suicide - Sach Kahoon Hindi

गुरुग्राम में घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या
सेक्टर-9 में किराये के मकान में रहते थे, 10 साल के बेटे ने पड़ोसियों को दी सूचना

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram Crime News: यहां के सेक्टर-9 इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले तो पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दंपत्ति की पहचान 33 वर्षीय दीपक कुमार व 28 वर्षीय उसकी पत्नी सोनम बाई के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के खडनपुरी रोड स्थित चावर कॉलोनी का निवासी था। वह शहर के सेक्टर-9 में किराये पर रह रहा था। रविवार रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो इतना बढ़ गया कि देर रात दीपक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। Gurugram Crime News

घटना के समय उनका 10 वर्षीय बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। काफी देर तक जब माता-पिता कमरे से बाहर नहीं आए तो बच्चा अंदर गया और वहां का दृश्य देखकर घबरा गया। उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने बिना देरी किए पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके। Gurugram Crime News

यह भी पढ़ें:– चुनाव आयोग का मतदान से 48 घंटे पहले और मतगणना के दिन ‘ड्राई डे’ रखने का निर्देश

छात्र आत्महत्या और समाज की जिम्मेदारी
डॉ. प्रियंका सौरभ। कोटा में एक और छात्रा की आत्महत्या होना शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक सोच और उस तथाकथित ‘सफलता मॉडल’ पर गहरी चोट है, जिसे हमने वर्षों से बिना प्रश्न किए स्वीकार कर लिया। आत्महत्या करने वाली छात्रा कृति का सुसाइड नोट पूरे समाज के सामने एक आईना है। यह आईना माता-पिता, कोचिंग संस्थानों, स्कूलों और नीति-निर्माताओं तक को अपनी जिम्मेदारी देखने के लिए मजबूर करता है। कृति ने अपने सुसाइड नोट में सरकार से अपील की कि यदि वास्तव में बच्चों की जान बचानी है, तो कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण जरूरी है। उसका कहना था कि ऐसे संस्थान बच्चों को भीतर से तोड़ देते हैं। यह वाक्य किसी क्षणिक भावनात्मक आवेग का परिणाम नहीं था। यह उस मानसिक दबाव की आवाज थी, जिसे आज लाखों छात्र रोज महसूस करते हैं।

आज भारत में कोचिंग संस्थान शिक्षा के सहायक माध्यम नहीं रह गए हैं। वे एक बड़े व्यावसायिक उद्योग का रूप ले चुके हैं। कोटा, सीकर, हैदराबाद, दिल्ली और पटना जैसे शहर अब ‘एजुकेशन हब’ कहलाते हैं, जहां हर साल हजारों किशोर अपने माता-पिता की उम्मीदों का बोझ लेकर पहुंचते हैं। इन उम्मीदों का केंद्र कुछ सीमित शब्दों में सिमट गया है- आईआईटी, नीट, एम्स, रैंक और सेलेक्शन। इस व्यवस्था में छात्र को लगातार यह महसूस कराया जाता है कि चयन नहीं हुआ तो वह जीवन में असफल है। सफलता की यह परिभाषा इतनी संकीर्ण हो चुकी है कि औसत छात्र के लिए उसमें सम्मानजनक स्थान ही नहीं बचता।

कृति का यह कथन कि ‘90 से अधिक अंक लाने वाली लड़की भी आत्महत्या कर सकती है’ हमारे समाज की उस गलत धारणा को तोड़ता है, जिसमें हम मानते हैं कि मानसिक संकट केवल कमजोर छात्रों को होता है। आज दबाव केवल परीक्षा पास करने का नहीं, बल्कि हर समय श्रेष्ठ साबित होने का बन गया है। बच्चा अपने भीतर एक आदर्श छात्र की छवि ढोता रहता है, जिसमें वह रोज हारता है। अच्छे अंक भी अब मानसिक शांति नहीं दे पा रहे, क्योंकि समस्या पढ़ाई की नहीं, उस वातावरण की है जो पढ़ाई के नाम पर तैयार किया गया है। कृति द्वारा अपनी मां के लिए लिखी पंक्तियों में कहा कि उसे विज्ञान पढ़ने के लिए मजबूर किया गया, जबकि उसकी रुचि अंग्रेजी साहित्य और इतिहास में थी। माता-पिता कई बार यह भूल जाते हैं कि बच्चा उनकी अधूरी महत्वाकांक्षाओं का विस्तार नहीं, एक स्वतंत्र व्यक्तित्व है।

