dog bite - Sach Kahoon Hindi

Dog Bite News: जनगणना ड्यूटी के दौरान अध्यापक को कुत्ते ने काटा
नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusari Chopta News: नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव बकरियांवाली में जनगणना ड्यूटी के दौरान एक अध्यापक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में अध्यापक के पैर में गहरे जख्म आए हैं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक स्कूल में कार्यरत अध्यापक कुलदीप सिंह की इन दिनों जनगणना कार्य में ड्यूटी लगी हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वे गांव में घर-घर जाकर सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान एक घर के बाहर अचानक पीछे से आए कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से अध्यापक संतुलन खोकर नीचे गिर गए। कुत्ते के काटने से उनके पैर में कई जगह गहरे निशान आ गए। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अध्यापक कुलदीप सिंह ने बताया कि वे 111 नंबर मकान का सर्वे पूरा करने के बाद 112 नंबर घर का सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए कुत्ते ने पैर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि एक मई से गांव में जनगणना सर्वे का कार्य कर रहे हैं और उनकी ड्यूटी 125 घरों के सर्वे के लिए लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इन दिनों जनगणना कार्य तेजी से चल रहा है और प्रगणकों पर समय रहते सर्वे पूरा करने का दबाव भी है।

Nathusari Chopta News: अध्यापक को कुत्ते के काटने से बना निशान।

तीतरवाडा में सात वर्षीय मासूम पर छोड़ दिया पालतू कुत्ता, गम्भीर
कुत्ते के हमले में घायल मासूम बालिका की हालत बताई जा रही नाजुक, थाना समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचा मासूम का पिता

एसपी ने कुत्ता स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव तीतरवाडा में एक व्यक्ति ने रंजिश के चलते सात वर्षीय मासूम बालिका पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के हमले में बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, एसपी ने आरोपी कुत्ता स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए है। शनिवार को क्षेत्र के गांव तीतरवाडा निवासी प्रदीप कुमार कोतवाली प्रांगण में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचा। जहां पर उसने थाना समाधान दिवस में उपस्थित डीएम अरविंद चौहान व एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह को एक शिकायती-पत्र दिया।

बताया कि उसका परिवार के ही रामकुमार उर्फ रामू के साथ में प्लाट के सम्बंध में फौजदारी का मुकदमा चल रहा है, जिसके चलते रंजिश चली आ रही है। विगत गुरुवार को शाम करीब चार बजे उसकी सात वर्षीय मासूम पुत्री अनिका बेरी के पेड़ के नीचे खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान रामकुमार उर्फ रामू ने रंजिशन जान लेने की नीयत से उसकी मासूम पुत्री पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। आरोपी के कुत्ते ने उसकी पुत्री को काटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। वह अपनी पुत्री को गम्भीर हालत में तीतरवाडा चौकी पर लेकर पहुंचा। जहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बालिका का उपचार कराने को कहा। Kairana News

इसके बाद, उसने अपनी पुत्री को उपचार के लिए शामली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के बाद उसकी पुत्री को इलाज के लिए दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्र में बताया कि उसकी पुत्री की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं, थाना समाधान दिवस में मौजूद एसपी ने आरोपी कुत्ता स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– खुशखबरी, पंजाब में एक बार फिर सरकारी छुट्टी का ऐलान, बच्चों की हुई मौज

Stray Dog Attack: खैरपुर निवासी पर बड़ोपल में आवारा कुत्ते का हमला, गंभीर
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Stray Dog Attack: गांव बड़ोपल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आवारा कुत्ते ने राह चलते एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान खैरपुर निवासी कैलाश पुत्र बृजलाल के रूप में हुई है, जो किसी कार्य से गांव आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैलाश जैसे ही गांव के मुख्य रास्ते से गुजर रहा था, तभी एक आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा और उसे काट लिया। Fatehabad News

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग घायल को संभालते हुए प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गौरतलब है कि बड़ोपल गांव में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इससे पहले भी ऐसे कई मामूली घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। Fatehabad News

Dog Bite: घाव को साबुन से धोने पर कितना घटता है रेबीज का खतरा? WHO विशेषज्ञों की अहम चेतावनी और सलाह
Dog Bite:  अनु सैनी। भारत में हर साल हजारों लोग कुत्ते, बिल्ली, बंदर या अन्य जानवरों के काटने की घटनाओं का शिकार होते हैं। इनमें सबसे खतरनाक खतरा होता है रेबीज—एक ऐसी बीमारी, जो एक बार लक्षण आने के बाद लगभग हमेशा जानलेवा साबित होती है। अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि अगर काटने के तुरंत बाद घाव को साबुन और पानी से धो लिया जाए, तो खतरा टल जाता है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के विशेषज्ञों ने इस पर साफ और सटीक जवाब दिया है।

