जांचने के लिए एक दिन और बढ़ा दिया है। अब 3 मई तक जांच होगी। बता दें कि जिले में विभागीय पोर्टल पर 302 प्राइवेट स्कूल पंजीकृत है, जिनमें जांच की जा रही है। सरसा में उपजिला शिक्षा अधिकारी विनोद श्योराण के नेतृत्व में बनाई कमेटी, जिसमें रानियां खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अरोड़ा,चामल प्रिंसीपल छमिंद्र सिंह व आरटीई के नोडल अधिकारी अमित मनहर द्वारा अलग-अलग तीन कम्प्यूटर पर विभागीय आॅनलाइन पोर्टल पर स्कूलों की मान्यता की जांच की जा रही है। Sirsa News
जांच के दौरान टीम की ओर से स्कूलों के मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र जैसे मान्यता संख्या, मान्यता की तिथि को क्रोस चैक किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक 50 से अधिक स्कूलों की मान्यता संबंधी जांच की गई। इस दौरान मान्यता में जो कमियां मिली उनके बारे में विभाग को सूचित किया गया। स्कूलों की मान्यता जांचने के पश्चात निदेशालय की ओर से निशुल्क दाखिले के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की स्कूल अलॉटमेंट सूची जारी की जाएगी। उधर आरटीई के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों की ओर से संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ओरिजनल दस्तावेज जमा कराए जा रहे है। Sirsa News
पिछले तीन दिन से अभिभावक लेटेस्ट परिवार पहचान पत्र सहित अन्य आॅनलाइन जमा कराए गए दस्तावेजों की सत्यापित कॉपी लाइनों में लगकर जमा करवा रहे हैं। वहीं अभिभावक स्कूलों की मान्यता जांचने के कार्य पर सवालिया निशान खड़े कर रहे है। अभिभावकों का कहना है कि अगर विभाग ने मान्यता की जांच करने थी तो आवेदन से पूर्व स्कूलों की जांच होनी चाहिए। आवेदन करने के पश्चात जांच का क्या औचित्य है। Sirsa News
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम ने बताया कि आरटीई के तहत दाखिला देने वाले स्कूलों की मान्यता संबंधी जांच का कार्य शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हो गया। उपजिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बनाई कमेटी एक-एक करके ऑनलाइन ही स्कूलों की मान्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच की है। Sirsa News
यह भी पढ़ें:– सावधान, ये हादसा आपके साथ भी हो सकता है, चार्जिंग करते समय स्कूटी की बैटरी में भीषण विस्फोट, मची अफरातफरी
हिसार की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया सस्पेंड, तबादला भी होगा
विभागीय कर्मचारियों को परेशान व शोषण करने के लगे थे आरोप
मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने दिए आदेश | Hisar News
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Suspended: शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने शिकायत पर हिसार की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया को सस्पेंड कर दिया गया है। खास बात यह है कि निर्मल दहिया की शिकायत उन्हीं के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने की थी। दरअसल रविवार को लघु सूची वाले के जिला सभागार में जनपरिवाद समिति की बैठक के दौरान प्रदेश के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री डॉ बनवारी लाल शिकायतों का समाधान कर रहे थे। जनपरिवाद समिति की बैठक के दौरान ही एजेंडे में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ शिकायत भी शामिल थी। मंत्री डॉ बनवारी लाल के सामने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया की कार्य प्रणाली को लेकर सवाल उठाए थे। Hisar News
कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी कार्यप्रणाली अहंकार से भरी हुई है व कर्मचारियों का शोषण भी करती है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मंत्री डॉ बनवारी लाल ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निर्मल दिया को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही उनके तबादले के भी निर्देश दिए। जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की मासिक बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी ने 17 मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त प्रदीप दहिया ने प्राप्त दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा देते हुए कहा कि शेष शिकायतों का समाधान भी समयबद्धता के साथ करवाया जाएगा। Hisar News