आज स्कूल और कोचिंग संस्थान बच्चों को गणित के सूत्र और परीक्षा की रणनीतियां तो सिखा रहे हैं, पर जीवन जीने की समझ नहीं दे पा रहे। वे बच्चों को यह नहीं सिखा रहे कि असफलता से कैसे उबरें, तनाव को कैसे पहचानें और मदद मांगना कमजोरी नहीं है। रैंक लिस्ट, मॉक टेस्ट और लगातार तुलना बच्चों के मन में हीनभावना भर देती है। वे खुद को केवल अंकों और चयन के चश्मे से देखने लगते हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि हम सफलता को किस रूप में परिभाषित करते हैं। क्या मानसिक रूप से स्वस्थ रहना, संतोष के साथ जीवन जीना और अच्छा इंसान बनना सफलता नहीं है? यदि हमने अब भी नहीं सोचा, तो हम ऐसी पीढ़ी तैयार करेंगे जो योग्य तो होगी, पर भीतर से टूटी हुई होगी। कृति का सुसाइड नोट एक सामाजिक चेतावनी है। अब भी नहीं बदले, तो सवाल यह नहीं रहेगा कि अगला बच्चा कौन होगा, सवाल यह होगा कि क्या हम किसी बच्चे को बचा भी पाएंगे।

(यह लेखक के अपने विचार हैं)

कैथल जिला जेल में कैदी ने लगाया फांसी का फंदा, मौत
हत्या के आरोप में 3 साल से था जेल में बंद

कैथल (सच कहूँ न्यूज़) Kaithal: जिला जेल में एक 25 वर्षीय कैदी ने बाथरूम की खिड़की पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कैदी हत्या के मामले में पिछले 3 साल से जेल में बंद था। सोमवार को वह बाथरूम में नहाने के बहाने गया था। जब काफी देर तक बाथरुम से बाहर नहीं आया, तो उसके साथ रहने वाले कैदियों ने उसको ढूंढना शुरू किया। काफी देर के बाद उसका शव बाथरूम में खिड़की पर लटका मिला। उसने अंगोछे से खुद को फंदा लगाया हुआ था। मामले की सूचना कैदियों ने तुरंत जेल प्रबंधन को दी और जेल प्रबंधन ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। Kaithal

मृतक कैदी की पहचान गांव पीडल निवासी बलविंद्र कुमार के रूप में हुई है। जिला जेल से अस्पताल में पहुंचे जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कैदी के शव को फंदे से उतार कर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हत्या के आरोप में था जेल में बंद | Kaithal

जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि बलविंदर पर चीका में एक व्यापारी की हत्या करने का आरोप था। 2022 में उसने व्यापारी के साथ मिलकर बिजनेस शुरू करने के लिए मोटी रकम खर्च कर दी थी, लेकिन बाद में वह व्यापारी उसके साथ बेईमानी करने लगा और उसके रुपए हड़प गया। फिर बलविंद्र ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वह 3 साल से जेल में बंद था। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, सीकर में मां ने दो बेटों और दो बेटियों संग की सामूहिक आत्महत्या, फ्लैट में मिले पांचों के शव
Suicide: सीकर संदीप सिंहमार। शहर में एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्य मां और उसके चार बच्चों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। यह घटना सीकर शहर के अनिरुद्ध रेजिडेंसी की है, जहां महिला अपने पति से अनबन के चलते बच्चों के साथ अलग रह रही थी। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम किरण बताया जा रहा है, जो अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ पिछले कुछ समय से अनिरुद्ध रेजिडेंसी के फ्लैट में रह रही थी। पति से मतभेद के बाद उसने यहां किराये पर यह फ्लैट लिया था।बिल्डिंग से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था।

