Curry Leaves Benefits - Sach Kahoon Hindi

Health Tips: एक अनोखा पत्ता, जो भोजन को स्वाद भी देता है और शरीर को आरोग्य भी
Health Tips: हमारी भारतीय रसोई में कुछ ऐसी पारंपरिक चीजें शामिल हैं, जो न सिर्फ स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि शरीर को भी संजीवनी शक्ति देती हैं। ऐसी ही एक खास चीज है- मीठा नीम, जिसे आमतौर पर करी पत्ता के नाम से जाना जाता है। नाम भले ही छोटा हो, पर इसका योगदान भारतीय खानपान और स्वास्थ्य दोनों में बहुत बड़ा है। यह एक ऐसा पौधा है, जिसकी हर पत्ती औषधीय गुणों से भरपूर है और स्वाद में भी बेहतरीन।

स्वाद में कोमल, गुणों में प्रबल

मीठा नीम का वैज्ञानिक नाम मुराया कोएनिजी है। इसका स्वरूप नीम के पत्तों से मिलता-जुलता है, लेकिन इसका स्वाद नीम की तरह कड़वा नहीं बल्कि सौम्य होता है। यही कारण है कि इसे ‘मीठा नीम’ कहा जाता है। इसके पत्तों को भोजन में तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, विशेषकर दक्षिण भारतीय व्यंजनों में। इडली, डोसा, सांभर, उपमा- किसी भी डिश में करी पत्ता पड़ते ही उसकी सुगंध और स्वाद दोनों में जादू भर जाता है। यह पौधा भारत और श्रीलंका में विशेष रूप से पाया जाता है और भारत के दक्षिणी राज्यों में तो यह लगभग हर घर में उगाया जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 2 से 4 मीटर तक होती है और इसे बीज या पौधों के जरिए आसानी से बगीचे या गमले में उगाया जा सकता है।

सेहत का प्राकृतिक संरक्षक | Health Tips

आयुर्वेद में मीठा नीम एक शक्तिशाली औषधि के रूप में जाना जाता है। इसमें मौजूद तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, विटामिन-बी2, बी6 और बी12 शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करते हैं। आयुवेर्दाचार्य डॉ. कुणाल बताते हैं कि करी पत्ते के नियमित सेवन से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अनिद्रा और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है। मीठा नीम पाचन क्रिया को सुचारु बनाता है और इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को अचानक बढ़ने से रोकता है।

एनआईएच (नेशनल इंस्टिट्यूट आॅफ हेल्थ) की रिपोर्ट के मुताबिक, करी पत्ते में एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड और फेनोलिक यौगिक पाए जाते हैं, जो ट्यूमर कोशिकाओं को नष्ट करने की क्षमता रखते हैं। यह हृदय रोगियों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को घटाता है। Health Tips

कैंसर से लेकर आंखों की सेहत तक

करी पत्ता सिर्फ आम बीमारियों से ही नहीं, बल्कि गंभीर रोगों जैसे ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ों के कैंसर से भी लड़ने में कारगर माना जाता है। इसके साथ ही यह आंखों की रोशनी के लिए भी लाभदायक है। इसमें मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट तत्व आंखों की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं।

भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला

आज जब हम फास्ट फूड और कृत्रिम स्वादों के युग में जी रहे हैं, करी पत्ता जैसे प्राकृतिक और पारंपरिक तत्वों की ओर लौटना बेहद जरूरी हो गया है। यह सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की जीवन शैली और उनके स्वास्थ्य रहस्यों की एक झलक है। मीठा नीम एक ऐसा पत्ता है, जो हमारी थाली को सिर्फ महकाता नहीं, हमारी सेहत को भी मजबूती देता है। मीठा नीम यानी करी पत्ता, भारतीय किचन में छुपा हुआ एक खजाना है, जिसे अगर सही तरीके से अपने भोजन और जीवन में शामिल किया जाए तो यह कई बीमारियों से बचाव के साथ एक बेहतर स्वास्थ्य की ओर कदम बन सकता है। Health Tips

