Intoxication - Sach Kahoon Hindi

Opium : अफीम इलाज नहीं, सिर्फ नशा है
विशेष बातचीत: समाज में पैदा भ्रांतियों पर डॉ. अमनदीप ने बेबाकी से रखी बात || Opium

अधरंग के मरीज दें विशेष ध्यान

गुरप्रीत सिंह। समाज में नशे का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। नशे की रोकथाम के लिए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा कई तरह से प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों पंजाब विधानसभा में अफीम (Opium) की खेती का मुद्दा भी चर्चा में रहा। दरअसल, अज्ञानता और अनपढ़ता के कारण आज भी लोगों में नशों को लेकर कई तरह की भ्रांतियां विद्यमान हैं। लोगों में यह आम धारणा है कि अफीम खाने से कई बीमारियों में आराम मिलता है, किंतु ऐसा नहीं है। बेशक दवाइयों में इसका इस्तेमाल होता है, लेकिन उसके लिए वैज्ञानिक पहले रिसर्च करते हैं। इस अफीम के वैज्ञानिक नजरीये को समझने के लिए दैनिक सच कहूँ ने संगरूर (पंजाब) के विशेषज्ञ चिकित्सक अमनदीप अग्रवाल से विशेष बातचीत की, जिन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों से अवगत करवाया।

प्रश्न: डॉ. साहब, पंजाब में अफीम का बड़ा ‘महिमामंडन’ किया जा रहा है। यदि अफीम हमारे स्वास्थ्य के लिए इतनी ही अच्छी है तो फिर यह गैरकानूनी क्यों हैं?

उत्तर: अफीम (Opium) का उपयोग सदियों से प्राकृतिक दर्द निवारक दवा के रूप में अप्रत्यक्ष रूप किया जाता रहा है। सार्इंस के नजरीये से दवाओं में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के उपचार के तौर पर किया जाता है। लेकिन अफीम का सीधा प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अकसर लोगों में यह आम धारणा है कि घर में अफीम अवश्य रखनी चाहिए। लोगों में यह भ्रांति है कि अधरंग यानि लकवा का दौरा अफीम घोलकर देने से ठीक हो जाता है।

यही नहीं, लोगों का यह भी मानना है कि दिल का दौरा पड़ने पर अफीम से फायदा होता है, जबकि वास्तविकता यह है कि अफीम या भांग-पोस्त जैसे नशों में ऐसा कोई गुण नहीं होता, क्योंकि इन दवाओं में बहुत तेज दर्द निवारक गुण होते हैं, इसलिए किसी भी बीमारी (हार्ट अटैक इत्यादि) या किसी अन्य के कारण होने वाले दर्द में रोगी को अफीम देने से दर्द बेशक कम हो जाता है या कुछ समय के लिए थोड़ी राहत मिल जाती हैै लेकिन असल में इसका बीमारी में कोई फायदा नहीं होता। अपितु व्यक्ति लापरवाह होकर रोग का उचित उपचार कराने में देरी कर देता है, जिससे इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

सवाल: ऐसा कहा जाता है कि अधरंग अटैक के दौरान यदि इसे मरीज को दिया जाए तो वह अटैक से बच जाता है, क्या यह सच है?

उत्तर: एक और धारणा प्रचलित है कि नशा छोड़ने से लकवे का दौरा पड़ने का खतरा रहता है या कहें कि जान जाने का खतरा रहता है आदि। ये सभी गलत धारणाएं हैं और अधिकतर लोग नशा न छोड़ने की मंशा से इस बात को प्रचारित करते हैं। नशीली दवाओं के व्यापारी या नशीली दवाएं बेचने वाले लोग भी ऐसी भ्रामक अफवाहें फैलाते हैं ताकि लोग नशा न छोड़ें और उनके कारोबार पर विपरीत प्रभाव न पड़े।

प्रश्न: बच्चों को दस्त होने पर अफीम का प्रयोग कितना सही है?

उत्तर: प्राचीन काल से ही ऐसी धारणा प्रचलित है कि यदि किसी बच्चे को दस्त की शिकायत हो तो थोड़ी सी अफीम चटाने से दस्त ठीक हो जाता है या यदि बच्चा रोना बंद नहीं करता है तो थोड़ी सी अफीम (Opium) चटाने से बच्चा शांत हो जाता है और सो जाता है। यहां यह समझना बहुत जरूरी है कि यह नजरिया बिलकुल ही गलत और खतरनाक है, क्योंकि बच्चों के इस आयु में अफीम को जहर माना जाता है और इससे बच्चे की मौत भी हो सकती है।

सवाल: मधुमेह रोगियों को अफीम खाने की सलाह दी जाती है, क्या यह सही है?