शव कई दिन पुराने, बदबू से हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि परिवार ने कुछ दिन पहले ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पांचों शव बुरी तरह सड़ चुके थे और कमरे के अंदर घुसना तक मुश्किल हो रहा था। दुर्गंध कम करने के लिए पुलिस टीम ने अगरबत्ती और इत्र का उपयोग किया, जिसके बाद ही जांच दल अंदर जा पाया।

जांच में जुटी पुलिस, आत्महत्या के कारणों की पड़ताल जारी

फिलहाल पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। सामूहिक आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है। प्रारंभिक रूप से पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को ही संभावित कारण माना जा रहा है।

क्षेत्र में पसरा सन्नाटा

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। पड़ोसी परिवारों के अनुसार किरण अपने बच्चों के साथ शांत स्वभाव की महिला थी और बहुत कम लोगों से बातचीत करती थी। पुलिस को आशंका है कि किसी मानसिक या सामाजिक दबाव के चलते यह कदम उठाया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलने के बाद अंदर पांच शव पड़े मिले। सभी ने जहरीला पदार्थ खाया हुआ प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। सीकर की यह सामूहिक आत्महत्या की घटना न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरे जिले को हिला गई है। पुलिस अब परिजनों और पति से पूछताछ कर रही है ताकि इस हृदयविदारक कदम के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

Suicide: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी
पुलिस व एफएसएल टीम जांच शुरू की

लोहारू (सच कहूँ न्यूज)। Loharu News: गांव चैहड़ खुर्द में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार लगभग 39 वर्षीय अनिल ने अपने खेत में बने कमरे में कहां से लगाकर आत्महत्या कर ली घटना का पता तब चला, जब अनिल के पड़ोसी ने खेत की ओर जाकर देखा तो कमरे के अंदर अनिल फंदे से झूल रहा था। Loharu News

पड़ोसी ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद चैहड़ पुलिस चौकी इचार्ज प्रदीप अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज प्रदीप ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक अनिल पिछले कई दिनों से जमीनी विवाद को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रही थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल फारेसिंक साइंस लेबोरेट्री की टीम को भी बुलाया गया, जिसे मौके से आवश्यक नमूने एकत्रित किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने कमरे को सील कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। मृतक अनिल अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र ओर एक पुत्री को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। पुलिस ने मृत के पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टस करें लिए नागरिक अस्पताल लोहारू भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। चौकी इंचार्ज प्रदीप ने बताया कि इस मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जाएगी। Loharu News

यह भी पढ़ें:– Haryana New Bypass: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बायपास, किसानों को कर देगा मालामाल

Suicide: सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
हिसार/चंडीगढ़ (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Hisar News: हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास में लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की टीम पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में किसी तरह का सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।

29 सितंबर को हुआ था तबादला | Hisar News

वाई पूरन कुमार भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी थे और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में 29 सितंबर को ही उनका तबादला रोहतक स्थित सुनारिया जेल में डीजी (जेल) शाखा के तहत किया गया था। इस ट्रांसफर के बाद वे नई जगह कार्यभार संभालने की तैयारी कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, वे बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से तनाव में दिखाई दे रहे थे, हालांकि आधिकारिक रूप से किसी भी दबाव या विवाद की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

पत्नी अमन पी. कुमार हैं भी आईपीएस अधिकारी

वाई पूरन कुमार की पत्नी अमन पी. कुमार भी आईपीएस अधिकारी हैं। वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ 5 अक्टूबर को एक आधिकारिक दौरे पर जापान गई हुई हैं और बुधवार शाम भारत लौटने वाली हैं। घटना के समय वे विदेश में थीं। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें इस दुखद घटना की सूचना विदेश मंत्रालय के माध्यम से दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी स्तर के अधिकारी और फॉरेन्सिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। हथियार को सील कर फॉरेन्सिक जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गोली सिर में मारी गई है। सुसाइड के पीछे निजी या पेशेवर कारणों की जांच विभिन्न कोणों से की जा रही है।