साबुन और पानी से धोना – पहला और सबसे जरूरी कदम | Dog Bite

WHO का कहना है कि अगर किसी जानवर ने काटा या खरोंचा है, तो सबसे पहले घाव को तुरंत और अच्छी तरह धोना चाहिए। घाव को कम से कम 15 मिनट तक बहते पानी और साबुन से धोना अनिवार्य है। धोते समय झाग बनाना जरूरी है, क्योंकि साबुन वायरस को कमजोर करता है। धोने के बाद घाव पर एंटीसेप्टिक घोल (जैसे आयोडीन या अल्कोहल) लगाया जा सकता है।

WHO विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रक्रिया वायरस की संख्या को काफी हद तक कम कर देती है। इसका मतलब है कि अगर घाव में रेबीज वायरस मौजूद है, तो उसका असर घट सकता है और संक्रमण का खतरा कम हो सकता है।

क्या इतना करना काफी है? जवाब – बिल्कुल नहीं

यहीं सबसे बड़ी गलती होती है—लोग मान लेते हैं कि साबुन-पानी से धोना ही इलाज है। WHO की चेतावनी है कि सिर्फ घाव धोना पर्याप्त नहीं है। यह केवल पहले कदम के तौर पर जरूरी है, लेकिन इसके बाद भी मेडिकल ट्रीटमेंट लेना अनिवार्य है।

विशेषज्ञ कहते हैं:-

घाव धोने के बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल या क्लिनिक जाएं।

डॉक्टर मरीज की स्थिति देखकर रेबीज वैक्सीन का कोर्स शुरू करेंगे।

गंभीर मामलों में रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन (RIG) का इंजेक्शन भी लगाया जाता है, जो वायरस को शुरुआती स्तर पर ही खत्म कर देता है।

रेबीज क्यों है इतना खतरनाक?

रेबीज एक वायरल बीमारी है जो आमतौर पर संक्रमित जानवर की लार से फैलती है।

यह वायरस काटने, खरोंचने या खुले घाव में चाटने से शरीर में प्रवेश कर सकता है।

रुआती लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, थकान और काटे की जगह पर झुनझुनी या जलन शामिल हैं।

कुछ दिनों बाद गंभीर लक्षण जैसे पानी से डर (Hydrophobia), तेज बेचैनी, मांसपेशियों में ऐंठन, लकवा और मौत हो सकती है।

सबसे खतरनाक बात यह है कि एक बार लक्षण शुरू हो जाने के बाद रेबीज का कोई इलाज नहीं है। यही वजह है कि WHO समय रहते इलाज लेने पर जोर देता है।

भारत में रेबीज का खतरा क्यों ज्यादा है?

भारत में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत अधिक है, और ग्रामीण क्षेत्रों में रेबीज के बारे में जागरूकता की कमी है। WHO की रिपोर्ट के अनुसार:-

हर साल भारत में लगभग 20,000 लोग रेबीज से मरते हैं।

ज्यादातर मामले ग्रामीण इलाकों से आते हैं, जहां समय पर वैक्सीन नहीं लग पाती।

कई लोग घरेलू नुस्खों पर भरोसा करके इलाज में देरी कर देते हैं।

WHO की गाइडलाइन – काटने के बाद क्या करें?

क्या करें (Do’s):-

1. घाव को तुरंत बहते पानी और साबुन से कम से कम 15 मिनट तक धोएं।

2. धोने के बाद एंटीसेप्टिक लगाएं।

3. तुरंत डॉक्टर या अस्पताल जाएं और रेबीज वैक्सीन शुरू करें।

4. अगर काटने वाला जानवर पालतू है, तो उसकी वैक्सीनेशन हिस्ट्री पता करें।

5. डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा वैक्सीन कोर्स लें।

क्या न करें (Don’ts):-

1. घाव पर गंदा कपड़ा या मिट्टी न लगाएं।

2. बिना डॉक्टर की सलाह के घाव को सिलाई न करें।

3. घरेलू नुस्खों जैसे हल्दी, तेल या राख का इस्तेमाल न करें।

4. इलाज में देरी न करें—हर मिनट कीमती है।

बीज से बचाव के 5 जरूरी कदम (WHO के अनुसार)

