Railway News - Sach Kahoon Hindi

एलपीजी से भरी मालगाड़ी के टैंकर में रिसाव, घनी आबादी क्षेत्र में मचा हड़कंप
हिसार (सच कहूँ न्यूज़)। Hisar News: हिसार रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब पंजाब के बठिंडा से झज्जर जा रही एलपीजी से भरी मालगाड़ी के एक टैंकर में अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। घटना सूर्यनगर रेलवे फाटक के पास घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई, जिससे रेलवे प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि अधिकारियों की तत्परता और तकनीकी टीमों की सतर्कता से समय रहते रिसाव पर काबू पा लिया गया और संभावित गंभीर दुर्घटना टल गई।

रेलवे सूत्रों के अनुसार एलपीजी से लदी मालगाड़ी बठिंडा से झज्जर जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर गाड़ी की जांच के दौरान कर्मचारियों को एक टैंकर से गैस रिसने का पता चला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने तुरंत संबंधित टैंकर को पूरी रैक से अलग कर दिया और उसे सूर्यनगर फाटक के पास सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने दमकल विभाग, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, जिला प्रशासन और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) को अलर्ट कर दिया। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके में लगातार निगरानी रखी गई।

ऊपरी हिस्से के ढक्कन से हो रहा था रिसाव

जांच के दौरान पता चला कि एलपीजी टैंकर के ऊपरी हिस्से पर लगे ढक्कन (हैच) से गैस बाहर निकल रही थी। इसके बाद जींद और बठिंडा से रेलवे की विशेष तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई से तीन घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद गैस रिसाव को पूरी तरह नियंत्रित किया गया। बताया गया कि संबंधित टैंकर में करीब 37 टन एलपीजी गैस भरी हुई थी। इतनी बड़ी मात्रा में गैस होने के कारण थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी।

कारणों की जांच शुरू

घटना के बाद रेलवे ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि गैस रिसाव तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसमें किसी प्रकार की मानवीय लापरवाही रही। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदमों की भी समीक्षा की जाएगी। रेलवे अधिकारी जांच पूरी होने तक मामले में विस्तृत जानकारी देने से बच रहे हैं। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही रेलवे ने तत्काल आपात कार्रवाई शुरू कर दी थी। तकनीकी टीमों की मदद से रिसाव को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है और वर्तमान में स्थिति सुरक्षित है।

Rajasthan Railway News: बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने सादुलशहर, बनवाली एवं श्रीगंगानगर स्टेशन का किया निरीक्षण
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)।  मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने रविवार  को बीकानेर मंडल के सादुलशहर, बनवाली एवं श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं परिचालन कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने सबसे पहले सादुलशहर स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, टिकट बुकिंग कार्यालय, पैनल कक्ष सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने बनवाली स्टेशन का निरीक्षण किया तथा गुड्स शेड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर माल ढुलाई बढ़ाने एवं माल राजस्व में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।अपने दौरे के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन के पुनर्विकास का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है।

लगभग 20.60 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण, प्रवेश एवं निकास मार्गों का पृथक्करण, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग, बुकिंग कार्यालय, रिटायरिंग रूम, नए शौचालय ब्लॉक तथा अन्य यात्री सुविधाओं का उन्नयन किया गया है।उन्होंने बताया कि स्टेशन पर एलईडी लाइटिंग, आकर्षक आर्टवर्क, दिव्यांगजन अनुकूल साइनेज, आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली, कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन एवं सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी स्थापित किए गए हैं।

दौरे के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने समपार फाटक संख्या 171, 148 एवं 129 का भी निरीक्षण किया तथा संरक्षित  रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल अभियंता (उत्तर) नीरज सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) रण सिंह गोदारा, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुनर्विकास से  रेलयात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं: गोविल

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने बताया गया कि श्रीगंगानगर स्टेशन पर लगभग 9.98 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज बनाया जा रहा है, जिसका लगभग 88 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22.5 लाख रुपये की लागत से सोलर ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित किया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास से यात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, आवागमन अधिक सुगम होगा तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय कारीगरों एवं श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति मिलेगी तथा पर्यटन एवं स्थानीय हस्तशिल्प को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