पुलिस महकमे में शोक की लहर

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या की खबर से हरियाणा पुलिस महकमे में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे पुलिस सेवा के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनके सहयोगी अधिकारियों के अनुसार, वाई पूरन कुमार को एक अनुशासित, संवेदनशील और गंभीर अधिकारी के रूप में जाना जाता था। वे कई जिलों में एसपी, डीआईजी और एडीजीपी के रूप में सेवाएं दे चुके थे। Hisar News

यह भी पढ़ें:– Haryana Expressway News: हरियाणा के इन गांवों के किसान को मिलेगा मोटा फायदा, सरकार ने तैयार किया ये प्लान

Jharkhand: झारखंड के खूंटी थाने में बंद युवक की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत
Ranchi Khunti Jail Death: रांची। झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक राहुल मांझी, मेराल गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, उसे सोमवार की शाम एक छेड़खानी मामले में हिरासत में लिया गया था। मंगलवार सुबह हवालात के टॉयलेट में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने इस घटना की पुष्टि की है। Jharkhand News

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम माहिल गांव में राहुल मांझी पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप लगा। वह अपने बेटे के साथ गांव गया था और नाश्ते के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने उस पर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। राहुल वहां से भागकर अपने गांव मेराल लौट आया, लेकिन कुछ समय बाद माहिल गांव के लोग उसे पकड़कर वापस ले गए।

पुलिस को सूचना मिलने पर राहुल को मुरहू थाना के हवाले किया गया। मंगलवार सुबह हवालात के टॉयलेट में उसने फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि युवक पर छेड़खानी का मामला दर्ज था और इसी आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि हवालात में हुई आत्महत्या की पूरी जांच की जाएगी। मृतक के परिजनों ने घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मामले के सभी पहलुओं को बारीकी से जांचा जाएगा और सच सामने लाया जाएगा। Jharkhand New:

Suicide: अधेड़ ने नहर में कूदकर दी जान, आत्महत्या दुष्प्रेरण का मुकदमा
आत्महत्या करने से पहले लिखा सुसाइड नोट, तीन जने नामजद

हनुमानगढ़। सम्पत्ति हड़प करने के लिए लगातार तंग-परेशान किए जाने से दुष्प्रेरित होकर प्रौढ़ ने नजर में कूदकर जान दे दी। मामला संगरिया थाना क्षेत्र का है। मृतक टिब्बी थाना क्षेत्र का निवासी था। इस संबंध में संगरिया पुलिस थाना में हनुमानगढ़ के तीन व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार हंसराज (36) पुत्र कृष्णलाल सुथार निवासी चक नौ एमकेएस रोही मल्लड़खेड़ा तहसील टिब्बी ने रिपोर्ट पेश की कि उसके ताऊ जगदीश प्रसाद पुत्र पतराम सुथार निवासी चक नौ एमकेएस रोही मल्लड़खेड़ा तहसील टिब्बी ने 17 सितम्बर की सुबह करीब 11 बजे संगरिया-नाथवाना रोड पर पुल के पास सादुल ब्रान्च नहर में गिरकर आत्महत्या कर ली।

हंसराज के अनुसार रामस्वरूप सोनी, मनोज सोनी व पंकज सोनी निवासी हनुमानगढ़ ने उसके ताऊ जगदीश को काफी दिनों से लगातार तंग-परेशान कर रहे थे व धमकी दे रहे थे। इन लोगों ने लगातार तंग-परेशान करते हुए उसके ताऊ जगदीश की कृषि भूमि का जबरन एग्रीमेंट लिखवा लिया। रामस्वरूप सोनी, मनोज सोनी व पंकज सोनी उसके ताऊ की सम्पत्ति हड़प करने के लिए कई दिनों से उसके ताऊ जगदीश को तंग-परेशान व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