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक से पूर्व गांव गढी में जलापूर्ति सुधार के लिए अतिरिक्त सरचंनाओं का निर्माण का शिलान्यास, गांव ढंढेरी में जलापूर्ति योजना का नवीनीकरण शिलान्यास, गांव देप्पल में जलापूर्ति योजना का नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्यों का शिलान्यास, गांव ढाणी मेंहदा में जलघर का शिलान्यास, गांव कुंभा में बूस्टिंग स्टेशन व जल वितरण प्रणाली के कार्य का शिलान्यास, गांव ढ़ाणी पाल में जलघर का शिलान्यास,गांव कुलाना में जलापूर्ति के लिए पानी के प्रबंध कार्यों का शिलान्यास, हिसार विधानसभा क्षेत्र 23.985 किलोमीटर लंबी 12 सडक़ों का चौड़ाकरण/सुदृढीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया। Hisar News
यह भी पढ़ें:– Hathras Stampede: हाथरस पीड़ितों को लेकर राहुल ने लिखा योगी को पत्र
हरियाणा के शिक्षा विभाग की नई मुहिम
बच्चों का भाषा में धारा प्रवाह बढ़ाने के लिए स्कूलों में होगा रामलीला का मंचन
15 अक्तूबर तक होगा आयोजन, दिए जाएंगे टिप्स | Haryana News
बच्चों को आयु के हिसाब से दिए जाएंगे पात्र और संवाद | Haryana News
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। अब शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों (School) में पढ़ने वाले बच्चों की झिझक खत्म करने की नई युक्ति निकाली है। बच्चों को किसी भी टॉपिक पर धारा प्रवाह बोलने में सक्षम बनाने के लिए प्रत्येक स्कूल में रामलीला का मंचन का आयोजन होगा। इस रामलीला में बच्चे ही कलाकार के तौर पर शामिल होंगे। बच्चों को उनकी क्लास के हिसाब से रामलीला के मंचन टॉपिक दिए जाएंगे। बड़े बच्चों को बड़े तो छोटों को छोटे टॉपिक दिए जाएंगे, ताकि वे आसानी से उनको याद कर सकें। इसी क्रम में भिवानी जिले के गांव सूई के राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में स्कूली बच्चों ने रामलीला के मंचन की रिहर्सल की और रामलीला के मंचन करने का अभ्यास किया। Haryana News
शिक्षा विभाग ने पाँच अक्तूबर से लेकर 15 अक्तूबर तक जिले के प्रत्येक स्कूल में रामलीला के मंचन का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। भेजे गए निर्देशों में बताया गया कि वे बच्चों को रामलीला के मंचन का अभ्यास करवाएं। बच्चों को रामायण के किसी भी टॉपिक पर धारा प्रवाह में बोले जाने का प्रयास करवाएं। बच्चा अपने आप खड़ा होकर रामायण के उस टॉपिक पर मर्जी से बिना किसी झिझक के श्रोताओं के समक्ष बोले। प्राइमरी स्कूल में पांचवीं तो अन्य स्कूलों में बड़ी कक्षाओं के बच्चों को भी शामिल किया जा सकेगा।
शिक्षा के साथ खत्म होगी बोलने में झिझक | Haryana News
बच्चों में आत्म विश्वास कायम करने तथा उनके अंदर की झिझक को खत्म करने के मकसद से शिक्षा विभाग ने प्रत्येक स्कूल में रामलीला का मंचन कराए जाने का फैसला लिया है। रिहर्सल के दौरान बच्चों को किस तरह से रामायाण के टॉपिक को बोलना और उससे पहले याद करने के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल में पांचवीं कक्षा के बच्चों को राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न आदि के रूप में बाल कलाकारों को तैयार किया गया। उनको यह भी बताया गया कि किस वक्त किस बाल कलाकार को रामायाण के टॉपिक पर बोलना है। करीब दो से तीन घंटे तक बच्चों की स्कूल में रिहर्सल चली।
क्या कहते हैं जिला शिक्षा अधिकारी
जिला शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार मेहता ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में रामलीला के मंचन का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को किसी भी टॉपिक पर धारा प्रवाह में बोलना सिखाया जाएगा। ताकि उनमें आत्म विश्वास की बढ़ोत्तरी हो सकेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि पहले से ही शिक्षा विभाग ने निपुण कार्यक्रम चलाया हुआ है। ताकि बच्चों को हर फिल्ड में निपुण किया जा सके।
शिक्षकों ने भी सराहा फैसला | Haryana News
वहीं स्कूल के शिक्षक भी सरकार के इस फैसले को सराह रहे हैं। शिक्षिका सुनीता व सुनीता सांगवान ने बताया कि इस तरह के फैसले काफी उपयोगी साबित होंगे। बच्चे में धारा परवाह बढ़ेगा। बच्चों में झिझक खत्म होगी जिसकी वजह से वे ज्यादा कामयाब भी होंगे।
यह भी पढ़ें:– खाना देने वाले की अर्थी पर लिपट कर रोया बंदर, वीडियो आया सामने
प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगा 31 से 51 हजार का ईनाम !