उत्तर रेलवे 680 किलोमीटर मार्ग पर 'कवच 4.0' लगाने के ले 206 करोड़ रुपये परियोजना को मिली मंजूरी
नयी दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में रेवाड़ी-दिल्ली और शकूरबस्ती-बठिंडा खंड के 680 किलोमीटर मार्ग पर 'कवच 4.0' लगाया जाएगा। रेलवे ने इसके लिए 206 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल रेवाड़ी-दिल्ली और शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन (जिसमें फीडर ब्रांच लाइनें भी शामिल हैं) के 680 किलोमीटर मार्ग पर 'कवच वर्ज़न 4.0' लगाने को मंज़ूरी दी है। यह परियोजना 206 करोड़ रुपये की है।

रेलवे के अनुसार यह परियोजना देशभर में 'कवच' को लागू करने की चल रही योजना का हिस्सा है। इसका मकसद अधिक यातायात वाले और रणनीतिक रूप से अहम मार्गों पर इस स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली का विस्तार करना है। गौरतलब है कि 'कवच' भारत में ही विकसित स्वचालित ट्रेन संरक्षण (एटीपी) प्रणाली है। इसे 'सिग्नल पास्ड एट डेंजर' (एसपीएडी) की घटनाओं यानी ट्रेन के बिना अनुमति के लाल सिग्नल को पार करने की घटनाओं और ट्रेनों की टक्कर की घटना को रोकने, रेलवे सुरक्षा को काफी बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह प्रणाली लगातार ट्रेनों की आवाजाही पर नज़र रखती है, ज़रूरत पड़ने पर अपने-आप ब्रेक लगाती है, ट्रेनों को अधिकतम तय रफ़्तार से सुरक्षित रूप से चलने की अनुमति देती है। घने कोहरे जैसे खराब मौसम में भी ट्रेनों के भरोसेमंद संचालन में मदद करती है। रेलवे ने कहा कि इन अहम रूटों पर 'कवच वर्ज़न 4.0' लगाने से सुरक्षा मज़बूत होगी, संचालन की क्षमता बेहतर होगी, ट्रेनों के संचालन में भरोसा बढ़ेगा और यात्री व माल ढुलाई सेवाओं की तेज़ और टेक्नोलॉजी-आधारित आवाजाही में मदद मिलेगी।

Railway News: रेलवे का बड़ा फैसला! जुलाई में 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के बदले रूट; सफर से पहले जरूर चेक करें पूरी लिस्ट
Train Cancelled News: अगर आप जुलाई महीने में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के कई हिस्सों में हो रही तेज बारिश और चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। रेलवे ने 12 ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ कुछ ट्रेनों के रूट भी बदल दिए हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए। Railway News:

इन ट्रेनों का बदला गया रूट | Railway News

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 13288 आरा–दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस 13, 20 और 27 जुलाई को कांड्रा, सिनी और चक्रधरपुर रेलखंड के रास्ते दुर्ग जाएगी।

ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस 9, 16, 23 और 30 जुलाई को झारसुगुडा रोड, संबलपुर सिटी और कटक के रास्ते पुरी पहुंचेगी। इस दौरान झारसुगुडा और टाटानगर के बीच यह ट्रेन संचालित नहीं होगी।

जुलाई में रद्द रहने वाली ट्रेनें

रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर रद्द किया है—

18601/18602 – 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जुलाई

18109/18110 – 10, 14, 17, 21, 24, 28 और 31 जुलाई

18107 राउरकेला–जगदलपुर – 14, 21 और 28 जुलाई

18108 जगदलपुर–राउरकेला – 15, 22 और 29 जुलाई

18114 बिलासपुर–टाटानगर – 10, 13, 17, 20, 24, 27 और 31 जुलाई

18113 टाटानगर–बिलासपुर – 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जुलाई