इससे दुष्प्रेरित होकर उसके ताऊ जगदीश प्रसाद ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके ताऊ ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें अपनी मौत का जिम्मेवार रामस्वरूप सोनी, मनोज सोनी व पंकज सोनी को ठहराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर रामस्वरूप सोनी, मनोज सोनी व पंकज सोनी के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण के आरोप में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई देवेन्द्र कुमार के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

दोघट में माँ ने अपनी तीन बेटियों की हत्या कर फांसी पर लटककर की आत्महत्या
दिल्ली जाने की चाह में उजड़ा विकास का परिवार

बड़ौत/दोघट (सच कहूँ/संदीप दहिया)। Baraut News: कहते है की जिद किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती एक जिद से घर परिवार तक उजड़ जाता है। ऐसी ही घटना बड़ौत तहसील क्षेत्र के टीकरी कस्बे में देखने क़ो मिली जंहा एक महिला की जिद ने चार जिंदगी क़ो लील लिया। दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बे में मंगलवार की देर रात्रि एक खौफनाक वारदात क़ो अंजाम दिया गया जिसमे एक महिला ने अपनी तीन बेटियों क़ो मौत की नींद सुलाकर खुद फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।इस दौरान बच्चो का पिता विकास मकान के बाहरी हिस्से में सोता रहा और कमरे के अंदर उसका पूरा परिवार उजड़ गया। उसकी पत्नी तेज कुमारी एक-एक करके बेटियों को मारती रही और विकास को पता तक नहीं लग सका। पत्नी और तीन बेटियों के शव देखकर विकास बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। Baraut News

इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे संभाला। दोघट थाना क्षेत्र की तेजकुमारी अपने पति विकास और तीन बच्चियों के साथ रहती थी। विकास पेशे से टूरिस्ट बस ड्राइवर है। मंगलवार की रात्रि वाह घर के बाहर सोया हुआ था जबकि उसकी पत्नी तेजकुमारी और बेटी गुंजन, किट्टो और मीरा के साथ अंदर कमरे में सो रही थी। बताया गया की रात्रि में विकास की आंख खुली तो उसने बच्चो क़ो आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला इस पर उसे कुछ अनहोनी का शक हुआ और उसने अपने परिवार वालों और पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा किसी को भी कंपा देने के लिए काफी था।

जहां बिस्तर पर सात साल की गुंजन, दो साल की किट्टो और महज चार महीने की मीरा की लाश पड़ी थी। तीनों बच्चियों के गले पर दुपट्टे के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। वहीं तेजकुमारी का शव पंखे से लटका हुआ मिला। नजारा देख कर विकास बेसुध होकर वही गिर गया। उसे किसी प्रकार परिजनों ने संभाला। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेजकुमारी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना चाहती थी। इसी को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। इसी बात से नाराज होकर तेजकुमारी ने पहले तीनों बच्चियों का गला दबाया और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। दरअसल विकास की यह दूसरी शादी थी। तेजकुमारी से उसने लव मैरिज की थी। शुरू में सबकुछ सामान्य था लेकिन धीरे-धीरे आपसी तकरार ने रिश्ते में कड़वाहट घोल दी। Baraut News

आखिरकार विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक मां ने अपने ही जिगर के टुकड़ों का गला दबाकर उनका जीवन खत्म कर दिया और खुद भी मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी बागपत सूरज राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विकास दिल्ली में ट्रेवल्स एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाने के कारण काफी बार महीनों तक घर नहीं आता था। तेज कुमारी पति के साथ बच्चियों को लेकर दिल्ली रहना चाहती थी। वह अपने बच्चियों क़ो शहर के अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहती थी। उसने विकास से कई बार इस बारे में कहा तो विकास ने आर्थिक स्थिति ठीक होने पर दिल्ली साथ लेकर जाने की बात कही थी। इसको लेकर विवाद होने के कारण ही तेज कुमारी के यह कदम उठाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:– सफाई अभियान से गदगद हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी, सेवादारों पर कह दी ये बड़ी बात