अजमेर बोर्ड का तोहफा जिला स्तर पर भी होगा सम्मान, कट ऑफ जारी
अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग, बालिका शिक्षा फाउंडेशन और अजमेर बोर्ड कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रहें हैं। जिसका सीधा सीधा फायदा बालिकाओं की शिक्षा में पहुंच रहा है। इस कड़ी में बेटियों की प्रतिभा को और निखारने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने एक और पहल की है। इसके तहत एक या दो पुत्री वाले परिवार की प्रतिभाशाली बालिकाओं को, जो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक, प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय तथा व्यावसायिक परीक्षा की राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करती हैं। ऐसी छात्राओं को बोर्ड ने पुरस्कार राशि देने का निर्णय किया है। Ajmer Board
गौरतलब है कि साल 2022 की माध्यमिक परीक्षा में निर्धारित कट ऑफ अंक लाने पर राज्य स्तर पर 31-31 हजार रुपए तथा जिला स्तर पर 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षाओं में निर्धारित कटऑफ अंक लाने पर राज्य स्तर पर 51-51 हजार व जिला स्तर पर 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
बैंक खाते में ऑनलाइन जमा होगी राशि | Ajmer Board
बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार इस पुरस्कार योजना में वे छात्राएं ही पात्र हैं जो अपने माता-पिता की एक मात्र संतान हैं या केवल दो पुत्रियां हैं अथवा अपने माता-पिता की तीन बेटियां हैं परंतु एक बेटी के बाद दो जुड़वां बेटियां हों| इसमें दोनों जुड़वां बेटियों को इकाई माना जाएगा। बोर्ड की ओर से पात्र छात्राओं को पुरस्कार राशि का वितरण छात्राओं के बैंक खातों में ऑनलाइन किया जाता है।
आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
1.भरा हुआ मूल आवेदन पत्र।
2.माता-पिता का संतान संबंधी शपथ पत्र 50 रुपए के स्टांप पर।
3.संस्था प्रधान या जनप्रतिनिधि का अनुशंसा पत्र।
4.परिवार राशन कार्ड की सत्यापित फोटो प्रति।
5.बैंक पासबुक/चैक की फोटो प्रति।
6आधार कार्ड या पहचान पत्र।
7.बोर्ड परीक्षा अंक तालिका की सत्यापित प्रति।
यूं रही है राज्य व जिला स्तरीय कट ऑफ
परीक्षा-2022 राज्य गंगानगर हनुमानगढ़
माध्यमिक 579 583 580
माध्यमिक (व्या) 575 545 555
प्रवेशिका 507 271 442
उ.मा. विज्ञान 487 479 479
उ.मा. वाणिज्य 479 456 444
उ.मा. कला 485 484 484
वरिष्ठ उपाध्याय 465 297 410
रजिस्टर्ड डाक से भेजने है ऑफलाइन आवेदन
“एकल/द्विपुत्री पुरस्कार योजना के लिए परीक्षा-2022 के प्राप्तांकों के आधार पर बोर्ड द्वारा राज्य व जिला स्तरीय कट ऑफ जारी की गई है। इसके अनुसार पात्र छात्राओं को पूर्ण रूप से भरे हुए ऑफलाइन आवेदन पत्र 11 अक्टूबर तक बोर्ड कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक से भिजवाने हैं। आवेदन पत्र व समस्त निर्देश बोर्ड वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध हैं। “
भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर
यह भी पढ़ें:– एडीएम के सरकारी आवास में सांप घुसने से हडक़ंप
स्कूल शिक्षा विभाग राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर रिक्त पदों को भरेगा
समग्र शिक्षा के विभिन्न पदों के प्रतिनियुक्ति के लिए होंगे ऑनलाईन इन्टरव्यू
1 से 7 अगस्त तक आयोजित होंगे साक्षात्कार | Education Department Rajasthan
जयपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर रिक्त पदों को ऑनलाईन साक्षात्कार के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल, जयपुर स्थित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद कार्यालय की ओर से आगामी 01 अगस्त से 07 अगस्त तक ऑनलाईन इन्टरव्यू होंगे।
ये साक्षात्कार राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद मुख्यालय में उपनिदेशक (प्रधानाचार्य समकक्ष), सहायक निदेशक (व्याख्याता समकक्ष), मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक निदेशक (प्रधानाचार्य समकक्ष), अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय में सहायक परियोजना समन्वयक (प्रधानाचार्य समकक्ष) एवं कार्यक्रम अधिकारी (व्याख्याता समकक्ष) तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी-द्वितीय (प्रधानाचार्य समकक्ष) एवं संदर्भ व्यक्ति (व्याख्याता समकक्ष) के संभावित रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए होंगे।
प्रतिनियुक्ति के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थी राज्य, जिला एवं ब्लॉक की पदवार संभावित रिक्तियों, आवेदन प्रक्रिया, साक्षात्कार तिथि एवं दिशा-निर्देश आदि का विवरण परिषद की वेबसाईट http://rajsmsa.nic.in एवं शाला दर्पण http://rajshaladarpan.nic.in पर देख सकते हैं। ऑनलाईन साक्षात्कार के लिंक व समय की सूचना ऑनलाईन आवेदन पत्र में दिये गये मोबाईल नम्बर पर टेक्स्ट मैसेज एवं शाला दर्पण के स्टॉफ विन्डो पर प्रेषित की जाएगी।
यह भी पढ़ें:–Himachal Pradesh Weather Update: 255 लोगों की मौत के मुंह में फंसी थी जिंदगी… फिर जो हुआ!