यह भी पढ़ें:– Toll Plaza News: इस हाईवे से हटाया जाएगा टोल प्लाजा, फ्री में गुजरेंगे वाहन, सरकार से मिली मंजूरी

Curry Leaves Benefits: सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने के जबरदस्त फायदे, वेट लॉस के साथ-साथ आंखों को भी मिलेगा फायदा
Curry Leaves Benefits: भारतीय रसोई में तैयार किए जाने वाले कई व्यंजनों में महिलाएं करी पत्ते का इस्तेमाल करती है, दरअसल करी पत्ते के तड़के वाला सांभर हो या फिर चटनी, लोग इसे बहुत ही स्वाद के साथ खाते है। हां ये बात भी सही है कि करी पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद और खुशबू बढ़ाना नहीं होता है, बल्कि सेहत के लिए भी इसके कई फायदे होते हैं, करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है और कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करता है, रोजाना खाली पेट करी पत्ते को चबाना भी काफी फायदेमंद होता है।

UP Railway: यूपी के इन जिलों में नई रेलवे पटरियां बिछाने की तैयारी में रेलवे, बढ़ेंगे जमीनों के भाव

करी पत्ते में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है, ऐसे में करी पत्ते से कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है, वहीं करी पत्ते को मीठा नीम भी कहा जाता है, यदि रोजाना सुबह खाली पेट पानी के साथ करी पत्ते को चबा लिया जाए तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए करी पत्ते से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

इम्यूनिटी होगी मजबूत | Curry Leaves Benefits

बता दें कि सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, करी पत्ते में विटामिन के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में ये पोषक तत्व हमारे शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिसे बीमारी भी शरीर से दूर रहती है, करी पत्ते में मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करते हैं, यदि आपको इसका टेस्ट पसंद ना आए तो आप करी पत्ते के साथ 1-2 तुलसी के पत्ते भी ले सकते हैं या फिर थोड़ा शहद मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

वजन को कम करने में है मददगार | Curry Leaves Benefits

वहीं करी पत्ते का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है, इसमें मौजूद एंटी ओबेसिटी और लिपिड कम करने वाले प्रभाव होते हैं, जो वजन बढ़ने से रोकते है, अगर आप अपना वेट लॉस करना चाहते हैं तो आप 5 से 6 करी पत्ते चबाकर गर्म पानी पी सकते हैं।

मॉर्निंग सिकनेस से भी दिलाता है राहत

सुबह उठने के बाद अक्सर कई लोगों को जी मिचलाने की समस्या होती है, या फिर उल्टी आना महसूस होता है, ऐसे में करी पत्ता चबाने से काफी राहत मिलती है, दरअसल करी पत्ते में कार्मिनेटिव गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और पेट में गैस जैसी समस्याओं को कंट्रोल करते हैं।

पेट के लिए हैं फायदेमंद

रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी आराम मिलता है, इसमें पाए जाने वाले इंजाइम्स पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, करी पत्ता खाने से कब्ज, गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग आदि जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

कंट्रोल में रहने लगेगा शुगर लेवल

शुगर के मरीजों के लिए करी पत्ता एक बहुत ही चमत्कारी जड़ी बूटी माना जाता हैं, इसके सेवन से ब्लड़ शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती हैं, ब्लड़ मे जमा बैड़ कोलेस्ट्रॉल को भी यह कम करता हैं, करी पत्ते का सेवन करने से हार्ट, लीवर और किड़नी स्वस्थ रहते हैं।

आंखों की लिए है फायदेमंद

यदि आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं, इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है, वहीं उम्र के साथ आंखों से जुड़ी होने वाली समस्याओं को भी दूर करने के लिए करी पत्ते का सेवन किया जा सकता हैं, वहीं अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता है और करी पत्ते का साथ शहद का भी सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।