Suicide: युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो बनाया, तीन लोगों पर लगाए आरोप
कैथल (सच कहूँ न्यूज़)। Suicide: गांव मालखेड़ी के रहने वाले एक युवक ने जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जहर पीने से पहले युवक ने एक वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कैथल जिले के तीन लोगों पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। इस संबंध में परिजनों ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। Kaithal News

मृतक के छाेटे भाई प्रदीप ने बताया कि उसका भाई विक्रम पिछले करीब एक महीने से काफी परेशान चल रहा था। वह परिवार को कह रहा था कि कुछ लोग उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे हैं। उसने मरने से पहले जो विडियो रिकॉर्ड की, उसमें कैलरम के नन्हा, सुमन व कैथल के शुभम को मौत के लिए जिम्मेवार बताया है

मृतक के छोटे भाई प्रदीप ने बताया कि उन्हीं की प्रताड़ना से तंग आकर उसके भाई विक्रम ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि विक्रम के परिवार में माता-पिता के अलावा छोटा भाई है। उसकी शादी हो चुकी है। परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे भी हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। Kaithal News

इस संबंध में सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी पारस ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Haryana New Bypass: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया चार लेन बायपास, इन गांवों से 4 गुना मुआवजे पर होगी जमीन अधिग्रहण

Suicide: गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्म हत्या
2017 में मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित आईआईटी से हासिल की थी 47वीं रैंक

गुरुग्राम की एमएनसी कंपनी में 35 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी कर रहा था मोहित चौहान

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram Suicide News: सेक्टर-17 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पंखे से फंदा लगाकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली। मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पहचान 26 वर्षीय मोहित चौहान के रूप में हुई है। सेक्टर 17-18 थाना प्रभारी सज्जन ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Gurugram News

जानकारी के अनुसार जाटौली निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहित चौहान गुरुग्राम के सेक्टर-17-ए में किराए के मकान में रहता था। मोहित चौहान ने 2017 में मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित आईआईटी से पास आउट किया और उसने 47वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल मोहित चौहान गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी एलन डिजिटल में सालाना 35 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी कर रहा था। मोहित की 26 जुलाई को ही इंटेलिजेंस ब्यूरो में काम करने वाली लड़की से सगाई हुई थी।

मंगलवार दोपहर तक मोहित के कमरे में कोई हलचल ना होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो मोहित चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। थाना प्रभारी सज्जन सिंह के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बेलगढ़ में अवैध खनन की वीडियो पर प्रताप नगर पुलिस ने कार्रवाई की

रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
कैथल (सच कहूँ न्यूज़)। Kaithal News: शहर में सुबह सुबह एकल दर्दनाक हादसा हो गया, एक रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे करनाल रोड स्थित रेलवे फाटक पर हुई। मृतक की पहचान हुड्डा सेक्टर-18 निवासी कृष्ण दहिया (उम्र लगभग 65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हरियाणा पुलिस से बतौर कर्मचारी रिटायर हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और जीआरपी (रेलवे पुलिस) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। Kaithal News

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण दहिया गुरुवार सुबह अपनी सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सीधे करनाल रोड पर स्थित रेलवे फाटक की ओर गए और सुबह 6 बजे आने वाली ट्रेन के आगे कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

परिजनों से बातचीत कर घटना स्थिति की गहराई से जांच की जा रही है। कृष्ण दहिया के करीबी लोगों से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है कि क्या वह किसी मानसिक तनाव या पारिवारिक परेशानी से जूझ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Kisan News: गाय-भैंस के सफल प्रसव के लिए अपनाएं ये जरूरी सावधानियां