उत्तर: हाँ, ऐसी भ्रांति भी लोगों में विद्यमान है, कहा जाता है कि अफीम का सेवन करने वाले को मधुमेह की बीमारी नहीं होती या मधुमेह होने पर अफीम खाने से लाभ मिलता है। यह धारणा भी पूरी तरह से गलत है और हमेशा याद रखना चाहिए कि अफीम में ऐसा कोई गुण नहीं है जिससे मधुमेह जैसी बीमारी का इलाज हो।

प्रश्न: क्या अफीम में स्वास्थ्य वर्धक तत्व होते हैं?

उत्तर: अफीम या भांग-पोस्त जैसे पदार्थों में ऐसे कोई स्वास्थ्यवर्धक गुण नहीं होते और न ही इन्हें छोड़ने से कोई नुकसान होता है, अपितु नशा छोड़ने से जीवन बेहतर हो जाता है। एक महत्वपूर्ण बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि घर में अफीम-पोस्त आदि रखना एक गंभीर कानूनी अपराध है और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कारावास की सजा का प्रावधान है।

सवाल: आमजन को क्या संदेश देना चाहते हैं?

उत्तर: अफीम या ऐसे अन्य नशीले पदार्थों से सौ प्रतिशत परहेज करना चाहिए। यदि इसकी खेती करने की मंजूरी मिल गई तो हर घर में नशेड़ी पैदा हो जाएंगे। रोजाना अफीम और पोस्त खाने से इसकी लत लग जाती है, इस आदत से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल करना चाहिए। प्रकृति ने हमें शरीर के रूप में अनमोल खजाना दिया है, इसे नशे में बर्बाद नहीं करना चाहिए।

-डॉ. अमनदीप अग्रवाल, मैमोरियल अस्पताल, संगरूर (पंजाब)।

Intoxication: नशों का बढ़ता कहर
Intoxication: पंजाब में सीमावर्त्ती जिले फिरोजपुर में 77 किलोग्राम हैरोईन बरामद हुई है, जोकि बेहद चिंताजनक है। भले ही पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि है लेकिन राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इसकी उतनी बड़ी चर्चा न होना, जितना बड़ा यह खतरनाक संकेत है यह और भी चिंता का विषय बन गया है। हैरोईन की इतनी बड़ी खेप की बरामदगी इस बात की पुष्टि करती है कि नशा तस्करों के मंसूबे, तैयारी और नेटवर्क बहुत बड़ा है। भले ही ड्रोन के सहारे ऐसी और भी घटनाएं सामने आ रही हैं कि पुलिस ने ड्रोन से हैरोईन भेजने की कोशिशों को नाकाम किया है लेकिन 77 किलोग्राम हैरोेईन सीमा पार कैसे कर गई? यह हैरानी वाली बात है। Intoxication

जो तस्कर यह हैरोईन सीमा पार करने में कामयाब हो गए, उनका नेटवर्क कितना लम्बा-चौड़ा होगा, इस बारे में समझने, सोचने व योजनाबंदी करने की चर्चा नहीं हो रही। नशा तस्करी को सिर्फ पुलिस तक छोड़ देने से बात नहीं बनेगी बल्कि इस मुहिम में राजनीतिक व सामाजिक प्रतिनिधियों का शामिल होना बहुत जरूरी होगा। केन्द्र व राज्य सरकारों को चाहिए कि फिरोजपुर वाली घटना को बड़ी चुनौती के रूप में स्वीकार किया जाए। नशा तस्करी में सीमावर्त्ती गांवों के आम लोगों का नशा तस्करी में लगातार शामिल होते जाना ही अपने आप में समस्या की गंभीरता की तरफ संकेत दे रहा है।

जो तस्कर कभी 5-7 किलो चूरा पोस्त लाने तक ही सीमित थे, वे आज अंतरराष्टÑीय सीमाओं द्वारा 100 करोड़ के करीब हैरोईन मंगवाने में कामयाब होते जा रहे हैं, तो इससे बड़ी खतरे वाली बात और क्या हो सकती है। यह घटना कम से कम पंजाब की जवानी के लिए तो बहुत ही भयानक है। रोजाना ही चिट्टा पीने से हो रही मौतों की खबरें नशा तस्करी के मजबूत नेटवर्क का सबूत हैं। Editorial

उम्मीद की जानी चाहिए कि सरकार व पुलिस फिरोजपुर में हैरोईन की बड़ी खेप की बरामदगी से यह समझ ले कि नशों के खिलाफ उनकी जंग और भी बड़ी हो गई है। अगर धड़ाधड़ ऐसी और भी खेपें मिलती रहीं तो तस्कर कोई न कोई खेप बचाने में जरूर कामयाब हो जाएंगे। बरामद न होने वाली खेपों के कारण ही शहर, गांव-गांव नशा जा रहा है। अगर हर खेप पकड़ी जा रही है तो फिर नशे से लोग मर क्यों रहे हैं, यह समझने की जरूरत है। Drugs

यह भी पढ़ें:– Chandrayaan-3: आज महबूब को चाँद कहना गलत होगा! जानें कैसे?