1. तुरंत घाव धोना – साबुन और पानी से 15 मिनट तक।

2. एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल – आयोडीन या अल्कोहल से साफ करना।

3. वैक्सीन लेना – डॉक्टर द्वारा सुझाए गए पूरे कोर्स के अनुसार।

4. RIG इंजेक्शन (जरूरत पड़ने पर) – वायरस को तुरंत रोकने के लिए।

5. निगरानी – काटने वाले जानवर को 10 दिनों तक देखें (अगर संभव हो)।

WHO विशेषज्ञ का बयान

WHO के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है –

“साबुन और पानी से घाव को धोना जरूरी है, लेकिन यह सिर्फ पहला कदम है। रेबीज से बचने के लिए समय पर वैक्सीन और जरूरत पड़ने पर इम्यूनोग्लोबुलिन लेना अनिवार्य है। इलाज में देरी मौत का कारण बन सकती है।”

नजागरूकता क्यों जरूरी है?

रेबीज से बचाव पूरी तरह संभव है, अगर लोग समय पर सही कदम उठाएं। ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे कस्बों में लोगों को यह जानकारी देना जरूरी है कि:-

काटने के तुरंत बाद क्या करना है।

इलाज में देरी कितनी खतरनाक हो सकती है।

घरेलू नुस्खों से बचने की जरूरत क्यों है।

सरकार और स्वास्थ्य संगठनों को चाहिए कि गांव-गांव में रेबीज से बचाव के पोस्टर, कैंप और जागरूकता कार्यक्रम चलाएं।

रेबीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। साबुन और पानी से घाव धोना वायरस को कमजोर करने का पहला कदम है, लेकिन इससे पूरी तरह बचाव नहीं होता। WHO के अनुसार, तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट लेना, वैक्सीन और इम्यूनोग्लोबुलिन का इस्तेमाल ही जान बचाने का पक्का तरीका है।

Dog Bite: अस्पताल दवाई लेने गई महिला को कुत्तों ने काटा
अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Dog Bitten: क्षेत्र में आवारा कुत्तों का डर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने घायल कर दिया। 70 वर्षीय कृष्णा रानी सिविल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ से दवा लेने जा रही थीं। लक्कड़ मंडी के पास दो आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उनकी टांग को नोच दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। Abohar News

लोगों ने कुत्तों से बचाकर तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। कृष्णा रानी बाजार नंबर 12 आखिरी चौक की रहने वाली हैं। सूचना मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बता दें कि यह आवारा कुत्तों द्वारा किया गया पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी कई बच्चों और बुजुर्गों को कुत्तों ने निशाना बनाया है। Abohar News

यह भी पढ़ें:– एस डी एम सदर ने की विकलांग वृद्ध नानक चन्द की तत्काल सुनवाई

कैराना में पालतू कुत्ते के काटने से बॉडी बिल्डर की मौत, कोहराम
युवक ने आठ माह पूर्व बागपत में आयोजित यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में लहराया था परचम | Kairana News

लेब्रा प्रजाति के पालतू कुत्ते के काटने से हुआ हादसा, चार माह पूर्व हरियाणा के उग्राखेड़ी से लाया गया था कुत्ता

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: लेब्रा प्रजाति के पालतू कुत्ते के काटने से बीस वर्षीय बॉडी बिल्डर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक के परिजन करीब चार माह पूर्व हरियाणा के उग्राखेड़ी से कुत्ते को लेकर आये थे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक ने आठ माह पूर्व बागपत में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में परचम लहराया था।कस्बे के मोहल्ला गुलशननगर निवासी हाजी शाहदीन के बीस वर्षीय पुत्र जावेद की गुरुवार को मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि करीब तीन माह पूर्व जावेद के हाथ में खाना खिलाते वक्त उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया था। परिजन चार महीने पहले हरियाणा के जनपद पानीपत के गांव उग्राखेड़ी निवासी कृष्ण नामक व्यक्ति के यहां से भैंस खरीदकर लाए थे। वह लेब्रा प्रजाति के कुत्ते को भी भैंस के साथ लेकर आये थे। 15 दिन पूर्व युवक की हालत बिगड़नी शुरू हो गई, जिस पर परिजन उसे कस्बे के निजी चिकित्सक के पास लेकर गया। जहां पर चिकित्सक ने युवक को किसी वरिष्ठ चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी। इस पर परिजन युवक को शामली के प्रसिद्ध निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे रैबीज ग्रस्त होने की बात कहते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। Kairana News