विद्यार्थियों को डिजिटलाइजेशन में पारंगत करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू
शिक्षा विभाग व अवंती फाउंडेशन की नई पहल | Education Department
प्रदेशभर में अभी सिर्फ सरसा व फरीदाबाद के स्कूल हुए चिह्नित, सिर्फ नौंवी कक्षा के विद्यार्थी होंगे प्रोजेक्ट में शामिल
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। अब विद्यार्थियों को स्कूल के बाद अतिरिक्त कक्षाएं लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए नई योजना शुरू की जा रही है। जिसके तहत विद्यार्थी घर बैठे बिना किसी शिक्षक की सहायता से कक्षाएं लगा सकेगा। Education Department
वहीं इस दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। शिक्षा विभाग और अवंती फाउंडेशन की ओर से प्रदेशभर में सिर्फ सरसा व फरीदाबाद को ही इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुना गया है। अगर ये प्रोजेक्ट सफल रहता है तो इसे हरियाणाभर के स्कूलों में लागू किया जाएगा। जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पनिहारी, राजकीय स्कूल दड़बां कलां, राजकीय स्कूल रूपावास में इस प्रोजेक्ट को चलाया जाएगा।
ऑनलाइन तैयार किया जाएगा ई-कंटेंट
शिक्षा विभाग व अवंती फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन ई कंटेंट तैयार किया जाएगा। जिसकी सहायता से विद्यार्थियों को ई कंटेंट मिल सकेगा। जिसे वो बिना किसी शुल्क के पढ़ सकेंगे और पढ़ाई से संबंधित अपनी समस्याएं दूर कर सकेंगे। इस ई कंटेंट में विद्यार्थियों को लेक्चर वीडियों, क्विज, प्रश्नपत्र व अन्य सामग्री मिलेगी।
विभाग की तरफ से स्कूल कक्षाओं के बाद विद्यार्थियों को लिंक दिया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों के लिए उनके विषय से संबंधित हर प्रकार का कंटेंट मौजूद होगा। वहीं जिला में फाउंडेशन की ओर से कोआॅर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए है। जो एक हफ्ते के बाद विद्यार्थियों के जो प्रश्न होंगे, जो समस्याएं होंगी उसे हल करेंगे।
इस प्रकार से होगा ऑनलाइन ई-कंटेंट रिकॉडिंग वीडियो एडिटिंग वीडियो इंटरएक्टिव वीडियो ऑनलाइन क्विज ऑनलाइन लाइव क्लासेज पिछले साल के प्रश्न पत्र | Education Department
नींव प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा विभाग व फाउंडेशन की ओर से एक पायलट प्रोजेक्ट जिला में शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत विद्यार्थियों को स्कूल कक्षाओं के बाद आॅनलाइन कंटेंट दिया जाएगा। जिसकी सहायता से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई आराम से कर पाएंगे। अभी तक सरसा व फरीदाबाद में ही इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है। जिसकी ट्रेनिंग 4 जुलाई को होगी।
– चंद्रप्रकाश, विषय एक्सपर्ट, डिंग डाइट।
फाउंडेशन ने सर्वे के बाद चुने जिले के 3 स्कूल
करीब डेढ़ माह पहले अवंती फाउंडेशन और शिक्षा विभाग की टीम ने जिला के प्रत्येक स्कूल का दौरा किया। इस दौरे में टीम ने हर स्कूल के नौंवी कक्षा के विद्यार्थी से बातचीत की और अन्य जानकारी जुटाई। सबसे पहले टीम सदस्यों ने विद्यार्थियों से स्कूल के बाद मोबाइल फोन होने या न होने के बारे में सभी विद्यार्थियों से जानकारी ली।
इसी सर्वे के अनुसार टीम ने जिला के 3 विद्यालयों को प्रोजेक्ट के लिए चुना। टीम ने बताया कि जो ये स्कूल चुने गए है इन स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छे भी है और स्कूल के खत्म होने के बाद इन बच्चों को मोबाइल फोन भी अभिभावकों द्वारा पढ़ाई के लिए दिया जाता है। इसलिए इन स्कूलों को चिह्नित किया गया है।
फरीदाबाद में होगी 4 दिन की ट्रेनिंग | Education Department
प्रोजेक्ट के तहत 4 जुलाई को फरीदाबाद में फिजिकल वर्कशॉप रखी गई है। इस दौरान गणित, अंग्रेजी व साइंस के पीजीटी शिक्षकों को बुलाया गया है। इस दौरान प्रत्येक स्कूल से प्राचार्य सहित एक पीजीटी फरीदाबाद में ट्रैनिंग में हिस्सा लेगा। इस ट्रैनिंग में किस प्रकार से आॅनलाइन ई कंटेंट तैयार करना है के बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:– गजब! अब बुजुर्ग पेड़ों को भी मिलेगी पेंशन, आवेदन शुरू