17005 हैदराबाद–रक्सौल – 9, 16, 23 और 30 जुलाई

17006 रक्सौल–हैदराबाद – 12, 19 और 26 जुलाई

22861/22872 हावड़ा–कंटाबांजी–हावड़ा – 14, 21 और 28 जुलाई

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। ट्रैक मेंटेनेंस और मौसम की स्थिति को देखते हुए ट्रेनों के समय, रूट या संचालन में बदलाव हो सकता है। इसलिए स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस और रद्द या डायवर्ट होने की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Railway News: जून में 22 हजार बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा
जोधपुर (सच कहूं न्यूज)। Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान जून माह में 22 हजार से अधिक मामले पकड़े गए। इन मामलों में रेलवे ने किराया और जुर्माने के रूप में 1 करोड़ 28 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।

मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में सभी रेलखंडों पर लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। जून में बिना टिकट यात्रा के करीब 12 हजार मामलों से 71.54 लाख रुपए तथा अनियमित टिकट पर यात्रा के 8,659 मामलों से 54 लाख रुपए किराया एवं जुर्माने के रूप में वसूले गए। उन्होंने बताया कि 20 जून से बिना टिकट यात्रा से जुड़े मामलों में न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है।

गंदगी और धूम्रपान पर भी कार्रवाई

टिकट जांच अभियान के साथ-साथ पूरे माह स्वच्छता और धूम्रपान निषेध नियमों का भी सख्ती से पालन कराया गया। जून माह में ट्रेनों और स्टेशनों पर गंदगी फैलाने के 1,522 मामलों में 1.79 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं, ट्रेन और रेल परिसरों में धूम्रपान करते पाए गए 191 यात्रियों से 72 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

चलती लोकल ट्रेन में यात्री को जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: मुंबई की उपनगरीय रेल सेवा में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बोरीवली के बाद एक बार फिर गंभीर चिंता पैदा करने वाली घटना सामने आई है। गोवंडी से चेंबूर के बीच चलती लोकल ट्रेन में एक यात्री को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एलटीटी रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रमजान फकीर मोहम्मद इब्राहीम कुरेशी उर्फ इब्बा (36) निवासी शिवाजी नगर के रूप में की गई है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, 29 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुंबई की डाउन दिशा में चलने वाली लोकल ट्रेन में यह घटना रिकॉर्ड की गई थी। यह लोकल ट्रेन सीएसएमटी से रवाना हुई थी और रात करीब 22:34 बजे गोवंडी स्टेशन के आसपास से गुजर रही थी। इसी दौरान गोवंडी और चेंबूर रेलवे स्टेशन के बीच एक यात्री सुरेंद्र शुक्ला (55) निवासी उलवे, नवी मुंबई के साथ आरोपी का विवाद हो गया।

पीड़ित शुक्ला ने बताया कि उन्होंने गोवंडी से ट्रेन पकड़ी थी, और आरोपी नशे में धुत होकर फोन पर किसी से गाली-गलौच कर रहा था। डिब्बे में महिला यात्रियों के होने के चलते उन्होंने उसे गाली-गलौच न करने को कहा, जिससे आरोपी भड़क गया। विवाद के दौरान आरोपी ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और पीड़ित यात्री को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से पूरे डिब्बे में भय और तनाव का माहौल बन गया। ट्रेन में मौजूद किसी अन्य यात्री ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। डिटेक्शन टीम ने तकनीकी विश्लेषण के साथ रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया गया और उसे रे रोड रेलवे स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया गया।

राजस्थान वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, कई जिलों में नई रेल लाइन, किसानों को होगा बड़ा फायदा, किसान बनेंगे करोड़पति
Rajasthan Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के रेल नेटवर्क का विस्तार होने जा रहा है। केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर दौरे के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनूपगढ़-कानासर (131 किमी) तथा रोजड़ी-खाजूवाला (54 किमी) नई रेल लाइन परियोजनाओं को शीघ्र प्रारम्भ करने की घोषणा की।

रेलमंत्री वैष्णव ने कहा कि लगभग 2374 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इन रेल परियोजनाओं से भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों तक रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन सुविधाजनक बनने के साथ-साथ सामरिक दृष्टि से भी रेलवे अवसंरचना को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नई रेल लाइनों के निर्माण से सीमांत क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा व्यापार, कृषि, शिक्षा, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