इसके बाद परिजन युवक जावेद को दिल्ली के गोविंद बल्लव पंत हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से उसे लोकमान्य तिलक हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। इसी बीच युवक की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। वहीं, चिकित्सकों ने भी हाथ खड़े कर दिए, जिस पर परिजन तीन दिन पूर्व युवक को हॉस्पिटल से घर लेकर आ गए। गुरुवार को युवक को सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई। आखिरकार शाम के समय युवक ने घर पर ही तड़फ-तड़फ कर दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों से कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल के बीच मृतक युवक को सुपर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक युवक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा बताया गया है।

आठ माह पूर्व बागपत में जीती थी यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप

युवक जावेद बॉडी बिल्डिंग में काफी दिलचस्पी रखता था। मृतक युवक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र ने करीब आठ माह पूर्व बागपत में आयोजित यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप जीती थी। इससे पूर्व उसने हरियाणा के सोनीपत में हुई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में अपना परचम लहराया था। युवक की मौत से परिवार के ऊपर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

युवक से पहले किशोर व भैंस की भी हो चुकी है मौत | Kairana News

मृतक युवक के पिता हाजी शाहदीन का कहना है कि करीब चार महीने पहले वह हरियाणा के उग्राखेड़ी के एक व्यक्ति के यहां से भैंस व लेब्रा प्रजाति के कुत्ते को लेकर आये थे। वहां से लाने के मात्र 15 दिन बाद ही भैंस की मौत हो गई थी। इसके एक माह बाद खाना खिलाते वक्त उसके पुत्र जावेद के हाथ में हरियाणा से भैंस के साथ लाए गए कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने भैंस स्वामी को अपना कुत्ता वापिस ले जाने को कहा।

कुत्ता वापिस लेने आये व्यक्ति के साथ उसका 13 वर्षीय पौता भी आया था। बताया गया है कि रास्ते में व्यक्ति के पौटे को वापिस ले जाए जा रहे कुत्ते ने काट लिया था, जिसकी आठ दिन पूर्व मौत हो गई है। आशंका है कि भैंस की मौत भी कुत्ते के काटने से ही हुई है। Kairana News

प्रत्येक माह 500 सौ मरीजों को लगती है एंटी रैबीज डोज

नगर एवं क्षेत्र में आवारा आतंक चरम पर है। अकेले कैराना सीएचसी पर प्रत्येक माह करीब 500 से 525 मरीजों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जाते है, जिनमें 90 फीसदी इंजेक्शन कुत्ता काटे हुए को लगते है। पहले सप्ताह में केवल तीन दिन ही एंटी रैबीज वैक्सिनेशन होता था, लेकिन पिछले एक माह से सीएचसी पर रोजाना एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे है। बताया गया है कि युवक की मौत से मोहल्ले में भय कायम हो गया है, जिसके चलते शुक्रवार को कस्बे के करीब 74 लोगो ने सीएचसी पर पहुंचकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए। Kairana News

इन्होंने कहा:-

‘कुत्ते के काटने से युवक की मौत की उन्हें कोई जानकारी नही है। युवक ने सीएचसी पर आकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया था या नही इसके बारे में पता किया जाएगा। कुत्ते के काटने से हाइड्रोफोबिया हो जाता है, जिसके चलते मरीज पानी आदि से डरने लगता है।                                          – शैलेन्द्र चौरसिया, सीएचसी अधीक्षक कैराना।’

यह भी पढ़ें:– मीटर बदलने की रिपोर्ट कंप्यूटर में देरी से चढ़ाने पर 1000 रुपए जुर्माना

Rabies: सिस्टम की लापरवाही से देवबंद में कुत्ते बने जानलेवा
30 वर्षीय युवक की रेबीज बीमारी से हुई मौत | Deoband News

15 दिन पूर्व काटा था कुत्ते ने, 4 इंजेक्शन लगने के बाद भी नही बची जान

दूध बेचने का कार्य करता है दो बच्चों का पिता अमित

देवबंद (सच कहूँ न्यूज)। Deoband News: सिस्टम की लापरवाही से देवबंद क्षेत्र में कुत्ते खूंखार हो गए है। कुत्ते के काटने से दूध बेचने का काम करने वाला मंगलौर चौकी क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय युवक रेबीज बीमारी का शिकार हो गया और चंडीगढ़ पीजीआई में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। Deoband News