प्रदेश के 9 लाख स्कूली बच्चों का भविष्य संवारने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की अनूठी पहल
‘डायल फ्यूचर‘ से विद्यार्थी चुनेंगे अपना कॅरियर | Bikaner News
बीकानेर (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही भावी पीढ़ी के सुनहरे भविष्य की राह तैयार करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने अनूठी पहल करते हुए ‘डायल फ्यूचर‘ (भविष्य की राह) कार्यक्रम की शुरुआत की है। अब प्रदेश के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों का संकाय चयन में मार्गदर्शन करने के साथ कॅरियर काउंसलिंग भी की जाएगी। विद्यार्थियों के भावी जीवन की राह संवारने वाले शिक्षक ‘पथ प्रदर्शक शिक्षक‘ कहलाएंगे। Bikaner News
शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने मंगलवार को बीकानेर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम के लोगो, ब्रोशर, बुकलेट और वीडियो का विमोचन किया। प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 15 हजार से अधिक पथ प्रदर्शक शिक्षक एवं विभाग के 500 से अधिक अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कार्यक्रम से जुड़े। Bikaner News
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ बनना चाहता है और बनने का माध्यम तालीम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 26 जून से प्रारंभ हुए नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल चलो अभियान (प्रवेशोत्सव) चलाया जा रहा है और अब 28 जून से 5 अप्रैल तक दसवीं पास करने वाले बच्चों का विषय चयन में मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पथ प्रदर्शक शिक्षक, बच्चों को सही संकाय चयन के साथ दसवीं के बाद व्यवसायिक शिक्षा की भी जानकारी दें, जिससे वे कार्यशील जनसंख्या का हिस्सा बन सकें।
डॉ कल्ला ने कहा कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों के करियर चयन की राह आसान होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कला, वाणिज्य एवं विज्ञान के अलावा ललित कला, संगीत, साहित्य, व्यवसायिक प्रशिक्षण, तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी भी दी जाए।
शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती जाहिदा खान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत प्रदेश के हर बच्चे के भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पहले हर बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर या अध्यापक ही बनना चाहता था लेकिन बदलते समय के साथ बच्चों के लिए कॅरियर बनाने की अनेक राहें खुल गई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है। उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने का सभी पथ प्रदर्शक शिक्षकों से आह्वान किया।स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने कहा कि हम आज जो कुछ भी बन पाए हैं या जो बनना चाहते थे और नहीं बन पाए, उसमें हमारे दसवीं कक्षा के बाद चुने गए विषय का महत्वपूर्ण योगदान है। Bikaner News
विषय का चयन विद्यार्थी के भविष्य निर्धारण में महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि संकाय चयन में मार्गदर्शन देने के साथ ही निकटतम विद्यालय की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डायल फ्यूचर कार्यक्रम के माध्यम से इसी सत्र में लगभग 9 लाख विद्यार्थियों के कॅरियर की राह को उज्ज्वल बनाने के लिए अथक परिश्रम कर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर, राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी), उदयपुर की टीम के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी, कार्मिक तथा शिक्षक गणों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री कानाराम ने कहा कि डायल फ्यूचर कार्यक्रम विद्यार्थियों के संकाय चयन में सहायक होगा और वे जो भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं उसका सपना साकार होगा। इस दौरान प्रदेश