रेलमंत्री ने कहा कि रेलवे का यह विस्तार केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। नई रेल लाइनों के निर्माण से क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

बीकानेर मंडल के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे मंडल का रेल नेटवर्क और अधिक सशक्त एवं विस्तृत होगा तथा राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को देश के अन्य भागों से बेहतर रेल संपर्क प्राप्त होगा।
रेल मंत्री ने कहा कि मोदी जी के "विकसित भारत- 2047" के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक सार्थक कदम है।

Bribe: बिल पास कराने के लिए मांगी रिश्वत, रेलवे इंजीनियर सीबीआई के हत्थे चढ़ा
गुवाहाटी (एजेंसी)। Guwahati News: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के सिलचर स्थित पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफ रेलवे) के एक वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (सीनियर सेक्शन इंजीनियर-एसएसई) को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी सी एंड डब्ल्यू विभाग में तैनात था।

सीबीआई की ओर से रविवार को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि एजेंसी ने इस मामले में 13 जून को प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच एजेंसी के अनुसार, शिकायतकर्ता ठेकेदार द्वारा पहले ही पूरा किए जा चुके कार्य का लगभग 20 लाख रुपए का बिल भुगतान के लिए लंबित था, जिसकी स्वीकृति आरोपी अधिकारी के स्तर पर होनी थी।

आरोप है कि 12 जून 2026 को जब शिकायतकर्ता ने आरोपी वरिष्ठ अनुभाग अभियंता से मुलाकात कर बिल को जल्द पारित करने का अनुरोध किया, तब अधिकारी ने बिल की प्रक्रिया पूरी करने और भुगतान जारी करने के एवज में कुल लंबित राशि का एक प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा। यह रकम 20 हजार रुपए बताई गई।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की। एजेंसी की टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को 14 जून को गुवाहाटी स्थित सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी के आवासीय परिसरों पर तलाशी की कार्रवाई भी जारी है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इससे पहले, भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जबलपुर टीम ने शहडोल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक अभयंकर शर्मा को 10 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी अधिकारी ने बैंकिंग कियोस्क के संचालन की अनुमति देने के एवज में इस राशि की मांग की थी। सीबीआई ने 11 जून को यह गिरफ्तारी की थी।

Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे ने करोड़ों यात्रियों से 656 करोड़ व माल की ढुलाई से 702 करोड़ रूपये किये अर्जित
Benefits of North Western Railway: उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवा कर सुरक्षित, संरक्षित तथा समयबद्ध यात्रा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में 3.17 करोड यात्रियों से 656 करोड़ रूपये तथा 5.39 मिलीयन टन माल की ढुलाई से 702 करोड़ रूपये अर्जित किये है। Railway News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने संरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं में बढोतरी, इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने तथा निर्माण व विद्युतीकरण कार्यों को लक्ष्यानुसार पूरा करने पर विशेष बल दिया है। इन कार्यों के बेहतर निष्पादन से उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में 3.17 करोड यात्रियों से 656 करोड़ रूपये तथा 5.39 मिलीयन टन माल की ढुलाई से 702 करोड़ रूपये अर्जित किये है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रेल व मई 2026 में यात्री आय से 656 करोड़ रूपये अर्जित किए है, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि से 17 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही माल ढुलाई से अप्रेल व मई 2026 में 702 करोड़ रूपये प्राप्त किए है जो  कि गत वर्ष की इसी अवधि से 17 प्रतिशत अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर आय को बढ़ाने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिसके तहत रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।  अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर कर रहा है। Railway News

Operation Narcos: रांची में 61 किलो गांजा बरामद, ऑपरेशन नारकोस के तहत 3 तस्कर गिरफ्तार
रांची (एजेंसी)। Ranchi News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30.50 लाख रुपए बताई गई है।

आरपीएफ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची और आरपीएफ अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया।

इस दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में चार ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग के साथ यात्रा कर रहे तीन संदिग्ध युवकों पर टीम की नजर पड़ी। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद ट्रेन के रवाना होने पर तीनों को उनके सामान सहित नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारकर विधिसम्मत जांच की गई।