नशे के खिलाफ आॅपरेशन ‘प्रबल प्रहार‘ : 100 काबू
बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ किये जब्त

सिरसा, एजेंसी।

हरियाणा के सिरसा में जिले में पुलिस के छेड़े ऑपरेशन प्रबल प्रहार के तहत दो महीने में 68 अभियोग दर्ज कर 100 लोगो को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक हमीद अख्तर ने आज यहां जारी बयान में बताया कि अभियान के तहत 13 किलो 180 ग्राम अफीम, 3 किलो 87 ग्राम 641 मिली ग्राम हेरोइन, 59 ग्राम 500 मिली ग्राम स्मैक, 1576 किलो 220 ग्राम चूरापोस्त, 52272 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियां, 2000 नशीले कैप्सूल, 138 बोतल नशीली प्रतिबंधित दवाई, 638 ग्राम नशीला पावडर व 4 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान शराब तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान 137 मामले दर्ज कर 183 लोगों को गिरफ्तार कर, 66749 बोतल देशी शराब, 163 बोतल अवैध शराब, 2158 बोतल अंग्रेजी शराब, 1754 बोतल बीयर, 352 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई और अवैध शराब की 4 चलती भट्ठियां बंद कराई गईं। जिला पुलिस की ओर से शराब तस्करो पर की गई कार्रवाई की वजह से करीब दो माह की अवधि के दौरान सरकार के राजस्व में करीब एक करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।  पुलिस अधीक्षक के अनुसार आमजन के सहयोग से पुलिस की ओर से चलाये गये ऑपरेशन प्रबल प्रहार को विशेष कामयाबी मिली है।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

‘नशा न करने व न करने देने की दिलाई शपथ’
प्रशंसनीय: नशामुक्ति के लिए जिला पुलिस ने शुरु की अनूठी मुहिम

अपराध व सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण नशा : एसपी

कमेटी गठित कर पुलिस के सहयोग से गांव को करेंगे नशामुक्त : ग्रामीण

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी पुलिस ने जिला को नशामुक्त करने के लिए अनुठी मुहिम शुरु की है। इस मुहिम की शुरुआत खुद एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने जिला के सबसे बड़े गांव धनाना से की है। जो दूसरे जिलों के लिए प्रेरणा बनाने जा रही है। एसपी ने ग्रामीणों को नशा ना करने तथा ना करने देने की शपथ दिलाकर बताया कि नशा बढ़ते अपराधों तथा सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है। खास बात ये है कि खुद ग्रामीणों ने नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित कर इस अभियान को सफल बनाने का वायदा किया है।

कहते हैं कि पहला सुख निरोगी काया। लेकिन समय के साथ इस बढ़ते नशे के कारोबार ने इंसान के पहले सुख को खत्म कर दिया है। आज ज्यादातर लोग नशे की गिरफ्त में हैं। सरकार, प्रशासन व समाजसेवी संगठनों का लाख प्रयासों के बाद ये नशा धीरे-धीरे कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर जिला पुलिस ने अनुठी मुहिम शुरु की है।

जिला को नशामुक्त करने के लिए खुद एसपी ने कमान संभाली है। इस अभियान की शुरुआत एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने धनाना गांव से की है। गौरतलब है कि ना केवल जिला बल्कि प्रदेश भर में चलने वाले हर बड़े आंदोलन की शुरुआत या सबसे अधिक योगदान धनाना गांव का रहता है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी धनाना गांव का अपना अलग महत्व है।

धनाना गांव में पहुंचने पर आस-पास गांव के सरपंचों तथा भिवानी नगर परिषद के पार्षदों ने एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया व डीएसपी हैडक्वाटर चन्द्रपाल का भव्य स्वागत किया।

‘जिले को नशा मुक्त करना ही उद्देश्य’

एसपी सुरेन्द्र भौरिया ने बताया कि इस मुहिम व अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिला के सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने पिछले तीन सप्ताह में अलग-अलग जगह से 21 क्विंटल डोडा पोस्ट जब्त किया है, जिसकी मार्केट वल्यू करीब 80 लाख रुपये है। एसपी ने बताया कि जिला को नशामुक्त करने के लिए कानूनी रूप से सख्ती बरती जाएगी और साथ ही जनता का सहयोग लिया जाएगा।

पूरा सहयोग करेंगे: ग्रामीण

ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस सहयोग में पूरा सहयोग देने का वायदा किया। धनाना गांव के पूर्व सरपंच प्रेमकुमार ने कहा कि वो पुलिस के इस सहयोग की सरहाना करते हैं और अपने गांव को नशामुक्त करने के लिए कमेटी गठित करेंगे। उन्होंने बताया कि ये कमेटी लोगों का समझाएगी और न मानने पर पुलिस का सहयोग लेंगी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव को पूरा निशे के खिलाफ मुहिम में पूरा सहयोग देंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।