Babar azam - Sach Kahoon Hindi

Pakistan Cricket: बाबर के कप्तान के तौर पर वापसी से बढ़ सकती हैं पाकिस्तान की मुश्किलें
लाहौर (एजेंसी)। Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम राष्ट्रीय टीम में कप्तान के तौर पर वापसी के लिये पूरी तरह तैयार हैं मगर उनकी पुनर्नियुक्ति से टीम के ड्रेसिंग रूम में कलह के आसार हैं। पिछले साल एशिया कप और 50 ओवर के विश्व कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर के पद से हटने के बाद से शाहीन शाह अफरीदी को टी20 और शान मसूद ने टीम के टेस्ट कप्तान की कमान दी गयी थी। Pakistan Cricket

अधिकृत सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बाबर को बाबर को तीनों प्रारूपों की कप्तानी की पेशकश की है। बाबर की वापसी का मतलब होगा कि शान और शाहीन का टेस्ट और टी20 में कप्तानी का कार्यकाल केवल एक श्रृंखला तक ही सीमित रहेगा। Pakistan Cricket

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे हालात में पीसीबी की अज्ञानता से पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम की स्थिरता पर असर पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार शाहीन को विश्वास में लिए बिना बाबर को नियुक्त करने का निर्णय राष्ट्रीय टीम की एकजुटता को प्रभावित कर सकता है क्योंकि टीम में शाहीन का समर्थन करने वाले खिलाडियों की भी कोई कमी नहीं है।

पाकिस्तान के कप्तान के तौर में बाबर की आलोचना हरफनमौला इमाद वसीम और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने खुले तौर पर की थी। हालाँकि दोनो ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था मगर पीसीबी अध्यक्ष ने दोनो को मना लिया था और समझा जाता है कि दोनों टी 20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में होंगे, जो कि जून में अमेरिका और वेस्ट इंडीज में होने वाला है।

सूत्रों ने कहा, ‘हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास वापस लेने के बाद राष्ट्रीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और आॅलराउंडर इमाद वसीम के चयन से बाबर आजम खुश नहीं होंगे। पाकिस्तान के कप्तान के रूप में आने के बाद बाबर चयन समिति का भी हिस्सा बन जाएंगे, जिसमें डेटा विश्लेषक बिलाल अफजल के साथ असद शफीक, वहाब रियाज, मोहम्मद यूसुफ और अब्दुल रज्जाक जैसे चार पूर्व टेस्ट खिलाड़ी शामिल हैं। Pakistan Cricket

सात सदस्यीय समिति में रिक्त स्थान पाकिस्तान के मुख्य कोच का है, जिसके लिए पीसीबी कर्मियों की तलाश कर रहा है। पीसीबी टेस्ट और सफेद गेंद प्रारूपों के लिए अलग-अलग कोचों की तलाश कर रहा है और इस दौड़ में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन और पूर्व आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी सबसे आगे हैं।

यह भी पढ़ें:– IPL 2024 Points Table: अंक तालिका में बड़ा फेरबदल, टॉप 4 में पहुंची ये टीम, मुम्बई की दुर्गति

IND Vs PAK: रोहित हर चुनौती से निपटने को तैयार, भारत-पाक का आज है महामुकाबला जोरदार !
Asia Cup 2023: आज यानि शनिवार को श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जा रहे एशिया कप में भारत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। बता दें कि भारत का पहला ही मुकाबला टक्कर का है। भारत पाकिस्तान के साथ अपने पहले मुकाबले में हर चुनौतियों का सामना करने को तैयार है। उल्लेखनीय है कि 4 साल बाद भारत पाकिस्तान के साथ वनडे खेलने वाला है। इन 4 सालों में भारतीय क्रिकेट टीम में काफी कुछ बदलाव हुआ है, जिसमें कप्तान से लेकर मिडिल आॅर्डर और गेंदबाजी क्रम भी चेंज हो गया है। वहीं पाकिस्तान की टीम भी जीत से बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ भारत से निपटने को तैयार नजर आ रही है। IND Vs PAK

इससे पहले 2019 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमें वनडे मैच में आखिरी बार भिड़ी थी। इस मैच में रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से पटखनी दी थी। वहीं 2021 में पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा कर दिखाया जो पहले कभी नहीं हुआ था। पाकिस्तान पहली बार किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को हराने में सफल हो गया था। इस मैच के बाद ही टीम इंडिया में उलटफेर का दौर शुरू हुआ। नए कप्तान के रूप में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कमान संभाली।

अब रोहित शर्मा के सामने वर्ल्ड कप से ठीक पहले कप्तानी साबित करने की भी चुनौती है। अगर पाकिस्तान एशिया कप में भारत को हराने में कामयाब हो जाता है जो फिर अगले महीने होने वाले मुकाबले में वो बढ़े हुए हौंसले के साथ मैदान में उतरेगा। इसलिए टीम इंडिया इस मैच में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी और हर हाल में पाकिस्तान को धूल चटाने की कोशिश करेगी।

टीम इंडिया का स्वरूप चेंज | IND Vs PAK

वर्ल्ड कप 2019 के बाद अब टीम इंडिया नए स्वरूप में नजर आएगी। ओपनिंग में रोहित शर्मा का साथ शुभमन गिल देंगे। मिडिल आॅर्डर में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन होंगे। स्पिन विभाग कुलदीप यादव संभालेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी में बुमराह का साथ देने के लिए शमी के अलावा सिराज भी मौजूद हैं। पाक टीम भी नए कप्तान के साथ मैदान में उतर रही है। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ज्यादा जोश में नजर आ रही है। अब देखना यह है कि इंडियन टीम पाक का जोश ठंडा करने में कामयाब होती है या नहीं। फखर जमां और इमाम के रूप में पाकिस्तान के पास दो इन फॉर्म ओपनर मौजूद हैं। नंबर तीन पर बाबर आजम लगातार ताकतवर बनकर उभरते जा रहे हैं। रिजवान की भूमिका भी अलग-अलग नजर आ रही है।

पाक की टीम को कम न आंके भारत

टीम इंडिया की अपेक्षा पाकिस्तान की बल्लेबाजी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। पाकिस्तान के पास इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान और मोहम्मद नवाज के रूप में चार आॅलराउंडर हैं। साथ ही शाहीन अफरीदी और नसीम शाह भी बड़े शॉट लगाने में सक्षम हैं। पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी में दमखम है। शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रउफ तीनों ही तेज गति के गेंदबाज हैं। रउफ तो 150 से ज्यादा की रफ्तार से भी गेंद फेंकने की क्षमता रखते हैं। शाहीन की अंदर आती गेंदों का सामना करना टीम इंडिया के टॉप आॅर्डर के लिए कितना आसान होगा यह देखने वाला है।