के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के चयनित पथ प्रदर्शक शिक्षकों के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन आमुखीकरण कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला को प्योर इंडिया ट्रस्ट जयपुर के श्री प्रशांत पाल, आईडियाज टू इंपैक्ट फाउंडेशन की भावना भसीन तथा करियर काउंसलर डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली ने संबोधित किया। कार्यशाला में करियर काउंसलिंग से संबंधित शॉर्ट मूवी भी दिखाई गई। कार्यशाला में राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती श्रुति भारद्वाज सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्या है डायल फ्यूचर इनीशिएटिव | Bikaner News
डायल फ्यूचर और फ्यूचर स्टेप्स (भविष्य की राह) इनीशिएटिव के तहत राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों से एक-एक शिक्षक का पथ प्रदर्शक के रूप में चयन किया गया है जो स्कूल में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों का संकाय चयन में मार्गदर्शन एवं करियर काउंसलिंग करेंगे। साथ ही पूरे प्रदेश को 4 जोन जयपुर जोन (जयपुर एवं भरतपुर संभाग), कोटा जोन (कोटा एवं उदयपुर संभाग), जोधपुर जोन (जोधपुर एवं पाली संभाग) तथा बीकानेर जोन (बीकानेर,
चूरू एवं अजमेर संभाग) में बांटकर 20 हेल्प डेस्क नंबर 9773319741 से 9773319760 तक जारी किए गए हैं। राज्य एवं संभाग स्तर पर हेल्प डेस्क शनिवार एवं रविवार सहित 28 जून से 5 जुलाई तक प्रातः 10 से 5 बजे तक कार्य करेगी। हेल्प डेस्क के नंबरों पर कॉल करके भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है। इसके अलावा यूट्यूब पर करियर काउंसलिंग से संबंधित एक विस्तृत वीडियो तैयार कर जारी किया गया।
10 साल पुराने स्कूलों को मान्यता रिन्यू करवाने के आदेश, निजी स्कूल संचालकों में भारी रोष
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा प्रदेश के स्थाई मान्यता प्राप्त निजी स्कूल (Private School) एक बार फिर शिक्षा निदेशालय हरियाणा पंचकूला के चक्रव्यूह में घिरते नजर आ रहे हैं। अब प्रदेश के शिक्षा विभाग ने स्थाई मान्यता के 10 वर्ष पूरे करने वाले स्कूलों को मान्यता रिन्यू करवाने के लिए दोबारा से फार्म नंबर दो भरने के आदेश दिए हैं। हालांकि शिक्षा नियमावली 2003 मैं साफ तौर पर लिखा गया है कि किसी भी स्कूल को स्थाई मान्यता लेने के बाद 10 साल बाद अपनी मान्यता को रिव्यू करवाना होगा। Private School
लेकिन अब रिव्यू की जगह रिन्यू शब्द पर घमासान है। रिव्यू का अर्थ जहाँ समीक्षा होता है तो रिन्यू का मतलब नए स्तर पर स्थाई मान्यता लेने के लिए भरा जाने वाला फार्म नंबर दो होता है। यदि ऐसा हुआ तो एक बार फिर प्रदेश भर के उन सभी निजी स्कूलों को फार्म नंबर दो भरते हुए उसी प्रक्रिया से गुजर रहा होगा, जिस प्रक्रिया से 10 साल पहले गुजरे थे। Private School
2018 में भी उठा का यह मामला
पहले चार अक्टूबर 2018 को रिन्यूवल का पत्र शिक्षा निदेशालय ने जारी किया था, जिसको लेकर प्राइवेट स्कूल संघ का प्रतिनिधिमंडल संयुक्त निदेशक राजीव प्रसाद से शिक्षा सदन में मिला था और कहा था कि मान्यता का जो पत्र जारी किया गया है, उसमें कहीं भी रिन्यूवल का कोई शब्द नहीं है। इसमें केवल दस वर्ष बाद रिव्यु यानि समीक्षा करने की बात कही गई है। समीक्षा के लिए दोबारा से फार्म नंबर दो आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इस पर संयुक्त निदेशक ने संघ की बात को जायज मानते हुए केवल समीक्षा करने की बात कही थी। Private School
रणनीति बनाने में जुटा हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ
शिक्षा निदेशालय का यह सर्कुलर जारी होने के बाद निजी स्कूलों के साथ-साथ हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ भी आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए तैयार हो गया है। प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि जल्द ही पूरे हरियाणा प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों की बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा प्रदेश का कोई भी निजी स्कूल किसी भी सूरत में फार्म नंबर दो नहीं भरेगा।
शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर रखेंगे पक्ष: सत्यवान कुंडू
प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि कोई भी निजी स्कूल यह फार्म नहीं भरेगा, क्योंकि यह फार्म केवल नई मान्यता लेने के समय ही भरना होता है, जबकि ये स्कूल तो पहले से ही स्थाई मान्यता लिए हुए हैं। उन्होंने मांग की कि शिक्षा विभाग ऐसे आदेशों को वापस लेते हुए ऐसे संबंधित स्कूलों से केवल एफिडेविट लेकर उसकी मान्यता को रिव्यू करे। इस संबंध में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल भी जल्द ही शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर से मुलाकात करते हुए अपना पक्ष रखेगा। Private School
यह भी पढ़ें:– नोटिस देने के बाद भी स्कूल नहीं भर रहे यू-डाइज फॉर्म, विभाग सख्त
निपुण हरियाणा : बैग भारी-भरकम, शिक्षा विभाग करेगा कम
पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक गुण, अध्यापक व बच्चे अब होंगे निपुण
बच्चों के बैगों का भार होगा कम
प्रदर्शनी लगा भिवानी जिले के बच्चों व शिक्षकों ने दिखाए अपने गुण
भिवानी (इंद्रवेश)। हरियाणा के स्कूलों के बच्चों के भारी भरकम बैग अब कम होंगे। उन्हें खेल-खेल में पढ़ाई में निपुण बनाया जाएगा। पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सरोकार भी उनमें आये, इसका भी ध्यान शिक्षा विभाग (Education Department) रखेगा। दूसरे शब्दों में ये कहा जाए कि शिक्षा का चहुमुंखी विकास सरकार करने के लिये प्रयासरत है, चाहे वह शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों के बारे में जानकारी भी क्यों न हो। विभाग में इसी को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई, जिसमें मुख्यतिथि भिवानी के डीसी नरेश नरवाल थे। (Bhiwani News)
शिक्षा विभाग बच्चों की शिक्षा पर ही ध्यान देता था लेकिन अब शिक्षा के साथ-साथ विभाग बच्चों को समाजिक गुण भी देगा। उन्हें अपने माता-पिता के साथ रहना व दूसरे लोगों से किस तरह से व्यवहार करना चाहिए ये भी सिखाएगा। विभाग छुट्टियों में बच्चों से सम्पर्क में है। वे कहीं बाहर घूमने जाएंगे तो वहां के बारे में सारी जानकारी लेकर आएंगे। बच्चे विशेष तौर पर देखेंगे कि बैंकों में डाकखानों में व अन्य सरकारी महकमों में किस प्रकार से कार्य होते हैं।
बच्चों का होगा सम्पूर्ण विकास : डीसी
विभाग की ओर से आज पंचायत भवन में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग की यह सोच काफी अच्छी है। बच्चों को शिक्षा के साथ सामाजिक गुण भी देना एक अच्छी बात है। इससे उनका सम्पूर्ण विकास होगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के बैग का बोझ कम करके नए-नए तरीके से उन्हें शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बच्चे और अधिक सीखेंगे। (Bhiwani News)
वहीं भिवानी के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने बताया कि विभाग बच्चों को हर तरह से निपुण बनाना चाहता है। इसके लिए शिक्षकों को भी निपूण किया जा रहा है। साथ ही विभाग बच्चों के लिए भी विशेष कार्यक्रम लाया है। उन्हें खेल-खेल में पढ़ाया जा रहा है। बच्चों में हर प्रकार के गुण आये, इसके लिए प्रदर्शनी लगाई गई है।
शिक्षा विभाग ने जेबीटी मनोहर सिंह को किया सस्पेंड
अध्यापक के खिलाफ कालांवाली थाना में केस दर्ज होने पर विभाग ने की कार्रवाई
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गांव खतरांवा के राजकीय प्राथमिक स्कूल में तैनात जेबीटी मनोहर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। कालांवाली पुलिस थाना में अध्यापक पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज होने पर विभाग के अधिकारियों ने सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसको लेकर ओढां खंड के खंड शिक्षा अधिकारी को भी अवगत करवा दिया है। अध्यापक पिछले कई दिनों से स्कूल से भी गैर हाजिर चल रहा है। गौरतलब है कि अध्यापक की पत्नी ने 3 सितंबर को फांसी लगाकर घर पर आत्म हत्या कर ली थी। मृतका गुरसंत कौर सामुदायिक स्वास्थ्य कालांवाली में नर्स के पद पर कार्यरत थी।