तलाशी के दौरान बैगों से कुल 61 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 61 किलोग्राम पाया गया। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले आयुष सिंह (22), प्रिंस कुमार (21) और अंकित पाठक (19) के रूप में हुई है।

आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रताप सिंह नेगी के निर्देशन में डीडी किट से जांच करने पर बरामद पदार्थ गांजा पाया गया। आरपीएफ ने गांजा, मोबाइल फोन और अन्य सामान को जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित प्राथमिकी के साथ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) रांची के हवाले कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए रेलवे परिसरों और ट्रेनों में लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। मामले में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

Railway Track Upgrade: ट्रैक अपग्रेड करने के लिए बंद रहेगी ये रेलवे लेवल क्रॉसिंग, जाने पूरी डिटेल
बडगाम (एजेंसी)।  Budgam News: उत्तर रेलवे ने यात्रियों और वाहन चालकों को महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बडगाम जिले में नाडिगाम हाल्ट के पास स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग संख्या सी-4 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह बंदी 29 मई सुबह 8 बजे से शुरू होकर 1 जून रात 8 बजे तक चलेगी। कुल 4 दिन (96 घंटे) तक यह क्रॉसिंग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगी।

यह क्रॉसिंग 4 दिन यानी 96 घंटे तक बंद रहेगी। नाडिगाम हाल्ट (किलोमीटर 79/13-79/14) पर स्थित लेवल क्रॉसिंग सी-4 वडवान-बुंडीगाम रोड पर है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह अस्थायी बंदी ट्रैक को अपग्रेड करने और आधुनिक 'रबरयुक्त लेवल क्रॉसिंग सतह लगाने के काम के लिए की जा रही है। इस अपग्रेडेशन से सड़क और रेल दोनों आवागमन ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा। नई तकनीक से लेवल क्रॉसिंग पर वाहनों को कम कंपन और बेहतर पकड़ मिलेगी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा काफी कम हो जाएगा।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ने आम जनता, वाहन चालकों और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की पूर्व योजना बना लें। उन्होंने कहा कि इस दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलें और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस और रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।

रेलवे ने जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपग्रेडेशन वर्क यात्री सुरक्षा और बेहतर सुविधा के लिए बेहद जरूरी है। काम पूरा होने के बाद यह लेवल क्रॉसिंग पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक और सुरक्षित हो जाएगी।

यह क्रॉसिंग स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है। 4 दिन की बंदी के दौरान स्थानीय प्रशासन और रेलवे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि काम तेजी से पूरा किया जाएगा ताकि असुविधा कम से कम हो।

Punjab Railway News: खुशखबरी, पंजाब के इन शहरों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन
चंडीगढ़। Punjab Railway News: Kauli से Sarai Banjara तक प्रस्तावित नई बाईपास रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को मंजूरी मिल गई है। इस नई रेल लाइन का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ट्रेनों को अब Rajpura Railway Station में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पटियाला और लुधियाना के बीच सफर होगा आसान

नई बाईपास लाइन बनने के बाद Patiala और Ludhiana के बीच रेल यात्रा पहले से अधिक तेज और सुगम हो जाएगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और ट्रेनों की आवाजाही भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।

राजपुरा स्टेशन पर कम होगी भीड़

इस परियोजना से Rajpura रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक और भीड़भाड़ कम होने की उम्मीद है। खासकर मालगाड़ियों को अब स्टेशन के अंदर से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे संचालन अधिक सुचारू होगा।

राजपुरा–मोहाली रेल लाइन से होगा सीधा जुड़ाव

यह नई बाईपास लाइन पहले से स्वीकृत राजपुरा–मोहाली रेल परियोजना से भी जुड़ेगी। इससे पूरे क्षेत्र की रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत होगी और औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा

रेलवे की इस नई परियोजना से: यात्रा समय कम होगा
माल परिवहन आसान होगा
रेलवे नेटवर्क मजबूत होगा
क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा

स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए यह परियोजना बड़ी राहत और विकास की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।