मंगलौर चौकी क्षेत्र निवासी युवक 30 वर्षीय युवक अमित गोयल (रिंकू) पुत्र स्व. अशोक कुमार दूध बेचने का कार्य करता था। 15 दिन पूर्व रिंकू दूध लेने तल्हेड़ी खुर्द जा रहा था कि रास्ते में एक कुत्ते ने झपटकर उसके मुंह पर काट लिया। युवक ने सीएचसी जाकर एंटी रैबिज की 4 वैक्सीन लगवाई और अपनी रूटिन दिनचर्या में व्यस्त हो गया। दो दिन पूर्व युवक को बुखार आया और रेबिज के लक्षण उभरने पर परिजन युवक को लेकर सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ रैफर कर दिया। Deoband News

पीजीआई में युवक की हालत और बिगड़ गई और डाक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर डाल दिया। शनिवार सुबह युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। युवक अमित 9 व 4 वर्षीय का पिता था। युवक की मौत से जहां एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया वहीं, दो बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।

हंसमुख स्वभाव का युवक का था रिंकू: रिंकू की मौत से परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा लेकिन रिंकू को जानने वाले भी सदमें में है। रिंकू के परिचित डा. गुरमीत सिंह सोढी व मेडिकल स्टोर स्वामी विनय ढल ने बताया कि रिंकू से उनके परिवार का वर्षों का सम्बंध है। रिंकू बचपन से ही हंसमुख स्वभाव का था।

युवक को हाई वैक्सीन लगवाने के लिए बोला था- सीएचसी प्रभारी

सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय त्यागी ने बताया कि रेबीज वैक्सीन लगवाने आए युवक अमित को बाहर से रेबीज की हाई वैक्सीन लगाने के लिए बोला गया था लेकिन वह नही माना। उन्होंने बताया कि कुत्ते इंसान के शरीर पर जितना ऊपर की ओर काटता है उतना खतरनाक होता है।

देवबंद नगर में है कुत्तों की भरमारः देवबंद नगर में कुत्तों की भरमार है। प्रत्येक मोहल्ले में कुत्तों के झुंड घूमते देखे जा सकते है। युवक की मौत से नगर में दहशत का माहौल है।

वैक्सीन लगवाने प्रतिदिन सीएचसी में आते है 40-50 मरीजः डा. अजय त्यागी ने बताया कि सीचसी में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज एंटी रेबीज वेक्सीन लगवाने आते है।

नगर पालिका ने महीनों पूर्व पास किया था आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने का प्रस्तावः नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई माह पूर्व आवारा कुत्तों की नसबंदी का प्रस्ताव पारित किया गया था लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नही उठाया गया। Deoband News

पालिका को नही है कुत्ते पकड़वाने का अधिकारः नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग ने बताया कि नगर पालिका कुत्ते पकड़ने में असमर्थ है। कुत्ते पकड़ना पशु क्रूरता अधिनियम में आता है। कुत्तों की नसबंदी के बारे में पूछे जाने पर बताया कि नसबंदी करने की व्यवस्था नही हो पा रही है। पशु चिकित्सक से मिलकर इस दिशा में प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– जेल में चल रही रामलीला का फायदा उठा दो कैदी फरार

तीन वर्षीय मासूम पर पालतू कुत्ते का हमला, गम्भीर
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। गांव भूरा में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम बालिका पर पालतू कुत्ते (Pet Dog) ने हमला बोल दिया। कुत्ते के हमले में मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिका को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। बुधवार को क्षेत्र के गांव भूरा निवासी अरशद की तीन वर्षीय पुत्री बुशरा अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी का पालतू कुत्ता वहां पर पहुंचा तथा खेल रही मासूम बालिका पर हमला बोल दिया। कुत्ते के हमले में मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गई। Kairana News

चीख-पुकार सुनकर मौके पहुंचे आसपास के लोगो ने शोर मचाकर कुत्ते को मौके से भगाया और बालिका की जान बचाई। इसके बाद ग्रामीण अरशद अपनी घायल बेटी को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचा। जहां पर गम्भीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन बुरी तरह हलकान है। हालांकि जिम्मेदार इस ओर से आंखे बंद किये बैठे है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– बाल दिवस पर ‘जलालाबाद विजन पंजाब’ में बाल दिवस की भव्य शुरुआत