यह भी पढ़ें:– दिल्ली-जयपुर हाइवे पर रोडवेज बस व कार में जोरदार भिड़ंत
मृतका के भाई के बयान पर हुआ केस दर्ज
अध्यापक मनोहर सिंह के खिलाफ कालांवाली पुलिस ने 3 सितंबर 2022 को केस दर्ज किया था। मृतका के भाई पंजाब के मानसा के बहादुरपुर निवासी कुलजीत सिंह की शिकायत पर कालांवाली पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में कुलजीत सिंह ने अध्यापक मनोहर सिंह के साथ उसकी बहन गुरसंत कौर की 15 साल पहली शादी हुई। अब पिछले पांच साल से लड़ाई झगड़ा करता था। इसी के साथ काफी तंग व परेशान करता था। इसी को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। इसी को लेकर कालांवाली में घर पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी।
‘‘गांव खतरांवा के राजकीय प्राथमिक स्कूल में तैनात जेबीटी मनोहर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। यह अध्यापक स्कूल में पिछले कई दिनों से नहीं आ रहा है। अध्यापक मनोहर के खिलाफ कालांवाली थाना में केस दर्ज हो चुका है। इसी को लेकर अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है।
-आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सरसा
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
शिक्षा विभाग से होगी कर्मियों को पक्का करने की शुरूआत
सभी विभागों के 25 हजार कर्मी होंगे पक्के
कैबिनेट मीटिंग में टेबल की सब कमेटी की रिपोर्ट, मंत्रियों ने दी स्वीकृति
शिक्षा विभाग के पहले 8736 अध्यापक होंगे पक्के, विभाग बनाएगा पॉलिसी
चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) अध्यापक दिवस पर पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग में काम करने वाले 8 हजार से अधिक अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पॉलिसी तैयार करने की के मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग जल्द ही इस संबंधी पॉलिसी तैयार करते हुए इन कच्चे अध्यापकों और कर्मियों को पक्का करेगा। कैबिनेट मीटिंग में इस सबंधी फैसला कर लिया गया है और सब कमेटी की रिपोर्ट टेबल होन के बाद उसे मंजूदी भी दे दी गई है। कच्चे कर्मियों को पक्का करने के लिए सब कमेटी की रिपोर्ट पहले शिक्षा विभाग के लगभग 8726 अध्यापक पर लागू होगी, जिसमें 5442 एजुकेशन सर्विस प्रोवाईडर हैं तो वहीं 1130 इकलूजिव वॉलंटियर शामल हैं और 1639 सरकारी नियमों तहत शिक्षा विभाग में आए हैं और वहीं शिक्षा बोर्ड के 525 कर्मचारी शामिल हैं।
इन शिक्षा विभाग के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के बाद दूसरे विभागों में भी इस पॉलिसी को लागू किया जाएगा, जिससे पंजाब में 25 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मी पक्के होंगे। सब कमेटी द्वार की गई लगभग सभी सिफारिशों को कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है, जिसमें ऊमा देवी जजमैंट अनुसार ही कर्मियों को पक्का करने की सिफारश की गई है। इसके लिए अलग तौर पर नियम भी बनाए जाएंगे और उन नियमों द्वारा ही पक्का किया जाएगा। इसकी शुरूआत आगामी कुछ दिनोंं में शिक्षा विभाग से कर दी जाएगी, जबकि सेहत विभाग 6 हजार सरकारी कर्मचारियों के साथ ही ट्रांसपोर्ट और सेहत विभाग के कर्मचारियों को ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि इन चारों विभागों में कच्चे कर्मचारियों की संख्या सबसे अधिक है। इनके अलावा स्थानीय निकाय विभाग सहित अन्य विभागों में भी इस पॉलिसी अनुसार पक्के किए जाएंगे।
कानूनी अड़चन न आए, इसलिए बाकी विभागों की बारी बाद में : भगवंत मान
सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया कि शिक्षा विभाग के 8736 अध्यापकों और कर्मचारियों को पक्का करने के ऐलान के बाद बाकी विभागों और काप्रोरेशनों के कच्चे कर्मचारी यह न सोचें कि उनके बारे में विचार नहीं किया गया है। उनका नंबर भी जल्द ही लगेगा और उनको भी जल्द ही पक्का किया जाएगा। कानूनी तौर पर कोई अड़चन न आए, इसलिए एक-एक कर सभी को पक्का किया जाएगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।